शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

भाजपाईयों ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

 

गाजियाबाद।  भाजपाईयों ने बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई एक राष्ट्र के रूप में एक समाज के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए पं. दीनदयाल के चिंतन और विचार पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरित करने वाले हैं। उन्होने अंत्योदय के माध्यम से ये संदेश दिया कि विकास और लाभ तभी कारगर है जब वह पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक निश्चित रूप से पहुंचे।भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के लिए पंडित दीनदयाल द्वारा दिखाया गया मार्ग प्रेरणा देता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में 11 फरवरी को सभी भाजपाइयों ने सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इसी कड़ी में राज नगर मंडल के अन्य भूतों की तरह वार्ड 71 के बूथ 926 पर आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड प्रभारी जगदीश साधना जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया मशहूर विचारक और दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। पंडित दीनदयाल जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा ले रहे थे, उसी समय वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आए। वह आरएसएस के प्रचारक बन गए। हालांकि प्रचारक बनने से पहले उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण भी हासिल किया था। इस प्रशिक्षण के बाद ही उन्हें प्रचारक बनाया गया था।

साल 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी। बाद में यह राजनैतिक के रूप में उभरी। इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मृत्यु हो गई थी।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में बनाने का आह्वान किया गया है इसी कड़ी में आज बूथों पर सभी कार्यकर्ता अपनी श्रद्धांजलि के साथ-साथ स्वेच्छा से समर्पण निधि देकर तन मन धन के समर्पण को चरितार्थ कर रहे हैं। समर्पण निधि को महानगर के द्वारा प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा।

इस दौरान भाजपा नेता डीएन सिंह, यशपाल भाटी, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप चौधरी, अविनाश ओझा, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा मंडल महामंत्री ओम दत्त कौशिक, नीरज त्यागी, वार्ड अध्यक्ष खेमचंद भाटी, तनुज खन्ना अनिल अरोड़ा मनोज सिंह श्री चंद चौहान अनुज राघव , अजय राघव,सरदार परमजीत सिंह कपिल वशिष्ठ पार्षद अरविंद शर्मा अविनाश ओझा अंजू पुंडीर महामंत्री नीरज त्यागी, सुषमा शर्मा, पूजा सिंह, अंजू पुंढीर, अंजू चौधरी, पूजा अधीकारी, किरन चौधरी, पवन चौधरी, राजीव त्यागी,प्रेम सुंदर, राजेश्वर यादव, प्रभजोत सिंह, अभिजीत मुखर्जी, महेंद्र चावला, रामनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें