गाजियाबाद। प्राकृतिक आपदा व व आकस्मिक आपदा निवारण का पर्याय बन चुके भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद द्वारा अभी गाजियाबाद के न्यायालय परिसर में घुसे तेंदुए के काटने से घायल हुए सलीम मोची को आर्थिक सहायता दी गई। ज्ञातव्य हो कि गत दिनों 8 फरवरी को गाजियाबाद के न्यायालय परिसर में एक तेंदुआ घुस आया था जिसने वहां चाय वाले, मोची आदि मिलाकर 6 आदमी को घायल कर दिया था जिसमें सलेम मोची ज्यादा घायल हो गया था जिसको उसके घर चांदमारी विजयनगर पहुंच कर एक ₹25000 का चेक श्री विपिन कुमार एसडीएम सदर की उपस्थिति में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष शंखधर जी की अनुशंसा पर उक्त घायल व्यक्ति को दिया गया। चेक देते समय काफी संख्या में क्षेत्रीय जन वासी व उसके परिवार जन भी उपस्थित रहे। रेड क्रॉस सोसाइटी सभापति सुभाष गुप्ता जी ने बताया कि पूरा का पूरा क्षेत्र ही गंदगी से परिपूर्ण था, बच्चों ने इधर-उधर शौच किया हुआ था, शौच की,स्वास्थ्य की कोई व्यवस्था नहीं है l परिवार नियोजन की तरफ किसी का कोई ख्याल नहीं है हर दंपत्ति के 5-6 बच्चे हैं उनमें से शायद ही कोई स्कूल जाता हो। रेडक्रॉस सचिव डॉ किरण गर्ग ने कहा कि महिलाओं को रेड क्रॉस की तरफ से शिविर लगाकर सेनेटरी पैड हाइजीन किट का भी वितरण करके स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा परिवार नियोजन के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। घायल सलेम का इलाज कराने के लिए, उसके बच्चों की शिक्षा के लिए रेड क्रॉस हर संभव कोशिश करेगा और जब तक सलेम पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता उसके परिवार के लिए राशन की खानपान के सामान की सारी व्यवस्था रेडक्रॉस के माध्यम से करने का विचार बनाया जाएगा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत आवंटन, 138 आवेदक प्रतीक्षा सूची में भी शामिल मुकेश ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । आज जन्मदिन के शुभ अवसर पर पिलखुवा नगर पालिका चैयरमैन विभु बंसल के पिलखुवा व कविनगर ...
-
. मुकेश गुप्ता गाजियाबाद ।पूर्व राज्य सभा सांसद डा अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके कविनगर आवास पर साथियों एवं शु...
-
प्री-फाउंडेशन से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा, सृजनशीलता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्व...
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों को दी जानकारी सीएम योगी ने वाराणसी-दिल्ली बुलेट ट्रेन की कार्ययोजना की मंजूरी के ल...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें