सोमवार, 6 मई 2024

श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में बच्चों ने आसन और पिरामिड प्रथम स्थान प्राप्त किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में इंटर हाउस रिदमिक योगा   का आयोजन किया गया जिसमें सभी हाउस के बच्चों ने  बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया   जिसमें टेरेसा हाउस  के बच्चों ने  बहुत सुंदर आसन और पिरामिड बनाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया  वहीं दूसरे स्थान पर कस्तूरबा सदन रहा और  तृतीय स्थान पर गार्गी  सदन को संतोष करना पड़ा 

सभी बच्चों ने शिव भगवान की प्रस्तुति के साथ विभिन्न व्यायामों को करते हुए विभिन्न तरह के पिरामिड एवं शिव की प्रस्तुति करते हुए सभी का मन मोह लिया    स्कूल के माननीय प्रबंधक अजय गोयल ने इतनी  सुंदर प्रस्तुति देखते हुए बच्चों को आकर्षक पुरस्कार की घोषणा की और वही स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम शर्मा  ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया

मॉरीशस सरकार के बुलावें पर भोजपुरी महोत्सव 2024 में शिरकत करने पहुंचने अशोक श्रीवास्तव

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।जाने-माने भोजपुरी एक्टिविस्ट और भोजपुरी महासभा गाज़ियाबाद के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव को मॉरीशस सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित भोजपुरी महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए मॉरीशस पहुंचे हैं। भारत की ओर से भोजपुरी महोत्सव 2024 का अशोक श्रीवास्तव का प्रतिनिधित्व करने को लेकर पूर्वांचल के लोगों को खुशी की लहर है।  

 भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए अशोक श्रीवास्तव लम्बे अरसे से संघर्षरत हैं, भोजपुरी महासभा के अध्यक्ष की हैसियत से अशोक श्रीवास्तव प्रतिवर्ष भोजपुरी कवि-सम्मेलन और भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमे भोजपुरी भाषा के अनेक विद्वानों और साहित्यकारों द्वारा भोजपुरी भाषा के विस्तार पर गहन विमर्श होता है। वहीं भोजपुरी भाषा को संविधान की अनुसूची में शामिल करने को लेकर हो रहे आंदोलन में भी गाज़ियाबाद से अशोक श्रीवास्तव की बड़ी भूमिका रही है। पिछले 40 वर्षों से अशोक श्रीवास्तव भोजपुरी को लेकर काम कर रहे हैं। अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि मॉरीशस सरकार ओर से आयोजित भोजपुरी महोत्सव 6 मई से 8 मई तक चलेगा। कार्यक्रम में  मॉरीशस के प्रधानमंत्री समेत दुनिया भर से भोजपुरी भाषा के एक्टिविस्ट, कलाकार और साहित्यकार शिरकत कर रहे हैं।

मैनपुरी में शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन की कार्यवाही की मांग






               मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मैनपुरी शहर में सपा के मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के वीर पुरुष क्षत्रिय समाज शिरोमणी महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान कर उनकी वीरता की पहचान क्षत्रिय की आनबान शान तलवार पर सपा का झंडा लगाकर जिस तरह का गलत व्यवहार किया गया है, शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह पंथियों को आहत व अपमानित किया है उससे समाज में काफी नाराजगी है जिस प्रकार का अपमानजनक व्यवहार शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ किया गया है वह बहुत ही अनुचित है शर्मनाक है।

महाराणा प्रताप का नाम भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बहुत ही आदर के साथ लिया जाता है हर वर्ग उनके लिए अपनी आस्था रखता है । उक्त कृत्य की घोर निंदा के साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी के कार्यव्यवस्था के कार्यभार पर कार्य देख रहे सौरभ भट्ट एडीएम फाइनेंस के माध्यम से संस्थाओं को साझा कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अपमान जनक कृत्य के लिए ज्ञापन के माध्यम से सद्भावना संरक्षण समिति अखिल भारतीय राजपूताना, निभा फाउंडेशन, शिक्षा से शिखर तक, महाराणा प्रताप सेना, राष्ट्रीय व्यापार मंडल, लोहा विक्रेता मंडल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन, उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,बिग स्माइल फाउंडेशन, पूर्वांचल समिति, प्रयास एक आशा, परमार्थ सेवा संस्थान, उत्थान समिती, सेवा संघ, क्षत्रिय सेवा समिती सहित अन्य सामाजिक व्यक्तियों ने इसकी घोर निंदा करते हुए एवं इसके दोषियों को तत्काल पकड़ कर सख्त सजा की मांग की।

इस दौरान रनीता सिंह, प्रदीप चौधरी अतुल जैन, बाल किशन गुप्ता अनिल सांवरिया, पंडित अशोक भारतीय, राजू छाबड़ा संजीव लाहोरिया ,संदीप बंसल, रजनीश बंसल सुरेश महाजन प्रदीप सिसोदिया , निभा श्रीवस्तव, ठाकुर विजेंद्र सिंह भाटी, जयश्री सिन्हा, बीना सिमरन रंधावा, पूनम सिंह, मनोज कुमार, सतेन्द्र सिंह, सीपी सिंह, प्रमोद शिशौदिया, संतोष राणा, अनीता विश्वास, स्वाती चौरसिया, रजनी जोशी,रेहा डिमरी, उषा नेगी,जितेंद्र सिंह, आरती गौर ,मोनिका खोसला, रूपाली गुप्ता,ममता , सविता पांडे ,सीमा चौहान ,रेखा गोयल , महक मारवाह,सोमपाल सिंह भाटी ऋषिपाल सिंह भाटी सूरज पाल सिंह शीशपाल सिंह राणा अजीत सिंह राजकुमार सिंह भाटी नागेंद्र सिंह जयपाल सिंह लाखन सिंह 

किशन सिंह गॉड संजय सिंह भाटी आदि लोग मौजुद रहे।

गाजियाबाद के उद्योगपति नीरज सिंघल वर्ष 2024-2025 के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक आज दिनांक 04 मई 2024 को आईआईए भवन, लखनऊ में चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्ष 2024-25 के चुनाव हेतु संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए गाजियाबाद से श्री नीरज सिंघल को आईआईए का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।

श्री सिंघल गाजियाबाद में स्थित केलको एल्यु0 सिस्टम्स प्रा0 लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह उद्योग देश में उच्च गुणवत्ता के विभिन्न एल्युमिनियम उत्पाद बनाने के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें आधुनिक बिल्डिंग मैटेरियल्स भी शामिल है। केलको एल्यु0 सिस्टम्स प्रा0 लिमिटेड एशिया के फेमस ब्रांड के रूप मे भी मान्यता प्राप्त है।

 उल्लेखनीय है कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में श्री सिंघल विगत 20 वर्षों से विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं, जिसमें चैप्टर चेयरमैन, डिविजन चेयरमैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों को सुशोभित किया है। श्री सिंघल आईआईए की अन्तर्राष्ट्रीय मामलों की कमेटी के चेयरमैन तथा आईआईए की ओर क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर श्री सिंघल ने आईआईए के लिए विभिन्न देशों का भ्रमण किया है और उन देशों मे विभिन्न संस्थाओ और दूतावासों के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ताए की हैं। हाल ही मे श्री सिंघल ने जर्मनी एवं डेनमार्क के भ्रमण दौरान वहां पर स्थित भारतीय दूतावासों के वाणिज्य काउंसलर के साथ देश के एमएसएमई के हित मे सार्थक विचार विमर्श किया है। इसके अतिरिक्त श्री सिंघल ने स्वीडन, हंगरी, वियतनाम, रूस, मिश्र, थाइलैंड, युगांडा एवं म्यांमार में भी उद्योगों की स्थिति का अध्ययन किया है।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत श्री सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहाँ एक ओर आईआईए जैसी महान संस्था का पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर मैं अपने को सौभाग्यशाली समझता हूँ, वहीं दूसरी ओर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का भी मुझे आभास है। इस एसोसिएशन को धरातल से आज की इस ऊँचाई तक पहुँचाने में आईआईए के सभी 18 पूर्व अध्यक्षों की कड़ी मेहनत और प्रगतिशील सोच रही है। हमें आईआईए को सामंजस्य एवं एक विचार के साथ और ऊँचाईयों पर ले जाना है, जिसके लिए मैं अपने सभी सहयोगी पदाधिकारियों के साथ प्रयासरत रहूँगा। आने वाले वर्षों में आईआईए में हमारा मुख्य लक्ष्य प्रदेश एवं देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की प्रगति तथा इन उद्योगों के माध्यम से प्रदेश एवं देश की जीडीपी में प्रभावी योगदान करना रहेगा। आईआईए प्रारंभ से ही प्रदेश एवं राष्ट्रीय सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एमएसएमई का उत्थान करता आया है, जिसे जारी रखा जाएगा। आज भारतीय एमएसएमई के पास अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है, इस पर भी आईआईए आने वाले वर्षों में कार्य करेगा। अंत में श्री सिंघल ने आईआईए के 11000 से अधिक सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुआ कहा कि वे उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।

आईआईए गाजियाबाद चैप्टर से बैठक के दौरान सीईसी सदस्य मनोज कुमार, चैप्टर चेयरमैन, राकेश अनेजा, सचिव  संजय अग्रवाल, आईटी एवं साइबर सैल सब्जेक्ट समिति चेयरमैन  सीएस स्वरूप उपस्थित रहे,तथा सचिव जे पी कौशिक आदि ने जिन्होने पुनः निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाऐं दीं तथा उत्साहवर्धन किया।

 

रविवार, 5 मई 2024

आर्य समाज इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से यज्ञ सम्पन्न

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबा आर्य समाज इंद्रापुरम में रविवार को पूर्व प्रधान स्व श्री विजय गर्ग आर्य के पौत्र विहान गर्ग का प्रथम जन्म दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया,यज्ञ ब्रह्मा अवनीश शास्त्री ने मनुष्य के जीवन में यज्ञ कितना जरूरी है और मनुष्य जीवन मरण के चक्कर में घूमता रहता है पर विस्तृत चर्चा की और बताया इससे पर्यावरण शुद्ध होता है।क्षगायक मुकेश गोस्वामी एवं अनिल आर्य ने भजनोपदेश के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।क्षबहन शशि प्रभा सर्राफ एवं ममता चौहान ने जन्म दिन पर बधाई गीत गाया। प्रधान प्रदीप आर्य ने जन्मदिवस अति सुन्दर होवे,गीत गाया,और कहा मानव योनि अच्छे कर्म करने के लिए प्राप्त होती है,यही मुक्ति तक ले जा सकती है। अध्यक्ष विनोद त्यागी  ने बताया कर ले कमाई ऐसी जो तेरे काम आ सके पर अपने विचार रखे। मुख्य यज्ञमान विहान आर्य गर्ग एवं सरिता आर्या,आदित्य गर्ग डॉक्टर श्रुति आर्या अनुभा आर्या सौम्या गुप्ता शुभम गुप्ता,शील ग्रोवर पत्नी नवनीत ग्रोवर का भी जन्मदिन मनाया गया और उनको भी बहुत बहुत शुभकामनाएं दी। प्रदीप गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश राम कृष्ण का देश है हमारे यहां सभी शुभ कार्य प्राचीन काल से यज्ञ करके ही किए जाते रहे है,हमको जन्मदिन एवं विवाह की वर्ष गांठ भी यज्ञ करके मनानी चाहिए। शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


भगवान परशुराम जयंती समारोह के आयोजकों ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को आमंत्रित किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आगामी 10 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर गाजियाबाद स्थित बाग वाली कॉलोनी, शास्त्रीनगर निकट प्रिया पब्लिक स्कूल में प्रातः 8 बजे हवन और प्रातः 11 बजे भंडारा का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को परशुराम जयंती समारोह के आयोजक अमित पंडित व मोंटी पंडित ने गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को आमंत्रित किया। अमित पंडित व मोंटी पंडित कांग्रेस नेत्री डॉली शर्मा के कैम्प कार्यालय, प्रह्लादगढ़ी वसुंधरा पहुंचे और अपना आमंत्रण पत्र सौंपा। इस मौके पर मोहित शर्मा, राहुल शर्मा, आलोक शर्मा, अमित शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। लोगों ने उन्हें लोकसभा चुनाव का फीडबैक भी दिया।

अतुल गर्ग ने मंडल कार्यकर्ताओ को अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित

 

चंडीगढ़। अतुल गर्ग अपने चुनाव के मतदान के बाद लगातार चंडीगढ़ के मंडलों में कार्यकर्ताओ के संग बैठक कर अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिले के मंडल 5 में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुई अतुल गर्ग ने बताया कि वोटर लिस्ट में प्रत्येक पन्ने पर पन्ना प्रमुख बनाये गए हैं जिन को केवल 60 वोटों की जिम्मेदारी दी गयी है।

 हम सभी बूथ प्रमुखों को प्रत्येक पन्ना प्रमुख से मिलकर उसे अपने वोटों की चिंता करने के लिए प्रेरित करना है। सभी पन्ना प्रमुख सुबह 9 से पहले अपने वोटरों से स्वम मिलकर व फोन द्वारा वोट के लिये घरों से निकले। देश के चहुमुखी विकास के लिए पुनः मोदी सरकार जरूरी है। इन अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, मण्डल अध्यक्ष मनदीप सिंह, जिला महामंत्री राम शुल्का व सभी बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थिति रहे ।

श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय बना नृत्य प्रतियोगिता विजेता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। कवि नगर स्थित केडीबी स्कूल में "वाइब्रेशन 2024" अंतर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति कर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता का विषय "सामाजिक  मुद्दे" था जिसमें श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने  "जानवर सुरक्षा" का विषय लिया और प्रस्तुति में दर्शाया कि कैसे मनुष्य बेजुबान जानवरों का प्रयोग अपने फायदे के लिए करते हैं और क्यों संसार के सुचारू संचालन के लिए इनका होना जरूरी है , तो हमें इनका बचाव करना चाहिए और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए । छात्राओं ने लाजवाब प्रस्तुति करते हुए खूब वाहवाही लूटी ,और प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया । विद्यालय के मैनेजर अजय गोयल ने एवं प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने सभी विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई दी और शुभ आशीष देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों ने जैसे उत्तम स्कूल,चौधरी छबील दास ,देहरादून पब्लिक स्कूल आदि ने प्रतिभाग किया।

जीडीए उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मधुबन बापूधाम योजना में चला स्वेच्छिक सफाई अभियान, उपाध्यक्ष,सचिव समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया श्रमदान

 



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण जीडीए) के उपाध्यक्ष अतुल वत्स की पहल पर रविवार की सुबह जीडीए की महत्वाकांक्षी योजना मधुबन बापूधाम में गोल चक्कर के पास *श्रमदान स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान* चलाया गया। दो घंटे से ज्यादा देर तक चले इस अभियान में जीडीए के सभी अनुभागों के अधिकारी, लगभग 500 कर्मचारी व आवंटियों  ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वेच्छिक श्रमदान किया। खास बात यह रही की जीडीए  उपाध्यक्ष अतुल वत्स,सचिव राजेश कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने कर्मचारियों ने बड़े समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर पर जीडी उपाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान का दोहरा उद्देश्य है - संचारी रोग नियंत्रण के क्रम आम जनता, विशेषकर ऐसी योजनाएँ/कॉलोनी जिनका रख-रखाव व अनुरक्षण प्राधिकरण के द्वारा किया जा रहा है, उनमें स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है तथा काफ़ी समय से अनदेखी की जा रही मधुबन बापूधाम योजना में जीवामृत भरना। 

बहुत जल्दी अन्य जीडीए की अन्य कालोनियों में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें साफ़ सफ़ाई, डिफ़ॉगिंग आदि का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व आयुक्त मेरठ द्वारा भी बैठक लेकर सफ़ाई के निर्देश दिये गये थे। उपाध्यक्ष अतुल वत्स व अन्य अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर मधुबन बापूधाम में पहुंच गए थे और वहां पर व्यवसायिक भूखंडों की सफाई शुरू की। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो घंटे से ज्यादा श्रमदान किया और वहां पर खड़ी झाड़ियों को हटाया। 

साथ ही सड़क की भी सफाई  भी की। इतना ही नहीं वहां जो भी कूड़ा करकट पड़ा था उसको बैग्स में भरकर हटाया गया और इन व्यावसायिक भूखंडों को साफ सुथरा कर दिया। इस दौरान कई आवंटी भी आज इस इलाके में  पहुंचे और उन्होंने जीडीए अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी ली। लोगो द्वारा इस प्रयास को सराहा गया और माह में कम से कम एक बार अभियान स्वरूप सफ़ाई का अनुरोध किया गया। अधिकारियों ने उन्हें विश्वास दिलाया और कहा कि यदि उनका भूखण्ड यहां है तो वह इसकी रजिस्ट्री करा लें, रजिस्ट्री का कार्य शुरू किया जा चुका है, अब एमबीडी जीडीए की प्राथमिकता में है। इस कार्यक्रम में जीडीए उपाध्यक्ष व सचिव के अलावा मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता आलोक रंजन सहायक, अभियंता रूद्रेश कुमार शुक्ला, पीयूष कुमार सिंह,पी के सिंह, योगेश कुमार पटेल, संजय मल्होत्रा, पवन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुजीत पाडेय, जे ई संजय कुमार, सतेन्द्र सिंह, योगेश वर्मा, मनोज गौड़,महेश श्रीवास्तव,सचिन अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, गिरजा शंकर मल,टीएन सिंह,  वी एस चौहान,संजय जी, सुरेंद्र नागर ,अनिल सिंह, शत्रुघ्न झा,राजकुमार, पन्ना लाल , डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, जीडीए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीचंद सारस्वत समेत अभियंत्रण खंड, नियोजन खंड, लेखाकार खंड, मास्टर प्लान खंड समेत के तमाम अधिकारी में कर्मचारी इस स्वच्छ सफाई अभियान में शामिल हुए।



इमरजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में निखिल पांडे ने गेंदबाजी व बल्लेबाजी में कमाल दिखाया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपहले इमरजिंग कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मैच रविवार को एमएसटी क्रिकेट अकैडमी व वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। मैच में एमएसटी क्रिकेट अकैडमी 6 विकेट से विजयी रही। आयोजक जोगेंद्र तोमर ने बताया कि  लाल बहादुर शास़्त्री स्टेेडियम पर खेले गए मैच में टॉस वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी ने जीता व पहले बल्लेबाजी की। टीम एक गेंद शेष रहते 39.5 ओवर में 247 रन बनाकर आउट हो गई। राघव ने नाबाद 89 रन की पारी खेली। कप्तान अगस्तय ने 50 रन बनाकर  व नकुल भारद्वाज ने 31 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। निखिल पांडे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.5 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट लिए। एमएसटी क्रिकेट अकैडमी ने 31 ओवर में 4 विकेट पर 251 रन बनाकर मैच में 6 विकेट से शानदार जीत की।  निखिल पांडे ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 68 गेंद पर 13 चौकों व 1 छक्के की मदद से नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली। मुकुल कुमार ने नाबाद 72 रन की पारी में 9 चौके लगाए। तनीश मलिक ने 3 विकेट लिए। 6 विकेट लेने व नाबाद 87 रन की पारी खेलने पर निखिल पांडे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि मोहित त्यागी द्वारा दिया गया।

शनिवार, 4 मई 2024

वरदान स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए नेशनल हेल्थ फेस्ट-2024 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। स्पेशल ओलंपिक्स भारत-उत्तर प्रदेश के द्वारा 4 मई, 2024 को वरदान स्पेशलिटी हॉस्पिटल,  गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों  के लिए नेशनल हेल्थ फेस्ट-2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। नेशनल हेल्थ फेस्ट-2024  में उत्साहजनक उपस्थिति और प्रभावशाली भागीदारी देखी गई, जिसमें 600 दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य की जांच अत्यंत देखभाल और समर्पण के साथ की गई। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना है, यह सुनिश्चित करना कि उन्हें वह देख-रेख और समर्थन मिले जिसके वे हकदार हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मल्लिका नड्डा उपस्थित रही और उन्होंने स्पेशल ओलंपिक्स-उत्तर प्रदेश के नये  कामों की प्रशंसा करते हुए कहा की ऐसे स्वास्थ कैंप देश भर में आयोजित करने  चाहिये  । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप  नोवमान अहमद (प्रबंध निदेशक- एच.एस.सी.सी) ने अपने भाषण कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों उनकी संस्था की ओर से हमेश हर मुमकिन सहायता प्रदान की जायेगी इस कार्यक्रम से जोड़ कर उनको बड़ी खुशी महसूस हुई।

विशेष अतिथि के रूप मुकेश शुक्ला  (अध्यक्ष-स्पेशल ओलंपिक्स भारत-उत्तर प्रदेश) ने कहा की  स्पेशल ओलंपिक्स भारत-उत्तर प्रदेश अगला ओलंपिक्स भारत में उत्तर प्रदेश में  हो इसके प्रयास में, मैं और मेरी संस्था निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक व राज्य समिति के सदस्य  ललित जयसवाल  ने कहा की हम इस स्वस्थ कैंप को उत्तर प्रदेश हर जिले तक लेके जायेंगे, वरदान अस्पताल में होने वाले यह  कैंप को लगातार जारी रखा जायेगा, दिव्यांग बच्चों के लिए हम हर मुमकिन प्रयास करेंगे।

स्पेशल ओलंपिक भारत-उत्तर प्रदेश,  के. वी. एस. सिरोही (चेयरमैन- वरदान स्पेशलिटी हॉस्पिटल), CMO Ghaziabad, एमिटी विश्वविद्यालय, स्पेशल ओलंपिक्स भारत की पूरी टीम एवं एच.एस.सी.सी को विशेष धन्यवाद देता है। नेशनल हेल्थ फेस्ट-2024 को सफल कार्यक्रम बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों, प्रायोजकों और समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। इस उद्देश्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करता है।

कार्यक्रम के आयोजक व राज्य समिति के सदस्य  ललित जयसवाल  ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक भारत दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाला आज भारत का एक प्रमुख और सक्षम संगठन के रूप में समाज में जाना जाता है। स्पेशल ओलंपिक भारत वर्ष 2023 में बर्लिन ओलंपिक्स में 199 मैडल  लाकर भारत के गौरव को बढ़ाने का काम किया। करोना महामारी के बाद जब दो वर्ष तक मानसिक दिव्यांगता क्षेत्र में काम करने वाले बच्चों सहित सम्पूर्ण समाज घरों में रह रहा था तब स्पेशल ओलंपिक भारत ने  यह लक्ष लिया की अब हमारे बच्चे घरों से बहार निकलेंगे और पुनः खेल के क्षेत्र से लेकर अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ेंगे।  इसके संदर्भ में, उस समय अध्यक्षा श्रीमती मलिका नड्डा जी के नेतर्त्व में हमने पुरे देश में यह तय किया की हम आज़ादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 जिलों में 7500 मेडिकल प्रोफेशनल के साथ मिल कर 75000 से ज्यादा मानसिक दिव्यांग बच्चों का  हेल्थ कैंप करके "Return to Play" प्लान के साथ उनको दुबारा खेल के मैदानों में लेकर आएंगे और हमारे इस कार्यक्रम  को बहुत बड़ी सफलता मिली। इस कार्यक्रम के दौरान स्पेशल ओलंपिक भारत ने कुल 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 102037 बच्चों की हेल्थ स्क्रीनिंग  139 विभिन्न  स्थानों  पर की। जिसमे  स्पेशल ओलंपिक भारत  ने  गिनीज बुक रिकॉर्ड, एशिया बुक रिकॉर्ड और लीमा बुक रिकॉर्ड ( प्रयास किया गया) आदि रिकॉर्ड प्राप्त किये।


शुक्रवार, 3 मई 2024

डीडीपीएस स्कूल की मनमानी के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरने के दूसरे दिन डा० बी पी त्यागी पहुंचे, अभिभावकों ने भैस के आगे ढोल पीटकर किया अनोखा प्रदर्शन



               मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ अभिभावकों ने देहरादून पब्लिक स्कूल पर भैस के आगे ढोल पीटकर विशाल मार्च निकालकर अनोखा प्रदर्शन किया मामला है पिछले 25 दिन से परेशान और जिला प्रशासन और शिक्षा अधिकारियो के चक्कर काटने के बाद न्याय नही मिलने पर कल से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है कल रात भी जीपीए के साथ लगभग 4000 से ज्यादा की संख्या में स्कूल से पी ब्लॉक चौराहे तक एक बड़ा कैंडल मार्च निकाला था।

मजे की बात यह है की प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है लेकिन कोई भी अधिकारी स्कूल पर कार्यवाई करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं अभिभावक न्याय के लिए दो दिन से धरने पर डटे है। शुक्रवार को समाज सेवी डा० बी पी त्यागी भी पहुंचे।वहा खंड शिक्षा अधिकारी भी स्कूल प्रबंधन के साथ लगभग 1 घंटे मीटिंग कर पेरेंट्स की समस्या का समाधान नही निकाल से पुलिस प्रशासन भी बड़ी संख्या में धरना स्थल पर जुटा है जीपीए के संरक्षक सतपाल चौधरी और उपाध्यक्ष पवन शर्मा का कहना है की हम जब तक पेरेंट्स को न्याय नहीं मिलता हम धरने पर शांतिपूर्ण तरीके से डटे रहेंगे अब देखना यह की जिला प्रशासन समाधान निकाल पता है या इसी तरह स्कूल प्रबंधन की सत्ता की हनक के आगे लाचार और बेबस बन कर मूक दर्शक बने रहते हैं।

इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय टेक्नोकल्चर फेस्ट उदभव में छात्रों ने मचाया धमाल

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

-बॉलीवुड और हॉलीवुड गीतों पर उदभव में झूमे छात्र

-बैटल ऑफ बैंड की धुन से सांस्कृतिक संध्या सुरमई बनी

-उदभव 2024 में छात्र-छात्राओं ने रैंप पर दिखाया फैशन का जलवा

साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय टेक्नोकल्चर फेस्ट उदभव 2024 का उद्घाटन किया गया। दो दिवसीय टेक्नोकल्चर फेस्ट का शुभारंभ चैयरमेन विष्णु शरण,वाईस चैयरमेन पुनीत अग्रवाल,निदेशक प्रोफेसर डॉ अजय कुमार,प्राचार्य डॉ विकास गुप्ता और फेस्ट की संयोजक डॉ मीनाक्षी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना, गणेश पूजा और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से उदभव को नए आयाम पर पहुंचा दिया। 

संयोजक डॉ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय टेक्नोकल्चर फेस्ट में 50 से अधिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में गाजियाबाद और आसपास के जिलों के 50 से अधिक कॉलेजों के लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उदभव में छात्र-छात्राओं ने सिंगिंग कम्पटीशन में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और हॉलीवुड के नए पुराने गीत म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ गाए और सभी गायकों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। 

इसके बाद नुक्कड़ नाटक में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर नाटक पेश किए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे एसिड अटैक, बलात्कार, कन्या भूण हत्या आदि सामाजिक मुद्दों को नाटक के द्वारा मंच पर प्रस्तुत करा। साहित्य प्रतियोगिता के तहत राजनीतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बनकर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

शाम में कार्यक्रम बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता रहा। जिसमें विभिन्न कॉलेजों से 05 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बैंड्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी ने अपने-अपने बैंड बजाकर सुरों की महफिल का जादू बिखेरा, बैंड की धुन पर छात्र-छात्राओं ने घंटों डांस किया। बैंड की धुन में छात्र-छात्राओं ने खूब मस्ती की और बार-बार तालियां बजाकर बैंड का उत्साह भी बढ़ाया। विभिन्न विभागों के शिक्षकों ने भी रंगोली सिंगिंग एवं रस्साकशी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रात का फैशन शो रहा। फैशन शो में चार थीम जैसे बॉलीवुड,⁠रामायण,⁠विभिन राज्य,⁠टक्स और टियारा के साथ आकर्षक परिधान पहनकर छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। युवाओं ने भी तालियां बजा कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में डीजे नाइट पर छात्र खूब थिरके। 

मीडिया प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि आज शाम 8:00 बजे मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय की लाइव परफॉर्मेंस होगी।

शतचंडी यज्ञ को करने से सभाी बाधाएं दूर होती हैं और मां की असीम कृपा प्राप्त होती हैः श्रीमहंत नारायण गिरि


                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेड़ा में चल रहे एक वर्षीय शतचंडी अनुष्ठान में शुक्रवार को श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महाराजश्री ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। वैद्य स्वामी मुकेशानन्द गिरी ने उनका स्वागत-अभिनंदन किया। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि शतचंडी यज्ञ को बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली यज्ञ माना जाता है। इस यज्ञ को करने से कुंडली में मौजूद बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है। सौभाग्य में वृद्धि होती है और शत्रुओं का नाश होता है। कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं खत्म हो जाती हैं व व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस यज्ञ से मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है। इस यज्ञ का आयोजन पौराणिक काल में ऋषि-मुनि, देवता व राक्षस तक अपार शक्ति की प्राप्ति के लिए  किया करते थे। वैद्य स्वामी मुकेशानन्द गिरी ने कहा कि महाराजश्री की प्रेरणा से उनके पावन सानिध्य में ही विश्व कल्याण की कामना से सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेड़ा में एक वर्षीय शतचंडी अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। वैद्य स्वामी मुकेशानन्द गिरी ने महाराजश्री के साथ आए श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के मुख्य आचार्य तोयराज उपाध्याय, अभिषेक, दीपांकर पाण्डेय का भी स्वागत किया।

जेएनएनवाईसी ने क्रासिंग क्रिकेट अकैडमी को 4 रन से हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबादः ट्राइडेंट स्पोटर्स क्लब पर खेले जा रहे पहले ट्राइडेंट हॉट वेदर कप में जेएनएनवाईसी व क्रासिंग क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। मैच में जेएनएनवाईसी 4 रन से विजयी रहा। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जेएनएनवाईसी 246 रन बनाकर आउट हो गया।   सक्षम राय  ने  77 व यश मक्कड़  ने 63 रन का योगदान दिया।  फ़िरोज़ ख़ान व वरुण चौधरी ने 3-3 विकेट लिये। 247 रन का पीछा करने उतरी क्रासिंग क्रिकेट अकैडमी 242 पर ही आउट हो गई व 4 रन से मैच हार गई। अंशुल गुप्ता  ने 45 व माणिक शर्मा ने 27 का योगदान दिया। सक्षम राय को ज़बरदस्त बैटिंग  के लिये मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार से नवाज़ा गया।

गाजियाबाद के सीए आदित्य गुप्ता लायंस इंटरनेशनल के उप गवर्नर बने


                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःगाजियाबाद के सीए आदित्य गुप्ता लायंस इंटरनेशनल के उप गवर्नर बन गए हैं। कुफरी, शिमला में हुए लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 321 सी 1 के 31 वें वार्षिक अधिवेशन में वे उप गर्वनर बने। अधिवेशन में 700 लायन सदस्य मौजूद रहे। आदित्य गुप्ता उप गवर्नर पद के लिए सात वर्ष बाद गाजियाबाद से प्रत्याशी बने और 100 प्रतिशत वोट हासिल करके विजयी घोषित किए गए। अधिवेशन डिस्ट्रिक्ट 321 सी 1 के वर्तमान गवर्नर लायन पंकज बिजलवान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। गवर्नर पद हेतु लायन ए के मित्तल, उप गवर्नर लायन पद के लिए विनय सिसोदिया सीए आदित्य गुप्ता विजयी रहे । जीत के बाद आदित्य गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2013.14 में लायंस क्लब की सदस्यता लेते समय उन्होंने नहीं सोचा था कि वे इस संस्था के गवर्नर पद के लिए चुने जाएंगे। 

उन्होंने बताया यह सब उनके माता-पिता का आशीर्वाद तथा पत्नी एवं बच्चों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि लायंस इंटरनेशनल के डायरेक्टर इंडोर्सी लायन विनय मित्तल के मार्गदर्शन में उन्होंने अपना चुनावी सफर पूरा किया तथा अंत में जीत हासिल की।  डिस्ट्रिक्ट 321 सी 1 में रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, सहारनपुर, बागेश्वर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, संभल व गौतम बुद्ध नगर जनपद आते हैं जिसमें 175 क्लब व 4700 सदस्य हैं। उन्होंने बताया लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद का एक ऐसा स्थाई प्रकल्प है जिसके अंतर्गत में लगभग प्रतिवर्ष 14 000 नेत्र ऑपरेशन निशुल्क होते है तथा समाज सेवा में सदैव अग्रणीय रहते हैं। उन्होंने सभी लायन साथियों से अपील की कि वे सभी लायंस इंटरनेशनल को समाज सेवा में अग्रणीय संस्था बनाने में उनका सहयोग करें।

गुरुवार, 2 मई 2024

10 मई को जयशांतिसागर निकेतन मंड़ौला में होगा अक्षय तृतीया महोत्सव का भव्य आयोजन

 

                       मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद के मंडौला में स्थित अतिशय क्षेत्र जयशांतिसागर निकेतन द्वारा आगामी 10 मई 2024 को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर 1008 श्री ऋषभदेव भगवान के प्रथम पारणा दिवस के पावन प्रसंग पर अक्षय तृतीया महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। जयशांतिसागर निकेतन समिति के चेयरमैन प्रवीण जैन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला सुभानपुर मंड़ौला में सुबह 8 बजे से शुभारम्भ होगा। इस अवसर पर भक्तामर महामंड़ल विधान, इक्षु रस वितरण और नवीन मंदिर का शुभारम्भ किया जायेगा। समस्त महोत्सव अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य श्री 108 वसुनन्दी जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद और मुनि श्री 108 नेमिसागर जी महाराज और ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा। समिति के चेयरमैन प्रवीण जैन, अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अंकित जैन व कोषाध्यक्ष संजय कुमार जैन ने श्रद्धालुओं से 10 मई 2024 को जयशांतिसागर निकेतन मंड़ौला में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅंचने की अपील की है।

सिद्धेश्वर महादेव कुटी में हो रहे अनुष्ठान में बडी संख्या में भक्त पहुंचे

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेड़ा में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के पावन सानिध्य में एक वर्षीय शतचंडी अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। अनुष्ठान में बडी संख्या में विभिन्न शहरों से भक्त आ रहे हैं और धर्म लाभ कमा रहे हैं। गुरूवार को भी बडी संख्या में भक्त कुटी पहुंचे और महायज्ञ में आहुति देकर माता रानी से सभी के कल्याण की कामना की। प्रमोद नागर, धीरेंद्र नागर, रिंकू सिंह दुजाना, शैली कसाना, विकास यादव बम्हेटा आदि ने अनुष्ठान के आयोजक वैद्य स्वामी मुकेशानन्द गिरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

पॉवर प्ले क्रिकेट अकैडमी ने एलएसजी क्रिकेट अकैडमी को हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःट्राइडेंट स्पोटर्स कलब पर खेले जा रहे ट्राइडेंट हॉट वेदर कप के लीग मैच पॉवर प्ले क्रिकेट अकैडमी ने एलएसजी क्रिकेट अकैडमी को आसानी से हरा दिया। टीम ने मैच 6 विकेट से जीत लिया। आयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि मैच में एलएसजी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरूआत अच्छी रही और एक समय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 168 रन था। इसके बाद टीम ने 7 विकेट 66 रन पर ही गंवा दिए और टीम 29.3 ओवर में 234 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से वंश भाटी ने 52, काव्य ने 38 व वंश ने 27 रन का योगदान दिया। अभिषेक सिंह ने 8 ओवर में 6 विकेट देकर 6 विकेट लिए। देव पाराशर को 2 विकेट मिले। पॉवर प्ले क्रिकेट अकैडमी 235 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में जरा भी मुश्किल नहीं हुई और टीम ने 34.2 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।  कुलदीप सिंह ने नाबाद 69 रन व देव पाराशर ने नाबाद 21 रन बनाए। सौरभ ने 46 रन, यश यादव ने 31 रन व प्रखर ने 29 रन का योगदान दिया। अभिषेक सिंह को उनकी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बुधवार, 1 मई 2024

श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय ने जीता डी पी एस जी बास्केटबॉल कप

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्रा अवनी नागर ने डी पी एस जी बास्केटबॉल कप जीत कर विधालय का नाम रोशन किया। डी पी एस में तीन दिन तक चली इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया जिसमे गाज़ियाबाद वैशाली वसुंधरा नोएडा के स्कूलों ने प्रतिभाग किया । जिसमे डी पी एस जी स्कूल में स्केटिंग ( अंडर-12)का आयोजन किया । जिसमे ठाकुर द्वारा की अवनी नागर ने कांस्य और कनिष्का ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी के साथ डी पी एस इंटरनेशनल डासना में चल रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सभी स्कूलों को मात देते हुए ठाकुर द्वारा ने डी पी एस कप पर कब्जा किया । स्कूल मैनेजर अजय गोयल  ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आकर्षक पुरस्कार की घोषणा की इसी के साथ स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम शर्मा जी ने बच्चो का मनोबल बढ़ाया