गाजियाबाद। समाजिक संगठन प्रवासी विकास मंच के मुख्य कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोनी के राम पार्क बिजली घर में बिजली कनेक्शन के नाम पर जेई उपेंद्र यादव द्वारा मोटी रकम की हो रही उगाई के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई,बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा* लोनी के राम पार्क बिजली घर में जे.ई उपेंद्र यादव व उसके गुर्गों के द्वारा बिजली कनेक्शन के नाम पर की जा रही है मोटी रकम की उगाई साथ ही साथ कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी परिवारों को बिजली के मीटर लगने के 2 से 3 महीने बाद ब्लैकमेल करते हुए मीटर भी उखाड़ दिया जाता है, इस भ्रष्टाचार के संबंध में हमने दिनांक 6 फरवरी 2023 को विधुत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अधीक्षक अभियंता के कोयल एनक्लेव कार्यालय पर ज्ञापन के माध्यम से अवगत भी कराया था, कि अगर जल्द राम पार्क बिजली घर के जे.ई उपेंद्र यादव एवं उसके गुर्गों पर उचित कानूनी कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना देगा, परंतु अभी तक विधुत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के उपरांत भी कोई कार्यवाही नहीं हुई, मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में लोनी के विधुत विभाग में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है, साथ ही साथ सरकार को भी बदनाम करने का भी यह भ्रष्ट अधिकारी कार्य कर रहें, जल्द संगठन बड़े स्तर पर इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देगा, बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोनी नगर, देहात एवं वार्ड स्तर के सभी पदाधिकारी बंधुओं उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें