गाजियाबाद। गुरुवार को कौशांबी थाना में होली त्यौहार से संबंधित शांति समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने क्षेत्र के लोगों से आपसी सद्भाव पूर्वक होली मनाने की अपील की है। इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे गए। इस दौरान निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा कहा गया कि बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं, फिर भी शादियों में देर रात तक पटाखे छोड़े जा रहे हैं जिन्हें बंद कराया जाए। इस पर थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने कहा कि होली के दौरान अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, क्योंकि लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। ऐसे लोगों को इस कार्य से बचना चाहिए। वहीं, स्टॉल लगाकर नशे की चीज ना ही किसी को पिलाएं और ना ही पीएं, ताकि इसी प्रकार के झगड़े से बचा जा सके।इस अवसर पर कौशांबी वेलफेयर एजुकेशन की सेक्रेटरी शोभा रानी बरनवाल, जैन मंदिर के अध्यक्ष महिम जैन, सुधीर अग्रवाल, वैशाली व्यापार मंडल से संजय रस्तोगी, अनिरुद्ध वशिष्ट, विशेष नागर, सेक्टर 3 एफ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धीरेंद्र भदोरिया, पार्षद नीलम भारद्वाज, राज लानी, श्याम अग्रवाल, सतीश बैसला, अवधेश कटिहार, श्याम सुंदर सिंह व क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें