गाजियाबाद। मेरठ में आयोजित इंडो एलीट कराटे डू प्रतियोगिता में गाजियाबाद के पंकज शर्मा व श्रेय सक्सेना 3 मेडल जीतने में कामयाब रहे। आशीहारा स्पोर्ट्स कराटे उतर प्रदेश के महासचिव रेन्शी तरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 वां इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में 23 से 25 जून 2023 तक किया जा रहा है जिसके लिए इंडिया टीम का सेलेक्शन प्रक्रिया मेरठ के एस्ट्रोन कॉलेज में आयोजित किया गया था।
जिसमें उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें गाजियाबाद आशीहारा कराटे के 2 खिलाड़ी पंकज शर्मा ने कुमिते इवेंट सीनियर वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता वहीं श्रेय सक्सेना ने सब जूनियर वर्ग के काता व कुमिते इवेंट में कांस्य पदक जीता। उक्त चयन प्रतियोगिता का आयोजन शिहान अमित गुप्ता , दिल्ली ओलंपिक के अध्यक्ष शिहान दीपक अग्रवाल, मेरठ ओलंपिक के अध्यक्ष पवन गोयल, शिहान सुनील कुमार, शिहान दिनेश कुमार, शिहान दिलीप कश्यप के द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में 2 इवेंट काता व कुमिते के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023
मलेशिया चयन प्रतियोगिता में गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने 3 मेडल जीते
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें