बुधवार, 23 नवंबर 2022

महाकवि डाॅ कुंअर बेचैन सेतु नाम हुआ नेहरू नगर कवि नगर फ्लाई ओवर का






गाजियाबाद। नगर निगम ने होली चाइल्ड स्कूल चौराहा फोव्वारे की ओर से कवि नगर की ओर जाने वाले फ्लाई ओवर का नाम “महाकवि डॉक्टर कुँअर बेचैन सेतु“ रखा है। इस सेतु के नामकरण के बोर्ड का अनावरण बुधवार को डाॅ कुंअर बेचैन की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष कुँअर के हाथों से हुआ। 









डाॅ बेचैन की पुत्री वंदना कुंअर रायज़ादा ने नामकरण के लिए  मेयर आशा शर्मा, नगर निगम की नामांकन कमेटी के अध्यक्ष अभिनव जैन और निगम प्रशासन  का आभार व्यक्त किया है। इस अवसत् पर प्रसिद्ध कवि डॉ०प्रवीण शुक्ल, राज कौशिक और निर्दोष शर्मा ने भी गाजियाबाद नगर निगम को धन्यवाद दिया। डाॅ बेचैन के दामाद शरद किशोर रायज़ादा का  ने कहा कि डाॅ बेचैन ने हमेशा दिलों से दिलों को जोड़ने के लिए अपने गीतों व कविताओं का सेतु बनाया।इस अवसर पर मनोज बरतरिया, मीनाक्षी बरतरिया, दुष्यंत सक्सेना,उमेश सक्सेना,अचिंत सक्सेना, संजीव कुमार आदि भी मौजूद थे।

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी ) के वार्ड 80 (शालीमार गार्ड़न ब्लाक ए एवम् राजेन्द्र नगर) के कार्यालय का उद्घाटन।

 

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के वार्ड़ नंबर 80 (शालीमार गार्ड़न ब्लाक ए एवम् राजेन्द्र नगर) प्रत्याशी सुभाष चन्द्र पाण्डेय के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक    श्रीवास्तव,संस्थापक सतेन्द्र यादव ,वरिष्ठ समाजसेवी बीएल बत्रा ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारम्भ किया। सुभाष चन्द्र पांडे, विकास श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, पवन सक्सेना ने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम  की अध्यक्षता बीएन तिवारी और  संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी की राज्य महिला सचिव श्रीमती उषा गोविल,रंगेश्वर रंजन (मंटू सिंह),  सुजीत तिवारी, सुरेंद्र सिंह, गणेश शर्मा,चंद्र शेखर द्विवेदी, राजेश श्रीवास्तव, मोहित चौहान , कपिल , प्रेम पोद्दार, लाला जी, संजीव , आकाश गोयल, मनोज धामा , स्वपन गुहा, अमित दास, मिहिर बोस, बंसीलाल रावत, सुमित शर्मा, जुल्फिकार , योगेश पचोरी, सुमित, कमल बाबू, संजय, अनिल मिश्रा,  शिव कुमार सिंह, प्रभा शंकर सिंह, आर पी शुक्ला, नरेंद्र पांडे, प्रवीण शर्मा, रजनीश शर्मा, जवाहर कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, रितेश पांडे, हरीश सिंह, ओमप्रकाश सिंह,  गोपाल वर्मा एवं सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

बाल भारती पब्लिक स्कूल बृज विहार क्रिकेट टूर्नामेंट में रहा उप विजेता

गाजियाबादः बाल भारती पब्लिक स्कूल बृज विहार ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल बाल भारती इंटर स्पोटर्स मीट की क्रिकेट प्रतियोगिता में उप विजेता रहा। कोच अनीस मलिक ने बताया कि बाल भारती पब्लिक स्कूल प्रीतमपुरा में हुए फाइनल में टॉस जीतकर बाल भारती पब्लिक स्कूल बृज विहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

 टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 110 रन बनाए। गर्वित गोयल ने 35 रन व पीयूष अग्रवाल ने 18 रन का योगदान दिया। विशाल व आन्य ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाल भारती पब्लिक स्कूल प्रीतमपुरा की टीम ने 13 ओवर में छह विकेट पर 111 रन बनाकर मैच के साथ टूर्नामेंट भी जीत लिया। कनिश ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। पीयूष जैन ने 29 रन का योगदान दिया। अरिहंत ने तीन व आशिम त्रिवेदी ने दो, पीयूष अग्रवाल ने एक विकेट लिया। उप विजेता बाल भारती पब्लिक स्कूल बृज विहार की टीम का स्कूल में स्वागत किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद भाटिया, उप प्रधानाचार्य मोना चावला व प्रधानाध्यापिका संगीता चौहान ने सभी खिलाडियों को सम्मानित किया।

लव जिहाद व धर्मान्तरण पर सख्त कानून बने-विमलेश बंसल


 

गाजियाबाद। आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "श्रद्धा"विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल में 469 वां वेबिनार था। मुख्य वक्ता दर्शनाचार्या विमलेश बंसल ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा कि क्रूर भेड़िए को जल्दी से जल्दी फांसी हो और धर्मांतरण और लव जिहाद को रोकने के लिए देशव्यापी कठोर कानून बने। हिन्दू समाज सचेत रहकर अपनी बहिन बेटियों को संस्कारों की ओर प्रेरित करें जिससे कोई और जिहादी भेड़िया 35 टुकड़े करने का दुस्साहस न कर सके,जहां दंड कठोर,वहीं सुख शांति चहुं ओर। उन्होंने बहिन बेटियों से प्यार के नकली जाल से सावधान रहने की अपील की। मुख्य अतिथि शारदा कत्याल व अध्यक्ष आचार्य मोहन शास्त्री (कुरुक्षेत्र) ने कहा कि एक शास्त्रोक्त वचन है श्रद्धावान लभते ज्ञानम् अर्थात श्रद्धा से युक्त मनुष्य ही ज्ञान प्राप्त कर सकता है,श्रद्धा वह रास्ता है जिस पर चलकर सत्य तक पहुंचा जा सकता है,यदि सत्य पर पहुंच जाएं तो उस पर टिके रहना अति महत्वपूर्ण है।न जाने कितनी परिस्थितियों को पार करना पड़ता है और अब ऐसी विपरीत परिस्थितियों को पार कैसे करें ये वातावरण की संवाहक ऋतुएं हमें सिखाती है,वेद वाक्य कहता है जिवेम् शरदः शतम् अर्थात सौ वर्ष तक जिएं।पर जिएं कैसें,तो   इसमें कहा शरद पार करके। क्योंकि इस ऋतु में वातावरण संघर्ष से परिपूर्ण हो जाता है,जो इसको पार कर गया तो मानों उसका स्वागत बसंत करता है। तो बन्धुओं श्रद्धावान मनुष्य के जीवन में संघर्ष ज़रूर आते हैं,पर जो इनको विजय कर गया तो स्वयं परमात्मा उसका पालक व रक्षक बन जाता है और उसका जीवन आनंद से सराबोर हो जाता है।केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि श्रद्धा की हत्या के समान इसी तरह की घटनाओं को रोकने हेतु केंद्र सरकार संपूर्ण देश में शीघ्र ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ बनाए!भारत में लव जिहाद की घटनाएं प्रतिदिन बढ रही हैं।हाल ही में लिव इन में रहनेवाली मुंबई की श्रद्धा नामक युवती की जिहादी आफताब ने क्रूरता से हत्या कर उसके शव के 35 टुकडे किए।आफताब की अन्य भी हिन्दू प्रेमिकाए है,यह भी सामने आया है।इससे पहले भी हरियाणा और पश्चिम बंगाल में प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर हिन्दू लड़कियों पर आक्रमण करनेवाली घटनाएं सामने आयी हैं।लव जिहाद में कहीं हिन्दू युवतियों का धर्मांतरण किया जाता है,कहीं उन पर अत्याचार किए जाते है,तो कहीं हिन्दू युवतियों की हत्या भी की जा चुकी है।लव जिहाद आज हिन्दू समाज के लिए बडी समस्या बन चुका है तथा इसके विरोध में अब संगठित होना समय की आवश्यकता है। केंद्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि संस्कार वान बेटियाँ ही राष्ट्र का सुरक्षित भविष्य है अतः अपनी बेटियों को संस्कार वान बनायें। भजनोपदेशक नरेन्द्र आर्य सुमन, राज कुमार भण्डारी,कमला हंस, जनक अरोड़ा,रजनी चुघ,रचना वर्मा,सुषमा बजाज,सरला बजाज, विजय लक्ष्मी,राजश्री, आदि ने गीत सुनाकर भावविभोर कर दिया।


रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ द्वारा मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, सद्दीकनगर, नंदग्राम, गाजियाबाद में 250 लीटर प्रति घंटा की क्षमता वाला आर. ओ. प्लांट और वाटर कूलर लगवाया गया

 

गाजियाबाद। रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ द्वारा मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, सद्दीकनगर, नंदग्राम, गाजियाबाद में 250 लीटर प्रति घंटा की क्षमता वाला आर. ओ. प्लांट और वाटर कूलर लगवाया गया जिसका उद्घाटन आज गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी  विक्रमादित्य सिंह मलिक, आई.ए.एस द्वारा किया गया | 

मौके पर महाविद्यालय की प्रधान-अध्यापिका डा. अर्चना वर्मा और रोटरी ग़ाज़ियाबाद नार्थ से प्रोजेक्ट चेयरमैन ललित जायसवाल, अध्यक्ष सुमेश गर्ग, सचिव संजीव जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल , संगीता गर्ग, शिवानी जैन और प्रोमिला अग्रवाल उपस्तिथ रहे | उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक जी ने प्रोजेक्ट की सराहना की और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण परामर्श दिए |

प्रबुद्ध सम्मेलन में बस लेकर पहुंची ज्योति गुप्ता

 


गाजियाबाद। कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पार्षद पद के प्रत्याशी ज्योति गुप्ता पत्नी सचिन गुप्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गाजियाबाद आगमन पर उनकी रैली में शामिल होने के लिए जाते हुए ज्योति गुप्ता पत्नी सचिन गुप्ता, विजय अग्रवाल, विनोद गोस्वामी ,सुरेंद्र कुमार , दीपक कर्दम और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं वह गणमान्य व्यक्तिबस लेकर पहुंचे। 

कथा संवाद ने पूरा किया वाचन यात्रा का पांचवा वार्षिक पड़ाव, करुणा ही कहानी को श्रेष्टता की ओर ले जाती हैं : पंकज शर्मा



 संवाददाता 

गाजियाबाद। सुप्रसिद्ध रचनाकार सुरेश उनियाल ने कहा कि "कथा संवाद" में हो रहा विमर्श इस आयोजन को साहित्य संसद का स्वरूप प्रदान कर रहा है। कथा संवाद के जरिए कहानी की वाचिक परंपरा समृद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि यह आम मान्यता है कि प्रकाशित हो कर ही लेखक और लेखन लोकप्रिय होता है। जबकि रामचरित मानस को वाचिक परंपरा ने ही लोक में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रकाशित रचनाओं में भी कच्चापन देखने को मिल रहा है। आज के अधिकांश संपादक प्रोफेशनल न होकर कई तरह के दबाव में काम कर रहे हैं। लेखक अपना निर्माता स्वयं होता है। लिहाजा तारीफ से प्रसन्न होने के बजाए लेखक को अपना आलोचक स्वयं बनना चाहिए।

मीडिया 360 लिट्रेरी फाउंडेशन की ओर से होटल रेडबरी में आयोजित "कथा संवाद" में श्री उनियाल ने कहा कि सुनी गई तमाम कहानियां इस बात का सुबूत हैं कि नई पीढ़ी समाज की विसंगतियों का सूक्ष्मता से विश्लेषण कर रही हैं। मुख्य अतिथि पंकज शर्मा ने कहा कि लिख कर, सुन कर कहानीकार नहीं बना जा सकते। एक ही शब्द कहानी को बना देता है और एक ही शब्द कहानी को गिरा भी सकता है। कहानी की इस पाठशाला में सुनी गई अधिकांश कहानियां करुणा के बहुत करीब हैं। करुणा ही कहानी को श्रेष्टता की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि बतौर संपादक बहुत सी अधकचरी रचनाओं को पढ़ने के लिए वह अभिशप्त हैं। लेकिन यह विमर्श नए लेखन को मांजने के साथ उन्हें गढ़ने का अभिनव प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि नए लेखकों को धीरज और धैर्य का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। 
अति विशिष्ट अतिथि योगेश अवस्थी ने कहा कि लिखने के लिए पढ़ना जरूरी है। कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि मैंने जो लिख दिया वह श्रेष्ठ है। एक लेखक को हमेशा आलोचक की शरण में रहना चाहिए। आलोचना हजम करने की क्षमता ही रचनाकार को बड़ा लेखक बनाती है। एक बार पहचान खत्म हो जाए तो लेखक भी एक ब्रांड की तरह खत्म हो जाता है। संस्था के अध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा कि कथा यात्रा का यह सफर पांच वर्ष पूर्ण कर चुका है। संयोजक सुभाष चंदर ने जानकारी दी कि "कथा रंग पुरस्कार 2021-22" के लिए प्राप्त 194 प्रविष्टियों में से पुरस्कार योग्य चयनित कहानियों की घोषणा अपने चरण में है। 
कार्यक्रम का संचालन रिंकल शर्मा ने किया। कथा संवाद में मनीषा गुप्ता ने 'वासुदी', शकील अहमद ने 'बबुआ', प्रतिभा प्रीत ने 'नाइट लैंप', बीना शर्मा ने 'बत्तो' व मनु लक्ष्मी मिश्रा ने 'कल्लो' कहानी का पाठ किया। विमर्श में अशोक मैत्रेय, सुभाष चंदर, आलोक यात्री, वीणा शुक्ला, डॉ. पूनम सिंह, विपिन जैन, राष्ट्र वर्धन अरोड़ा, अनिल शर्मा, रविन्द्र कांत त्यागी, सुभाष अखिल, सत्य नारायण शर्मा, अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव, तेजवीर सिंह, शैलजा सिंह, प्रतिमान उनियाल व सिमरन ने हिस्सा लिया। विगत कार्यक्रम में सुनी गई रिंकल शर्मा की कहानी 'प्यारा सा ठग' को "किआन कथा सम्मान" एवं रश्मि वर्मा की कहानी "फोर बैडरूम फ्लैट" को "दीप स्मृति कथा सम्मान" स्वरूप 11-11 सौ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर वागीश शर्मा, संजयवीर भदौरिया, तिलक राज अरोड़ा, रिशी अवस्थी, अमित जैन, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, ओंकार सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

------------------------

आलोक यात्री

यशोदा अस्पताल के डाक्टर पी एन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

 

गाजियाबाद ।   कविनगर में रामलीला मैदान में   प्रबुद्ध जन सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को यशोदा अस्पताल कौशाम्बी के सीएमडी बाद पीएन अरोड़ा ने शॉल उढा कर उनका स्वागत सम्मान किया। 

इस  मौके पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के सीएमडी डॉ पी एन अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में किए जा रहे लगातार चहुमुखी विकास और विभिन्न योजनाओं से व्यापारियों, शिक्षाविद  चिकित्सकों, व स्वास्थ्य के क्षेत्र में और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ-साथ गरीब नागरिकों, महिलाओं और समाज के सभी व्यक्तियों को होने वाले लाभ के बारे में अपने भाषण में बताया । उसका श्रेय सरकार को देते हुए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की साथ ही आम नागरिकों के साथ साथ सभी प्रबुद्ध नागरिकों,व्यापारियों  चिकित्सकों,  शिक्षाविदों, महिलाओं,बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में जनपद गाजियाबाद के जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की भी तारीफ की। बाद पी एन अरोड़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह कराने के कार्य योजना और उसमें सहायता धनराशि देने के लिए भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया यह सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आगामी 24 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्रालय और जनपद गाजियाबाद के जिला प्रशासन द्वारा और श्रम विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।

अतुल जैन ने मुख्यमंत्री के सामने सरकार के बांधे पुल, किया सम्मानित

 

गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में  योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन के महासचिव डॉ. अतुल कुमार जैन ने स्वागत सम्मान किया और अपने उद्बोधन डॉक्टर अतुल जैन ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में किए जा रहे लगातार चहुमुखी विकास और विभिन्न योजनाओं से व्यापारियों, शिक्षाविद और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ-साथ गरीब नागरिकों, महिलाओं और समाज के सभी व्यक्तियों को होने वाले लाभ के बारे में अपने भाषण में बताया ।

डिजिटाइजेशन जीएसटी के पंजीकरण से होने वाले दुर्घटना बीमा की योजना ऑनलाइन रिटर्न भरने से जो व्यापार में सरलीकरण हुआ है उसका श्रेय सरकार को देते हुए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की साथ ही आम नागरिकों के साथ साथ सभी प्रबुद्ध नागरिकों,व्यापारियों शिक्षाविदों, महिलाओं,बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था में जनपद गाजियाबाद के जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की भी तारीफ की।

अपने उद्बोधन में डॉक्टर अतुल जैन ने आगे सरकार और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरीबों के प्रति संवेदना को प्रदर्शित करने वाली गरीब मजदूरों के बच्चों की सामूहिक विवाह कराने के कार्य योजना और उसमें सहायता धनराशि देने के लिए भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया यह सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आगामी 24 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्रालय और जनपद गाजियाबाद के जिला प्रशासन द्वारा और श्रम विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।

एच आर आई टी में तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विशेष रूप से आमंत्रित बालकिशन बालू ने केन्द्रीय मंत्री बी एल वर्मा का किया अभिनंदन

 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 22 नवंबर  मंगलवार को दोपहर केंद्रीय मंत्री  बीएल वर्मा जी उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री  नरेंद्र कश्यप जी सांसद  अनिल अग्रवाल जी और विधानसभा सदस्य धर्मेश तोमर को एचआर आईटी कॉलेज मेरठ रोड गाजियाबाद पर मिलकर उनका स्वागत किया माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री बीएल वर्मा जी से व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री  वर्मा जी से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लाने की इस अवसर पर मांग की गई। शीघ्र ही बीएल वर्मा जी से राष्ट्रीय व्यापार मंडल का शिष्टमंडल विस्तार से चर्चा हेतु नई दिल्ली जाकर भेंट करेगा ।  इस अवसर पर पंडित अशोक भारतीय मनोज कुमार नीरज कौशिक संदीप त्यागी रसम आदि उपस्थित थे


मुख्यमंत्री ने प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में गाजियाबाद के विकास को लगाए पंख, 878 करोड़ के विकास की योजनाओं की सौगात

 

गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कविनगर स्थित रामलीला मैदान में प्रबुद्धजन वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित किया और करोड़ों रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर  मुख्यमंत्री ने जनपद गाजियाबाद के प्रबुद्धजनों- उद्योगपतियों, व्यापारियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों व युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद गाजियाबाद में विकास की अपार सम्भावनाएं हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।  मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरूआत बाबा दूधेश्वरनाथ की धरा को नमन करते हुए की।

 उन्होंने कहा कि यहां की देवतुल्य जनता ने आठ माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम किया है, उनका मैं आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर है। मुझे खुशी है कि गाजियाबाद ने स्वच्छता के मामले में प्रदेश में नंबर वन और देश में 12वां स्थान प्राप्त किया है। 2017 से पहले गाजियाबाद की स्थिति क्या थी, प्रदेश के सबसे गंदा शहरों में गाजियाबाद जाना जाता था, गाजियाबाद की अपनी कोई ऐसी पहचान नहीं थी कि यहां कोई निवेशक आकर व्यापार कर सके। लेकिन आज गाजियाबाद का नाम स्वच्छता के मामले में प्रदेश और देश में चमक रहा है। प्रधानमंत्री  के स्वच्छता अभियान में जनता भी पूरे मनोयोग से जुड़ी तो जनप्रतिनिधियों ने भी अच्छा कार्य करके दिखाया। 

आज गाजियाबाद नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश का 12 लेन का हाईवे गाजियाबाद को जोड़ते हुए निकलता है। देश की पहली रैपिड रेल अगले वर्ष प्रारंभ होने जा रही है जो गाजियाबाद से होकर जा रही है। गाजियाबाद के पास अपना एयरपोर्ट है, बेहतरीन कनेक्टीविटी है। आज इसी व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए मैं स्वयं अपने जनप्रतिनिधियों के साथ रु0 878 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात गाजियाबाद को देने आया हूं। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 20 वर्ष सांसद रहा, दिल्ली जाते समय गाजियाबाद से गुजरना होता था, लेकिन आपको बता दूं कि 2017 से पहले मुझे गाजियाबाद से गुजरने में डर लगता था। गुंडे, माफिया व जंगलराज कायम जो था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज आप लोगों के बीच पहुंचने से पहले लखनऊ से चलकर दिल्ली आया। 12 फरवरी, 2023 में प्रदेश के अंदर आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कर्टनर रेजर का शुभारंभ किया। इसके प्रति लोगों में इतना आकर्षण है, आप सोचिए 20 देशों के राजदूत, हाईकमिश्नर साथ-साथ उन देशों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भागेदारी की और उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल समिट में आने की न केवल इच्छा व्यक्त की बल्कि कहा कि वे उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए अपने देशों के निवेशकों को भेजना चाहते हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश निवेश का अच्छा गंतव्य बना है। ईज आँफ डूइंग बिजनेस के चलते दुनिया का हर निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है, क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टोलरेंस, भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टोलरेंस की जो नीति अपनाई गई है। 2017 से पहले प्रदेश व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधी संगठित अपराध करते थे जिसके कारण निवेशक आने से डरते थे, लेकिन आज अपराधी प्रदेश से पलायन कर रहे हैं और जो व्यापारी पलायन कर गए थे वे वापस आकर उत्तर प्रदेश में व्यापार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अनंत अपार संभावनाओं का प्रदेश है। हमारे पास दुनिया का सबसे जुझारू, प्रतिभाशाली व ऊर्जावान युवा है। प्रदेश सरकार युवाओं को मौका दे रही है जिससे प्रदेश के विकास को गति मिली है। आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, यह उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर देश के सामने प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है, स्थानीय निकाय एवं पंचायतराज व्यवस्था में जब समान विचारधाराओं के लोग होते हैं तो विकास तेजी के साथ कई गुणा आगे बढ़ता है। बुलेट ट्रेन की स्पीड से विकास दिखता है, बुलेट ट्रेन की स्पीड बनाने के लिए आप सबका सहयोग जरूरी है। उत्तर प्रदेश में देश ही नहीं विदेशों से निवेशक आएं, इससे उनकी पूंजी भी सुरक्षित रहेगी और हमारी नीतियों का लाभ भी मिलेगा। इतना ही नहीं प्रदेश के युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो नीति बनाई हैं उससे प्रदेश में उद्योग, व्यापार का माहौल बना है। उन्होंने उत्तर प्रदेश व खासकर वेस्ट यूपी के उन निवेशकों का आह्वान किया जिन्होंने कहीं और निवेश कर रखा है, उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में आएं और यहां निवेश करें, उन्हें जहां सुरक्षा का माहौल मिलेगा वहीं उनकी पूंजी भी सुरक्षित रहेगी। देश की सबसे अच्छी औद्योगिक, स्टार्टअप, टैक्सटाइल, सौलर एनर्जी समेत 25 सेक्टर की नीतियों पर प्रदेश सरकार काम कर रही है यदि कोई शिक्षण संस्थान, चिकित्सालय, बारातघर, कन्वेंशन सेंटर व छोटे उद्यम लगाता है तो वह भी हमारे लिए निवेश है। स्मार्ट सिटी के रूप में प्रदेश की 10 सिटी का चयन हुआ, 07 नगर निगमों को स्टेट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत काम किया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम के अंर्तगत 20 हजार गरीबों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अमृत योजना के तहत हर घर नल की योजना को साकार किया जा रहा है। पश्चिमी यूपी की कांवड़ यात्रा के रूप में सुरक्षा का माहौल व आस्था का बेहतर समन्वय देखा जा सकता है। उन्होंने प्रबुद्धजनों का आह्वान किया जिस तरह उन्होंने पूर्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को अपना सहयोग दिया है उसी तरह वह अपना सहयोग आगे भी देते रहें ताकि बेहतर माहौल बना रहे। आज के इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कावड़ यात्रा कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद को सौगात देते हुए रु0 50955.37 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं रु0 36828.02 लाख के कार्यों का शिलान्यास किया। लोकार्पण कार्यों में जीडीए के रु0 10062.04 लाख की लागत से दो निर्माण कार्य जिनमें रु0 2153.04 लाख की लागत से गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 दुहाई के किमी0 17 में स्थित हिंडन नदी पर पुराने सेतू को तोड़कर नए सेतू का निर्माण कार्य जीडीए द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सेतू निगम से कराया है। रु0 7909.00 लाख की लागत से रेलवे संपार संख्या-153 (कोट गांव फाटक) के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जीडीए ने रेलवे विभाग से कराया है। नगर निगम के रु0 8543.41 लाख से कराए गए 148 निर्माण कार्य, नगर विकास द्वारा यूनिट-31 सी0एंड0डी0एस0 द्वारा रु0 3198.66 लाख की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतू मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण (नगर पालिका लोनी) एवं नाले का निर्माण समेत 09 कार्य, नगर पालिका परिषद मुरादनगर के रु0 91.29 लाख के 07 निर्माण कार्य, नगर पालिका परिषद लोनी के रु0 2196.40 लाख के 102 निर्माण कार्य, नगर पंचायत निवाड़ी द्वारा रु0 70.12 लाख की लागत से वार्ड नंबर चार में बाल्मीकि मंदिर के पास तालाब के सौन्दर्यीकरण का कार्य, अतिरिक्त निर्माण खंड ईकाई (प्रथम) जल निगम द्वारा रु0 19154.51 लाख की लागत से मोदीनगर सीवरेज योजना फेस-02 सबफेज-1 एवं सबफेज-2 का कार्य। पंचायती राज विभाग के अंर्तगत रु0 1650.15 लाख की लागत से कुल कार्य जिनमें जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायतों द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य, नाला निर्माण, पंचायतघर, अन्त्येष्टि स्थल, एम0डी0एम0 भवन निर्माण, सी0सी0 कार्य निर्माण, तालाब का जीर्णोद्धार। ग्राम्य विकास विभाग के तहत रु0 1250.54 लाख के कुल 35 कार्य जिनमें लोक निर्माण विभाग खंड-02 द्वारा आर0सी0सी0 नाला निर्माण, उत्तर प्रदेश जल निगम प्रथम ग्रामीण द्वारा ग्राम गुज्जर गढ़ी में पाइपलाइन योजना का निर्माण कार्य, मुरादनगर, भोजपुर व रजापुर ब्लॉक में निर्माण कार्य। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रु0 492.56 लाख से 14 कार्य जिनमें हेल्थ ए0टी0एम0, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर बम्हेटा हैं। कृषि विभाग द्वारा रु0 258.00 लाख के 02 कार्य जिनमें इन्विक्टस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से बीज विधायन संयंत्र एवं गोदाम, यू0पी0 सिडको से कृषि विज्ञान केन्द्र तलहैटा में रिनोवेशन कार्य। राज्य कर विभाग राजकीय निर्माण निगम लि0 द्वारा रु0 3720.65 से रीजनल सेंटर की मोहननगर में स्थापना। पशुपालन विभाग द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र मीरपुर हिन्दू में, राजकीय पशु चिकित्सालय शाहपुर बम्हेटा में रु0 160.17 लाख से कराया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा रु0 48.69 लाख की लागत से वन स्टाप सेंटर की स्थापना। सहकारिता विभाग द्वारा अतरौली भोजपुर में गोदाम एवं कार्यालय का रु0 19.88 लाख से निर्माण एवं नियोजन विभाग के द्वारा रु0 47.30 लाख से इंटर लाकिंग एवं नाली का निर्मण कार्य, कुल 409 कार्यों का लागत रु0 50955.37 लाख का लोकार्पण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिलान्यास किए गए कार्यों में जीडीए द्वारा रु0 3539.89 लाख की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजनांगर्त प्रताप विहार योजना में 480 चार मंजिलें भवनों ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कार्य। नगर निगम द्वारा रु0 637.50 लाख की लागत से पूर्वांचल भवन का निर्माण कार्य, उत्तरांचल भवन का निर्माण कार्य, इन्दिरापुरम शक्ति खंड-04 में हरित शवदाह ग्रह का निर्माण कार्य। नगर विकास विभाग द्वारा रु0 17192.33 द्वारा 137 निर्माण कार्य जिनमें नगर पालिका परिषद मोदीनगर, नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर, नगर पालिका परिषद मुरादनगर, नगर पालिका परिषद लोनी, नगर पंचायत फरीदनगर, नगर पंचायत पतला, नगर पंचायत निवाड़ी, नगर पंचायत डासना, अतिरिक्त प्रकल्प खंड जल निगम, उ0प्र0 जल निगम द्वारा अमृत 2.0 के अंर्तगत मुरादनगर पुर्नगठन पेयजल योजना का कार्य। पंचायती राज विभाग के तहत रु0 1286.30 लाख के 94 कार्य जो जिला पंचायत, ग्राम पंचायतों का कार्य, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कुल 25 कार्यों जिन पर रु0 252.28 लाख से ब्लॉक मुरादनगर, भोजपुर, रजापुर व लोनी में निर्माण कार्य। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 कार्यों को रु0 1580.88 लाख के कार्यों ड्रग वेयर हाउस, 20 शैयायुक्त वार्ड, 06 शैयायुक्त वार्ड, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण, परिवार कल्याण उपकेन्द्र। गृह विभाग द्वारा खोड़ा थाने का निर्माण कार्य रु0 885.20 लाख से, लघु सिंचाई विभाग द्वारा रु0 41.64 लाख से तालाब का जीर्णोद्धार एवं जल निगम द्वारा पेयजल योजना के रु0 11412.00 लाख के 58 कार्यों, कुल 346 कार्यों का लागत रु0 36828.02 लाख का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनपद के विभिन्न औद्योगिक संगठनों तथा जनपद की बृहद एवं निर्यातक इकाइयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से संचालित ऋणपरक योजना एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के कुल 05 लाभार्थियों जिनमें अखिल कुमार जैन, रिशीभा नेहरा, त्यागी विरेश, अनीता एवं राघव सिंघल को नई इकाई स्थापित किए जाने हेतु क्रमशः रु0 03.10 करोड़, 53.60 लाख, 55.00 लाख, 24.40 लाख एवं 2.0 करोड़ के ऋण के चेक तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 06 लाभार्थियों जिनमें अवि चौधरी को रु0 10.00 लाख, अंशु शर्मा को रु0 09.50 लाख, सुखवीर को रु0 10.00 लाख, जोगिंदर सिंह को रु0 25.00 लाख, संजीव चौधरी को रु0 10.00 लाख एवं राजकुमार सैनी को रुपए 09.50 लाख के ऋण के चेक प्रदान कराए गए। आज के इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 05-05 लाभार्थियों को क्रमशः आवास की चाबी एवं ऋण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास की चाबी प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में सलोनी, रिजवान, शिशुपाल सिंह, अनुराग एवं सनी नरेश रहे। इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में गीता शर्मा, बबीता गोयल, नूर मोहम्मद, राजा एवं राम कुमार रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं औद्योगिक विकास विभाग की प्रगति तथा योजनाओं से संबंधित 02 लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ0 जनरल वी0के0 सिंह, मा0 राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद राज्यसभा अनिल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्याक्ष सुनीता दयाल, कांता कर्दम, महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा ,विधायक अतुल गर्ग ,विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक मंजू सिवाच, विधायक राजीव गुम्बर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, चुनाव संयोजक संजय कश्यप,कार्यक्रम संयोजक पृथ्वी सिंह कसाना, पप्पू पहलवान,अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल सहित अन्य भाजपा के अन्य सभी जन प्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण , डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, एडवोकेट, व्यापारी, उद्योगपति आदि समस्त प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

रविवार, 20 नवंबर 2022

सारेगामापा लिटिल चैम्प की प्रतिभागी आरोही सोनी ने बढ़ाया गाजियाबाद का मान-ललित जायसवाल ,चीफ वार्डन सिविल डिफेंस

 

गाजियाबाद। 15-अक्टूबर 2022 से जी-टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'सारेगामापा लिटिल चैम्प`में भाग लेने वाली आरोही सोनी उत्तर प्रदेश से भाग लेने वाली  इकलौती प्रतिभागी है।जोकि सिल्वर बैल्स स्कूल की कक्षा तीसरी की छात्र है। प्रसारित हो रहे कार्यक्रम में पूरे देश से कुल 109 बच्चों ने भाग लिया था। 

जिसमें क़ई दौर के  ट्रायल के बाद कुल 13  प्रतिभागी शेष रह गए है,आरोही के पिता गौरव सोनी, सेंट जोज़फ़ एकेडमी नन्दग्राम में म्यूज़िक टीचर हैं।

सिविल डिफेंस के चीफ़ वार्डन ललित जायसवाल ने आज आरोही के घर पहुच कर उसके परिवार को बधाई देकर आरोही के उज्वल भविष्य की कॉमना की ललित जायसवाल ने कहा कि जीटीवी के कार्यक्रम में पहुच कर आरोही ने न केवल अपने परिवार बल्कि जनपद, गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। पार्षद राजकुमार नागर,वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सिंघल व ऑल स्कूल पेरेन्ट्स एसोसिएशन के महासचिव सचिन सोनी, दिव्यांशु सिंघल उनके साथ रहे।

देव दर्शन धर्मचेतना जनजागृति व्यसन विराम एक प्रयास यात्रा 11दिवसीय राजस्थान मध्यप्रदेश गुजरात महाराष्ट्र यात्रा 18 नवंबर से 28 नवंबर तक


राजस्थान। दर्शन धर्मचेतना जनजागृति व्यसन विराम एक प्रयास यात्रा 11दिवसीय राजस्थान मध्यप्रदेश गुजरात महाराष्ट्र यात्रा 18 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रारंभ हुई

जिसमें आज जसोल माजीसा धाम मां राणी भटियाणी माता मन्दिर जसोल बाड़मेर राजस्थान में सूर्य यज्ञ ,एवं भैरव जी (खेतलाजी)की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान रांची भटियाणी मंदिर संस्थान के अध्यक्ष रावल किशन सिंह  कार्यक्रम के संयोजक कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह,सानिध्य पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के उपस्थिति में आज प्राचीन शिव मन्दिर श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी से वरूण देवता का पूजन करके 111 कन्याओं ने कलश में जल भरकर यात्रा प्रारंभ करके राणी भटियाणी माता मन्दिर यज्ञशाला में पूर्ण हुई। जल यात्रा से पूर्व पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज के साथ कुंवर हरिश्चनन्द्र सिंह जी एवं अन्य सभी गणमान्य नागरिकों ने वैदिक मंत्रों से नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक किया , कन्याओं के द्वारा लाये गये जल से भैरव बाबा को प्रथम दिवस जलादिवास कराया, तदोपरान्त अन्नादिवास पुष्पादि वास  फलादिवास कराया जायेगा 22 नवंबर को प्राणप्रतिष्ठा होगी , प्राणप्रतिष्ठा पूजन प्रतिष्ठा आचार्य रामकोटेश्वर शर्मा विजयवाड़ा, आचार्य वेंकट कृष्ण शर्मा हैदराबाद दूधेश्वर वेद विद्यालय के प्राचार्य तोयराज उपाध्याय,  नितेश त्रिपाठी  ,पंडित मनोहर अवस्थी  , नितेश त्रिपाठी,दीपक भट्ट, दीपांकर पाण्डेय , द्वारा प्रतिष्ठा चल रही है।

आज प्रथम दिवस पूजन सम्पन्न हुआ ,जिसमें सभी व्यवस्था में माजीसा धाम के मैनेजर जेठू सिंह जी लगे हुये है ,साथ ही राजस्थान के जालोर जैसलमेर ,बाड़मेर, जोधपुर, सिरोही,पाली, जयपुर,सवाई माधोपुर, मध्यप्रदेश में उज्जैन,भोपाल,खरगोन, महाराष्ट्र में औरंगाबाद, जलगांव, चालीसगांव, गुजरात बनासकांठा साबरकांठा 4 राज्यों की 11 दिवसीय यात्रा रहेगी ,जिसमें विभिन्न स्थानों पर हवन यज्ञ कन्या पूजन करके सनातनधर्म के प्रति जन जाग्रति एवं व्यसन विराम का संकल्प दिया जायेगा,यज्ञ पूजन कन्या करके धर्म जाग्रति जन जाग्रति समरसता सद्भावना सभी जाति के लोग ह्रदय रूपी मंच पर एक आकर राष्ट्र विकास राष्ट्र हित में कार्य करें सनातन धर्म के प्रति जागरूक होकर सन्तों का सम्मान एवं सन्तों के नेतृत्व में राष्ट्रहित में कार्य करें ,इस संकल्प के साथ पूज्य गुरुदेव 11 दिवसीय यात्रा पर हैं ।


    

गाजियाबाद में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेगें सम्बोधित, तैयारी पूरी---संजीव शर्मा


गाजियाबाद। कवि नगर रामलीला मैदान में 22 नवंबर को गाजियाबाद महानगर में होने जा रहे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की तैयारी हेतु गाजियाबाद महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में तैयारी बैठक की गई। महानगर प्रभारी व प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे तथा गाजियाबाद जिला व महानगर के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करेंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महानगर कार्यालय पर बैठक की गई। 

जिसमें महानगर के सभी जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों एवं महानगर के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई, विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रबुद्ध लोगों से संपर्क करने के लिए जिसमें पूर्व सैनिकों से केंद्रीय मंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह, पत्रकार एवं साहित्यकारों से वार्ता करने के लिए पूर्व विधायक रूप चौधरी, रामलीला समिति व आर्किटेक्ट से वार्ता करने के लिए बलदेव राज शर्मा, विभिन्न शिक्षण संस्थानों व प्रोफेसर से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अतुल गर्ग व पूर्व महानगर अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा, रोटरी क्लब से वार्ता प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप, बिल्डर एसोसिएशन से वार्ता विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, धार्मिक व मंदिर संस्थानों से वार्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, सामाजिक संगठनों से वार्ता के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल व पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, अधिवक्ताओं से वार्ता के लिए पार्षद अनिल स्वामी, पार्षद सुनील यादव, संजीव सिंघल, चिकित्सकों से वार्ता वीरेश्वर त्यागी, प्रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से वार्ता के लिए विजय मोहन, मेयर आशा शर्मा व राजेश्वर प्रसाद, व्यापार मंडल से वार्ता पूर्व मेयर आशु वर्मा, पूर्व विधायक सुरेश कश्यप, इंडस्ट्रियलिस्ट्स से वार्ता एसपी सिंह, पार्षद राजेंद्र त्यागी एवं एनजीओ से वार्ता संजय कश्यप को करने के लिए कहा गया है।


महानगर पदाधिकारियों में संजीव झा, दीपक राघव, गुंजन शर्मा, अमित भारद्वाज। को सोशल मीडिया, चमन चौहान, धीरज शर्मा, सुखदेव त्यागी, संजीव गुप्ता को प्रचार-प्रसार, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी को मंच के समीप व्यवस्था, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम को अतिथि व्यवस्था, संजीव चौधरी, संजय रावत को सूचना व्यवस्था, बॉबी त्यागी, बीएल गौतम, सुभाष शर्मा को यातायात, अश्वनी शर्मा, नीरज गोयल, जय कमल अग्रवाल, प्रदीप चौधरी को मीडिया व्यवस्था और अनीता सिंह, इंदू जोहरी, दिवाकर सिंघल, तारा जोशी को मॉनिटरिंग और कुलदीप त्यागी, विनय चौधरी, सचिन डेढ़ा व मनोज यादव को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सम्मेलन प्रशासनिक कार्यक्रम है जिसमें लगभग दस हजार प्रबुद्ध लोगों के उपस्थित रहने का लक्ष्य रखा गया है। सभी लोगों की एंट्री पास के माध्यम से होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महानगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग करेंगे।प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना रहेंगे। बैठक में महानगर प्रभारी व प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, चमन चौहान, बॉबी त्यागी, अमित भारद्वाज, गुंजन शर्मा, धीरज शर्मा, सुखदेव त्यागी, संजीव चौधरी, अश्वनी शर्मा, जय कमल अग्रवाल, रनीता सिंह, इंदू जौहरी, तारा जोशी, कुलदीप त्यागी, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ और कवि नगर ए ब्लॉक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गाजियाबाद। रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ और कवि नगर ए ब्लॉक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से छोटे बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए अपने वार्षिक प्रोजेक्ट के अन्तर्गत रविवार  को कला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें गाजियाबाद के लगभग सभी स्कूलों से 2000 बच्चों ने भाग लिया।

 प्रतियोगिता का उद्‍घाटन मुख्य: अतिथि, गाज़ियाबाद के एसडीएम सदर  विनय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट  गंभीर सिंह जी ने गुब्बारे उड़ा कर किया उद्घाटन। रोटरी मंडल अध्यक्ष रो डॉ ललित खन्ना एवम्‌ रोटरी मंडल अध्यक्ष नोमिनी रो प्रिय्तोश गुप्ता एवम्‌ अन्य पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भी इस प्रतियोगिता के  विशिष्ट अतिथि रहे । 

प्रतियोगिता का संचालन रो ललित जायसवाल, रो सुधीर गुप्ता,रो अंकुर अग्रवाल और ए ब्लॉक की प्रोजेक्ट कन्वीनर श्रीमती सुमन कपूर ने किया।

रोटरी गाजियाबाद नार्थ के अध्यक्ष रो सुमेश गर्ग ने बताया कि यह हमारा वार्षिक प्रोजेक्ट है, जिसमे गाजियाबाद के लगभग सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेते है, जिससे उनकी कला योगिता का पता लगता है और उनमें कुछ करने की इच्छा जागृत होती है।

बच्चो को उनकी आयु के अनुसार सात ग्रुपों में बांटा गया, 2009 से लेकर 2015 में जन्म लेने वाले। इन बच्चों को तीन थीम, preserve our wildlife, culture of India और ग्रुप real heros of India दी गयीं। प्रत्येक ग्रुप में first, second और third रहने वाले बच्चे को prize एवं certificate से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ साथ प्रत्येक ग्रुप में पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

प्रतियोगिता में रोटरी गाजियाबाद नॉर्थ के सभी सदस्यो ने सक्रिय भाग लिया। जिसमे मुख्य रूप से सचिव रो संजीव जैन, रो मुकेश अग्रवाल, रो के डी एस जग्गी, रो पवन कोहली, रो आलोक गर्ग, रो मुकुल जैन, रो मानव सिंगल, रो राजीव वशिष्ठ और ए ब्लॉक की तरफ से श्री सुरेश चावला, श्री ओ पी कंसल, श्री अनिल शुक्ला तथा अन्य ने अपना सहयोग देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

27 नवंबर, चलो जंतर मंतर दिल्ली जेएसएफ़ भारत का रक्षक है - कृष्ण मुरारी

 

गाजियाबाद। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन (जेएसएफ) के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी ने गाजियाबाद पहुंचकर आगामी 27 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पर होने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इन्होने विषय की विस्तृत चर्चा के लिए  राजनगर स्थित कार्यालय पर महिला विंग की अध्यक्ष वंदना त्यागी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव दीपक त्यागी संग वार्ता की। इस दौरान कृष्ण मुरारी ने बताया कि 27 नवंबर 2022 को दिल्ली जंतर मंतर पर ऐतिहासिक और निर्णायक जनसंख्या महारैली होने जा रहा है। इस महारैली में पूरे देश से लाखों लोग एकत्रित होकर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने का संकल्प लेकर सरकार से इस कानून को लागू करने की अपील की जाएगी। जनसंख्या विस्फोट एवं जनसंख्या असंतुलन देश के लिए एक खतरा है। जनसंख्या नियंत्रण कानून यदि नहीं बना तो देश में गृह युद्ध के हालात उत्पन्न होंगे। इस महारैली को सफल बनाने के लिए देशभर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले लोगों को जगाने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव के आवाहन पर गाजियाबाद जिले से भी सैकड़ों की संख्या में लोग जंतर मंतर दिल्ली जाने का वचन दिया । इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव द्वारा जिले में संगठन मजबूती पर भी बल दिया। 

यशोदा अस्पताल नेहरू नगर की ओर से बापू और बा नाट्यकला का मंचन


गाजियाबाद। वत्सला खेरा और गौरव देवगन द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक बापू और बा का मंचन हिंदी भवन में किया गया। Flying Monks Acting Studio के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका के साथ न्याय किया, वही अभिनय की दृष्टि और नाटक के माध्यम से गांधी जी के पारिवारिक जीवन के कुछ ऐसे पहलुओं को दर्शाया गया जिन पर आमतौर पर कभी चर्चा नहीं होती। 

स्क्रिप्ट की खूबसूरती यह रही कि जहां गांधी को आजादी दिलाने वाले महानायक के तौर पर ही रखा गया, वहीं यह भी बताने का प्रयास किया गया कि परिवार के मुखिया के तौर पर गांधी उस भूमिका को नहीं निभा पाए जिसकी अपेक्षा उनके बच्चों को थी, खासतौर पर उनके बड़े बेटे हरि को जिसका चरित्र हरीश कुमार ने बख़ूबी निभाया। हालांकि यह माना जाता है कि जो भी व्यक्ति समाज के लिए बहुत कुछ करता है, आमतौर पर उसका परिवार उपेक्षित रह जाता है लेकिन महात्मा गांधी (जिनका चरित्र राघव शर्मा ने निभाया) के बारे में इस तरह की बातें कहने के प्रयास आमतौर पर चलन में देखे नहीं जाते। लेखकों ने बड़ी ही विनम्रता के साथ गांधी के पारिवारिक जीवन की तरफ उस छोटी सी खिड़की को भी खोला जहां से कुछ कड़वे सत्य दिखाई देते हैं। नाटक को सफल बनाने में Flying Monks Acting Studio के मंझे हुए कलाकारों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी जिनमें वत्सला खेड़ा, राघव शर्मा, शिख़ा मल्हौत्रा, फ़रदीन ख़ान,हरिश कुमार,साकेत उपाध्याय और चेतन पांडेय शामिल थे।

नाटक की दूसरी विशेषता ये रही कि गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा (जिनका चरित्र वत्सला खेड़ा ने निभाया) को उस तरह से सामने रखा गया जिस तरह से आमतौर पर रखा नहीं जाता। गांधी नाम ही इतना बड़ा है कि उनके आसपास के पात्र छोटे लगते हैं लेकिन नाटक में कस्तूरबा के किरदार को खूब उभार कर दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री बागेश्वर त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, यशोदा हॉस्पिटल के निदेशक डा० दिनेश अरोड़ा ने सभी कलाकारों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।  मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक जी ने किया

ध्यान योग द्वारा मानसिक तनाव,चिंता,भय से मिलता है छुटकारा-मनमोहन वोहरा


गाजियाबाद। अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान पंजीकृत द्वारा आर्य समाज गांधी नगर में ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। महामंत्री दयानन्द शर्मा ने ओम की ध्वनि,गायत्री मंत्र एवं शिविर संयोजक अशोक शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर सत्र को प्रारंभ किया। योगी चरथ कुमार जी ने साधकों को सूक्ष्म व्यायाम,हाथों,पैरों और गर्दन के अभ्यास कराए एवं लाभों की चर्चा की। योग शिक्षक प्रदीप त्यागी ने साधकों को वीरेचन क्रिया,आर्ट ऑफ लिविंग भास्रिका,प्राणायाम, दीर्घ श्वसन,कपाल शोधन, अनुलोम विलोम,भ्रामरी व नाड़ी शोधन का अभ्यास कराया और उसके लाभों की चर्चा करते हुए बताया कि इस क्रिया से तन,मन और श्वासें शांत होती हैं,आवा गमन करती श्वासों को सजग प्रहरी की तरह देखने को बोला और कहा इन क्रियाओं से आप प्राणवान बनते हैं।संस्थान के उपाध्यक्ष  मनमोहन वोहरा ने साधकों को आंखें बंद, मेरु दंड सीधा,गर्दन सीधी करा, ध्यान मुद्रा मे बैठाया,चेहरे पर मंद मंद मुस्कान का निर्देश दिया, उन्मनी मुद्रा में मन को नियंत्रित करने वाला मंत्र ओ३म् का श्वांस प्रश्वांस 11 बार गुंजार कराया और नासिका के अग्रभाग पर ध्यान कराया जिससे सभी को परम शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि ध्यान करने वाले साधक को ध्यान से आश्चर्यजनक लाभ होते हैं।हृदय संबंधीl समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिये नियमित ध्यान बेहद मददगार साबित होता है।मानसिक चंचलता और अस्थिरता पर नियंत्रण होता है।मानसिक तनाव,चिंता,भय और हीनभावना से छुटकारा मिलता है।कमजोर दिमाग और याद्दाश्त की समस्या से मुक्ति मिलती है।

आर्य समाज के मंत्री  वेद व्यास ने कहा कि योगी योग मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति करते हैं।योगी से देश का कल्याण निश्चित होता है।ध्यान योग द्वारा विनाशी शरीर से अविनाशी को अनुभूत किया जा सकता है।  संस्थान के अध्यक्ष के के अरोडा ने 55 वर्ष की आयु में बचपन का अनुभव करने हेतु एमएसपी पर विस्तृत चर्चा की वा सभी को हास्यासन कराया जिससे सभी में ऊष्मा का संचार हो गया। संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं शिविर संयोजक  अशोक शास्त्री जी ने अपनी 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आयोजित शिविर में भाग लेने पर साधकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि योग हमारे मन मस्तिष्क को ठीक करता है,इससे हम तनाव मुक्त रहते हैं। योगी प्रवीण आर्य ने ईश्वर भक्ति का गीत 'कण कण में जो रमा है,हर दिल में है समाया' सुनाकर एवं ईश चर्चा कर माहोल को भक्तिमय बना दिया।  योग शिक्षिका सुमन जी ने वैदिक प्रार्थना व शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न कराया एवं जलपान लेकर साधकों ने प्रस्थान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री देवेंद्र हितकारी,राजेश शर्मा,चौधरी मंगल सिंह,लक्ष्मण कुमार गुप्ता,वीना वोहरा,सुमन बंसल एवं जॉली शर्मा आदि उपस्थित र

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

समाज विज्ञान संस्थान के टॉपर सोहन माथुर और ज्योति वर्मा को आम सभा में सम्मानित किया जाएगा--डॉ.अतुल जैन

 

गाजियाबाद।  समाज विज्ञान संस्थान आगरा विश्वविद्यालय (वर्तमान में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ) की एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन ने बताया है कि इस वर्ष संस्था की वार्षिक सभा और वार्षिक अधिवेशन रविवार 20 नवंबर 2022 को आइडियल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में आयोजित किया जाएगा, गत वर्षो की भांति समाज विज्ञान संस्थान के देश और विदेश में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के वरिष्ठ पदों पर कार्यरत पुरातन छात्रों का आगमन होगा । विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है और संस्थान के निदेशक, विभागाध्यक्षों और समस्त शिक्षक गणों के साथ-साथ वर्तमान छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है । वर्तमान छात्रों के लिए यह अवसर अपने सभी वरिष्ठ जनों से मिलकर और उनके अनुभवों से काफी सीखने का मौका है।




संस्थान के समाज कार्य विभाग से वर्ष 1971 के टॉपर स्वर्गीय डी.आर.सक्सेना की धर्मपत्नी श्रीमती डॉ.योगेश सक्सैना ने अपने पति स्वर्गीय डी.आर.सक्सैना की स्मृति में समाज कार्य विभाग के टॉपर और सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को डी.आर.सक्सेना मेमोरियलअवार्ड देने की घोषणा की थी जिसको कार्यकारिणी ने अनुमोदन करके इस वर्ष यह आगामी आम सभा और वार्षिक अधिवेशन में समाज कार्य विभाग में 2018-20 सत्र के टॉपर सोहन माथुर को और वर्ष 2019-21 की टॉपर ज्योति वर्मा को प्रदान किया जाएगा ।




समाज विज्ञान संस्थान की एलुमनी एसोसिएशन की कार्यकारिणी और समस्त सदस्यों की तरफ से डॉ.अतुल कुमार जैन ने अवार्ड प्राप्त करने वाले दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




उपरोक्त अधिवेशन और वार्षिक आम सभा को सफल बनाने हेतु डॉ.अतुल कुमार जैन के साथ-साथ समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी एनपी सिंह राणा,अशोक कुमार शर्मा,छवि कुमार गौतम, एस.एन.सिंह सिसोदिया,सैयद रिजवान अली, यतेंद्र जैन, इत्यादि और पी.के.अग्रवाल, प्रशांत भारद्वाज लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस वर्ष संपूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न शहरों से और विदेश से भी भारी संख्या में प्रतिनिधियों के आने की संभावना है सभी पुरातन छात्रों में अपने साथियों से मिलने और छात्र जीवन के साथ-साथ अपने वर्तमान औद्योगिक कार्य में शादी के अनुभवों को साझा करने के लिए बहुत उत्सुकता और जोश है बहुत सारे साथियों की कन्फर्मेशन प्राप्त हो चुकी है और लगातार काफी सदस्य उपरोक्त वार्षिक आम सभा में भाग लेने के लिए गाजियाबाद पहुंचने की योजना बना रहे हैं।  


बेटी रक्षा दल में दर्जनों महिलाओं की नई नियुक्तिया

 

 गाजियाबाद। बेटी रक्षा दल के मुख्य कार्यालय पर बेटी रक्षा दल में दर्जनों महिलाओं की नई नियुक्ति बेटी रक्षा दल में दर्जनों महिलाओं की नई नियु का प्रोग्राम संपन्न हुआ। बेटी रक्षा दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शबीना खान ने सभी महिलाओं को बेटी रक्षा दल की गोपनीयता की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि  शौकीन सैफी एवं सरदार हरप्रीत सिंह  को बेटी रक्षा दल राष्ट्रीय अध्यक्ष  नवाबुदीन सिद्दीकी  ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 

सिद्दीकी ने बताया बेटीयो को भ्रूण हत्या में बचाने का काम बेटी रक्षा दल की टीमों के द्वारा पूरे देश में अवेयरनेस प्रोग्राम चलाकर किया गया एवं बेटियों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए बेटी रक्षा दल हमेशा तत्पर है वही बेटी रक्षा दल की असिस्टेंट जनरल मैनेजर रेखा शर्मा ने बताया कि बेटी रक्षा दल के द्वारा संपूर्ण भारत से सर्व समाज की बेटियों को कक्षा 12 के बाद मेडिकल कोर्स निशुल्क बेटी रक्षा दल के द्वारा कराए जाते हैं उपस्थित रहे राखी सिंह रेखा शर्मा महबूब आलम लारी अजय कुमार मीना ठाकुर लक्ष्मी देवी जेड ए खान दिलशाद मुखिया जी हबीब सिद्दीकी पत्रकार कपिल चौहान विनोद समीरा खान महेश एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे