उन्होंने सीधे तौर पर एक विधायक के प्रतिनिधि पर आरोप लगाया कि वह एक नया संगठन बनाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जलभराव के लिए उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है जबकि उस समस्या के समाधान के लिए पहले ही वह संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर अविलंब निराकरण कराने के लिए कह चुकी है। साथ ही उस कार्य का ठेका भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके कुछ लोग साजिश रच रहे हैं जो अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे।
शनिवार, 13 अगस्त 2022
छवि को खराब कर रहे कुछ लोग: रंजीता धामा
गजियाबाद। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठी मनगढंत बातें फैला कर उन्हें व उनके परिवार को ही नहीं उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो के मामले में बदनाम करने की साजिश की जा रही है यही नहीं उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसान नेता बनकर सीधे-साधे लोगों को गुमराह कर दलाली करने पर तुले हैं। पालिकाध्यक्ष ने अपने नगर पालिका स्थित कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि कुछ घटिया मानसिकता के लोग और उनके साथी जानबूझकर हमारी छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं और उनके खिलाफ झूठे आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं उन्होने यह भी कहा कि कुछ लोग फर्जी किसान नेता बनकर क्षेत्र में दलाली करने का कार्य कर रहे हैं। जिसका जवाब उन्हें जल्दी मिलने वाला है। साथ ही दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर जलभराव और नाले की दीवार को लेकर भी सच्चाई से पत्रकारों को अवगत कराया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
गुरुदेव ने दिया माता-पिता की सेवा, सदाचार, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम का संदेश रिपोर्ट : पिंटू सुथार। नई दिल्ली। अनंत श्री विभूषित श्री श...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रविवार को श्री बांके बिहारी परिवार गाजियाबाद द्वारा संस्था अध्यक्ष बी0 एन0 अग्रवाल के निवास स्थान पटेल नगर द्वित...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से रामलीला मैदान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रवीन शर्मा एंड प...
-
मुकेश गुप्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेवा ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति कलश यात्रा का किया शुभारंभ रामलीला मैदान में हजारों लोगो...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । नगर निगम की अन्यायपूर्ण नीतियों के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन को आज सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने अ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें