Ghaziabad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ghaziabad लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 दिसंबर 2022

यशोदा अस्पताल नेहरू नगर द्वारा आयोजित रोबोटिक सर्जरी के निःशुल्क शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया परामर्श

 

गाजियाबाद। महानगर स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को रोबॉटिक सर्जरी से सम्बंधित एक निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जाने माने रोबॉटिक व बेरिएट्रिक सर्जन डॉ आशीष गौतम ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इस अवसर पर मरीजों ने इस सर्जरी की बारीकियों को समझा और डॉ गौतम से बातचीत कर मन के भ्रम को दूर किया। शिविर नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में ही रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें भारी संख्या में लोगों ने परामर्श लिया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ आशीष गौतम ने बताया कि लोगों के मन में रोबॉटिक सर्जरी के प्रति जो डर या भ्रम भरा हुआ है उसके बारे में परामर्श दिया गया है। साथ ही शिविर में जिन मरीजों को इस सर्जरी की आवश्यकता है केवल उन्हीं को सर्जरी करवाने के लिए परामर्श दिया गया है। उन्होंने इस सर्जरी की खासियत बताते हुए कहा कि इस सर्जरी की इस पद्धति से मरीज का रक्त स्राव और इंफेक्शन का खतरा बहुत कम हो जाता है। इस पद्धति से सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी शीघ्र होती है।

इसका निःशुल्क चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य था कि आम जन मानस इस रोबोटिक सर्जरी की जानकारी मिल सके और जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि ओपन सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी रोगियों को कई लाभ प्रदान करता है। जैसे मरीज का अस्पताल में कम समय लगना। कम दर्द व परेशानी जल्दी ठीक होना और सामान्य गतिविधियों पर वापिस लौटना। छोटे चीरे, जिससे संक्रमण का जोखिम कम होता है। कम से कम ब्लड लॉस। सर्जरी के उपरांत कम निशान रहना। ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीज जिनको साधारण सर्जरी में दिक्कत आती थी उनके लिए भी यह प्रणाली बहुत लाभकारी साबित होगी।

ईएसआईसी के डॉक्टरों की सैलरी ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों की सैलरी के बराबर की जाए– डॉ पी एन अरोड़ा

 

गाजियाबाद।  कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 3 एवं 4 दिसंबर  को कोटला रोड नई दिल्ली स्थित पंचदीप भवन में एक समारोह आयोजित किया गया।  समारोह का आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 189 वीं बैठक के उपलक्ष्य में किया गया।

सम्मेलन में  भूपेंद्र यादव, श्रम एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री  ने  समरोह की अध्यक्षता की । यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद के सी एम डी डॉ पी एन अरोड़ा ने ईएसआई की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल के बोर्ड सदस्य के रूप में इस बैठक में हिस्सा लिया। 

डॉ अरोड़ा ने बताया कि श्री भूपेंद्र यादव, श्रम एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री के कुशल नेतृत्व में इस बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के लाभार्थियों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें से कर्मचारी राज्य बीमा निगम  के जितने भी 1000 बेड से ज्यादा के हॉस्पिटल हैं उनको मेडिकल कॉलेज के रूप में मान्यता दिलाई जायेगी, जिससे कि देश में हो रही डॉक्टरों की कमी को जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा पूरा किया जा सके । ईएसआईसी के डॉक्टरों की  सैलरी को ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों की सैलरी के बराबर करने का भी प्रस्ताव किया गया है. डॉ अरोड़ा ने  यह भी बताया कि इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि  कर्मचारी राज्य बीमा निगम  के जितने भी अस्पतालों एव्ं भवनों का काम शेष है उसे जल्द से जल्द युद्ध स्तर पर पूरा कराये जाने हेतु जरूरी बिंदुओं पर भी चर्चा हुई.