शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022

बालकिशन गुप्ता बालू ने मेयर के लिए किया आवेदन

 

गाजियाबाद। बालकिशन  गुप्ता जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल तथा रेलवे बोर्ड सदस्य ने  शुक्रवार को   महानगर गाजियाबाद कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को नगर निगम गाजियाबाद के मेयर के लिए अपना आवेदन किया। 

इस अवसर पर पंडित राकेश शर्मा अजय सिंघल विशाल जैन पंडित अशोक भारतीय मनोज कुमार बाबी शर्मा आदि उपस्थित रहे

#balkishangupta

#upbjp

#sanjeevsharma

#papupalwhan

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

प्रताप विहार में दबंग ने किया अवैध कब्जा, वीसी के निर्देश पर कब्जे पर गरजा योगी बाबा का बुलडोजर।



गाजियाबाद। जीडीए  प्रवर्तन जोन 4 क्षेत्र के प्रताप विहार केए ब्लॉक में एक दबंग यादव द्वारा किए गए अवैध कब्जे को जीडीए ने करोड़ों रुपए कीमत की भूमि को खाली कराया कब्जा प्राप्त किया। मालूम हो कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा


करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी भू माफिया अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व सचिव के निर्देशन में अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को नेस्तनाबूद किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में प्रताप विहार के ए ब्लॉक में एक दबंग द्वारा जीडीए की करीब 200 वर्ग गज के भूखण्ड पर किए गए अवैध कब्जे के मामले की शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया तो दबंग भूमाफिया ने जेई के साथ अभद्रता की। इस मामले की  उन्होंने शिकायत अपने अधिकारी आर के सिंह को दी। जब जोन 4 के अधिशासी अभियंता प्रभारी आर के सिंह ने अवैध कब्जा करने वाले से बात की तो वह उनके साथ भी अभद्रता पर उतारू हो गया। दबंग ने प्रभारी को देख लेने की धमकी  दी और गाली गलौज भी की।

उक्त मामले की जानकारी मीडिया को लगी तो उन्होंने जमीन पर कब्जा करने व जीडीए अधिकारियों के साथ की गई अभद्रता की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। 

जीडीए वीसी राकेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रवर्तन प्रभारी आर के सिंह को तुरंत कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। 

प्रभारी आरके सिंह ने 24 घंटे के अंदर जीडीए भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर जमीन खाली करा ली।

 इस मौके पर आरके सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


#vcgda

# secretarygda

#osdgda

#rksingh

#aegda

#jegda

#dmgzb

बुधवार, 7 दिसंबर 2022

संजीव गुप्ता ने माता रानी का आर्शीवाद लेकर गाजियाबाद महापौर हेतु आवेदन महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सौंपा

 

गाज़ियाबाद :- समरकूल के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कोषाध्यक्ष तथा समाजसेवी संजीव गुप्ता ने  आज माता रानी का आर्शीवाद लेकर गाजियाबाद नगर निगम महापौर हेतु आवेदन पत्र भाजपा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सौंपा।

संजीव गुप्ता अपने सभी शुभ कार्य मां भगवती का आशीर्वाद लेकर आरंभ करते हैं इसलिए जब उन्होंने भाजपा कार्यालय पर अपना आवेदन सौंपा तो उससे पहले समरकूल स्थित मंदिर में उन्होंने एक कॉपी माता रानी के चरणों में समर्पित की
#upbjp
#sanjeevgupta
#politics

#spsingh
#sanjeevsharma

#dineshsinghal

#upmla

#upelection

#sattabandhunews

#onlinenews

#sattabandhupaper

#bjpmlc



सरदार एस पी सिंह ने किया भाजपा से महापौर के लिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सोपा आवेदन

 

ग़ाज़ियाबाद- भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक, पूर्व क्षेत्रीय प्रवक्ता व अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह ने आज यहाँ भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष/ क्षेत्रीय अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को सम्बोधित भाजपा से ग़ाज़ियाबाद में महापौर के लिए आवेदन, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को सौंपा। आवेदन में सरदार एस पी सिंह ने कहा है कि वह गत ३३ वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदार रहे हैं। ग़ाज़ियाबाद में महापौर का पद ज़िम्मेदारी वाला पद है। विगत किसी भी चुनाव में पार्टी से सिक्ख/ पंजाबी को चुनाव लड़ने का मौक़ा नहीं मिल पाया है जबकि स्व० सरदार तेजा सिंह जी ग़ाज़ियाबाद से तीन बार ( १९५२ से १९६७ तक) विधायक रहे चुके हैं। 

उउन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास व सबका प्रयास की पार्टी नीति अनुसार इस बार इस क्षेत्र से चुनाव में सिक्ख/ पंजाबी को मौक़ा दिया जाना चाहिए।इसका उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब तथा देश के अन्य भागों में अच्छा सन्देश जायेगा।  यह सीट निश्चित रूप से पार्टी बड़े अन्तर से जीतेगी। मैं संगठन व सरकार में कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी वाले पद पर रह चुका हूँ, मेरा शैक्षिक, राजनीतिक व प्रशासनिक परिचय साथ में संलग्न है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि शीर्ष नेतृत्व महापौर पद के लिए इस विषय पर गम्भीरता से विचार करते हुए पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ने का मौक़ा देगा। सरदार एस पी सिंह ने यह भी कहा कि वे ईमानदारी से हर हाल में संगठन के हर निर्णय का स्वागत करेंगे।

#upbjp

#politics

#spsingh

#sanjeevsharma

#dineshsinghal

#upmla

#upelection

#sattabandhunews

#onlinenews

#sattabandhupaper

#bjpmlc


सिविल डिफेंस का 61वां स्थापना दिवस समारोह मनाया

 गाजियाबाद। नागरिक सुरक्षा संगठन के 61 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चलीं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्कूली बच्चों तथा इस जनमानस को जागरूक किया गया कि आकस्मिक आपदा के दौरान किस प्रकार स्वयं का बचाव करते हुए दूसरों की मदद की जाए। विभाग के उपनियंत्रक अशोक गौतम ने सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहे कर सभी को महत्वपूर्ण जानकारी दी, साथ ही बताया कि प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदा के दौरान सिविल डिफेंस किस प्रकार लोगों की सहायता करता है और उनकी क्या भूमिका होती है।    श्री गौतम ने बताया कि इस विशेष अवसर पर सर्वप्रथम वैशाली में अंसल प्लाजा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डिविजनल वार्डन एके जैन, डिप्टी डिविजनल वार्डन एके ठाकुर, विनोद कुमार शर्मा,प्रणव कुमार का विशेष सहयोग रहा। प्रतापविहार स्थित एसकेएस पब्लिक स्कूल में आपदा से बचाव एवं पर्यावरण विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्टाफ आफिसर मुकेश शर्मा, रवि अग्रवाल तथा पोस्ट वार्डन देवकीनंदन शर्मा ने सहयोग किया। संजय नगर सेक्टर 23 स्थित रामकिशन इंस्टीट्यूट में माॅक ड्रिल का आयोजन विशाल रूप से किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को व्यवहारिक रूप से विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान बचाव के तरीके सिखाए गए। हवाई हमले के दौरान अथवा किसी अन्य प्रकार की आपदा के दौरान घायलों को किस प्रकार प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल तक पहुंचाया जाए, इसका व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस आयोजन में स्कूल प्रबंधन के मुखिया आलोक गर्ग, प्रधानाचार्य श्रीमती मालती एवं अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा, स्टाफ ऑफिसर सुधीर कुमार, दीपक अग्रवाल, संध्या त्यागी, शशिकांत भारद्वाज, उज्जमा, एके जैन, हेमा शिवपुरी, रेखा अग्रवाल, मंजू गर्ग,  प्रशांत पाल आदि ने सहयोग किया। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद साहिबाबाद में वृन्दावन गार्डन में निर्धनों को कम्बल वितरित किए गए। इसमें वीरपाल डबास, नितीश कुमार, सौरभ सिंह आदि ने सहयोग किया, साहिबाबाद में ही राममनोहर लोहिया पार्क से शालीमार गार्डन शिवचौक तक एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें मंजूर हसन, मुस्तकीम, एमपी रेड्डी आदि ने व्यवस्था सम्भाली। इसके बाद स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभाग के कार्यालय पर ध्वजारोहण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग के सहायक उपनियंत्रक संजय गर्ग एवं बनवारी लाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल तथा अन्य ने भागीदारी की। समारोह का समापन निबंध प्रतियोगिता से किया गया जिसमें लोहिया नगर स्थित राणा प्रताप हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, राकेश गुसाईं, हर्षवर्मा सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं वार्डन्स उपस्थित रहे।

 #lalitjaiswal

#sujitprasad

#rajendrasharma

#banwarilal

#ashokgautam

#rajkumartomar

#drpoonansharma

#sattabandhu

इस बार महापौर पद के लिए पंजाबी समाज का उम्मीदवार घोषित किया जाएः इंद्रजीत सिंह टीटू-- 10 प्रतिशत वार्डों में समाज के लोगों को टिकट दिए जाएं

 

गाजियाबादः पंजाबी समाज के नेता इंद्रजीत सिंह टीटू ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में  पार्टियों से नगर निगम के चुनाव में इस बार समाज के व्यक्ति को महापौर पद का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। साथ ही का कि वार्डो में भी 10 प्रतिशत टिकट समाज के लोगों को दिए जाएं। इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि सरदार तेजा सिंह 952 से वर्ष 1967 तक गाजियाबाद के विधायक रहे। उसके बाद से 55 वर्ष में किसी भी दल ने समाज पर ध्यान नहीं दिया और आज तक पंजाबी समाज की उपेक्षा की जा रही है। यह स्थिति तब है जबकि पंजाबी समाज उन्हें हर प्रकार का सहयोग देता आ रहा है और वोटिंग में भी वह बढ.चढकर भाग लेता है। शहर में लगभग ढाई लाख पंजाबी मतदाता है। मतदाताओं में उनकी 10 प्रतिशत की भागेदारी है फिर भी किसी पार्टी ने समाज के किसी व्यक्ति को महापौर पद का प्रत्याशी नहीं बनाया है। पंजाबी समाज बलिदान व सेवा में सबसे आगे है। बार्डर पर बलिदान देने की बात हो या समाज सेवा की पंजाबी समाज ही हमेशा आगे दिखाई देता है।कोरोना काल में जब परिवार के सदस्य तक पीछे हट गए पंजाबी समाज के लोगों ने ही आगे आकर उन्हें लंगर से लेकर दवाई, ऑक्सीजन आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराईं। सेवा करते समय पंजाबी समाज जाति.धर्म नहीं देखता है और हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा करता है। ऐसे में पाटियों की जिम्मेदारी है कि वे भी समाज के मान-सम्मान का ध्यान रखें और उसका अधिकार दिलाते हुए इस बार महापौर पद के लिए पंजाबी समाज के व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाएं। साथ ही वार्डो में भी 10 प्रतिशत प्रत्याशी समाज के घोषित किए जाएं। उन्होंने पंजाबी समाज के लोगों से भी अपील की कि वे एकजुट होकर आगे आए और पार्टियों से पंजाबी समाज के व्यक्ति को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग करें तभी समाज को उसका सम्मान व अधिकार मिल पाएगा। व्यापारी नेता तिलक राज अरोडा ने भी पार्टियों से अपील की कि वे इस बार अपना महापौर प्रत्याशी पंजाबी समाज से बनाएं।

#indrajeettitu

#tilakrajarora

#sardarjogendrasingh

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022

एम एल सी दिनेश गोयल ने शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विकास कार्यों की मांग


 
 
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन  एम एल सी दिनेश गोयल ने सदन की कार्यवाही के दौरान अपने क्षेत्र के विकास कार्यो की माँग की विकास कार्यों में उन्होंने 1नंबर पर जनपद - हापुड़, पिलखुवा- धौलाना मार्ग से फर्नेस रोड़-बम्बा सम्पर्क मार्ग सड़क निर्माण की मांग की तथा 2 नंबर पर उन्होंने.जनपद - गाजियाबाद के मोदीनगर कृष्णानगर गली न0-2 में चौधरी देवेन्द्र सिंह के मकान से डॉo राजेन्द्र के मकान तक तथा कृष्णा क्लीनिक के सामने वाली सड़क तक सी0सी0 रोड़ निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा। 
 
#mlc #mlcdineshgoyal #dineshgoyal #ghaziabad #ghaziabadnews #ghaziabad development #gnn #ghaziabdnagarnigam #sattabandhu

सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के बाद प्रत्याशी ने नंदग्राम में खोला कार्यालय

गाजियाबाद। सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी वार्ड 49 आर पी शुक्ला ने अपने यहां नंद ग्राम में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया ।गाजियाबाद से पार्टी के मेयर प्रत्याशी पीएल बत्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया ।सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संस्थापकसतेन्द्र  यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की सुभाष चंद्र बोस जी के विचारधारा पर चलते हुए इस पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करे और प्रत्याशी आरपी शुक्ला जी को वार्ड 49  जनता से भारी मतों से वोट विजयी बनाने की अपील की ।

 
साथ ही पार्टी के मेयर प्रत्याशी गाजियाबाद  बी एल बत्रा ने सभा को संबोधित कियाऔर कहा अगर वो चुनाव जीतते है तो आम आदमी की लड़ाई को मज़बूत करेंगे ।सुभाष वादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्अशोक श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए अपील की ।जो वार्ड की समस्याएं हैं उन समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया तथा महानगर अध्यक्ष श्री श्याम वीर सिंह यादव मंटू सिंह ने भी सभा को संबोधित किया पार्षद प्रत्याशी आर पी शुक्ला ने अपने संबोधन में अपने वार्ड में विकास के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा गलियों में चोरी चकारी ज्यादा बढ़ने की वजह से यहां पर सी सी टी बी कैमरे लगाने का काम किया जाएगा रोड बनाने का काम किया जाएगा और जो भी समस्याएं हैं वार्ड की उस समस्याओं का निवारण किया जाएगा आज की सभा में उपस्थित लोग पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजीत तिवारी जी, कमल यादव महानगर उपाध्यक्ष गाजियाबाद ,संजय कुमार, अनिल मिश्रा, अवधेश सिंह प्रभा शंकर सिंह अर्चना शर्मा अनिल सिन्हा तथा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रोग्राम में शामिल रहे और वार्ड के सैकड़ों लोग का समर्थन मिला जो सभा में उपस्थित रहे

हम अम्बेडकरवादी है :- मनोज धामा

 
लोनी। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 66 वे महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 2 नं स्थित बाबा साहेब की मूर्तिस्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा पहुंचे और उन्होंने इस अवसर पर डाक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी ।
 
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हम लोग बाबा साहेब जी के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए हम सभी बहुत गर्व महसूस करते हैं उन्होंने जिस प्रकार से अल्प संसाधनों के होते हुये भी उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा विदेशों तक भी शिक्षा प्राप्त की तथा समाज के सभी लोगों को शिक्षा पर जोर देने की हमेशा बात की जिससे कि उनका समाज आगे बढ़े तथा समाज के दबे कुचले शोषित पिछड़े लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें तथा  देश के लिए अच्छे नागरिक बने ।

मनोज धामा ने बताया कि हमारे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने हमेशा शोषित और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी तथा दलित समाज के लिए एक प्रेरणा बने आज भी हम लोग उनसे प्रेरणा लेते हैं तथा समाज में उनके द्वारा बनाए गए संविधान का पालन करते हुये सम्मान से जीवन जी रहे हैं बाबा साहेब हम सभी भारतवासियों की प्रेरणा है ।

इस अवसर पर सभी लोगों ने तालियां बजाकर मनोज धामा जी का स्वागत अभिनंदन किया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया । इस अवसर पर सभासद याकीन, सभासद दीवान सिंह गौतम, डॉ मिथिलेश जाटव, छत्रपाल मास्टर, धर्मपाल जाटव, रामरत्न बौध्द, अमीना मलिक, सहित सैकड़ों अली मोहम्मद,जफर, आदेश गौतम अशोक गौतम, राजेश गौतम, राजकुमारी, मीना देवी, लक्ष्मी गौतम, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे ।

भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के नेताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य से की मुलाकात

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सत्येंद्र त्यागी से मुलाकात कर दिल्ली एमसीडी चुनाव गुजरात व हिमाचल प्रदेश मैनपुरी खतौली रामपुर उपचुनाव सहित अन्य सभी राज्यों के उपचुनाव में प्रचंड जीत की कामना करते हुए बधाई दी

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता बालू भाई पंडित अशोक भारतीय आशु पंडित समाजसेवी पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे 


अपनापन फाउंडेशन ने हनुमान मंदिर पर लगाई साप्ताहिक रसोई

गाजियाबाद। अपनापन फाउंडेशन द्वारा घण्टाघर हनुमान मंदिर पर साप्ताहिक रसोई का आयोजन किया गया जिस में वरिष्ठ समाजसेवी व योगाचार्य रेखा गुलाटी ने प्रसाद वितरण कर  रसोई का शुभारम्भ किया इस अवसर पर व्यापारी नेता विनोद गोयल ने कहा कि रसोई का निरंतर नियमित चलाना नेक कार्य है इस नेक कार्यो के लिए संस्था के सभी पदाधिकारी सघुवाद के हकदार है। देश मोदी जी के नेतृत्व में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। 

 विनोद गोयल ने आने वाले निगम चुनाव में अधिकतम पोलिंग के लिए अपील भी की। इस अवसर पर मास्टर अमरदत्त शर्मा, रमेश खजांची, राजेश बंसल,शशि नागर, रजनी गुप्ता, सरिता यादव, सुदेश रानी,  अजय गर्ग, एनके गोयल, अमर जीत झा, पुष्पा पांडे  व नीरज गोयल प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

दुर्जन का प्रतिकार आवश्यक है -अतुल सहगल



गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान "हमारा दूसरों से व्यवहार कैसा हो" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह कोरोना काल से 476 वां वेबिनार था। वैदिक प्रवक्ता अतुल सहगल ने कहा कि जैसा व्यवहार हम अपने प्रति दूसरो से चाहते हैं वैसा व्यवहार उनके साथ करें,जैसा हम करेंगे वैसा वापिस लोट के आयेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्जन का प्रतिकार भी समाज की शांति के लिए आवश्यक है।उन्होंने आगे व्यवहार की विस्तृत परिभाषा प्रस्तुत करते हुए कहा कि मन से विचार से,वाणी से भाषण और पांच कर्मेन्द्रियों से कर्म --यह सभी व्यवहार की परिभाषा और परिधि में आते हैं l  आर्य समाज के नियम संख्या 7 का उल्लेख करते हुए सही व उपयुक्त व्यवहार की विस्तृत विवेचना की।धर्मानुसार व्यवहार किस प्रकार धर्म के दस लक्षण लिए होते हैं और विभिन्न परिस्थियों में मर्यादित होता है -- इसकी चर्चा की।आचार्य चाणक्य के प्रसिद्ध ग्रन्थ चाणक्य नीति से उद्धरण लेते हुए,यथायोग्य व्यवहार के बारे में बताया कि दुष्ट का प्रतिकार न करने वाले अधर्म के भागी माने जायेंगे।जीवन में उन्नति हेतु धर्माचरण और योगाभ्यास --यह दो साधन महर्षि दयानन्द ने बताये।उपयुक्त व्यवहार में दोनों का समावेश है। इस परिपेक्ष्य में यम और नियम के महत्त्व की चर्चा की।उत्तम व्यवहार के लिए चित्तवृत्ति निरोध की आवश्यकता है और इसके लिए मन पर नियंत्रण चाहिए जो कि अभ्यास और वैराग्य से संभव है।अभ्यास का आधार यम के पंचबिंदु हैं।हमें सत्य भाषण के साथ साथ मधुर भाषण भी करना चाहिए।मनुष्य के दैनिक जीवन में उत्तम व्यवहार के कुछ अन्य महत्वपूर्ण बिंदु प्रस्तुत करते हुए वक्ता ने कहा कि उपयुक्त व्यवहार ही शांति का आधार है और इसलिए मनुष्य की सर्वांगीण उन्नति का भी साधन बनता है। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने व्यवहार भानु पुस्तिका लिखी है वह अवश्य पढ़नी चाहिए। परिवार समाज में कुशल व्यवहार की आवश्यकता रहती है तभी व्यक्ति लोकप्रिय हो सकता है। मुख्य अतिथि आर्य नेता ओमप्रकाश यजुर्वेदी व अध्यक्ष अंजू खरबंदा ने भी व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यवहार जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया ओर उन्होंने श्रीराम मंदिर के बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गायिका कौशल्या अरोड़ा,रजनी गर्ग,कुसुम भंडारी,सरला बजाज, जनक अरोड़ा,कमला हंस, सुमित्रा गुप्ता, कमलेश चांदना ईश्वर देवी आदि के मधुर भजन हुए।

भारतीय ज्ञान शोध संस्थान का दीक्षांत समारोह 2022 आयोजित

 गाजियाबाद। भारतीय ज्ञान शोध संस्थान का दीक्षांत समारोह 2022 आयोजित किया गया। इस समारोह में गत तीन वर्ष के त्रिस्तरीय प्रणव, प्रभाकर एवं प्रवीण कोर्स के लगभग 300 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए।
समारोह में संस्थान के संस्थापक परमपूज्य प्रो. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ ने संबोधित करते हुए कहा कि तीन वर्ष में ज्योतिष सीखना संभव नहीं है इसका निरंतर अभ्यास करते रहिये, नोट्स पढ़ते रहिये। ज्ञान का आदि तो तो होता है पर अंत नहीं होता। ज्ञान का नवीनीकरण होता है यदि उसका नवीनीकरण नहीं होता तो ज्ञान मृत हो जाता है। आप इसकी वैज्ञानिकता का प्रसार कीजिये, वैज्ञानिकता से ही ज्योतिष और ज्योतिषी का सम्मान बढ़ता है, हमें और शोध करना चाहिए। ज्योतिषी भारतीय संस्कृति का रक्षक भी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे कर्नल (सेवा निवृत्त) टी.पी. त्यागी, जो स्वयं ज्योतिष के अच्छे जानकार एवं वास्तुविद हैं  उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि ज्योतिष या अन्य भारतीय परंपरा कोई दकियानूसी बातों का पुलिंदा नहीं है यह विज्ञान पर आधारित भारतीय ज्ञान है। आप किसी भी ज्ञान को ऐसे न स्वीकारें, जो सच्चाई और तर्क पर खरा उतरे, उसी ज्ञान को आत्मसात करें। दुनिया में कोई चीज ऐसी नहीं है जो देश, काल, पात्र के अनुसार न बदलती हो,  ऐसे ही ज्योतिष के कुछ प्राचीन सिद्धांतों को आज के परिवेश के अनुसार बदलना बदलना चाहिए। 

तत्पश्चात संस्थान की डायरेक्टर डॉ. कविता अस्थाना ने सन्देश देते हुए कहा कि यह दीक्षांत है परन्तु यह रिश्ते का अंत नहीं है, यह रिश्ते का प्रारंभ है। आप सभी देश, धर्म, संस्कृति व समाज कल्याण के लिए हमारे साथ कदम बढ़ाइए। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को ज्योतिष ज्ञान के माध्यम से सनातन संस्कृति का वाहक बनने की शुभकामनाएं दीं।

साथ ही आचार्यगण श्रीमती बरखा सिंघल, श्रीमती अलका शर्मा, श्रीमती ज्योति व्यास, श्रीमती स्नेहा अनेजा तथा पुरोहित श्री हरि शर्मा जी ने ज्योतिष के विद्यार्थियों को संबोधित किया। विद्यार्थियों के परंपरागत वेश को देखते बनता था तथा उनकी ख़ुशी भी देखने योग्य थी। विद्यार्थियों ने संस्थान में संचालित कोर्स के बारे में कहा कि यह बहुत वैज्ञानिक है, सरल है और जीवन में काम आने वाला है । उन्होंने कहा की इस इंस्टिट्यूट से सीखने के बाद हमारा आत्मबल, हमारा उत्साह दुगुना हो गया है और इस इंस्टिट्यूट के सिद्धांतों अनुसार जब हम जातकों से बात करते हैं तो उनका विश्वास हम में, हमारे ज्योतिष में बढ़ता है और हमें प्रतिष्ठा मिलती है। इस संस्थान के कोर्स कि जो विशेषता है वह है इसके आचार्यों द्वारा जिसमें पवन सिन्हा गुरूजी भी शामिल हैं, पढ़ाया जाने वाला पाठ्यक्रम व शिक्षण पद्धति।

प्रवीण 2018-19 में स्वर्ण पदक - जीतेन्द्र कौशिक, रजत पदक – अनुराधा वधावन, आरुशिका सिंह, दिशा गौर, गीतिका नौहार, हर्षा बैज़ल, शशांक अग्रवाल, शिखा सिंह एवं कांस्य पदक – आकांक्षा खन्ना, देवेंद्र खन्ना, ऋचा शर्मा, शुभिंदु सिंह, स्नेहा अनेजा, मनोरमा सिंह, शालिनी शील ने, वर्ष 2019-20 के प्रणव में स्वर्ण – मोनिका, रजत - अलका, कांस्य - अमित कुमार ने, प्रभाकर में स्वर्ण - शेखर लाम्बा, रजत – विजय गौड़, कांस्य – नमिता माल्यवर एवं प्रवीण में स्वर्ण -आरती वर्मा, रजत – हेमा त्यागी, कांस्य – रुमा अग्रवाल ने प्राप्त किया।

साथ ही वर्ष 2020-21 प्रणव में स्वर्ण - आशीष भल्ला, रजत – स्नेही सुहास खान्दरकर, कांस्य – विदुषा भोई एवं प्रभाकर में स्वर्ण – अलका, रजत - स्मिता शर्मा, कांस्य – नैना रस्तोगी, प्रसाद हिरदे, सुमिता देबनाथ तथा वर्ष 2021-22 प्रणव में स्वर्ण -शालिनी शुक्ला, भारती अनेजा, रजत – संजीना नरूला, भावना वाधवा, कांस्य – कल्पना निगम, अभिनव गुप्ता, प्रभाकर में स्वर्ण – रश्मि शर्मा, रजत – गीतू अरोड़ा, इंदु मारवाह, वंदना मिश्रा, कांस्य – चंद्रान्शु खुल्लर, स्नेहा अनेजा ने प्राप्त किया।


पैराडाइस क्लब की सदस्यों ने मायके के दिनों को रंगारंग कार्यक्रमों से याद किया

 

गाजियाबादःपैराडाइस क्लब ने मायके की यादें महोत्सव का आयोजन किया। महोत्सव में क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मायके की यादों की ताजा किया। रेनू अग्रवाल के राजनगर स्थित निवास पर आयोजित समारोह में क्लब सभी सदस्य अपनी मायके से मिली हुई साड़ी पहनकर आई। घर की साज-सज्जा में भी बचपन के खिलोने व मायके से मिला सामान का प्रयोग किया गया। पूनम एवं अर्चना ने दादी और पोती के रिश्ते को दर्शाया। 

अम्बिका और ममता ने नानी और धेवती के प्यार को प्रस्तुत किया। मेघना और मीनाक्षी ने बहनों के रिश्ते की नौक-झोंक को सुन्दर नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया।  गति गर्ग एवं अल्पना ने माँ का अपनी बेटी के प्रति ममतामई प्यार दर्शाया। सरिता, अनीता व रीता ने जीजा-साली की प्यार भरी नौक झोंक प्रस्तुत की तो  ऐश्वर्या और अल्का ने भाई-बहन का रिश्ता दर्शाया। रेनू अग्रवाल नेरा सभी प्रतिभागियों को सुन्दर उपहार भेंट किए। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष  मेघना बंसल ने सभी का धन्यवाद किया।

धूमधाम से मनाया गया इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक का वार्षिकोत्सव

 

गाजियाबादःइंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग रिपब्लिक का वार्षिकोत्सव द जर्नी ऑफ वसुंधरा धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ निशा खन्ना, भावना शर्मा, विशेष अतिथि स्मिता सामंत,  कर्नल राजीव नेगी, सुधा सिवदास, विशाल सिंह, शालिनी सिंह, रीता सिंह, रेनू शर्मा, जोइता दास गुप्ता, शिबे अब्राहम, आशीष मित्तल, नीलम भारद्वाज व श्रद्धा सिंह  ने दीप जलाकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया व शतरंज खिलाड़ शुभी गुप्ता को सम्मानित किया। बच्चों ने सौरमंडल में पृथ्वी

की यात्रा, पृथ्वी पर जीवन का आरंभ, पृथ्वी पर आदिमानव का उद्भव,  मनुष्य जीवन कंप्यूटर जीवन में कैसे परिवर्तित होता गया, कोरोना वायरस में फैली तबाही, पृथ्वी पर मनुष्य द्वारा फैलाया गया प्रदूषण आदि को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया साथ ही प्रकृति को नष्ट करने क बजाय उसका संरक्षण करने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा नेगी के मार्गदर्शन में हुए वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सभी अतिथियों व अभिभावकों का संयोजक पारुल सिंह ने आभार प्रकट किया।

रविवार, 4 दिसंबर 2022

वैश्य सेवा संगठन द्वारा होने वाले परिचय सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा कर 18 दिसम्बर की ---- सुभाष गुप्ता


गाजियाबाद। वैश्य सेवा संगठन रजि० राजनगर एक्सटेंशन की परिचय सम्मेलन को लेकर हिन्दी भवन में एक मीटिंग की जिसमें 18 दिसम्बर को होने वाले सम्मेलन के लिए कई निर्णय पारित किये गये फार्म भरने की आखिरी तारीख जो 4 दिसम्बर थी उसका बढ़ाकर 11 दिसम्बर किया गया है क्योकि अभी भी कई लोगो के फार्म भरने के लिए फोन आ रहे है वैसे तो हम किताब को मोटी करके दिखाने के लिए अनाप सनाप फार्म नही छापते है एक टारगेट पर काम करते हैं जो लगभग पूरा हो चुका है फिर भी जो लोग वैश्य सेवा संगठन में फार्म भरवाने के लिए फोन कर रहे है और हमारे अन्य शहरों के अध्यक्ष भी चाह रहे थे कि कुछ समय और बढाया जाय इसलिए अब फार्म की आखिरी तारीख 11 दिसम्बर करने का निर्णय लिया गया है सो आप इस बढे हुये समय का लाभ उठाये, अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी ने कहा कि हमें ज्यादा दिखा ना करके सिर्फ सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा रिश्ते होने पर ध्यान केन्द्रित करना है, सम्मेलन पूर्ण रूप से वैश्य समाज का होगा, और अब प्रतिदिन सम्मेलन की गतिविधी पर चर्चा होगी , जिससे सम्मेलन को भव्य रूप से किया जाय , इस अवसर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जी के साथ मुख्य संयोजक डी सी बंसल, महामंत्री अनुराग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग , वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक गोयल, संयुक्त महामन्त्री राजेश गुप्ता, महामन्त्री संगठन बुद्ध गोपाल गोयल, मीडिया प्रभारी राहुल कंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, महिला मण्डल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिता गोयल, भारती गर्ग, रमा गुप्ता, सुनिता अग्रवाल आदि लोग शामिल रहे,

यशोदा अस्पताल नेहरू नगर द्वारा आयोजित रोबोटिक सर्जरी के निःशुल्क शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया परामर्श

 

गाजियाबाद। महानगर स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को रोबॉटिक सर्जरी से सम्बंधित एक निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जाने माने रोबॉटिक व बेरिएट्रिक सर्जन डॉ आशीष गौतम ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इस अवसर पर मरीजों ने इस सर्जरी की बारीकियों को समझा और डॉ गौतम से बातचीत कर मन के भ्रम को दूर किया। शिविर नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में ही रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें भारी संख्या में लोगों ने परामर्श लिया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ आशीष गौतम ने बताया कि लोगों के मन में रोबॉटिक सर्जरी के प्रति जो डर या भ्रम भरा हुआ है उसके बारे में परामर्श दिया गया है। साथ ही शिविर में जिन मरीजों को इस सर्जरी की आवश्यकता है केवल उन्हीं को सर्जरी करवाने के लिए परामर्श दिया गया है। उन्होंने इस सर्जरी की खासियत बताते हुए कहा कि इस सर्जरी की इस पद्धति से मरीज का रक्त स्राव और इंफेक्शन का खतरा बहुत कम हो जाता है। इस पद्धति से सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी शीघ्र होती है।

इसका निःशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य था कि आम जन मानस इस रोबोटिक सर्जरी की जानकारी मिल सके और जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि ओपन सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी रोगियों को कई लाभ प्रदान करता है। जैसे मरीज का अस्पताल में कम समय लगना। कम दर्द व परेशानी जल्दी ठीक होना और सामान्य गतिविधियों पर वापिस लौटना। छोटे चीरे, जिससे संक्रमण का जोखिम कम होता है। कम से कम ब्लड लॉस। सर्जरी के उपरांत कम निशान रहना। ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज जिनको साधारण सर्जरी में दिक्कत आती थी उनके लिए भी यह प्रणाली बहुत लाभकारी साबित होगी।

ईएसआईसी के डॉक्टरों की सैलरी ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों की सैलरी के बराबर की जाए– डॉ पी एन अरोड़ा

 

गाजियाबाद।  कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 3 एवं 4 दिसंबर  को कोटला रोड नई दिल्ली स्थित पंचदीप भवन में एक समारोह आयोजित किया गया।  समारोह का आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 189 वीं बैठक के उपलक्ष्य में किया गया।

सम्मेलन में  भूपेंद्र यादव, श्रम एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री  ने  समरोह की अध्यक्षता की । यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के सी एम डी डॉ पी एन अरोड़ा ने ईएसआई की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के बोर्ड सदस्य के रूप में इस बैठक में हिस्सा लिया। 

डॉ अरोड़ा ने बताया कि श्री भूपेंद्र यादव, श्रम एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री के कुशल नेतृत्व में इस बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के लाभार्थियों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें से कर्मचारी राज्य बीमा निगम  के जितने भी 1000 बेड से ज्यादा के हॉस्पिटल हैं उनको मेडिकल कॉलेज के रूप में मान्यता दिलाई जायेगी, जिससे कि देश में हो रही डॉक्टरों की कमी को जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा पूरा किया जा सके । ईएसआईसी के डॉक्टरों की  सैलरी को ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों की सैलरी के बराबर करने का भी प्रस्ताव किया गया है. डॉ अरोड़ा ने  यह भी बताया कि इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि  कर्मचारी राज्य बीमा निगम  के जितने भी अस्पतालों एव्ं भवनों का काम शेष है उसे जल्द से जल्द युद्ध स्तर पर पूरा कराये जाने हेतु जरूरी बिंदुओं पर भी चर्चा हुई.

पार्षद ने मतदान केंद्र का जायजा लिया, अनुपस्थित बीएलओ की शिकायत की

 

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72, कौशाम्बी स्थित मतदान केंद्र पर गाजियाबाद लोकसभा मतदाता सूची को अपडेट करते हुए बीएलओ कर्मियों के कार्यों के निरीक्षण  क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने किया। इस मौके पर उन्होंने अनुपस्थित बीएलओ की शिकायत अधिकारियों से की। उन्होंने कहा कि लोकसभा का एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसलिए सबका नाम मतदाता सूची में शामिल करके अपडेट कीजिए। उन्होंने आवेदनकर्ताओं को भी बीएलओ को सहयोग करने को कहा। इस मौके पर अवधेश कटियार, श्याम सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध-नरेन्द्र कश्यप, 1 हजार से 1500 करेंगे दिव्यांजन पेंशन..नरेंद्र कश्यप, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांजनो के चेहरे

 

मेरठ। सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री (श्री नरेन्द्र कश्यप जी) ने मेरठ आगमन पर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास के सूत्र को लेकर उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है । इसी को दृष्टिगत रखते हुए मेरे द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगनजन सशक्तिकरण विभाग के दायित्व का सफलतापूर्वक निवर्हन किया जा रहा है। 

उसी क्रम में आज जनपद मेरठ में स्पर्श  राजकीय दृष्टिवाधित बालक इंटर कॉलेज मे दिव्यांगजनों को सशक्त करने हेतु 110 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की गयी।  उ0प्र0 सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कई योजनाओं के द्वारा सशक्त किया जा रहा है व दिव्यांगजनों की सेवा ही मेरा संकल्प है।  मा0 मंत्री, श्री नरेन्द्र कश्यप जी ने बताया कि उ0प्र0 सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अधिकतम योजनांए संचालित हैं, जो निम्नवत हैं- 1- दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना (दिव्यांग पेंशन)- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 1009 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक धनराशि 554.85 करोड व्यय करते हुए प्रदेश के कुल 1119000 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है। 

2- कुष्ठावस्था पेंशन योजना- इस योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 39.50 करोड़ का आबंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक रू0 18.44 करोड़ व्यय करते हुए 11771 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है। 

3- कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपया 37.40 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक रुपया 11.60 करोड़ का व्यय करते हुए प्रदेश के 8778 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है। 

4- माननीय मुख्यमंत्री की घोषणान्तर्गत प्रदेश के समस्त संसदीय क्षेत्रों में 100-100 दिव्यांगजन को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिये जाने की व्यवस्था है। इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपया 28.47 करोड़ का आवंटन जनपदों को आवंटित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक जनपदों द्वारा रुपया 2.68 करोड़ का व्यय करते हुए 811 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

5- दुकान निर्माण/संचालन योजना- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1.06 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष अब तक 23.10 लाख का व्यय करते हुए प्रदेश के 231 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है। à

6- निःशुल्क बस यात्रा सुविधा योजना- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपया 40 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक रुपया 15.09 करोड़ का व्यय करते हुए प्रदेश के दिव्यांगजन को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन बस निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। 

7- शल्य चिकित्सा अनुदान योजना- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपया 6.39 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 104 बच्चों के काक्लियर इम्पलान्ट हेतु रुपया 6.24 करोड़ तथा 154 बच्चों के करेक्टिव सर्जरी हेतु रुपया 15.40 लाख का आवंटन जनपदों को किया गया है। 

डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ- 

उत्तर प्रदेश में जनपद लखनऊ स्थित एशिया महाद्वीप का द्वितीय विश्वविद्यालय स्थापित है, जिसमें समस्त पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत सीटें दिव्यांगजन के लिए आरक्षित हैं, इनमें से 25 प्रतिशत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए तथा 25 प्रतिशत अन्य दिव्यांगजन के लिए आरक्षित हैं। इस विश्वविद्यालय में क्रमशः कला एवं संगीत, विशेष शिक्षा, कम्प्यूटर एवं इनफारमेशन टेक्नोलाजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वाणिज्य तथा विधि संकाय के अधीन समस्त पाठ्यक्रमों में लगभग 4000 छात्र-छात्रायें अध्ययनरत हैं, जिसमें से 1000 दिव्यांग हैं। उ0प्र0 सरकार के सहयोग से दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास एवं भोजन की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध करायी जाती है। इसके अतिरिक्त स्ववित्त पोषित योजनान्तर्गत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के अधीन अभियांत्रिकी की पांच विधाओं का संचालन किया जा रहा है। 2022-23 में एम0टेक पाठ्यक्रम की दो विधाओं का भी आरम्भ कर दिया गया है। 

विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश की ऐसी संस्थाओं को संबद्धता भी प्रदान करता है, जो भारतीय पुनर्वास परिसर, नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम संचालित करती हैं। वर्तमान में 08 संस्थाएं/महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हैं। विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगजन के शारीरिक सशक्तिकरण के दृष्टिगत कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की गयी है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजन को समुचित चिकित्सीय परामर्श एवं उनके अनुरूप कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराये जाते हैं। अब तक इस विश्वविद्यालय द्वारा 1800 दिव्यांगजन को कृत्रिम सहायता उपकरण उपलब्ध कराये जा चुके हैं। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक पुस्तकालय भी स्थापित है एवं दिव्यांगों के लिए ब्रेल पुस्तकों को उपलब्ध कराये जाने हेतु विश्वविद्यालय परिसर में ब्रेल-प्रेस भी स्थापित है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिष्ठित संस्थाओं/संस्थानों में प्लेसमेण्ट सेल के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में 83 विद्यार्थियों का प्लेसमेण्ट कराया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विशिष्ट स्टेडियम स्थापित ह। जिसमें पैरा बैडमिन्टन, दृष्टिबाधित क्रिकेट, एथेलेटिक्स गेम, बालीबाॅल जैसे खेलों एवं जिम की सुविधाएं दिव्यांगजन हेतु उपलब्ध हैं। हाल ही में 21 जून से 23 जून, 2022 तक 3 दिवसीय राज्य स्तरीय पैरा बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 4 दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों के लगभग 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 

मा मंत्री जी प्राप्तकर्ता सभी दिव्यांजनों को शुभकामनाएं प्रेषित कर  उनके उज्वल भविष्य की कामना करी ...ज्ड ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांजनो के चेहरे

 मेरठ । सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री  नरेन्द्र कश्यप  ने मेरठ आगमन पर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास के सूत्र को लेकर उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है । इसी को दृष्टिगत रखते हुए मेरे द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगनजन सशक्तिकरण विभाग के दायित्व का सफलतापूर्वक निवर्हन किया जा रहा है। उसी क्रम में आज जनपद मेरठ में स्पर्श  राजकीय दृष्टिवाधित बालक इंटर कॉलेज मे दिव्यांगजनों को सशक्त करने हेतु 110 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की गयी।  उ0प्र0 सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कई योजनाओं के द्वारा सशक्त किया जा रहा है व दिव्यांगजनों की सेवा ही मेरा संकल्प है। मंत्री नरेन्द्र कश्यप  ने बताया कि उ0प्र0 सरकार के द्वारा दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अधिकतम योजनांए संचालित हैं, जो निम्नवत हैं- 

1- दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना (दिव्यांग पेंशन)- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 1009 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक धनराशि 554.85 करोड व्यय करते हुए प्रदेश के कुल 1119000 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है। 

2- कुष्ठावस्था पेंशन योजना- इस योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रू0 39.50 करोड़ का आबंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक रू0 18.44 करोड़ व्यय करते हुए 11771 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है। 

3- कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपया 37.40 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक रुपया 11.60 करोड़ का व्यय करते हुए प्रदेश के 8778 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है। 

4-  मुख्यमंत्री की घोषणान्तर्गत प्रदेश के समस्त संसदीय क्षेत्रों में 100-100 दिव्यांगजन को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिये जाने की व्यवस्था है। इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपया 28.47 करोड़ का आवंटन जनपदों को आवंटित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक जनपदों द्वारा रुपया 2.68 करोड़ का व्यय करते हुए 811 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की स्वीकृति प्रदान की गयी है। 

5- दुकान निर्माण/संचालन योजना- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1.06 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष अब तक 23.10 लाख का व्यय करते हुए प्रदेश के 231 दिव्यांगजन को लाभान्वित किया गया है। à

6- निःशुल्क बस यात्रा सुविधा योजना- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपया 40 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक रुपया 15.09 करोड़ का व्यय करते हुए प्रदेश के दिव्यांगजन को उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन बस निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। 

7- शल्य चिकित्सा अनुदान योजना- इस योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुपया 6.39 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष 104 बच्चों के काक्लियर इम्पलान्ट हेतु रुपया 6.24 करोड़ तथा 154 बच्चों के करेक्टिव सर्जरी हेतु रुपया 15.40 लाख का आवंटन जनपदों को किया गया है। 

डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ- 

उत्तर प्रदेश में जनपद लखनऊ स्थित एशिया महाद्वीप का द्वितीय विश्वविद्यालय स्थापित है, जिसमें समस्त पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत सीटें दिव्यांगजन के लिए आरक्षित हैं, इनमें से 25 प्रतिशत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए तथा 25 प्रतिशत अन्य दिव्यांगजन के लिए आरक्षित हैं। इस विश्वविद्यालय में क्रमशः कला एवं संगीत, विशेष शिक्षा, कम्प्यूटर एवं इनफारमेशन टेक्नोलाजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वाणिज्य तथा विधि संकाय के अधीन समस्त पाठ्यक्रमों में लगभग 4000 छात्र-छात्रायें अध्ययनरत हैं, जिसमें से 1000 दिव्यांग हैं। उ0प्र0 सरकार के सहयोग से दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास एवं भोजन की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध करायी जाती है। इसके अतिरिक्त स्ववित्त पोषित योजनान्तर्गत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के अधीन अभियांत्रिकी की पांच विधाओं का संचालन किया जा रहा है। 2022-23 में एम0टेक पाठ्यक्रम की दो विधाओं का भी आरम्भ कर दिया गया है। 

विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश की ऐसी संस्थाओं को संबद्धता भी प्रदान करता है, जो भारतीय पुनर्वास परिसर, नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम संचालित करती हैं। वर्तमान में 08 संस्थाएं/महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हैं। विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांगजन के शारीरिक सशक्तिकरण के दृष्टिगत कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र की स्थापना की गयी है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजन को समुचित चिकित्सीय परामर्श एवं उनके अनुरूप कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराये जाते हैं। अब तक इस विश्वविद्यालय द्वारा 1800 दिव्यांगजन को कृत्रिम सहायता उपकरण उपलब्ध कराये जा चुके हैं। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक पुस्तकालय भी स्थापित है एवं दिव्यांगों के लिए ब्रेल पुस्तकों को उपलब्ध कराये जाने हेतु विश्वविद्यालय परिसर में ब्रेल-प्रेस भी स्थापित है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिष्ठित संस्थाओं/संस्थानों में प्लेसमेण्ट सेल के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में 83 विद्यार्थियों का प्लेसमेण्ट कराया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विशिष्ट स्टेडियम स्थापित ह। जिसमें पैरा बैडमिन्टन, दृष्टिबाधित क्रिकेट, एथेलेटिक्स गेम, बालीबाॅल जैसे खेलों एवं जिम की सुविधाएं दिव्यांगजन हेतु उपलब्ध हैं। हाल ही में 21 जून से 23 जून, 2022 तक 3 दिवसीय राज्य स्तरीय पैरा बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय दृष्टिबाधित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 4 दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों के लगभग 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।