रविवार, 19 फ़रवरी 2023

महाशिवरात्रि के अवसर पर कल्पतरू साधना एवं सेवा आश्रम मे आयोजित वैदिक यज्ञ में यज्ञमान बनकर उपस्थित हुए सांसद वी के सिंह

 

( (मुकेश गुप्ता) गाजियाबाद। 18 फरवरी शनिवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह  गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में आयोजित सामाजिक एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में उपस्थित हुए। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  सांसद   भगवान भोलेनाथ के अवतार श्री दुधेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान से सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।अगला कार्यक्रम  सांसद  का गांव नूरपुर में हुआ। वहां वह क्षेत्रवासियों के कुशलक्षेम जानने के लिए उपस्थित हुए। माननीय सांसद जी के स्वागत में ग्रामवासियों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से  सांसद  ने सभी क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके तत्काल निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। वी.के. सिंह  ने इस मिलन सभा के दौरान गाजियाबाद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो के बारे में  चर्चा करते हुए कहा कि "गाजियाबाद को समृद्ध और विकसित बनने में सभी क्षेत्रवासियों ने जो सहयोग दिया उसके लिए आपका आभार उतार पाना मुश्किल है। आपने जो स्नेह व सहयोग दिया उसकी के कारण आज 'हमारा गाजियाबाद - नए गाजियाबाद' के संकल्प की ओर अग्रसर है"। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही और सभी ने  सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। अगला कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्षेत्र विकास निधि(सांसद निधि) वर्ष 2022-23 के अंतर्गत निर्मित ग्राम चितौडा के पुल से गंग नहर मुरादनगर के राइट बैंक तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। 39.99 लाख रुपये की लागत से बनी यह 850 मीटर लंबी सड़क क्षेत्रवासियों के लिए बेहद लाभकारी सबित होगी। 

गाजियाबाद के शहरी-ग्रामीण विकास के लिए  सांसद  दिन-प्रतिदिन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध होकर काम कर रहे हैं। आज के समय में गाजियाबाद के समुचित विकास की यात्रा तीव्र गति से आगे बढ़ रही है जिसकी वजह से समस्त गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र लाभान्वित हो रहा है। इस सड़क के उद्घाटन के बाद सभी क्षेत्रवासियों ने  सांसद  के इस कार्य की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। अगला कार्यक्रम कल्पतरू साधना एवं सेवा आश्रम में आयोजित हुआ। यहां स्वामी दयानंद सरस्वती जी के ऋषि बोध उत्सव के अवसर पर आयोजित वैदिक यज्ञ में यज्ञमान बनकर  सांसद  उपस्थित हुए। वैदिक परंपरा और आस्था के साथ  सांसद  ने हवनकुंड में आहुति समर्पित कर देशवासियों के लिए प्रार्थना की। यज्ञ के माध्यम से कामना सिद्धि, प्रेरणा प्रवाह, साधना का समग्र विधान विद्यमान, निहित जीवन दर्शन व्यक्ति, परिवार, समाज- संस्कृति, प्रकृति-पर्य़ावरण, सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण सिद्ध होता है। इसमें भौतिक विकास-आध्यात्मिक उन्नयन, इहलोक-परलोक, विज्ञान-अध्यात्म जीवन के दोनों विरोधी ध्रुब अपनी समग्रता में गुंथे हुए मिलते हैं, जो यज्ञ के दर्शन की विशिष्टता है। यज्ञ के साथ  सांसद ने स्थित आश्रम में गौ सेवा भी की, उन्होंने गौमाता को चारा खिलाकर पुण्य का काम किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें