लुंबिनी (नेपाल)। राम कथा वक्ता संत मोरारी बापू ने टर्की ओर सीरिया के भूकंप प्रभावितों के लिए 25 लाख रूपये की सहायता राशि भेजने की घोषणा की है। भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में इन दिनों मोरारी बापू की रामकथा चल रही है। बापू ने कहा है कि टर्की एवं सीरिया में भूकंप ने जो तबाही मचाई है, उसे देख-सुन कर पूरा विश्व दुख का अनुभव कर रहा है। हवमारा भारत देश एवं भारत के लोग ऐसी आपदा की स्थिति में हमेशा सहायतारूप बनते आए हैं| इसी क्रम में हमारे यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार ने भी अपनी सहायता भेजी है। ये भारतीयता का उतम परिचय है। मोरारी बापू ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए 25 लाख की सहयता राशि टर्की और सीरिया के लोगो के लिए भेजे जानेका एलान किया है | ब्रिटिश पार्लियामेंट के वरिष्ठ सदस्य लार्ड श्री डॉलर पोपट, उनके पुत्र श्री पवन पोपट और उनकी टीम के द्वारा ये राशि वितरित की जाएगी। इस दुखद घटना में जिन्होंने आपने प्राण गंवाए हैं, उनके निर्वाण के लिए बापू ने प्रार्थना की है |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें