शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का सफल घुटना प्रत्यारोपण आपरेशन हुआ,सांसद जरनल वी के सिंह पहुंचे देखने


गाजियाबाद। 19 फरवरी से यशोदा हॉस्पिटल कौशाम्बी में भर्ती केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का स्वास्थ्य हाल चाल लेने  जनरल वी के सिंह यशोदा हॉस्पिटल कौशम्बी पहुँचे।

हॉस्पिटल के सी एम डी डॉ पी एन अरोड़ा ने जनरल वी के सिंह का स्वागत किया और डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के चिकित्सा वार्ड में उन्हें साथ ले कर गए, जहाँ जनरल वी के सिंह ने उनका हाल चाल जाना. डॉ पांडेय ने बताया कि वह अब पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं और घुटना प्रत्यारोपण के बाद चल फिर भी पा रहे हैं.

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का घुटना प्रत्यारोपण आपरेशन 19 फरवरी को हुआ है और अब वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे है. इलाज कर रही  डॉक्टरों की टीम ने बताया उनकी रिकवरी अच्छे से हो रही है और उन्हें हॉस्पिटल से जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी. ऑपरेशन के दौरान डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय लगातार मंत्रों का उच्चार करते रहे.

डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने डॉ पी एन अरोड़ा का आभार प्रकट किया और हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ की उनका अच्छे से ध्यान रखने के लिए धन्यवाद किया.

उन्होंने हॉस्पिटल की फिजियोथिरैपी टीम की भी बहुत तारीफ की.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें