मंगलवार, 7 नवंबर 2023

राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में दिवाली मेला लगा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःराम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद के कॉमर्स विभाग द्वारा मंगलवार को कॉलेज परिसर में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में कॉलेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मेले का उदघाटन कॉलेज के अध्यक्ष कृष्णवीर सिरोही, प्रधानाचार्य डॉण् नीतू चावला व रजिस्ट्रार शशि खन्ना ने किया। उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व हमारे जीवन में नई उमंग व जोश भर देता है। हम सभी को यह पर्व आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। मेले में मेले कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व खेलों के स्टॉल लगाए। कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. शालू भसीन व अन्य शिक्षक भी शामिल रहे।

सोमवार, 6 नवंबर 2023

राउंड टेबल इंडिया और सिनेपोलिस ने निःशुल्क सिनेमा दिवस के साथ 10,000 बच्चों के जीवन को रोशन किया---तुषार गुप्ता

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।राउंड टेबल इंडिया और सिनेपोलिस ने निःशुल्क सिनेमा दिवस के साथ 10,000 बच्चों के जीवन को रोशन किया। यह जानकारी सीएसएचपी स्कूल के चैयरमैन एवं सदस्य तुषार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से सिनेपोलिस, अपनी बहुप्रतीक्षित वार्षिक सीएसआर पहल, 'लेट्स ऑल गो ​​टू सिनेपोलिस' की वापसी की घोषणा करते हुए रोमांचित है। यह हृदयस्पर्शी पहल इस विश्वास को समर्पित है कि 'सिनेमा सभी के लिए है', जिसका लक्ष्य देश भर के बच्चों के साथ फिल्मों के आकर्षण को साझा करना है। 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से, यह पहल हजारों युवाओं के लिए असीम प्रेरणा का सेतु रही है। "एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहां सपनों की कोई सीमा न हो, जहां बच्चे सिनेमा के जादू का अनुभव कर सकें।सिनेपोलिस इंडिया, फिल्मों की दुनिया के संपर्क के माध्यम से युवा दिमागों का पोषण करके, साल-दर-साल इस सपने को साकार कर रहा है।" श्री देवांग संपत, सीईओ, सिनेपोलिस इंडिया।राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रॉबिन अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रम के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, "इस हृदयस्पर्शी यात्रा में हमारे साथ शामिल हों, जिसमें राउंड टेबल इंडिया सिनेपोलिस के साथ सहयोग करता है, पहले जैसी मुस्कान फैलाने के लिए।"

'लेट्स ऑल गो ​​टू सिनेपोलिस' का 2023 संस्करण अब तक का सबसे महत्वपूर्ण होने का वादा करता है, जिसमें देश भर से 10,000 से अधिक बच्चे भाग लेने के लिए तैयार हैं। यह कार्यक्रम 6 नवंबर, 2023 को पूरे भारत के 38 शहरों में फैले सिनेपोलिस प्रॉपर्टीज में होगा, जिसमें 51 थिएटर भी शामिल हैं। बच्चों को इन अत्याधुनिक सिनेमा स्थलों में आराम से बैठ कर प्रेरक फिल्म "जवान" देखने का अवसर मिलेगा। यह उनके चेहरे पर पहले जैसी उज्ज्वल मुस्कान लाने, ऐसी यादें बनाने का मौका है जो जीवन भर याद रहेंगी।

'लेट्स ऑल गो ​​टू सिनेपोलिस' वर्षों से हजारों बच्चों के चेहरों पर खुशी जगाने और मुस्कुराहट जगाने में सहायक रहा है। उन्होंने बताया कि पहल के पिछले संस्करणों ने अनगिनत बच्चों के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है:

2014: 16 शहरों में 5,108 बच्चे

2015: 16 शहरों में 3,783 बच्चे

2016: 12 शहरों में 3,019 बच्चे

2017: 25 शहरों में 5,458 बच्चे

2018: 17 शहरों में 5,016 बच्चे

2019: 22 शहरों में 6,500 बच्चे

2022: 23 शहरों में 6,500 बच्चे

सनेपोलिस इंडिया और राउंड टेबल इंडिया को कम सुविधा प्राप्त बच्चों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने पर गर्व है। 'लेट्स ऑल गो ​​टू सिनेपोलिस' के माध्यम से हमारा लक्ष्य उनकी कल्पना को जगाना, उनके क्षितिज का विस्तार करना और उन्हें सिनेमा की आकर्षक दुनिया का अनुभव करने का उपहार देना है। इस पहल के हिस्से के रूप में, नोएडा राउंड टेबल 285 ने वॉयस ऑफ स्लम्स और प्राइमरी स्कूल रोजा जलालपुर के सहयोग से 350 वंचित बच्चों को 6 नवंबर 2023 को फिल्म जवान देखने के लिए मोदी मॉल, नोएडा और ग्रैंड वेनिस मॉल, ग्रेटर नोएडा में सिनेपोलिस ले जाया जाएगा।.विक्रांत कालरा, चेयरमैन, नोएडा राउंड टेबल 285 कहते हैं, "इस हृदयस्पर्शी आयोजन का उद्देश्य समुदाय और करुणा की भावना को बढ़ावा देते हुए वंचित बच्चों के जीवन में खुशी और प्रेरणा लाना है।"

यूपीसीडा के सीईओ मयूर महेश्वरी ने लोहा मंडी का भ्रमण किया सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता देखी -- उद्यमियों ने उनका स्वागत और सम्मान किया --डा.अतुल जैन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आज  6 नवंबर  को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने लोहा मंडी क्षेत्र में सड़कों और नालों के निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को देखने के लिए औचक भ्रमण किया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के और नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारी गण उपस्थित रहे लोहा मंडी के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन और अन्य पदाधिकारी और व्यापारियों के साथ-साथ कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया साउथ साइड जीटी रोड अमृत स्टील कंपाउंड स्वदेशी कंपाउंड साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया इत्यादि क्षेत्रों से भी पदाधिकारी पधारे हुए थे उनके साथ एक बैठक भी की गई जिसमें मयूर माहेश्वरी ने सभी क्षेत्र के पदाधिकारी और उद्यमियों से आमने-सामने वार्ता करते हुए अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और समाधान का आश्वासन दिया । लोहा मंडी के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन में जनपद गाजियाबाद में ट्रांसपोर्ट नगर न होने के कारण वाहनों को पार्क करने की समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में और जहां-तहां भारी वाहन पार्क कर दिए जाते हैं जिससे बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है साथ ही लोहा मंडी क्षेत्र में भूमि कम पड़ रही है जिस कारण अधिक बड़ी भूमि में लोहा मंडी विकसित करने की आवश्यकता के लिए भी निवेदन किया कि लोहा मंडी औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी भूमि में विकसित किये जाने के लिए मांग की।

सभी उद्यमियों ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के सड़क और नाले निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा धन उपलब्ध करा कर कार्य प्रारंभ करने के लिए खुशी व्यक्त की और  मयूर माहेश्वरी और उनकी समस्त टीम के साथ-साथ नगर निगम का हार्दिक धन्यवाद दिया । मयूर माहेश्वरी ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को भी समुचित करने के लिए अवगत कराया कि सभी औद्योगिक क्षेत्र के लिए धन उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका प्रस्ताव पास हो गया है और शीघ्र ही हाई मास्ट लाइट्स और स्ट्रीट लाइट्स के लिए निविदा आमंत्रित करी जाएगी उसके उपरांत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। लोहा मंडी क्षेत्र में मयूर माहेश्वरी द्वारा अपनी समस्त टीम के साथ  भमण  के दौरान गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन और अन्य औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारी लोहा मंडी क्षेत्र के पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे उसके उपरांत बैठक में भी आज मुख्य रूप से लोहा मंडी से अतुल कुमार जैन, राजकुमार अग्रवाल इंद्र मोहन कुमार, सुबोध गुप्ता, अंबरीश जैन, दीपक सिंघल, मोहनलाल अग्रवाल, सतीश बंसल, सुरेश गुप्ता अनुराग अग्रवाल, संजय गोयल, सुनील जैन, कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया से अरुण शर्मा साउथ साइड जीटी रोड से हरिओम चौहान बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया से सुशील अरोड़ा राजीव अरोड़ा सौरभ मित्तल अमृत स्टील कंपाउंड से सत्यभूषण अग्रवाल साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया से दिनेश मित्तल मुकेश गुप्ता आरएस तोमर स्वदेशी कंपाउंड से अजीत सिंह नंदा और बड़ी संख्या में उद्यमी इत्यादि उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस सोसायटी ने नगरीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में चयनित क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरित की

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष


राकेश कुमार सिंहIAS जिलाधिकारी की प्रेरणा से सभापति डॉ सुभाष गुप्ता द्वारा दीनदयाल पुरी,नंदग्राम स्थित  नगरीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंच कर  चयनित क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लक्ष्य 2025 को भेदने के लिए आज दिनांक 6 नवंबर रेड क्रॉस गाजियाबाद ने सेवा अध्याय में एक नया पृष्ठ जोड़ दिया जिसके लिए रेड क्रॉस सभापति डॉक्टर सुभाष गुप्ता ने स्वयं केंद्र प्रभारी डॉ ललित कुमार, गौरव मिश्रा व नीरज शर्मा की उपस्थिति में 15 क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली वितरित की साथियों उन्हें स्वस्थ रहने की सलाह दी। सभापति ने बताया कि उन्हें आश्चर्य तब हुआ  जब देखा की सभी रोगी अवस्क लड़कियां थी जो गहन विचारणीय विषय है जिसके लिए हमें बैठकर समीक्षा करनी चाहिए कि किस प्रकार हम सब मिलकर इस भयानक बीमारी से निजात पा सकते हैं।


न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रामायणस व महाभारत पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की कला एकीकृत परियोजना के अन्तर्गत रामायण व महाभारत पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्कूल के कक्षा 4 और 5 के बच्चों ने रामायण व महाभारत की गौरवमयी गाथा के किरदारों को प्रस्तुत किया तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। उन्होंने अपने अभिनय से किरदारों को जीवंत कर दिया।

 समारोह का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता व निदेशक मुनीष अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि रामायण, गीता, महाभारत जैसे महान ग्रंथ हमें जहां आपस में मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं, वहीं हमें यह शिक्षा भी देते हैं कि अच्छाई, सत्य व धर्म की हमेशा जीत होती हैं। अतः हमें कभी भी बुराई, अधर्म व अन्याय के आगे नहीं झुकना चाहिए और उनका मुकाबला करना चाहिए, हमारी जीत अवश्य होगी।

रविवार, 5 नवंबर 2023

समाजसेवी इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने अपना जन्म-दिन गरीब बच्चों के साथ मनाया, पाठयपुस्तक वितरित की


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

  गाजियाबाद।  समाजसेवी इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने अपना जन्म-दिन “शिक्षा से शिखर तक” संस्था वसुंधरा गाजियाबाद में बच्चों में खाद्य सामाग्री, पेंसिल, कटर, कॉपी, रबर वितरित कर मनाया, संस्था की अध्यक्षा रागिनी जोशी ने इंजी0 धीरेन्द्र यादव को जन्म दिन की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया कि आप हर वर्ष बच्चों की शिक्षा सुचारु रूप से चले पाठ्य सामाग्री वितरित करते है, इस अवसर पर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गयी, कई जगहों पर जन्म दिन समारोह का आयोजन किया गया, विधा जिम के साथियों ने केक काटकर जन्म दिन मनाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञान पीठ केन्द्र परिसर में जन सागर टुडे के संपादक पंकज सिंह और एकता ज्योति के संपादक राज कुमार राना ने पूरी टीम के साथ जन्म दिन की बधाई दी चित्र भेंट किया।

  समाजवादी पार्टी महानगर शिविर कार्यालय पर जन्म दिन का आयोजन महानगराध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट समर्थकों ने किया, केक काट मिष्ठान वितरित किया गया, सैकड़ों समाजवादी साथियों ने जन्म दिन की बधाई इंजी0 धीरेन्द्र यादव को देते हुए कहा कि हम आशा करते है कि सामाजिक कार्य के साथ आप समाजवादी पार्टी को भी मजबूत करने का भी कार्य करेंगे, लोगों ने आशीर्वाद दिया तथा कहा कि इसी तरह समाज के कमजोर वर्गों की सेवा आप करते रहें।

ज्ञानपीठ केन्द्र के सदस्य गणों ने भी लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव के साथ केक काट मिष्ठान वितरित कर जन्म दिन की बधाई के साथ कहा कि समाज सेवा के साथ–साथ जरूरतमन्द की मदद करना और शिक्षा के क्षेत्र में भी लोगों की मदद करना यही आपके जन्म दिन की बधाई है, प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और सहयोग की भावना समाज, देश में पैदा करना नैतिक कर्तव्य है, इसे आप करते रहना।

    बधाई देने वाले प्रमुख रहे, फूलमती यादव, ड़ा0 देवकर्ण चौहान, एस0एन0 जायसवाल, पंकज राय, सौरभ यादव, सरिता यादव, अंजू यादव, अनामिका यादव, शिशिर यादव, निशांत यादव, अयांश यादव, अर्जुन यादव, अबीर यादव, राम प्यारे यादव, सम्राट सिंह यादव, देवमन यादव, धर्मेन्द्र यादव, के0 के0 सिंह, राम जन्म यादव, विजय भाटी, पं0 विनोद त्रिपाठी, लोरेंश ज्वाय, शम्मी, शांतनु, सुधान्सु, अक्षय, राहिल, गौतम सिंह, मनीष कसाना, रियासत, डी0 के0, अमित, जतिन, अजय, सुनील चौहान, अवधेश यादव, गुड्डू यादव, उपेन्द्र गुप्ता, उपेन्द्र यादव, लोकेश यादव, मुनीव यादव, शिवानंद चौबे, सुरेन्द्र यादव, जग्गू, अंशु ठाकुर, मोहम्मद सलाम, हरिशंकर यादव, प्रेम चंद पटेल, सुरेश कुमार भारद्वाज,  राजीव गर्ग, दिलीप कुमार यादव, शीतल यादव, हरिकृष्ण यादव, विकास, खुमान, अमर बहादुर, सुभाष यादव, भक्ति यादव, आदर्श मिश्र, अखिलेश कुमार शुक्ल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद और बधाई दी।


                                                                                                                 

 

                                                                                                               

                                                                                                               

श्री खाटू श्याम जी मित्र मंडल गाजियाबाद द्वारा आयोजित श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजन सम्राट नंदूभैया व लखविंदर सिंह लक्खा के भजनों पर घंटों झूमे श्याम भक्त

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। श्री खाटू श्याम जी मित्र मंडल गाजियाबाद का 19वां वार्षिक संकीर्तन उत्सव रविवार को अंबेडकर रोड स्थित नेहरू युवा केंद्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्याम भक्त उमड पडे और देर रात तक खाटू श्याम के भजनों का आनंद लेते रहे। बाबा की ज्योत प्रज्जवलित करके भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक भारत मयूर, विकास झा, सोनू सांवरिया व शंकर अनुरागी के भजनों पर श्रद्धालु घंटों झूमते रहे। उसके बाद जब श्याम जगत के भजन सम्राट नंदकिशोर नंदू व सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया तो नेहरू युवा केंद्र ही नहीं आसपास का क्षेत्र भी श्याम रंग में रंग गया। भजन गायक नंदकिशोर नंदू के कीर्तन की है रात, सांवरे बिन तुम्हारे जी ना लगे, होठों पर तुम्हारा नाम हो, दरबार निराला है खाटू के श्याम का आदि भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम चरणों में, मेरे शीश के दानी का, म्हारा खाटू वाला श्याम, बाबा श्याम के दरबार में आदि भजनों ने श्रद्धालुआंें को श्याम रंग में ही रंग दिया। मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि बाबा का सुंदर दरबार भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। संस्था के संरक्षक ए के तिवारी ने बताया कि बाबा का विशेष फूलों से बाबा  श्रृंगार किया गया और  बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।  अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।  पुलकित सिंघल रामकृपाल शर्मा अमित अरोड़ा मुकेश बंसल सौरव गर्ग संतराम यादव अभिषेक बंसल अनूप जैन अजय शर्मा नवनीत अग्रवाल चेतन बंसल के के स्वामी गौरव गर्ग मुकेश अग्रवाल दीपक अग्रवाल राजा ओबेरॉय अनिल चौधरी जितेंद्र यादव प्रवीण गुप्ता अतुल मित्तल ओंकार सिंह अमित सचदेवा अशोक वासुदेव सुखविंदर सिंह आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

एचएलएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, एचएलएम कॉलेज में रुद्र प्रताप सिंह मिस्टर फ्रेशर और अंजली मिस फ्रेशर चुनीं गईं

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मेरठ रोड़ पर दुहाई के नजदीक स्थित एचएलएम कॉलेज में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान मिस्टर फ्रेशर बीएससी छात्र रुद्र प्रताप सिंह तथा मिस फ्रेशर बीबीए छात्रा अंजली को चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर जनरल डीके अग्रवाल तथा असिस्टेंट डायरेक्टर धीरज शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके सरस्वती वंदना के साथ किया गया। पार्टी का मुख्य उद्देश्य नवागत विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षिक वातावरण एवं अन्य सभी गतिविधियों से अवगत कराने के साथ विद्यार्थियों को एक मनोरंजक एवं सुलभ माहौल प्रदान करना था। जिससे सभी विद्यार्थी आपस में घुल-मिलकर अवसाद से मुक्त होकर अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को पूरा कर सकें।फ्रेशर्स पार्टी के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग प्रस्तुति दी गई एवं रैम्प वॉक का सुंदर आयोजन किया गया। सबसे मनमोहक प्रस्तुति बीपीईएस डिपार्टमेंट द्वारा शिव तांडव स्त्रोतम पर योगा के साथ शानदार अभिनय करके दी गई।कार्यक्रम की सबसे खास बात यह थी कि इस आयोजन की समस्त योजनाओं एवं गतिविधियों की जिम्मेदारी कॉलेज के शिक्षकों की जगह द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई ताकि छात्रों में स्वावलंबन एवं प्रबंधन क्षमता का विकास किया जा सके। कार्यक्रम समापन पर आयोजकों द्वारा मिस्टर फ्रेशर बीएससी छात्र रुद्र प्रताप सिंह तथा मिस फ्रेशर बीबीए छात्रा अंजली को चुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एचएलएम ग्रुप की सीओओ तन्वी मिगलानी, डायरेक्टर जनरल डीके अग्रवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर धीरज शर्मा, समस्त विभागों के विभाग प्रमुख, कॉलेज के सभी शिक्षक और अध्ययनरत सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आरकेजीआईटी में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद में ऐकेटीयू लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय डॉ. अब्दुल कलाम इंटर यूनिवर्सिटी खेल-कूद प्रतियोगिताओं का शानदार समापन हुआ।  इन खेल प्रतियोगिता में 19 महाविद्यालयों के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, जैवलिन थ्रो,  वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कब्बड़ी, खो खो , बैडमिंटन, चेस एवं टेबल टेनिस खेलों में भाग लिया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का जोनल चैंपियन एकेजीईसी गाजियाबाद रहा। केआईईटी दूसरे स्थान पर व आरकेजीआईटी तीसरे स्थान पर रहा।

खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  रणविजय सिंह एडीएम गाजियाबाद ने सभी खेलों की विजेता टीम्स को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। 

आरकेजीआईटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन  अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर प्रो. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, संस्थान के निदेशक डॉ.बी.सी. शर्मा ने विभिन्न तकनीकी विद्यालयों से आए हुए सभी प्रतियोगियों का खेलों मैं भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया और विजयी टीम्स को बधाई दी।डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एच.जी. गर्ग ने दो दिवसीय खेलों के आयोजन से संबंधित संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन स्टूडेंट एक्टिविटीज काउंसिल की अध्यक्षा डा. पूनम सी कुमार व उनकी समस्त टीम्स ने किया। वोट ऑफ थैंक्स जोनल फेस्ट कन्वीनर आलोक कुमार त्यागी द्वारा दिया गया।कार्यक्रम की आयोजन समिति में डॉ. संजीव गोयल, डॉ. नीना शर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. अमित शर्मा, डॉ.मनोज मंगल आदि का विशेष योगदान रहा। खेल प्रतियोगिता के दौरान डिसिप्लिन मेंटेन चीफ कन्वीनर डॉ पुनीत चंद्र श्रीवास्तव व उनकी टीम्स के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल डॉ. मोनिका सचदेवा, बीसीए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहित जिंदल, डीन एकेडमिक डॉ. रविंद्र कुमार यादव, डीन ईआईआई डॉ. पुनीत चंद्र श्रीवास्तव, डीन एक्रीडिटेशन डॉ. रामेंद्र सिंह व सभी विभागों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।


रिजल्ट इस प्रकार रहे:

खोखो ( गर्ल्स):

विनर  - आईपीईसी

रनर अप - एकेजीईसी


खोखो (बॉयज):

विनर  - आरकेजीआईटी

रनर अप - एकेजीईसी


एथलेटिक्स (400 मीटर):

गोल्ड 

(बॉयज)- एबीईएसईसी & (गर्ल्स)-  आईपीईसी 


एथलीटिस (100 मीटर):

 गोल्ड

(बॉयज)-केआईईटी 

(गर्ल्स)-आईपीईसी 


हाई जंप :

गोल्ड

(बॉयज)- आरकेजीआईटी

(गर्ल्स)- एकेजीईसी

वॉलीबाल:

गोल्ड


(गर्ल्स)- ऐकेजीईसी

ज्वेलिन थ्रो:

गोल्ड

(बॉयज)- आरकेजीआईटी

(गर्ल्स)- एकेजीईसी

बैडमिंटन :

गोल्ड

(बॉयज)-केआईईटी 

(गर्ल्स)- केआईईटी

बास्केट बॉल:

गोल्ड- आरकेजीआईटी

शॉर्ट पुट:


बॉयज कैटेगरी में गोल्ड -ए बी ई एस आई टी को और 

गर्ल्स  कैटेगरी में गोल्ड  -ए बी ई एस ई सी को मिला!


एथलेटिक्स  (800 मीटर)


बॉयज एंड गर्ल्स दोनो कैटेगरी  में  गोल्ड ए बी ई एस ई सी को मिला !


लॉन्ग जंप:


बॉयज  कैटेगरी में गोल्ड के आई ई टी को 

गर्ल्स कैटेगरी में गोल्ड आर के जी आई टी एम को मिला!


डिस्कस थ्रो:

बॉयज  कैटेगरी में गोल्ड आर के जी आई टी एम को और 

गर्ल्स  कैटेगरी में गोल्ड आर के जी आई टी को मिला !


एथलेटिक्स


(200 मीटर):

बॉयज कैटेगरी में गोल्ड  ए बी ई एस ई सी को और 

गर्ल्स  कैटेगरी में गोल्ड के आई ई टी को मिला!

कबड्डी:

गर्ल्स कैटेगरी में आई पी ई सी ने बाजी मारी और ब्वॉयज कैटेगरी में आर के जी आई टी ने जीत हासिल की !

चेस :

बॉयज कैटेगरी में आर के जी आई टी विनर रही और गर्ल्स कैटेगरी में ए बी ई एस आई टी ने जीत हासिल की!

वॉलीबाल:

ब्वॉयज कैटेगरी में आर के जी आई टी ने बाजी मारी और के आई ई टी रनर अप रही।

वायू प्रदूषण 300-400 का मतलब एक दिन में 4-5 घंटे कम हो रही है ज़िंदगी---डा०बी पी त्यागी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ एवं हर्ष ईएनटी अस्पताल के चैयरमैन डा० बी पी त्यागी का कहना है कि  वर्ष 2019 में, दिल्ली ने 110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की वार्षिक औसत पीएम 2.5 सांद्रता दर्ज की, जो दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में सबसे ज्यादा है. अक्टूबर का महीना शुरू होने के बाद अब दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण का ग्राफ ऊपर चढ़ना शुरू हो गया है. बीते कई सालों में देखने को मिला है कि दिवाली के पास दिल्ली एनसीआर गैस चैंबर में तब्दील हो जाता है. जिसके चलते लोगों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 

(PM) 2.5 और (PM) 10 की बढ़ोतरी:-  

वरिष्ठ सर्जन डॉ बीपी त्यागी बताते हैं कि हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (PM) 2.5 और (PM) 10 समेत कई प्रकार की गैस (सल्फरडाइऑक्साइड, कार्बनडाइऑक्साइड,कार्बन मोनोऑक्साइड ,नाइट्रस ऑक्साइड) की मात्रा बढ़ने से हवा प्रदूषित व जान लेवा  हो जाती है. पार्टिकुलेट मैटर (PM) 2.5 और (PM) 10 नाक के रास्ते होते हुए साइनस (Sinus) में जाते हैं. साइनस द्वारा बड़े पार्टिकुलेट मैटर को फिल्टर कर लिया जाता है जबकि छोटे कण फेफड़ों के आखरी हिस्से (Bronchioles व alveoli तक पहुँच जाते हैं pm 2.5 और फेफड़े की उस झिल्ली को ब्लॉक करते है जिससे ऑक्सीजन छनकर शरीर में जाती है । उन्होंने बताया कि N2/No2 छोटे व नवजात में ब्रेन व स्पाइनल कॉर्ड को पर्भावित करके इनकी बीमारिया पैदा करती है । इनको न्यूरल ट्यूब डिफ़ेक्ट्स बोलते है ।

० Sinusitis और Bronchitis का खतरा:-  

डॉ त्यागी के मुताबिक पार्टिकुलेट मैटर साइनस में जब अधिक मात्रा में खट्टा होते हैं तब साइनोसाइटिस (Sinusitis) का खतरा बढ़ जाता है. जबकि यह क नगर फेफड़ों के आखिरी हिस्से तक पहुंचते हैं तो उससे ब्रोंकाइटिस (Bronchitis) का खतरा बढ़ जाता है. व alveoli की सूजन से एल्वेलिटिस का होता है ब्रोंकाइटिस व एल्वेलिटिस के चलते शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है.  जिससे कि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है. शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने पर कई प्रकार की परेशानी सामने आती है,जैसे अस्थमा ,हार्ट अटैक , ब्रेन अटैक व अल्ज़ाइमर ।

आँख पर अगर इतने पोल्युशन में चस्मा न लगाये    तो कंजंक्टिविटिस हो जाता है । 

० घर पर तैयार करें कॉटन मास्क:-  

आमतौर पर देखने को मिलता है कि खुले स्थान पर कामकाज करने वाले लोग प्रदूषण से ज्यादा प्रभावित करते हैं. किसी की डिलीवरी ब्वॉय, ऑटो चालक, दिहाड़ी मजदूर, फ्री जॉब करने वाले लोग आदि. डॉक्टर त्यागी बताते हैं कि जो लोग अधिकतर समय खुले में बिताते हैं उन्हें प्रदूषण काफी नुकसान पहुंचाता है ऐसे में प्रदूषण से बचने के लिए उपाय करना भी बेहद जरूरी है. खुले भी अधिकतर समय बिताने वाले लोग घर में कॉटन का 4 लेयर का मास्क तैयार कर सकते हैं. जिसे गीला करके वह अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. जिससे कि पार्टिकुलेट मैटर सांस के रास्ते शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं. गीला होने के चलते पार्टिकुलेट मैटर मास्क में चिपक जाते हैं. हालांकि मास्क को समय-समय पर धोने की आवश्यकता होती है.। 

० बाहर निकलने से करें परहेज:-  

सुबह और शाम लोग टहलने जाते हैं. खासकर बुजुर्ग और बच्चे शाम के वक्त पार्कों में दिखाई देते हैं. प्रदूषण से सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्ग और बच्चों को होता है. डॉ त्यागी बताते हैं कि कि जब प्रदूषण का स्तर सामान्य से काफी अधिक हो तो घर के बाहर जाने से बचें. खासकर वह लोग जिन की प्रतिरोधक क्षमता कम है. बच्चों और बुजुर्गों को भी बाहर जाने से परहेज करना चाहिए. एक्सरसाइज आदि भी घर के अंदर करें। इंडोर प्लांट्स जैसे ऐलोवेरा,पॉल्म, साँप के पौधे, मकड़ी के पौधे, रबर के पौधे, पीस लिली, फ़र्न और इंग्लिश आइवी ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे इनडोर पौधों में से कुछ हैं। बता दें, दुनिया भर में दस में से नौ लोग सुरक्षित हवा में सांस नहीं लेते है. वायु प्रदूषण विश्व स्तर पर हर साल 70 लाख लोगों को मारता है, जिनमें से 40 लाख घर के अंदर वायु प्रदूषण से मर जाते हैं. यह संख्या कोविड 19  से कही ज़्यादा है ।एक सूक्ष्म प्रदूषक (पीएम 2.5) इतना छोटा होता है कि यह फेफड़ों, हृदय और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने के लिए श्लेष्म झिल्ली और अन्य सुरक्षात्मक बाधाओं से गुजर सकता है. वायु प्रदूषण से बच्चे , बूढ़े व कैंसर के मरीज़  सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. जलवायु परिवर्तन के लिए वायु प्रदूषण भी जिम्मेदार है.

जेके इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम में हुआ दिवाली मेले का आयोजन, नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान राम की लीला का मनोहर मंचन

 

 

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। 4 नवंबर  को जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम के प्रांगण में कक्षा 1 व 2 की ‘कक्षा प्रस्तुति’ एवं कक्षा 4 से 8 तक का दिवाली उत्सव RAZZLE - DAZZLE का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कक्षा 1 व 2 की ‘कक्षा प्रस्तुति’ में भगवान राम की लीला का मनोहर मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। 

कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के चेयरमैन  जे. के. गौड़, निदेशक  वरूण गौड़ एवं प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के आह्वान के साथ हुआ। इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने अपने हुनर को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न प्रकार के खेल, दिवाली सज्जा, अनेक प्रकार की सजावट, सामग्री एवं निर्मित आभूषण, विभिन्न खाद्य पदार्थो आदि की स्टाल्स लगाई गईं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध विद्यालय के इंटरैक्ट क्लब ने विभिन्न प्रकार के पौधों एवं खुर्जा की हस्त निर्मित चीनी-मिट्टी के गमलों आदि सज्जा के स्टाल्स के द्वारा छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वदेशी अभियान को बढ़ावा दिया व कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने पर्यावरण सम्बन्धी नाटक प्रस्तुत किया। उत्सव में भूत बंगला बच्चो के बीच मुख्य आकर्षण रहा।

 विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों की प्रतिभा निखरती है। बच्चों द्वारा बनाये गए उत्पाद सामग्री की बिक्री से जो भी पैसा आएगा उसको बच्चों द्वारा ही सामाजिक कार्यो में लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की व्यापार में रूचि उत्पन्न करना था। कार्यक्रम के रेफ्फ़ल ड्रा मे हैण्ड ब्लेंडर, कोम्फेर्टर सेट, 10-10 ग्राम के दो चांदी के सिक्के, स्मार्ट वाच आदि एवं बम्पर प्राइज में हाई टेक एडवांस्ड साउंड सिस्टम निकाले गए। रेफ्फ़ल ड्रा में कक्षा नर्सरी ‘अ’ के वायु नेगी ने कोम्फोर्टर सेट, कक्षा 12 ‘स’ के सुशांत ने स्मार्ट वाच, कक्षा 8 के दिमित्री ने हैण्ड ब्लैंडर, कक्षा नर्सरी के माहिर एवं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी शान्तनू ने चांदी के सिक्के जीते। कक्षा 9 की छात्रा नयनिका ने बम्पर प्राइज में साउंड सिस्टम जीता।

शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

4 नवम्बर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव भजन सम्राट नंद गोपाल नंदू व लखबीर सिंह लक्खा - बाबा को अपने भजनों से रिझागे --तिवारी

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद।  शुक्रवार 3 नवंबर  को श्री खाटू श्याम जी मित्र मंडल गाजियाबाद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र में किया गया जिसमें मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि हर वर्ष की बात ही इस वर्ष भी मंडल के द्वारा अपना 19वां वार्षिक उत्सव नेहरू युवा केंद्र में कल 4 नवम्बर को मनाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सानिध्य मंहत श्री नारायण गिरी  एवं  सुरेश चंद्र गुप्ता  पहाड़गंज वालों का रहेगा संस्था के संरक्षक एके तिवारी ने बताया कि इस बार बाबा का बहुत ही सुंदर दरबार कोलकाता के कारीगरों के द्वारा सजाया जाएगा जिसमें विशेष फूलों के द्वारा बाबा का सिंगार किया जाएगा बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा एवं इस बार विशेष बाबा महाकाल का भी रूप भक्तों के लिए आशीर्वाद प्रदान करने के लिए रहेगा 
संस्था के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि इस बार बाबा का गुणगान श्याम जगत के भजन सम्राट नंदकिशोर नंदू जी देश विदेश में विख्यात सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा,भारत मयूर,  विकास झा, सोनू सांवरिया  शंकर अनुरागी के माध्यम से बाबा को अपने भजनों से रिझागे उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया कि सह परिवार आए और बाबा साहब का आशीर्वाद ग्रहण करें आए हुए सभी लोगों के लिए प्रसादम की व्यवस्था भोजन प्रसाद भी उपलब्ध रहेगा। प्रेस वार्ता में संस्था के पुलकित सिंघल रामकृपाल शर्मा अमित अरोड़ा मुकेश बंसल सौरव गर्ग संतराम यादव अभिषेक बंसल अनूप जैन अजय शर्मा नवनीत अग्रवाल चेतन बंसल के के स्वामी गौरव गर्ग मुकेश अग्रवाल दीपक अग्रवाल राजा ओबेरॉय अनिल चौधरी जितेंद्र यादव प्रवीण गुप्ता अतुल मित्तल ओंकार सिंह अमित सचदेवा अशोक वासुदेव सुखविंदर सिंह आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

गुरुवार, 2 नवंबर 2023

मेवाड़ में ’परिचय-2023’ समारोहपूर्वक आयोजित, विद्यार्थियों ने किया धमाल, फैशन शो के जरिये दिये संदेश


                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

बड़े सपने देखें और उसे साकार करने के लिए खूब मेहनत करें- डॉ. गदिया

ग़ाज़ियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ’परिचय-2023’ नाम से आयोजित नवागंतुक स्वागत समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों के जरिये खूब धमाल मचाया। रेट्रो थीम पर आधारित बहुआयामी रंगारंग कार्यक्रम व संदेशपरक फैशन शो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर छात्र आयुष राज सिंह को मिस्टर तो छात्रा पलक को मिस फ्रेशर चुना गया। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। परिचय समारोह भारतीय शिक्षा मंडल मेरठ प्रांत के युवा आयाम अभियान के साथ मिलकर हुआ। समारोह में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमा शंकर पचौरी मुख्य अतिथि थे। 

मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया एवं निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अयोध्या से पधारे योगगुरु स्वामी महेश योगी को भी शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने सम्बोधन में डॉ. पचौरी ने कहा कि कमजोर को जो ताकत दे वही गुरु है। गुरु आदरणीय है लेकिन आज गुरु और शिष्य परम्परा में विश्वास खत्म होता जा रहा है। इसे पुनः स्थापित करने के लिए भारतीय शिक्षण मंडल अखिल भारतीय स्तर पर प्रयासरत है। डॉ. अशोक कुमार गदिया ने विद्यार्थियों को कहा कि यही उम्र है। इसमें जितनी मेहनत करके सीख सकते हो, सीख लो, करियर बनाने में यही सबकुछ काम आएगा। बड़े सपने देखो और उसे साकार करो। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन ऐसे जैसे गर्म लोहा। इसे पीटकर जिस शक्ल में ढाल लो, उसी में ढल जाता है। इसलिए खूब तपो, खूब मेहनत करो, खूब पढ़ो, एक दिन मेहनत रंग जरूर लाएगी। उ

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण है अनुशासन। जीवन को अनुशासन में ढालोगे तो जीवन सुखमय और कामयाब बनेगा। अपने गुणों को ध्यान में रखकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें और इसे पाने के लिए ईमानदारी से कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में मेवाड़ प्रबंधन कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही भारतीय शिक्षण मंडल के मेरठ प्रांत की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। विद्यार्थी खुशी वर्मा और सान्या खान ने मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस में अपने अनुभव सबके साथ बांटे। विभिन्न डांस ग्रुपों ने बेहतरीन नृत्य प्रदर्शन के जरिये समारोह को नई उड़ान दी। फैशन शो, एकल व समूह नृत्य के अलावा विद्यार्थियों ने मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के अनुभवों को भी आपस में बांटा। शिखा, सूजल, मुस्कान, रिया एंड ग्रुप, सपना, शैफाली, मनीष, गीतिका एंड ग्रुप, मानसी, प्रियंका, शिखा, निखिल एंड ग्रुप, इकरा, प्रियांशी, अभिषेक, प्राची एंड ग्रुप, प्रज्ञा, गरिमा एंड ग्रुप, करिश्मा एंड ग्रुप, जैसमिन एंड ग्रुप आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। समारोह में मेवाड़ का तमाम शिक्षण स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन अमित पाराशर ने किया।

एकेटीयू इंटर यूनिवर्सिटीज वार्षिक खेल उत्सव आरकेजीआईटी में 03 नवंबर सें

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद।  डा0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविधालय (एकेटीयू) पहली बार डॉ0 अब्दुल कलाम इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटीज फैस्ट 2023-24 का आयोजन कर रहा है। इसमें पहली बार प्रदेश के दो अन्य तकनीकी विश्वविधालय मदन मोहन मालवीय प्रौघोगिकी विश्वविधालय गोरखपुर और हरकोर्ट बटलर प्रौधोगिक विश्वविधालय कानपुर के छात्र भी हिस्सा ले रहे है। गोरखपुर जोन के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौधोगिक विश्वविधालय को जोनल केन्द्र बनाया गया है।क्षडॉ0 अब्दुल कलाम इंटर यूनिवर्सिटीज स्पोर्ट्स फेस्ट 2023-24 का आयोजन जोनल स्तर पर 03 व 04 नवम्बर और राज्य स्तर पर 01 और 02 दिसम्बर को आयोजित होगा।

प्रत्येक जोन में ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है। प्रदेश मे कुल आठ जोनल केन्द्र बनाए गए है। इसमे लखनऊ, आगरा, बरेली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ व प्रयागराज शामिल है।

फेस्ट में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया किअब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविधालय लखनऊ ने विभिन्न महाविधालयों के छात्रों के लिए वार्षिक खेल उत्सव के आयोजन के लिए गाजियाबाद जोन में राजकुमार गोयल इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद को जोनल सैंटर चुना है। आर0के0जी0आई0टी0 में प्रतियोगिता का आयोजन 3 और 4 नवंबर  को किया जा रहा है। जिसमें 19 तकनीकी विधालयों से 1000 से ज्यादा छात्र छात्राएं भाग ले रहे है। एकेटीयू यूनिवर्सिटी ने आर0के0जी0आई0टी0 में डॉ0 कुमार संभव (यूपीआईडी नोएडा) को आब्जर्वर नियुक्त किया है। इस सम्बन्ध मेंआर0के0जी0आई0टी0 के निदेशक डॉ0 बी0सी0शर्मा और स्टूडेन्ट एक्टिविटीज काउंसिल की अध्यक्षता डॉ पूनम0सी0कुमार ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया कि स्पोर्ट्स फेस्ट में जोन के कई कॉलिज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे है। उन्होने बताया कि स्पोर्टी स्पिरिट के साथ खेल महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

संस्थान के वाइस चेयरमैन  अक्षत गोयल जी ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिताएं के आयोजन से सभी छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ खेल-कूद जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी पर्सनालिटी का सम्पूर्ण विकास करना चाहिए। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए व राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को चुनने के लिए एकेटीयू विश्वविधालय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज के आलोक त्यागी डॉक्टर बीडी शर्मा, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, डॉक्टर पूनम सिंह, सौरभ सिंह, विकास त्यागी, आरती कलर, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे

बुधवार, 1 नवंबर 2023

महापौर ने किया लोहा मंडी के निर्माण कार्यो का निरीक्षण,निर्माण कार्यो की गुणवत्ता में होगा 0% टॉलरेंस:महापौर

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शहर में विकास कार्य शुरू हो गए हैं जिसमे महापौर सुनीता दयाल सभी वार्डो में विकास कार्य अच्छी गुणवत्ता से कराने के निर्देश भी दे चुकी हैं इसी क्रम में आज महापौर ने लोहा मंडी में हो रहे निर्माण कार्यो के गुणवत्ता देखने मोके पर पहुँची और सम्बंधित अधिकारी को मौके पर बुलाया जिसमे आर सी सी की सड़क बनाने के कार्य शुरू हो गया है ठेकेदार द्वारा गिट्टी डालकर सड़क का बेस तैयार किया गया है महापौर ने देखा कि निर्माण कार्य बहुत ही अच्छी गुणवत्तापूर्ण किया जा रहा है सड़क का टेपर दोनों ओर किया जा रहा है जिससे कि सड़क पर पानी न रुक पाए और पानी सीधा नाले में जाये इसी प्रकार इस सड़क की मोटाई लगभग 12 इंच की होगी जो भारी वाहनों के आवागमन के बाद भी नही टूट पाएगी।

महापौर सुनीता दयाल ने स्थानीय व्यापारियों से भी आग्रह किया कि आप लोग यहाँ रहते है सड़क बनते समय कोई भी लापरवाही या गुणवत्ता में खामी दिखाई दे तो मुझे तत्काल प्रभाव से अवगत कराएं जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके और सड़क को मजबूती से बनाया जा सके, इसी प्रकार इंटर लॉकिंग एवं डेन्स की सड़क की भी समय समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता देखी जाएगी जिससे शहर हित एवं नगर निगम हित मे अच्छा कार्य किया जा सके और शहर में निर्माण कार्यो के निर्माण में किसी प्रकार टॉलरेंस नही किया जाएगा खामी मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सहायक अभियंता श्याम सिंह, अवर अभियंता राजेन्द्र कुमार, सुबोध गुप्ता, एवं व्यापार मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुकून से भरपूर जीवन के लिए परमात्मा के प्रति कृतज्ञ रहे - निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज



 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। ‘‘यदि हम सुकून भरा जीवन जीना चाहते हैं तो परमात्मा को जानकर उसके प्रति कृतज्ञता का भाव धारण करें।’’ यह उद्गार निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने 76वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन सायं सत्संग समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं के विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। तीन दिवसीय 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में अलग अलग संस्कृति की पृष्ठभूमि को लेकर देश-विदेश से लाखों-लाखों की संख्या में आये श्रद्धालुओं ने समालखा स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल में विश्वबंधुत्व एवं वसुधैव कुटुंबकम् का अनुपम दृश्य साकार किया है। सत्गुरु माता जी ने प्रतिपादन किया कि यदि हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो हमारे मस्तिष्क का वही हिस्सा शुकराने का भाव लाता है और वही हिस्सा चिंता का भाव भी प्रकट करता है। अब यह हमारे चुनाव पर निर्भर करता है कि हम किस भाव को अपने जीवन में अपनाते हैं। यदि हम निरंतर शुकराने के भाव को अपने जीवन में अपनाते चले जायेंगे तब निश्चित रूप में हमारे अंतर्मन में चल रही उथल-पुथल धीरे-धीरे स्वतः ही हमसे दूर होती चली जायेगी और उसके स्थान पर मन में केवल सुकून और चैन का वास होगा। सत्गुरु माता जी ने आगे समझाया कि समाज एवं परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए हमें भक्ति करनी है। किन्तु इसका अर्थ यह बिलकुल भी नहीं कि हम आँखें मुंदकर चलें; अपितु हमें तो सदैव जागरुक एवं चेतन रहकर अपने कर्तव्यों को निभाना है। हर अनुकूल या प्रतिकूल परिस्थिति में जब हम परमात्मा का शुकराना करते चले जायेंगे तो निश्चित रूप से हमारे अंतर्मन में एक ठहराव आयेगा और हम सुकून भरी जिंदगी व्यतीत कर पायेंगे। सत्गुरु माता जी ने शुकराने के भाव का महत्व बताते हुए कहा कि जब हम अपने जीवन में इस परमात्मा को प्राथमिकता देते हैं और उसकी प्रेमाभक्ति में तल्लीन हो जाते हैं तब हमारा जीवन सबर, शुकर एवं सुकून से भरपूर हो जाता है। फिर आनंद की प्राप्ति करते हुए हम सबको प्रेम ही बांटते चले जाते हैं। इससे पूर्व निरंकारी राजपिता जी ने अपने विचारों में कहा कि सत्गुरु का एक एक भक्त अपने आप में ‘सुकून’ की परिभाषा होता है। उसका आचरण ही संसार में सुकून पहुंचाने का कार्य करता है। यद्यपि शांति सुकून का सन्देश हमें निरंतर दिया जा रहा है किन्तु विडम्बना यही है कि हम इसे सहज रूप में स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि हमारी धारणा यही बन चुकी है कि सुकून जैसी कोई वस्तु है ही नहीं। जब मन में इस तरह की भावना आ जाती है फिर उसकी प्राप्ति एवं उसके अभाव की अनुभूति नहीं रह जाती जिस कारण हम बहुमूल्य दात से प्रायः वंचित रह जाते हैं जिसके लिए हमें यह मनुष्य तन मिला है। सुकून की प्राप्ति सत्गुरु के द्वारा ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर परमसत्य के निरंतर अहसास से ही सम्भव है। इस पावन सन्त समागम में सम्मिलित हुए सभी श्रद्धालुओं ने जहां समागम के हर पहलू से भरपूर आनंद प्राप्त किया वहीं ‘सुकून’ भरी जिंदगी जीने का सुंदर भाव हृदय में बसाया।  



एचएलएम कॉलेज में यूपी सॉफ्टबॉल टीम का दो दिवसीय चयन प्रशिक्षण कैंप शुरू

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचएलएम कॉलेज,  ग़ाज़ियाबाद में उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल टीम का चयन प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न जनपदों से चयनित पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने आकर प्रशिक्षण शिविर में अपना भागीदारी की। दो दिवसीय कैंप का आयोजन  कॉलेज का शारीरिक शिक्षा विभाग कर रहा है। शिविर के प्रथम दिन कॉलेज के सहायक निदेशक डॉ धीरज शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह पवार, डॉ अनिल कुमार बाजपेई, डॉ अमित आनंद, डॉ राजकुमार शर्मा , प्रधान सुरेंद्र भाटी, चौधरी अजब सिंह, विजय कुमार मिश्रा, डॉलर जीआर हौजारी के डायरेक्टर मुकेश भी उपस्थित रहे और सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। यह शिविर गुरुवार को भी आयोजित किया जाएगा।