गाजियाबादःकोलकाता में आयोजित 43 वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर के एथलीटस ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक समेत 7 पदक जीते। जिला मास्टर्स एथलेटिक्स संघ गाजियाबाद के महासचिव लिखिराम चौधरी ने बताया कि 43 वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक कोलकाता में हुआ था। चैंपियनशिप में 60 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग में महिपाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 हजार व 10 हजार मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक किया। वहीं 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता। 65 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग में ब्रजभान शर्मा ने शॉट पुट में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत व जैवलीन थ्रो में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता। पूजा पाल ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 4×100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया कांस्य पदक जरता। वहीं काजल चौहान ने 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए लॉग जम्प में रजत पदक जीता।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें