मंगलवार, 11 अगस्त 2020

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने दी थी गांधी जी को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने की सलाहर: सतेंद्र यादव

प्रतीक गुप्ता


 नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1938 में पहली बार गांधी जी के प्रस्ताव से कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे उन्होंने गांधी जी से अंग्रेज़ को देश छोड़ने के लिए आंदोलन लाने का आग्रह किया तब गांधी जी जो आंदोलन करने के विशेषज्ञ माने जाते थे ने कहा अभी समय नहीं आया है ।



1939 में दोनो में मतभेद हो गए और गांधी जी के विरोध के बावजूद नेता जी कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये बाद में नेताजी ने कांग्रेस छोड़कर forward ब्लॉक (अग्रगामी दल )के नाम से संगठन बनाया तब उनके साथियों ने उनसे कहा अब आप आंदोलन शुरू करें जो आपने गांधी जी से निवेदन किया था । नेताजी ने जवाब दिया कि अगर वो आंदोलन शुरू करते है तो उसने लाखों लोग शामिल होंगे लेकीन अगर गांधी ये आंदोलन चलाते है तो उसमें करोड़ों लोग शामिल होंगे । बाद में आठ अगस्त 1942 को गांधी जी ने ये आंदोलन शुरू किया नेताजी उस समय जर्मनी में थे वहाँ से उन्होंने इस आंदोलन को  पुरा समर्थन दिया । इस आंदोलन ने अंग्रेज़ी राज की जड़ें हिला दी और आज़ादी की लड़ाई को नया आयाम दिया । 


सोमवार, 10 अगस्त 2020

आधी अधुरी छोड़ी सड़क, ठेकेदार लगा भुगतान कराने के प्रयास में

मुकेश गुप्ता


गाजियाबाद। जीडीए/नगर निगम के ठेकेदार ने प्रताप विहार जी ब्लाक  सेक्टर 11की  सरविस रोड़ एच ब्लाक से न्यू लिंक रोड़  को पिछले सप्ताह डेंश(डाबर) बनाई।



मजे की बात यह है कि ठेकेदार ने सड़क को चार जगह गड्ढा युक्त को बिना बनाए बीच मे छोड़ दी यही नहीं इस ठेकेदार ने प्रताप विहार क्षेत्र मे हाल मे ही जितनी सड़क बनाई हैं सब मे घठिया साम्रग्री का प्रयोग किया है और सड़क टूटने लगी हैं सूत्रों से पता चला है कि मुकेश माथुर नाम का ठेकेदार है अब वह बिना बनाए सड़क भुगतान कराने के प्रयास मे लग गया है।



मामले की शिकायत लोगों ने भाजपा पार्षद संतराम यादव से संतराम जी ने नगर आयुक्त व जीडीए उपाध्यक्ष/सचिव से पूरी सड़क बनाने तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है
सत्ता बन्धु समाचार पत्र/यूट्यूब चैनल।


शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज द्वारा श्री साईं हनुमान मंदिर  पार्क में 27 नक्षत्रों के पौधे  रोपण  किया :

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। चौधरी मोड बिकानेर के पीछे स्थित श्री साई मंदिर मे आज  श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर के मठाधीश एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरिजी महाराज ने भी अपने अनुराधा नक्षत्र वृश्चिक राशि का पेड़ मौलश्री राशि का पौधा रोपण किया गया। श्रीमहंत जी ने बताया कि  जिस मनुष्य ने जिस नक्षत्र में जन्म लिया हो उसी नक्षत्र का पौधों का रोपण करना  चाहिए जोकि बड़ा ही लाभप्रद होता है 27 नक्षत्रों में कौन-कौन सा पौधा लगता है, आइये विस्तार से हम आपको बताएंगे गाजियाबाद साई मंदिर के महंत विजय गिरि जी महाराज के द्वारा  27 नक्षत्र में 12 राशियां होती हैं राशियों के हिसाब से कौन से पेड़ की पूजा करनी चाहिए आज वही विजय गिरी जी महाराज ने एक पहल की। और नक्षत्रों का पौधा लगाया गया इन पौधों का एक विशेष महत्व है जो 27 नक्षत्र के पेड़ों का जो भी सात परिक्रमा लगाएगा उसके नक्षत्र में काफी लाभ मिलेगा। जैसे कि अश्विनी, भरणी, कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा, आद्रा,पुनर्वसु, पुष्प, अश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्ता, चित्रा,स्वाति, विशाखा, अनुराधा,  जेष्ठा, मूला, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वभादप्रदा,रेवती यह 27 नक्षत्र हुए। इन 27 नक्षत्रों  से 12 राशियां होती है। वृक्ष , मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन, यह 12 राशियां इसलिए इसे नक्षत्र ग्रह कहा गया इस नक्षत्र ग्रह का जो भी साथ परिक्रमा लगाएगा उसका बिगड़ा हुआ नक्षत्र ठीक हो जाता है आज श्रीमहंत नारायण गिरिजी महाराज ने बताया की यह प्रेरणा एवं आज्ञा से पौधा रोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर समाजसेवी आर के शर्मा, अजय चौपडा (पवनपुत्र) आदि अनेक लोग मौजूदी मै पौधारोपण किया गया।


लोनी चेयरमैन ने 5100दीपक जला कर मनाई दीपावली

प्र​तीक गुप्ता



लोनी।आज लोनी चैयरमेन रंजीता धामा के कैंप कार्यालय बहेटा हाजीपुर पर भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ इस मौके पर भगवान राम का भव्य दरबार सजाया गया तथा भजन कीर्तन आयोजित हुआ। भगवान राम की आरती चैयरमेन श्रीमती रंजीता धामा व पूर्व चैयरमेन मनोज धामा की



।मनोज धामा ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन हैं सबको दिपावली मनानी चाहिए उन्होंने बताया कि अपने कार्य लय पर 5100दीपक जलाएं और आतिशबाजी की । मनोज धामा ने कहा की जन्म भूमि पूजन की खुशी के साथ साथ धारा 370 की  वर्षगांठ के साथ दोहरी खुशी का इजहार किया गया



शोभित मलिक ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लड्डू और मास्क का वितरण किया गया, और   बताया की भगवान श्री राम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक है 500 साल बाद यह अवसर आया है सभी लोगों से आग्रह किया कि आज संध्या काल में सभी लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर कम से कम 5 दिए जरूर जलाएं। 


रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद ग्रेटर देगा आॅनलाइन पढाई के लिए बच्चों को मोबाइल फोन व लैपटॉप र : जोगेंद्र सिंह।

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद। कोरोना वायरस के चलते स्कूल- कॉलेज बंद होने से बच्चों को आॅनलाइन कक्षा में ही पढाया जा रहा है। बहुत से ऐसे बच्चे हैं जोचाहकर भी आॅनलाइन कक्षा में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं।



मोबाइल फोन व लैपटॉप ना होने से वे आॅनलाइन कक्षा ही अटैंड नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद ग्रेटर आगे आया है। क्लब उन्हें मोबाइल व लैपटॉप उपलब्ध कराएगा। क्लब के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बडी संख्या में ऐसे बच्चे हैंए जिनके पास मोबाइल या लैपटॉप नहीं है। इससे वे आॅनलााइन पढाई नहीं कर पा
रहे हैं। क्लब ने ऐसे बच्चों की मदद के लिए मिशन शिक्षा शुरू किया है। इसके तहत बच्चों को स्मार्ट मोबाइल व लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए क्लब 100 मोबाइल फोन खरीदेगा। सभी फोन अच्छी क्लॉलिटी व अच्छी कंपनी के होंगे जिससे बच्चों को आॅनलाइन पढाई करते समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। बच्चों को मोबाइल का बिल भी दिया जाएगा जिससे मोबाइल में कोई कमी दिखाई देने पर वे उसे सही करा सके। सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पढाई मिशन से प्राइवेट स्कूलों को भी जोडा जाएगा और उनसे भी सहयोग लिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों की मदद हो सके। उन्होंने लोगों से भी की अगर उनके पास कोई अतिरिक्त या पुराना मोबाइन व लैपटॉप है तो वे लिट्रेरसी चेयर प्रशांत राज शर्मा से संपर्क कर सकता है। कोई बच्चों को नया मोबाइल या लैपटॉप देना चाहे तो वह भी दे सकता है। सभी मोबाइल व लैपटॉप जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त शर्मा को दिए जाएंगे और वे ही ऐसे बच्चों का चयन कर उनका वितरण करेंगे।


राम जन्मभूमि  के लिए किया संघर्ष परंतु रास्ते में ही हुए गिरफ्तार -राजीव अग्रवाल

प्र​​तीेक गुप्ता 


सन् 1990 श्री राम जन्मभूमि आंदोलन जन जन की भावनाओं में भर चुका था । बलिदानी कारसेवकों के जत्थे निरंतर अयोध्या कूच कर रहे थे । उस समय मेरी उम्र  16 वर्ष थी लेकिन राम मंदिर आंदोलन मेरी नस नस में भर चुका था । हर रोज बसें भर भर के राम भक्त जेल भेजें जा रहे थे । पूरा देश राम मय हो गया था । हर तरफ राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष चल रहा था । उस समय गगनभेदी नारों से रोंगटे खड़े हो जाते थे ।



बच्चा बच्चा राम का जन्म भूमि के काम का राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे  मेरा मन भी कारसेवकों के जत्थे में कार सेवा करने के लिए अयोध्या जाने के लिए तड़प रहा था । फिर भगवान श्री राम का बुलावा आया और मैंने अपने माता-पिता की नम आंखों के साथ अयोध्या जाने की विदाई ली ।राम जन्म भूमि में मंदिर निर्माण हो यही हमारा संकल्प है का बैनर ले कर चल दिये।राम भक्त जत्था चंद्रपुरी रिछपाल पूरी दिल्ली गेट ग़ाज़ियाबाद का बैनर के साथ अयोधया चल दिये। मैं भी सिर पर राम नाम का पटका बांध कर कारसेवकों के बलिदानी जत्थे के साथ कार सेवा करने के लिए अयोध्या जी चल दिया । उस समय अयोध्या जाने वाले कार सेवकों का वापसी आना भी संभव नहीं होता था ।



 ना जाने वहां क्या हो जाए । नगर के गणमान्य लोगों और राम भक्तों ने एक बहुत बड़े जुलूस के साथ हम सब राम भक्तों को फूल माला पहनाकर गगनभेदी नारों के साथ विदा किया । वह दृश्य बड़ा ही अभिभूत और रोंगटे खड़े कर देने वाला था । मन में कुछ बहुत बड़ा करने की इच्छा थी । मरने का बिल्कुल भी डर नहीं था ।



वह नारे सुनते थे बच्चा बच्चा राम का जन्म भूमि के काम का अगर हम राम जन्मभूमि के लिए वीरगति को भी प्राप्त हो गए तो मेरा जीवन सफल हो जाएगा    अयोध्या जाने के लिए संघर्ष किया परंतु रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया 7 दिन बुलंदशहर SN डिग्री कॉलेज में बंद रहे कॉलेज को जेल में प्रवर्तित कर रखा था। जेल में बंद रहने के बाद भी शाखा प्रारंभ कर दी। उस समय मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक शाखा का में मुख्य शिक्षक था। और जेल के अंदर भी प्रतिदिन प्रात कालीन शाखा प्रारंभ करी। उस समय में ऐसे ऐतिहासिक आंदोलन से मैं जुड़ा ।  मेरा जीवन सफल हो गया । आज वही यादें ताजा करता हूं तो मन यादों में खो जाता है । यह सारे फोटो मैंने अपने बच्चों को दिखाएं तो बच्चे भी बड़े गौरवान्वित हुए ।  आज बहुत ही खुशी है कि हमारे जीवन काल में ही भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है । आंखें खुशी में बार-बार नम हो रही है"जय जन्मभूमि" जय श्रीराम ! जय श्रीराम !  जय श्रीराम ! राजीव अग्रवाल पूर्व महानगर महामंत्री।


जीडीए ने शमन नीति-2020 को दी स्वीकृति

प्र​तिक गुप्ता


गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की गुरुवार को संपन्न हुई 156 वीं बोर्ड बैठक में जहां अनिस्तारित संपत्तियों के निस्तारण करने के लिए 31 मार्च 2021 तक सेक्टर रेट फ्रीज कर दिए गए वहीं शमन नीति-2020 को भी स्वीकृति मिल गई। मेरठ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त व जीडीए की अध्यक्ष अनीता सी. मेश्राम ने प्राधिकरण अधिकारियों को कैपिटल प्राप्ति बढ़ाने तथा निर्माणाधीन कार्यों को कार्य योजना बनाकर पूर्ण कराकर जन उपयोगी करने की हिदायत दी। बैठक में कुल 12 प्रस्ताव रखे गये व शमन नीति 2020 की स्वीकृति दी गयी।



बैठक के बाद जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि जीडीए अध्यक्ष ने प्राधिकरण की योजना में आवंटी को बकाया राशि सूचित न करने के कारण लगे ब्याज को समाप्त करने के प्रस्ताव पर जांच कराकर संबंधित कर्मचारी की संलिप्तता पाये जाने पर उससे वसूली करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में सर्वप्रथम गत 155 वीं बोर्ड बैठक के कार्यों की पुष्टि व कार्यवृत्त की स्वीकृति दी गयी। तहसील व जिला गाजियाबाद पर पेट्रोल पम्प का नया आउटलेट स्थापित किये जाने के लिए अनापत्ति निर्गत किये जाने के प्रस्ताव को रेवेन्यू रिकॉर्ड को चेक करने सहित अन्य बिन्दुओं पर परीक्षण उपरान्त दोबारा यह प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। कौशाम्बी आवासीय योजना के तलपट मानचित्र में प्रस्तावित शैक्षणिक भू उपयोग को साइबर उपयोग में संशोधन किये जाने के प्रस्ताव निरस्त करते हुये भू-खंडों को भू-उपयोग शैक्षिक ही रखे जाने व साइबर हब के लिए वांछित क्षेत्रफल पूर्ण न होने के दृष्टिगत साइबर हब के निस्तीकरण के प्रस्ताव की स्वीकृति हुयी।



गाजियाबाद में क्रियान्वित की जा रही हाईटेक व इन्टीग्रेटेड टाऊनशिप योजनाओं की प्रगति के संबंध में रखे गये प्रस्ताव पर सचिव जीडीए संतोष कुमार राय द्वारा बताया गया कि हाईटेक टाउनशिप के लिए एक कैबिनेट नोट बना है जो कि कैबिनेट में भेजे जाने के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जनपद गाजियाबाद में दो हाईटेक टाऊनशिप तथा 06 इन्टीग्रेटेड टाउनशिप हैं। उन्होंने बताया कि हाईटेक टाउनशिप के लिए 440 एकड़ भूमि होनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी गाजियाबाद अजय शंकर पाण्डेय, नगरायुक्त दिनेश चन्द्र, संयुक्त आवास आयुक्त शेरी, सदस्य जीडीए बोर्ड सदस्य चन्द्र मोहन शर्मा, डा. केशव प्रसाद त्यागी, पवन गोयल आदि उपस्थित थे।


गुरुवार, 6 अगस्त 2020

राम मंदिर को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस सांसद को आपत्ति 

नयी दिल्ली। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य टीएन प्रतापन ने राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के संदर्भ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रया पर आपत्ति जताते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस ‘अति धार्मिक राष्ट्रवाद’ के पीछे नहीं भाग सकती। केरल के त्रिशूर से सांसद ने यह भी कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा राम मंदिर को लेकर जो रुख अपनाया गया है वो ‘स्वीकार्य’ है क्योंकि उन्होंने एकता की बात की। 
गौरतलब है कि कमलनाथ ने राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था और बहुत समय से हर भारतवासी की आकांक्षा थी कि राम मंदिर का निर्माण हो। कमलनाथ ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के मुख्यद्वार पर भगवान श्रीराम की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की और आरती कर भगवान राम का पूजन भी किया। दिग्विजय सिंह ने भी राम मंदिर निर्माण के आरंभ का स्वागत किया, हालांकि उन्होंने भूमि पूजन के मुहुर्त को लेकर सवाल खड़े किए। 




प्रतापन ने सोनिया को लिखे पत्र के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया बहुत खराब थी। कांग्रेस का रुख भाजपा के हिंदुत्व के रुख का समर्थन करना नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा नाम प्रतापन है, मैं भी हिंदू हूं। मैं भगवान की अराधना करता हूं। मैं अक्सर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर जाता हूं और उनका आशीर्वाद लेता हूं। लेकिन हम उस हिंदुत्व का समर्थन नहीं कर सकते जो भाजपा और आरएसएस का है।’’ प्रतापन ने पत्र में कहा, ‘‘हम अति धार्मिक राष्ट्रवाद के पीछे इसके नरम स्वरूप के साथ भाग नहीं सकते। हमें इस हालात का अहसास करना चाहिए और तत्काल विकल्प को स्वीकार करना चाहिए। यह एकता, सौहार्द और सहिष्णुता की राजनीति की विरासत पर आधारित होना चाहिए।


श्रीराम का भव्यमंदिर आस्था के साथ ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक है : वीके सिंह

मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद। अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन के दौरान गाजियाबाद शहर पूरी तरह से भगवा रंग मे ं रंगा नजर आया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जब बाजारों के बीच से निकले तो उनके ऊपर फूलों की बरसात की गई। इसके साथ ही आतिशबाजी की गई एवं जगह जगह प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर जनरल वीके सिंह ने कहा श्री राम का भव्य मंदिर आस्था के साथ ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग एवं भाजपा
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सबसे पहले नवयुग मार्किट मे ं महानगर मंत्री दिवाकर सिंघल के कार्यालय पर राम दरबार का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान राम के मंदिर की पे ंटिंग का अवलोकन किया। यहां से सभी पैदल ही चौपला स्थित हनुमान मंदिर के लिए पैदल चले।



व्यापारियों ने किया जोरदार


स्वागत सिहानी गेट व्यापार मंडल ने अनुराग गर्ग के नेतृत्व में वीके सिंह, अतुल गर्ग एवं संजीव शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके ऊपर फूलों की बरसात की गई। साथ ही जगहजगह उनसे राम दरबार की पूजा करवार्द गई। तीनों नेताओं ने चौपला स्थित हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण शिलान्यास के लिए लोगों को बधाई दी। इस दौरान हनुमान जी को चौला चढ़ाया गया। बाद में अनाज मंडी पर आतिशबाजी की गई एवं घंटाघर पर भी सभी का पप्पू लाहौरिया, अनिल सांवरिया, वेद प्रकाश गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत किया।


पूरे रास्ते बिछा था रेड कारपेट


व्यापारियों ने जनरल के स्वागत के लिए पूरे रास्ते में रेड कारपेट बिछाया हुआ था। रेड कारपेट पर चलकर ही वे चौपला मंदिर तक पहु ंचे। पूजा अर्चना के बाद जनरल वीके सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि लगभग 492 वर्षो के अथक प्रयास और संघर्ष व अनेकों बलिदान के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला को स्थापित किया है। आज का यह दिन उन सभी करोड़ों राम भक्तों के लिए खुशी का दिन है जिनकी आस्था इस भव्य मंदिर निर्माण से जुड़ी रही। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने अपने बधाई संदेश में राम मंदिर आंदोलन या गाजियाबाद की भूमिका का जिक्र करते हुए उन सभी लोगों को भी याद किया जो राम मंदिर निर्माण के आंदोलन से जुड़े रहे लेकिन आज हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन हमें संघर्ष साहस और संयम का संदेश देता है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि श्री राम का भव्य मंदिर के निर्माण के साथसाथ अब देश रामराज्य परिकल्पना को स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ गया है। हमे ं अपने अंदर परिवर्तन ला कर वैमनस्य एवं बुराइयों को खत्म कर देश का विकास के लिए काम करने चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, अश्वनी शर्मा, नीरज गोयल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



श्री राम के अयोध्या धाम के शिलान्यास के अवसर पर व्यापारी में खुशी की लहर

प्रतीक गुप्ता



गाजियाबा​द। श्री राम के अयोध्या धाम के शिलान्यास के अवसर पर आज महानगर उद्योग व्यापार मंडल एवं भोले की फौज 1008 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम के चित्र के सम्मुख दीपांजलि करते हुए गाजियाबाद के प्रमुख व्यापारी गण। सभी व्यापारी गण ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान श्री राम के जयकारे लगाए हनुमान चालीसा का पाठ किया और सभी व्यापारियों में लड्डू के प्रसाद का वितरण किया गया  एवं घंटाघर स्थित भव्य आतिशबाजी की गई इस अवसर परभोले की फौज 1008 प्रधान संस्थापक सुभाष छाबड़ा जी  मुख्य संरक्षक राकेश बवेजा जी अध्यक्ष विजय कक्कड़ कोषाध्यक्ष नरेश खन्ना जी संरक्षक सुनील कक्कड़ राकेश रहेजा देवंदर महाजन राजू छाबड़ा उदय अरोरा हरि मेहता मामा जी ललित खन्ना अर्नव वशिष्ट  श्याम जी कमल कक्कड़ राहुल मुलायम मुकेश इन्दोरा राकेश तनेजा दिपक पाल निटा तनेजा अमोल वशिष्ठ यश कक्कड़ सुनील चाचा एवं भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सौरभ जयसवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे


अयोध्या मे राम मंदिर भूमि पुजन पर श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर मे देशी घी से 5100 दीपक जलाकर भव्य रुप से मनाई गई दीपावली


prateek gupta






 गाजियाबाद श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर मे पांच अगस्त बुधवार को अयोध्या जी में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भूमि पूजन किया वहीं गाजियाबाद के प्रचीन सिद्धपीठ श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर में सांयकाल में दिपावली मनाई गई। सिद्ध पीठ दुधेश्वर नाथ मंदिर में सांय  को 5100 देशी घी से के दिपक जलाए गये। इसे लेकर दिन मे ही तैयारी पुरी कर  दी गई थी।

गाजियाबाद स्थित श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर ऐतिहासिक व पौराणिक भी है. यहाँ से भी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के लिए मंदिर निर्माण  के लिए पहले ही साधु संतो कि मागं थी.अयोध्या जी में राम मंदिर निर्माण को लेकर पांच अगस्त को भूमि पूजन के अवसर पर मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज एवं मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीधर्मपाल गर्ग जी ने इस मंदिर में दीपावली मनाने का निर्णय लिया है. श्रीदुधेश्वर नाथ मन्दिर के श्रृंगार सेवा समिति ने आज दिन मे  ही तैयारियां शुरू कर दी थी। पूरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटो से दुल्हन की तरह  सजाया गया  है.


पुरे देश आज  काफी उत्साह हर्षोल्लास और उमंग देखने को मिल रही  है.इस अवसर पर आज गाजियाबाद के दुधेश्वरनाथ मंदिर के श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर के प्रेरणा से एवं श्रीधर्मपाल गर्ग जी अध्यक्ष मन्दिर विकास समिति ,उपाध्यक्ष अनुज धर्मपाल गर्ग  , समिति के सदस्य विजय सिंघल श्रृंगार  सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल आदि द्वारा निर्णय लिया गया जिसमे  श्रीराम मंदिर शिलान्यास की शुभ घडी के अवसर पर श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर मे 5 अगस्त को सायं 7बजे  5100 दीपक जलाकर दीपावली मनाई गई। क्योंकि राम मन्दिर शिलान्यास हिन्दू समाज के लिये एक महान पर्व  है ,जैसे हम सभी दीपावली मनाते हैं उसी तरह  दिपक लगाकर अपने घर को दीपको की रोशनी से जगमगाया गया  हम दीपावाली इसलिए मनाते हैं क्योंकि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके विजय प्राप्त  किया था ,उसी प्रकार हिन्दू समाज के सन्तो की 492 वर्षो से चले आ  रहे संघर्ष पर निश्चित ही विजय हो चुकी है आज हमारे राम लला के मन्दिर का शिलान्यास भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री  नरेंद्र मोदी जी एवं अन्य साधु सन्तो द्वारा किया गया है। क्योंकि हमारे भगवान श्रीराम इतने वर्षों से पडांल में विराज रहे थे 


हिन्दू समाज के इस असाहनीय कष्ट का अन्त हो गया  , भगवान श्रीराम का मन्दिर बनने का शिलान्यास हो गया  है हमे पप्रसन्नता हो रही है इसलिए 5 अगस्त को समस्त हिन्दू समाज के लिये यह एक  महान पर्व है  श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने से पूर्व भगवान शिव (रामेश्वरम् ) की स्थापना कर के पूजन किया था ,क्योंकि भगवान शिव श्रीराम के इष्ट है श्रीदूधेश्वर स्वयंभू शिवलिंग है काशी विश्वनाथ जी के उपज्योतिर्लिंग है इस मौके पर  5 अगस्त को श्रीमहन्त गौरी गिरि दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर समिति एवं दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति की ओर से मंदिर परिसर मे  5100 दीये जलाकर दिपावली मनाई गई एवं मिठाईया बाटी गई।

 

 





बुधवार, 5 अगस्त 2020

सिविल डिफेंस द्वारा आयोजित कोविड-19 रेपिड एंटीजन टैस्ट कैम्प में जांच में मिले 19 पॉजिटिव l

प्रतीक गुप्ता


गाजियाबाद सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन श्री ललित जायसवाल जी के सौजन्य से नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों की सुविधा के लिए कोविड-19 महामारी की जांच के लिए रेपिड एंटीजन किट द्वारा जांच के लिए कैम्पों का आयोजन किया किया जा रहा है। जिसमें डॉक्टरों की टीम को डिप्टी चीफ वार्डन श्री अनिल अग्रवाल, सहायक उप नियंत्रक श्री दिनेश कुमार व डिवीजनल वार्डन श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के वार्डन अपना सहयोग दे रहें है। कैम्पों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आने वालों के टैस्ट निःशुल्क किये जा रहे है। आज डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज, पटेल मार्ग में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 169 लोगों ने अपनी जांच कराई ,जिसमें  19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए उन्हें घर पर ही प्रथकवास कि सलाह दी गयी तथा कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत भी दी गयी।



डिवीजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा ने सभी लोगों से अपील की  कि आगे भी सभी लोग कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने व परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इस महामारी से सचेत करते रहें। l *दो गज की दूरी,मास्क है जरुरी*l का पालन करें। इस अवसर पर सिविल डिफेंस की ओर से स्टाफ ऑफिसर सुधीर कुमार,पोस्ट वार्डन श्रीमती संध्या त्यागी,हेमंत कुमार,राजन गुप्ता,विनोद कर्दम,संजय बघेल ,सैक्टर वार्डन लोकेश गोयल,मंजू गर्ग,बी डी शर्मा तथा कालेज के मैनेजर नरेन्द्र कुमार व स्टाफ का सहयोग मिला।


 


मंगलवार, 27 अगस्त 2019

ग़ाज़ियाबाद के दो सपूत दुबई में सम्मानित

बिहारी कनेक्ट लंदन द्वारा दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल समिट 2019 में जाने माने समाजसेवी, सुभास पार्टी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि मनोज भावुक को भोजपुरी के ग्लोबल प्रचार के लिए बिहारी कंनेक्ट ग्लोबल सम्मान से सम्मानित किया गया। दुनिया के 20 देशों से आये प्रतिनिधियों के बीच 22 से 24 अगस्त तक चले इस आयो




ब्रहमपुत्र एनकेलव मे जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद, सिद्धार्थ विहार  सेक्टर 10 ब्रह्मपुराण के लिए में आज जन्माष्टमी पर्व का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम बी कार्यक्रम में महिलाओं ने बच्चों ने राधा रानी के भजनों पर कृष्ण में राधा के भजनों पर भजन भी प्रस्तुत किए इस मौके पर नरेश भारद्वाज धर्मेंद्र चौहान सदीप राठी,मयंक सिंह आनंद मिश्रा भारत रविन्द्र चौधरी रविन्द्र चौधरी शैलेंद्र सिंह सुरेंद्र वर्मा नागेंद्र सिंह रोहित कुमार अमित राठी कमल मोहन संजय सिंह विनीत तिवारी रितेश चौधरी मोहित राणा दिनेश चौहान सुमित राजपूत रवि चंद यादव दिनेश सिंह पिंटू सिंह यश तोमर धीरज सिंह तथा महिलाओं में कुसुम प्रियंका चौधरी पूनम चौधरी सुनीता गुप्ता सीमा शशि अनीता अनुराधा गुड़िया रेनू आदि उपस्थित रहे


जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात को लेकर गृह मंत्रालय में अमित शाह की बैठक, कई अधिकारी मौजूद

जम्मू और कश्मीर को लेकर गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव एके भल्ला मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भारत सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के साथ-साथ स्थानीय निकाय चुनाव पर भी चर्चा संभव है।


सीएम योगी पहुंचे रायबरेली, बोले- एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पर आगे बढ़ रहा देश

मंगलवार को अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब एक बजे रायबरेली पहुंच गए। इसके बाद वे नेहरू नगर रवाना हो गए। वहां उन्होंने राणा बेनी माधव की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के लिए निकल गए। 


 

ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाव समर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राना बेनी माधव की प्रतिमा व शहीद चौक पर पुष्पांजलि के बाद इंदिरा गांधी सभागार में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत एक देश है, यहां एक ही संविधान चलेगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पर आगे बढ़ रहा है हमारा देश। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप के परिवार के पाप को देश कब तक  झेलेगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस दौरान सीएम ने बताया कि शहीद के परिवार के लोगों को ₹25000 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही शहीद जवान के नाम से स्मारक व एक संस्था का निर्माण कराया जाएगा। 


बेहिसाब बढ़ रही हैं बच्चा चोरी के शक में भीड़ हिंसा की घटनाएं, ये शहर हुए शिकार

बच्चा चोरी और उसके शक में लोगों के साथ मारपीट की इन दिनों कई घटनाएं सामने आ रही हैं। बच्चा चोरी के शक में होने वाली ऐसी घटनाओं की संख्या बेहिसाब ढंग से बढ़ती जा रही है। इन घटनाओं के कारण देश का माहौल इतना बिगड़ गया है कि आप सड़क पर रोते किसी बच्चे को चुप तक नहीं करा सकते। सार्वजनिक जगहों पर छोटे बच्चों के साथ हंस-बोल लेना खतरे से खाली नहीं रह गया है। कब किस व्यक्ति को उसकी किस हरकत के कारण बच्चा चोर समझ कर सजा दी जाने लगे, किसी को नहीं पता। दिल्ली, नोएडा और कोलकाता जैसे महानगर हों या बिहार, झारखंड का पिछड़ा हुआ कोई जिला, मारपीट और हत्या की ऐसी घटनाओं से कोई अछूता नहीं रह गया है। हम आपको बता रहे हैं पिछले दिनों देश में अलग-अलग जगहों पर बच्चा चोरी के शक में हुई चौंकाने वाली घटनाओं के बारे में।