गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद द्वारा विदेशों में बसे आर्य बंधुओं के लिए "अन्तर्राष्ट्रीय आर्य प्रवासी सम्मेलन" का आयोजन जूम पर ऑनलाइन किया गया। मुख्य अतिथि अमेरिका आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विश्रूत आर्य ने कहा कि हम अपने वैदिक मूल्यों के साथ जी रहे हैं और अगली पीढ़ी में भी भारतीय संस्कृति के संस्कार डाल रहे हैं।हमारे यहां यज्ञ हवन से ही सब कार्य शुरू होते हैं और संस्कृत की कक्षाये भी चलती हैं।आर्य समाज को महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200 वीं जयंती पर संगठित होकर वेद प्रचार के कार्य को आगे बढ़ाना है।अमेरिका आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष भुवनेश् खोसला ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आर्य समाज के कार्य को आगे बढ़ाना है। नैरोबी आर्य समाज के उपप्रधान यशपाल मोंगा ने कहा कि नई पीढ़ी को आर्य समाज के साथ जोड़ना है जिससे यह परम्परा आगे बढे। मॉरिशस आर्य सभा के उपप्रधान रामधोनी हरिदेव ने कहा है हमारे पूर्वज सत्यार्थ प्रकाश लाए थे जिससे एक नयी चेतना का संचार हुआ आज मॉरिशस में 400 आर्य समाज व शिक्षण संस्थान चल रहे हैं।न्यूजीलैंड से हरीश सचदेवा ने कहा कि 27 वर्षों से आर्य समाज चल रहा है और यहां सभी भारतीय पर्व उल्लास के साथ मनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया से वैदिक विदुषी मृदुल कीर्ति व प्रेम हंस ने कहा कि वेद उपनिषद हमारी धरोहर हैं इस पर लेखन कार्य चल रहा है। बांग्लादेश से अरनव आर्य ने कहा कि यहां हिन्दुओं के लिए विकट स्थिति है लेकिन आर्य समाज का कार्य गति ले रहा है।आर्य समाज बांग्लादेश के प्रधान सुभाष शास्त्री ने कहा कि भारत के आर्य बंधु आकर हमारी भी सुध लें। नैरोबी से विमल चढ़ा, कमलेश मोंगा, यू एस ए से गोपाल दुर्गा, राजेन्द्र बेदी, न्यूजीलैंड से उर्मिला सचदेवा ,ऑस्ट्रेलिया से महेन्द्र भाई, मॉरिशस से प्रो. आर्यवती बुल्की ,योगी विश्व केतु (कैनेडा), दक्षिणी अफ्रीका से रामविलास आर्य,प. कुंतदेव आर्य,ओम सपरा, गवेन्द्र शास्त्री आदि ने अपने विचार रखे और विदेशों में आर्य समाज के प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने संचालन किया।राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य व देवेन्द्र भगत ने आभार व्यक्त किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें