गाजियाबादःविजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूलविजयनगर मेंं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों से विदाई दी गई। इस अवसर स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर व निदेशक बलप्रीत सिंह ने कहा कि जीवन का प्रथम चरण पूरा कर छात्र-छात्राएं दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं।
वे यह बात सदैव याद रखें कि जीवन में सफलता मेहनत व लगन के बल पर ही प्राप्त की जा सकती है। अतः मेहनत व लगन से कभी ना घबराएं और मेहनत व लगन से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। समिता व आयुष वर्मा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट डिसीपिलन का पुरस्कार पिया व हर्ष को तथा बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार गुनगुन व मयंक भारती को दिया गया।![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgOCNWBxduQxgje21KANXmms6t18cC-g8kEHs34O6wlYbmSqlp1BfMDwB3vjdc7JHJFlct5vXAb3-G6eiAlR2zTmyZt4AU6wdWmLKyBT4H515ia_79lvSfoJASU1I3soYAWf4BNOwfZ_G5KxkmuhXU2ut780eV9zyhKls1LO2iIEPRAoHVpN5cbaAXL/s320/IMG-20230212-WA0054.jpg)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhSt7Iilbig_Qo_XCALdJkbfgssJ2Jeos43PPbdPOQo5L7gvr_KqqmZdjKfbsqijkUr6QLPug8_YOPNq2GRfHn2JGO95b8lupcjiXGoi5NqEJ5A2VUi8eMppCf3dbEjp7pF4_YvIGhQmh_8UEVg2kt0Ish1qMJaKaicpNeF6m5URC7dNc1zatHuzvHb/s320/IMG-20230212-WA0050.jpg)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi65XHR8YLO9XM7vvuqRd28lk4yhpKANPOVQhUi3_JOzDdDX5Mxlo1NHJxBxUXJ21BO4WwfGFF0GGJjqUA_Min8eCdKgoOXWh8El-vbm63pbcWgy_q9CsIAd_RdtH0mMlqqPKEiDTccLaQV4PyupXr-n-wdaH_naSaZZBvh776E9m4PbJBJix3CC82T/s320/IMG-20230212-WA0051.jpg)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgOCNWBxduQxgje21KANXmms6t18cC-g8kEHs34O6wlYbmSqlp1BfMDwB3vjdc7JHJFlct5vXAb3-G6eiAlR2zTmyZt4AU6wdWmLKyBT4H515ia_79lvSfoJASU1I3soYAWf4BNOwfZ_G5KxkmuhXU2ut780eV9zyhKls1LO2iIEPRAoHVpN5cbaAXL/s320/IMG-20230212-WA0054.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें