गाजियाबाद। शनिवार को श्रीमती भारती सिंह धर्मपत्नी जनरल डॉ. वी.के. सिंह के सांसद गाजियाबाद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और नागर विमानन राज्यमंत्री 'विश्वमांगल्य सभा' लोकप्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग द्वारा 'मातृ सम्मलेन' के लिए Silver Spoons Hotel वसुंधरा सेक्टर-18 गाजियाबाद में बतौर कार्यक्रम संयोजक के रूप में उपस्थित रहीं।
विश्वमांगल्य सभा के माध्यम से लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग का कार्य शुरू किया गया है। हर लोकप्रतिनिधी का परिवार उसके क्षेत्र का एक आदर्श परिवार (Iconic) होता है। इस परिवार की हर छोटी बड़ी आदतों का समाज अनुसरण करता है। जब परिवार के मुखिया जो समाज के मुखिया (सांसद, विधायक, आदि पार्षद आदि की भूमिका निभा रहे होते हैं तो उस समय परिवार में संस्कारों की, परंपराओं की नींव पक्की करने का दायित्व उनकी पत्नी उठाती हैं। उनका मातृत्वभाव से परिपूर्ण होना यह आज के बदलते हुए परिवेश में अत्यंत आवश्यक है। अतः हर लोकप्रतिनिधी के परिवार में मातृत्व का पुनः स्मरण करने हेतु यह कार्य प्रारंभ हुआ है। इस सम्मेलन के मुख्य विषय मुख्य विषय विश्वमांगल्य सभा का परिचय और लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग का महत्व एवं योजनाओं को बताना है। समस्त देश मे राष्ट्रपति से लेकर पार्षद तक लगभग 55 लाख से अधिक लोकजनप्रति निधित्व कर रहे हैं। विश्वमांगल्य सभा ऐसे ही मातृत्व भाव को लेकर दिल्ली में मध्यप्रदेश में कार्यक्रम हुए थे लेकिन उत्तर प्रदेश की भूमि पर गाज़ियाबाद में पहली बार मातृत्व के इसी भाव को लेकर ये पहली बार कार्यक्रम हुआ है। इस भव्य कार्यक्रम में आज हमारे बीच पूजा देशमुख जी, कंचन राय जी, शुभांगी मैंडे जी, अनुराधा यादव जी, दीपाली सिंह जी, ममता त्यागी जी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुए। उसके उपरांत सभी अतिथियों का मंच पर आगमन हुआ और शक्ति गान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत परिचय के बाद श्रीमती भारती सिंह जी के द्वारा कार्यक्रम और विश्वमांगल्य सभा की प्रस्तावना सभी के सामने रखी। उसके बाद उद्बोधन की कड़ी में कंचन राय जी, पूजा जी देशमुख और शुभांगी मेंढे जी ने महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में जागरूक के लिए नुक्कड़ नाटक, सम्पूर्ण रामायण नृत्य नाटिका आयोजित किया गया और अंत में पूनम कौशिक जी के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं का आभार एवं धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का समापन ध्वज प्रार्थना के साथ हुआ।
शनिवार, 4 फ़रवरी 2023
लोकप्रतिनिधी का परिवार उसके क्षेत्र का एक आदर्श परिवार होता है----भारती सिंह
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता शक्ति प्रर्दशन हैं स्वागत समारोह? गाजियाबाद । क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का शहर विधानसभा में प्रथम आगमन पर...
-
मुकेश गुप्ता सुशासन व विकास का मॉडल बना गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली ग्रोथ इंजन का काम कर रहा है गाजियाबाद: सीएम योगी ग...
-
मुकेश गुप्ता - स्ट्रोक का कारण बन सकता है उच्च रक्तपात - धूम्रपान एवं तंबाकू से दूर रहना चाहिए गाजियाबाद । ह...
-
उत्तराखंड की शिक्षा, संस्कार, युवा सशक्तिकरण और सतत विकास के विविध आयामों पर हुआ सार्थक विमर्श* *🌼पारदर्शी व्यवस्थाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा...
-
संवाददाता राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नैतिक शिक्षा से होगा भारत का उज्ज्वल भविष्य-स्वामी चिदानन्द सरस्वती *💥राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी सै...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें