गाजियाबादःआचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि महा शिवरात्रि पर्व शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है। इस पर्व के दिन ही भगवान शिव व मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस पर्व पर व्रत रखने से, पूजा-अर्चना करने व जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उनका कल्याण करते हैं। आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि शिवरात्रि के एक दिन पहले यानि त्रयोदशी तिथि के दिन भक्तों को केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन भक्त गणों को पूरे दिन के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। संकल्प के दौरान भक्तों को मन ही मन अपनी प्रतिज्ञा दोहरानी चाहिए और भगवान शिव से व्रत को निर्विघ्न रूप से पूर्ण करने की प्रार्थना करनी चाहिए। इस बार महाशिव रात्रि सर्वाथ सिद्ध योग और वरियान योग में मनाई जायेगी। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 05.42 से अगले दिन प्रातः 07.05 तक व वरियान योग फरवरी को रात्रि 07 बजकर 35 मिनट से अगले दिन दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। यदि कोई मंगलदायक कार्य करने जा रहे हैं तो वरियान नामक योग में करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें