सोमवार, 16 अक्टूबर 2023

यशस्वी रिशव के शतक ने ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब को आसान जीत दिलाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःजवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर आयोजित कार्पीडियम बी आर शर्मा क्रिकेट कप में सोमवार को ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब व रवि ब्रदर्स के बीच मैच खेला गया। मैच को ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब ने 8 विकेट से जीत लिया। रवि ब्रदर्स ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व 40 ओवर में 7 विकेट पर 235 रन बनाए। आयुष दोसेजा ने 79 रन की पारी खेली। प्रिंस मेहरा व कबीर कोहली ने 2-2 विकेट लिए। ज्ञांति फ्रेंड्स क्लब को 236 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं हुई और टीम ने 31 ओवर में 2 विकेट पर 236 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।  यशस्वी रिशव ने 91 गेंद पर शानदार शतक 140 रन लगाया। यशवर्धन नेगी ने 64 रन का योगदान दिया।  यशस्वी रिशव को 91 गेंद पर 140 रन की पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

गुरुकुल द स्कूल में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन हुआ

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया

गाजियाबादःगुरुकुल द स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अकाउंटेंसी सीनियर सैकेंडरी क्लासेज विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एवं एनसीआर के सीनियर सेकेंडरी विद्यालयों के 100 से अधिक अध्यापकों ने प्रतिभागिता दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में लकी चावला प्रधानाचार्य माउंट लिटेरा जी स्कूल फरुखाबाद व नरेश भारद्वाज वाणिज्य विभाग प्रमुख मयूर स्कूल नोएडा थे। कार्यक्रम में वाणिज्य विषय के शिक्षण को सरलए सहज, रुचिकर व प्रभावी बनाने संबंधी नवाचारों पर चर्चा की गई। प्रथम दिन प्रतिभागियों ने वाणिज्य शिक्षण व पठन-पाठन के अंतर्गत आने वाली चुनौतियों को साझा किया गया। विषयाधारित परिचर्चा में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के दूसरे दिन नवीन शिक्षा नीति को आधार बनाकर वाणिज्य विषय की बहुआयामी शिक्षण तकनीकों व संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वाणिज्यिक गतिविधियों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य गौरव बेदी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में रसायन विज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःइंदिरापुरम पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग्स रिपब्लिक ने केमिस्ट्री-रिसोर्स पर्सन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।   कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन करके की गई। रिसोर्स पर्सन गरिमा भूटानी पीजीटीए केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल पीतमपुरा दिल्ली और इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार की उप प्रधानाचार्या कल्पना सीजू का स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने बताया कि कार्यशाला बच्चों में रसायन विज्ञान के प्रति जागरूकता बढाने व शिक्षकों के शिक्षण कौशल में सुधार करने के के उददेश्य से आयोजित की गई।  कार्यशाला में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में संसाधन व्यक्ति बनने में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए तथा उन्हें अपनी भूमिका में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मूल्यवान और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

रविवार, 15 अक्टूबर 2023

हिन्दी भवन व लोक परिषद के आयोजनों पर क्या कहते हैं, गाजियाबाद निवासी प्रख्यात कवि-- नित्यानंद तुषार

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

कई मशहूर चेहरे हमसे कितना ख़ौफ़ खाते हैं

अगर मौजूद हों हम तो चमक धुल जाती है उनकी.--- --नित्यानन्द 'तुषार'

  मैं विगत 40 वर्षों से ग़ाज़ियाबाद में हूँ।देश भर के लगभग सभी बड़े पत्र पत्रिकाओं में मेरी रचनाएँ प्रकाशित होती रहीं हैं।मेरे नाम पर ,14 काव्य कृतियाँ प्रकाशित हैं ,जिसमें 7 मौलिक और 7 संपादित कृतियाँ हैं।।देश के अनेक शहरों में अच्छे पारिश्रमिक पर काव्य पाठ हेतु निमन्त्रण मिला,काव्यपाठ किया।अनेक बड़े टीवी चैनल्स और आकाशवाणी दिल्ली पर भी  काव्य पाठ किया जिनमें NDTV, SAB TV, DD1, शामिल हैं,लेकिन ग़ाज़ियाबाद लोक परिषद ने अथवा जो अब हिंदी भवन के मालिक बन बैठे हैं उन लोगों ने कभी भी कवि सम्मेलन ,मुशायरे में काव्यपाठ करने का निमंत्रण देना तो दूर सुनने का भी निमन्त्रण नहीं दिया। इससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि ग़ाज़ियाबाद में हम जैसे कवियों की किस हद तक उपेक्षा की जाती रही है।इसके पीछे कौन लोग हैं,जो इस तरह का कार्य करते रहे हैं?

आज तक मुँह नहीं खोला,मगर अब हालात  देखकर मुँह खुल ही गया।अपनी इन पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त करता हूँ-

कई मशहूर चेहरे हमसे कितना ख़ौफ़ खाते हैं।अगर मौजूद हों हम तो चमक धुल जाती है उनकी..* --- --नित्यानन्द 'तुषार'

महाराजा अग्रसेन जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान मे धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जंयती

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद।  कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित महाराजा अग्रसेन वाटिका में अग्रसेन जी की प्रतिमा की समक्ष दीप प्रज्वलित करके अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत हुई। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित करने वालों में प्रमुख रूप से सांसद डॉक्टर अनिल अगरवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, नगर विधायक अतुल गर्ग, पिलखुवा अध्यक्ष नगर पालिका विभु बंसल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, डॉक्टर बीके शर्मा हनुमान, महेश आहूजा, अजय गुप्ता साथ थे।महाराजा अग्रसेन जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों का स्वागत संदीप सिंघल, डॉ राजेश गुप्ता, वीके अग्रवाल, सतीश मित्तल अध्यक्ष, राजीव सिंगल, प्रदीप सिंगल, राजीव गुप्ता, लोकेश सिंघल द्वारा किया गया इस अवसर पर सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि  महाराजा अग्रसेन केवल वैशय समाज के ही पूर्वज नहीं थे बल्कि उनके अग्रोहा राज्य में सभी जाति में धर्म के लोग रहते थे। समाजवादी सम्राट होने के कारण उन्होंने अपने राज्य में एक व्यवस्था लागू कर रखी थी जो भी बाहर से आकर अग्रोहा में बसेगा उसे प्रत्येक परिवार द्वारा एक स्वर्ण मुद्रा व एक ईट सहयोग स्वरूप दी जाती थी इस तरह बाहर से आकर अग्रोहा बसने वाले व्यक्ति को एक लाख 100000 स्वर्ण मुद्राएं व 1 लाख ईटे बगैर किसी कर्ज में ब्याज के प्राप्त हो जाती थी श्री अग्रवाल ने बताया कि वह व्यक्ति इन पैसों से मकान में दुकान बनाकर अपना व्यापार प्रारंभ कर लेता था। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की पॉलिसी की आज देश को आवश्यकता है इससे लोगों की  गरीबी व बेरोजगारी तुरंत दूर हो जाएगी यही महाराजा अग्रसेन जी का सिद्धांत था महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांत पर लोगों को एक दूसरे का सहयोग देने की उन्होंने अपील की महाराज अग्रसेन जयंती समारोह में सभी जाति में धर्म के लोगों ने हिस्सेदारी की मंच का संचालन वी के अग्रवाल ने किया।

पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी ने अपना जन्मदिन निशुल्क आंखो एवम हेल्थ चेकअप कैम्प आयोजित करके मनाया

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद/साहिबाबाद। नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी ने अपना जन्मदिन निशुल्क आंखो एवम हेल्थ चेकअप कैम्प आयोजित करके मनाया।  सरदार सिंह भाटी ने बताया आज मेरा जन्मदिन है और मेरे लिए सौभाग्य की बात है की माता रानी के नवरात्रे आज से ही प्रारंभ हो रहे है आज मेरे जन्मदिन पर सभी क्षेत्रवासियो के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प आयोजित किया गया जिसमें आंखो की जांच, बीपी, शुगर, डेन्टल एवम अन्य हेल्थ चेकअप किए हैं मे ईश्वर से यही कामना करता हूं की मेरे क्षेत्रवासी स्वस्थ रहे खुश है l में सभी क्षेत्रवासियो का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे आकर मिलकर, फोन, मैसेज, सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई एवम आशीर्वाद दिया।पार्षद रवि भाटी ने बताया सरदार सिंह भाटी जी के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्त्ता क्षेत्रवासीगणों ने बडी धूमधाम से मनाया देर रात से ही क्षेत्र की जनता आशीर्वाद स्वरूप बधाईयां,शुभकामनाए एवम केक काटकर अपने प्रिय नेता का जन्मदिन मना रही है l हेल्थ चेकअप शार्प साइट सेंटर आई हॉस्पिटल एवम मेट्रो हॉस्पिटल, कैंसर इंस्टीट्यूट की तरफ से हेल्थ चेकअप लगाया गया।इस मौके पर भाजपा वरिष्ट नेता कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, अशोक भाटी, दीपक ठाकुर, राजन आर्या मण्डल अध्यक्ष,रामकुमार नागर, वीरपाल कटारिया,मिहुल पाराशर, पंकज सिंह पत्रकार, जयप्रकाश भारदुआज, वी सी सिंह, विनय चौधरी,सोमनाथ चौहान , मुकेश यादव, किरणपाल मावी, कपिल मावी, भोपाल यादव,आकाश, मुकेश, जी एस चौहान, एस के शर्मा ऐडवोकेट,गुरुदास पाल, पुष्पेंद्र ,सुरेश तिवारी, अनुज पण्डित, सतीश सैन,मोनू राघव, सोनू , सुधीर, टिंकू, सुनील, दीपक, कश्मीरी पंडित, देवेंद्र, इत्यादि  सैकड़ों लोगों ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी।


हेल्थ चेकअप में मेट्रो हॉस्पिटल से डाक्टर अमित मित्तल, डाक्टर रोहित पंवार, नर्सिंग स्टॉफ हेमलता, शामिन, हर्ष, एवम शार्प साईट सेंटर से सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट अनीशा महाराज, संतोष शर्मा, अनुराग शर्मा आस्सिटेंस मार्केटिंग मैनेजर, आशुतोष, दिलीप, डेन्टल डॉक्टर अंशुमान चौहान, बलराम जी ने कैम्प में सहयोग किया।

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

क्या बढ़ता पोल्युशन कुत्तो की उग्रता का कारण बन रहा है ??

 


 
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। क्या बढ़ता पोल्युशन कुत्तो की उग्रता का कारण बन रहा है। यह कहना हर्ष ENT हॉस्पिटल के  chairman डॉक्टर बृजपाल त्यागी ने बताया की पॉल्यूशन के कारण डॉग हो रहे हैं उग्र ।डॉ बृजपाल त्यागी ने बताया कि  आजकल आये दिन खबरों  में  पढ़ रहे हैं कि  पैट डॉग व स्ट्रीट डॉग   बहुत काट रहे हैं ।लोगों को  इस बारे में जानने की जरूरत है क्योंकि कुत्ते पहले भी रहते थे पहले इतना हादसे नहीं होते थे| गाँव में आज भी स्ट्रीट डॉग्स काटते नहीं है , तो शहर में आजकल इतने हादसे डॉग क्यों कर रहे हैं, क्यों काट रहे हैं ,क्यों शहरी  समाज परेशान है ?इस बारे में डॉक्टर बृजपाल त्यागी ने बताया कि पहले इतना पॉल्यूशन नहीं होता था आजकल जो बहुत ज्यादा पॉल्यूशन हो रहा है उसकी वजह से डॉग उग्र हो जाते हैं ,और पॉल्यूशन  उनकी नाक में जाकर उस 
कण फेफड़े की झिल्ली में बैठ जाते हैं ,उनमें ऑक्सीजन की कमी के कारण  उग्रता बढ़ जाती है । उनके ब्रेन में भी पोल्युशन की वजह से कुछ केमिकल चेंज होते है और वह उग्र हो जाते है ।जब डॉग को इर्रिटेशन होती है तो वह फिर जो भी अनजान आदमी उसके आसपास आता है उसको काटने की कोशिश करता है ।ऐसे में जो खबर छप रही  है। कि कुत्तो को हटाना चाहिए और उनके रखने पर कुछ चार्ज लगना चाहिए। एडमिनिस्ट्रेशन को डॉ बृजपाल त्यागी सुझाव देते है  कि वह एक तो पॉल्यूशन को कम करने की कोशिश करें और दूसरा  डॉग को  इम्यूनाइज कर दें तो फिर यह दिक्कत सामने नहीं आएगी ।तीसरी बात पालतू डॉग्स लवर के लिए  है कि वह अपने पालतू डॉग्स को इम्यूनाइज कर के रखें उसका रजिस्ट्रेशन कराये । उनको जब घूमाने ले जाते हैं तो उसमें मजल लगाये ,अगर मजल नहीं लगाएंगे तो वह इरिटेट होकर बाहर पॉल्यूशन की वजह से किसी को भी काट सकता है ।डॉग इरिटेट हो सकता है एवं मालिक को  भी काट सकता है ।जो खबरें आजकल मीडिया में आ रही है कि डॉग ने बच्चों को काटा या यह कि छोटे बच्चों को चार-पांच कुत्तों ने काट लिया और उसकी मृतु हो गई ,इन सब में  चीज देखना बहुत जरूरी है कि वह डॉग रेबीज़ से ग्रस्त तो नहींहै।  वह उग्र किस वजह से हुआ पड़ा है पॉल्यूशन की वजह से या रेबिस कीं वजह  से।  क्योकि रेबिज जान लेवा बीमारी है उसका इम्यूनिजेशन तो करना ही है साथ साथ अपने पैट को पोल्युशन फ्री वातावरण मी रखना भी ज़रूरी हैं ।

मुख्यमंत्री ने परखी पीएम मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियां

                       मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गाजियाबाद में करेंगे देश के पहले रैपिडेक्स (रैपिड रेल) का उद्घाटन

पीएम के कार्यक्रम और जनसभा की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिये दिशानिर्देश

गाजियाबाद,। प्रधानमंत्री के कर कमलों से होने वाले देश के पहले रैपिडेक्स (रैपिड रेल) के उद्घाटन एवं जनसभा को सम्बोधित करने वाले स्थान का गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीआईएसएफ पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला वसुन्धरा सेक्टर-8 जनसभा स्थल पहुंचा। जहां उन्होंने जनसभा स्थल का पैदल ही सूक्ष्म निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री जनसभा से पैदल ही रेपिडेक्स (रैपिड रेल) स्टेशन, साहिबाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री को रेपिडेक्स स्टेशन पर अधिकारियों द्वारा रैपिड रेल की वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाई गयी और बहुत ही बारिकी से उन्हें इससे सम्बंधित सभी बिन्दुओं की जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद जिला वासियों के लिए यह बहुत ही खुशी व गर्व की बात है कि भारत की प्रथम रैपिड रेल का जनपद गाजियाबाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से उद्घाटन किया जायेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमन्त्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. विजय कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक सुनील कुमार शर्मा, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, विधायक अजीत पाल त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल सहित मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे., पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन ने भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी को हराया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःजवाहर लाल नेहरू स्टेडियम  पर खेले जा रहे कारपेडिएम बी आर शर्मा चैंपियन ट्रॉफी में गुरूवार को एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन व भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी के बीच मैच खेला गया। मैच में एसआरके टेक्नोलॉजी इलेविन मैन ऑफ द मैच अरविन्द वर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन की मदद से 6 विकेट से विजयी रही। मैच में भवानी यूथ क्रिकट अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी की ओर उसने 40 ओवर में 7 विकेट पर 219 रन का स्कोर बनाया। आदित्य भंडारी ने 52 रन का योगदान दिया। शिवम शर्मा, वागेश शर्मा व अरविंद वर्मा को 2-2 सफलता प्राप्त हुई। एसआरके  टेक्नोलॉजी इलेविन को 220 रन का लक्ष्य प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। टीम ने आशीष पांडेय के 84 व अरविन्द वर्मा के 55  रन की मदद से 35 ओवर में 4 विकेट पर 223 रन बनाकर मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया।

हरिप्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कवि सम्मेलन 14 अक्टूबर को

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। हरप्रसाद शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि0) द्वारा श्री हरप्रसाद शास्त्री जी के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में 14 अक्टूबर शनिवार को शाम 6 बजे हिन्दी भवन में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में हरप्रसाद शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शर्मा व सत्य प्रकाश शर्मा व महासचिव ललित जायसवाल ने आरडीसी के एक रेस्टोरेन्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पदमश्री सुरेन्द्र शर्मा व संचालन डा० प्रवीण शुक्ल करेंगे। कवि सम्मेलन में पदमश्री अशोक चक्रधर, डा० विष्णु सक्सेना, डा० कीर्ति काले, श्रीमती अंजू जैन, राज कौशिक, मनोज कुमार मनोज अपना काव्य पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन में हरप्रसाद शास्त्रों चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चार कवियों पदमश्री सुरेन्द्र शर्मा, पदमश्री अशोक चक्रधर, डा० सीता सागर व मनोज कुमार मनोज की सम्मानित किया जायेगा।इनके अलावा कन्या वैदिक इन्टर कालिज की हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट में अपने वर्ग में सार्वधिक अ के लाने वाली 6 छात्राओं व सनातन धर्म इण्टर कालिज के 6 छात्रों को सम्मानित किया जायेगा व दूधेश्वर नाथ गुरुकुल से संस्कृत के शोध छात्र एवं एमएमएच कालिज को एमए संस्कृत की छात्रा को सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम स्व हरप्रसाद शास्त्री के परिवारजन जो कि अमेरिका में बसे हुए हैं। वहां से भी उनके परिवार के 15 लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने गाजियाबाद आ चुके हैं। जिसमें ट्रस्ट के संरक्षक सत्यप्रकाश शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।प्रेस वार्ता मधु शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, ललित जायसवाल,  राज कौशिक उपस्थित रह।

बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

अवि शर्मा की शानदार गेंदबाजी ने जीएमएस स्पोर्टस अकैडमी को दिलाई जीत

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःजीएमएस स्पोटर्स अकैडमी व इलेविन स्टार क्रिकेट अकैडमी के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया। मैच में जीएमएस स्पोटर्स अकैडमी 6 विकेट से विजयी रही। जीएमएस स्पोटर्स अकैडमी ने अपने होम ग्राउंड टॉस जीतकर इलेविन स्टार क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया जिसके बल्लेबाज अवि शर्मा व अन्य गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए और टीम 25 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गई। साहिल हासमी ने 15 व अलंकृत ने 13 रन का योगदान दिया। अवि शर्मा ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। निर्वाण ने 15 व वंश ने 10 रन देकर 2-2 विकेट लिए। जवाब में जीएमएस स्पोटर्स अकैडमी ने 111 रन का लक्ष्य 17 ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टीम के लिए सबसे बडा योगदान 36 अतिरिक्त रनों का रहा। दक्ष शर्मा ने 29 व निर्वाण नेे 27 रन बनाए। अवि शर्मा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

खाटू श्याम महोत्सव के साथ राज नगर की रामलीला शुरू होगी--जितेन्द् यादव

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर (रजि०) की ओर से रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के सम्बन्ध में मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर 2023 को श्री श्याम महोत्सव के साथ ही रामलीला मेले का प्रारंभ हो जाएगा तथा 25 अक्टूबर को भरत मिलाप के साथ ही मेले का समापन होगा | गणेश शोभा यात्रा 12  अक्टूबर को राजनगर के विभिन्न सेक्टरो में होते हुए देर रात रामलीला मैदान पहुंचेगी, और रास्ते में बहुत जगहों पर शोभा यात्रा का स्वागत तथा भगवान् श्री गणेशजी की आरती की जायेगी। अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि रामलीला आयोजन के सौंदर्यीकरण के लिए राजनगर में 20 मुख्य द्वार बनाये गए है व् इस वर्ष रामलीला कमिटी की देख रेख में सात्विक व् स्वादिष्ट भोजन, दिल्ली की चाट पकौड़ी व् ब्रांडेड आइस क्रीम की व्यवस्था की गयी है।राजनगर रामलीला समिति के संरक्षक जितेन्द्र यादव (पूर्व विधयक) ने बताया इस वर्ष ये आयोजन हर्षौल्लास व् भव्य रूप से मनाया जायेगा| श्री यादव ने बताया कि राजनगर रामलीला में इस वर्ष राम बारात में श्री राम व् माता सीता की जयमाला का आयोजन सेक्टर 10 के मुख्य चौराहे पर किया जायेगा, इस वर्ष राजनगर रामलीला मैदान में एक श्री राम मंदिर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा जहां पर सभी रामभक्त अपनी तथा अपने परिवार के साथ सेल्फी ले सकते है। यादव जी बताया कि राजनगर रामलीला अपने भव्य मंचन के लिए काफी प्रसिद्ध है जिसे देखने गाजियाबाद के लोग दूर दूर से भी आते है।

रामलीला समिति के महामंत्री आर. एन. पांडे व्  संगठन मंत्री विनीत शर्मा ने बताया कि श्री गणेश शोभायात्रा व् राम बारात के लिए झांकियां और मेले की दुकानें की बुकिंग हो चुकी है, रामलीला के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जायेगा ताकि आने वाले सभी राम भक्त शुद्धता व् स्वच्छता से रामलीला मंचन के कथा वाचक पंडित मथुरा प्रसाद चतुर्वेदी की चौपाईयो द्वारा रामलीला महोत्सव का आनंद ले सके।

प्रेस वार्ता के दौरान समिति के संरक्षक सत्य प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव मोहन गुप्ता, मुख्य संयोजक  राकेश मिश्रा, सुभाष शर्मा, के.पी .गुप्ता, बृजमोहन सिंघल, अमरीश त्यागी, जी.पी. अग्रवाल, आर.के.शर्मा, मंत्री मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग,  विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद प्रवीन  चौधरी , मंत्री, मनीष वशिष्ठ, विजेंद्र चौधरी, मोतीलाल गर्ग, महावीर बंसल, मदन लाल. दीपक सिंघल, आकाश वशिष्ठ, गोल्डी सहगल, जयकमल अग्रवाल,बी.के.अग्रवाल, ओमप्रकाश भोला, अमरपाल तेवतिया, व् राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सोमवार, 9 अक्टूबर 2023

हिंदू धर्म का सजग प्रहरी है खालसा पंथ, सिखों को संशय की नजर से ना देखा जाए- जग्गी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के तत्वाधान में सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी प्रदेश अध्यक्ष आतंकवाद विरोधी मोर्चा के नेतृत्व में शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की मूर्ति के नीचे एक मैसेज दिया गया मेरा भारत मेरी शान say no to  खालिस्तान  का नारा दिया । सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार एम एस  बिट्टा जी के निर्देशसार आतंकवाद विरोधी मोर्चा के द्वारा यह मैसेज देने का प्रयास किया गया है कि हम सब भारतीय एक हैं, और भारत मेरी शान है और खालिस्तान हमें नहीं चाहिए । ना ही किसी द्वारा खालिस्तान की मांग की गई है विदेशी लोगों के द्वारा यह प्रोपेगेंडा किया जा रहा है जिसका सिख समाज इसका विरोध करता है। हरप्रीत सिंह जागी ने यह भी कहा कि जैसा कि एमएस बिट्टा जी ने एक मैसेज दिया है कि हमें सभी सिख  /खालसा पंथ के अनुयायियों को यह प्रयास करना चाहिए कि अपने गुरुद्वारा साहिब के सभी पदाधिकारी के माध्यम से एक मैसेज देना चाहिए कि हम सब भारतीय एक हैं और हम खालिस्तान का  विरोध करते हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से  सरदार एस पी सिंह  पूर्व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ,सरदार सुखविंदर सिंह , सरदार मनप्रीत सिंह,.सरदार निर्मलजीत सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह ,सरदार हरविंदर सिंह सरदार जसकीरत सिंह सरदार जुझार सिंह ,मुकेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

छठ पर्व के उपलक्ष में हिंडन नदी की स्वच्छता हेतु चले महा सफाई अभियान, पूर्वांचल समाज करें विशेष योगदान- नगर आयुक्त

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आजजनसुनवाई के दौरान शहर के निवासियों ने नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा जिस पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए इसी क्रम में पूर्वांचल समाज के लोग भी नगर आयुक्त से मिले जिनके द्वारा महापर्व छठ की तैयारी के लिए विशेष व्यवस्था करने के लिए पत्र नगर आयुक्त महोदय को सोपा, शहर में दीपावली तथा छठ महापर्व पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए अपना विषय रखा, नगर आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित विषय पर चल रही तैयारी के बारे में अवगत कराया गया। गाजियाबाद नगर निगम महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार  दीपावली महापर्व से पूर्व तैयारी में जुटा हुआ है सफाई व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ पार्को, मुख्य चौराहा की मरम्मत का कार्य भी प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है, जहां गाजियाबाद नगर निगम शहर हित में आने वाले पर्वों की तैयारी में लगा हुआ है वही छठ घाट की व्यवस्था हेतु भी पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपने मांग पत्र निगम को सौंपा है। हिंडन नदी पर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम व्यवस्था कर रहा है इसी क्रम में पूर्वांचल समाज के लोगों से भी हिंडन घाट पर  छट पर्व के दौरान बेहतर सफाई व्यवस्था में सहयोग करने हेतु नगर आयुक्त महोदय द्वारा अपील की गई है, शहर हित में कई सामाजिक संस्थाएं निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग कर रही है जो की सराहनीय है।

सांसद बीके सिंह ने लोनी के कई गांवो का किया दौरा, विकास कार्यों को किया उद्घाटन

 


                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रविवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह  ने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क दौरा कर रहे है इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श देवेन्द्र प्रधान के यहां डूंगरावली में, ठाकुर शेर सिंह तोमर  के यहां अगरौला में,  पप्पू त्यागी  के यहां और प्रदीप गहलोत  के यहां पंचलोक में,  सहदेव प्रधान  यहां नवादा, श्अशोक त्यागी  मण्डल अध्यक्ष के यहां व अजीत प्रधान  के यहां मीरपुर हिन्दू में,  राहुल प्रधान  के यहां अलीपुर में,  राहुल प्रधान  के यहां नानू में,  प्रशांत ठाकुर  मण्डल अध्यक्ष  के यहां डी.एल.एफ अंकुर विहार में क्षेत्रवासियों के यहां जनसभाओं को संबोधित कर सभी का कुशलक्षेम जाना। इसके साथ ही  सांसद  ने कई जगहों पर जिला पंचायत के कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी , जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर , सभासद अध्यक्ष रोहित भारद्वाज  और प्रधान अध्यक्ष रवि कसाना  व क्षेत्रीय प्रधान व संगठन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। 

 जनसंपर्क के माध्यम से  वीके सिंह  ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं के बारे में क्षेत्रवासियों को अवगत कराया।  वीके सिंह  ने क्षेत्र में कराए गए कार्य और कार्यों से लाभांवित हुए लोगों के बारे में सभी को बताया। साथ ही जो काम अभी बाकी हैं जल्द से उन्हें भी पूर्ण कराया जा रहा है। सांसद  ने बताया कि केंद्र सरकार  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राज्य सरकार  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में लगातार जन कल्याण के लिए कार्य कर रही है। आज प्रगति को गति मिल रही है। गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में लगातार हो रहा है विकास इसे एक समृद्ध शहरों की श्रेणी से जोड़ रहा है हम गर्व के साथ कह सहते हैं कि गाजियाबाद एक दिन देश का सबसे समृद्धवान क्षेत्रों में एक होगा।

डॉ. रमा सिंह को मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रमा सिंह को हिन्दी साहित्य में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। नवें ग्लोबल लिबर्टी फेस्टिवल नोएडा में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस त्रिदिवसीय लिटरेरी फेस्टिवल का समापन कला, साहित्य व संस्कृति में स्थापित वरिष्ठ व विशिष्ट व्यक्तित्व का सम्मान एएएफटी के संस्थापक व इसके कुलपति डॉक्टर संदीप मारवाह व सर्बिया के राजदूत के हाथों दिया गया। स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी सम्मान हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सीतेश आलोक, डॉली डबराल देहरादून, वृन्दावन से प्रसिद्ध नौटंकी कार्यक्रम राधेश्याम शर्मा, गुड़गाँव से म्यूसियो कैमरा के संस्थापक आदित्य आर्य, कृष्ण कुमार प्रसिद्ध चित्रकार, फिल्मों के जाने-माने गीतकार समीर अन्जान, ऋषिकेश से सोमा सेकरी के अलावा सुप्रसिद्ध तबला वादक को दिया गया। ओंकार नंन्दा आश्रम के गुरुजी के आशीर्वचन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

रविवार, 8 अक्टूबर 2023

वैश्य एकता समिति गाज़ियाबाद द्वारा 66वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित, 5 रिश्ते तय

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाज़ियाबाद :- वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा रविवार को दुर्गा वाशिंग पाउडर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों हेतु 66वां मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको एवं उपस्थित समाजसेवियों का अभिनंदन करते हुए उन्होने नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। 

उन्होने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से प्रत्याशियों को पत्रिका मे एक बार पंजीकरण मात्र रू. 250/- में कराना होता है तथा उन्हें हर माह होने वाले परिचय सम्मेलन में सादर आमन्त्रित किया जाता है एवं आयोजन में उपस्थित युवती प्रत्याशियों को मंच के माध्यम से परिचय देने पर पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। 

संयोजक अजय कुमार गोयल ने बताया कि इस माह परिचय सम्मेलन में 25 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व में पंजीकृत हुए प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर। 5 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता  के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाया है। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के माध्यम से बहुत ही कम समय में पूर्ण कर पत्रिका को तैयार किया जाता है। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, राकेश मित्तल, बुद्धगोपाल गोयल, विजेन्द्र गर्ग हापुड, सतीश गुप्ता, अमित गोयल, महेन्द्र गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, रमेशचंद मित्तल, लक्ष्मी नारायण सिंघल, गीता अग्रवाल, भारती गर्ग, मुकेश गोयल, अतुल आनन्द गुप्ता, नीतू, ऐ के जैन, रवि बन्सल एवं समस्त पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

18 अक्तूबर को होगा पश्चिम क्षेत्र मेरठ में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन---संजीव शर्मा

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय नेहरू नगर में बूथ सशक्तिकरण अनुसूचित मोर्चा और नारी वंदन महिला मोर्चा से सम्बद्ध संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि बताया गया कि 18 अक्तूबर को पश्चिम क्षेत्र मेरठ में अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन होगा। इसके लिए बूथ सशक्तिकरण में लगे प्रवासी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता बूथ पर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। महिला मोर्चा की बैठक में अपने संबोधन में महापौर सुनीता दयाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नारी वंदन अधिनियम के लिए सभी मातृ शक्ति की ओर से बधाई दी।बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए आधी आबादी में पैठ बढ़ाने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई ।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के मुताबिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बाद ये निर्णय लिया गया है कि भाजपा की महिला मोर्चा विंग सभी विधानसभाओं में जनसभाओं का आयोजन करेंगी। 8 से 30 अक्टूबर तक ये जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर नारी शक्ति यात्रा भी महिला नेत्रियों द्वारा निकाली जाएगी। इन जनसभाओं में देश और प्रदेश की बड़ी महिला नेता ही मुख्य अथिति होंगी।18 अक्टूबर में भाजपा  अनुसूचित वर्ग को लेकर मेरठ में एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। इसमें 50 हजार से अधिक अनुसूचित वर्ग के लोगों को बुलाया जा रहा है। जिसकी तैयारियों के बाबत अनुसूचित मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों से चर्चा वार्ता भी की गई। बूथ सशक्तिकरण की बैठक में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक बताने का कार्य को जमीनी रूप देने की वार्ता की गई।

भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के साथ साथ अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा के सम्मेलन ऐतिहासिक होंगे। कार्य योजना की बैठक में पूर्व महापौर आशु वर्मा, सरदार एसपी सिंह, विजय मोहन, संजय कश्यप, राजेश्वर प्रसाद,डॉ परमेंद्र जांगड़, संत कुमार, पप्पू पहलवान गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, बॉबी त्यागी, संजीव चौधरी,रनिता सिंह, उदिता त्यागी मोनिका पंडित पूनम कौशिक कविता सिरोही, प्रदीप चौधरी आदि सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

क्रांतिकारी वीरांगना दुर्गा भाभी ने अपना अंतिम समय गाजियाबाद में गुजारा था

 




     (सुशील कुमार शर्मा, स्वतन्त्र पत्रकार) 

  गाजियाबाद। जब देश अंग्रजों के कब्जे में था तब स्वतंत्रता आन्दोलन के वरिष्ठ क्रांतिकारी भगवतीचरण वोहरा बम बनाते हुए असमय ही शहीद हो गए थे ,उस समय उनकी पत्नी दुर्गा वती (जो इतिहास में दुर्गा भाभी के नाम से प्रसिद्ध हुई) ने गोद में छोटा बच्चा होते हुए अपने पति को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए  हौसला दिखाया और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की हर मोर्चे पर  मदद करती रही।वह  निडर होकर अंग्रेजी सरकार की आंखों में धूल झोंकने के लिए क्रान्तिकारियों के साथ सफर करती थी तथा उन्हें हथियार पहुंचाने का काम भी वही करती थी। गाजियाबाद निवासियों को गर्व है कि ऐसी विरांगना दुर्गा भाभी 1935 में गाजियाबाद प्रवास के दौरान कन्या वैदिक इंटर कालेज में शिक्षिका भी रहीं। देश आजाद होने के बाद अपने अंतिम समय में 1983 से मृत्युपरंत 1999 तक अपने राजनगर सैक्टर- 2 स्थित आवास में रहीं। दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना उनके प्रति बहुत श्रद्धा रखते थे जब तक वह रहे उनको प्रति वर्ष एक लाख की राशि देने आते थे। गाजियाबाद के पत्रकारों की पुरातन संस्था "गाजियाबाद जर्नलिस्ट्स क्लब" ने भी देश की आजादी में अतुलनीय योगदान के लिए उनके निवास पर जाकर उनका सम्मान किया था और उनके मुख से उनके संस्मरण भी सुने थे।उसी ऐतिहासिक क्षण के कुछ चित्र भी साझा कर रहा हूं। 

उल्लेखनीय है गाजियाबाद के पार्षद राजीव शर्मा उस समय दैनिक जागरण के पत्रकार थे।जब वह पत्रकारिता छोड़ राजनीतिक जीवन में उतरे तो सबसे पहले उन्होंने स्थानीय नवयुग मार्केट के पास सिहानी गेट चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित कराई तथा उस चौराहे का नाम "दुर्गा भाभी चौराहा" कराया। प्रति वर्ष वह वहां श्रद्धांजलि समारोह भी आयोजित करते हैं। ऐसी महान वीरांगना दुर्गा भाभी को नमन है।

* दुर्गा भाभी

जन्म_7 अक्टूबर1906,शहजादपुर,कौशांबी

निधन_15 अक्टूबर 1999,गाजियाबाद

पिता_ बांके बिहारी भट्ट,कलेक्ट्रेट में नाजिर

पति_ भगवती चरण बोहरा

पुत्र_ शाचिन बोहरा,इंजीनियर,मेरठ


काम_ सांडर्स की हत्या के बाद भगत सिंह को बचा कर कलकत्ता ले जाना।


क्रांतिकारी ज्वार खत्म होने के बाद 1934 में बंबई के गवर्नर  हेली पर गोली चलाई,3 साल जेल।


1940 में अदयार,मद्रास में मेरिया मांटेसरी के संपर्क में प्रशिक्षण


1940 में ही लखनउ में 5 बच्चो को लेकर लखनऊ मांटेसरी की स्थापना।आज महत्वपूर्ण कालेज।

************


* भगवती चरण बोहरा

जन्म_  15 नवंबर 1904 ,लाहौर

निधन_28 मई 1930, रावी के किनारे बम परीक्षण के समय

पिता_ शिव चरण बोहरा,रेल अधिकारी,राय साहब का खिताब

दादा_ किताबत करते थे और एक रुपए का काम करके काम बंद कर देते थे।

***********

    15 के बोहरा जी का विवाह 12 की दुर्गावती जी से लाहौर में हुआ।भगवती चरण बोहरा जी क्रांतिकारियों में उम्र में सबसे बड़े थे।दुर्गा जी को सभी भाभी कहते थे।वह आजीवन दुर्गा भाभी के संबोधन की हकदार हो गईं।और आज भी हैं।आखिरी दिनों में वह कहती थी_  दुख है किआज मेरा कोई देवर जिंदा नहीं है।

   17 दिसंबर 1928 को लाहौर में सांडर्स की हत्या हो गई।भगवती भाई कांग्रेस के अधिवेशन में भाग लेने कलकत्ता गए थे।भगत सिंह को सुरक्षित कलकत्ता पहुंचाना था।

     सुखदेव भगत सिंह को लेकर दुर्गाभाभी  के घर गए।भगत सिंह ऐसे वेष में थे कि भाभी उन्हें पहचान नहीं पाईं।योजना बनी।राजगुरु नौकर बने। बक्स सम्हाले,बच्चे शचिन को इंग्लिश जेंटिलमैन भगत सिंह गोद में लिए।दुर्गा भाभी अंग्रेजी वेष व  ऊंचे एडी की सैंडल में मेम साहिबा।

   आजाद  कमर में छिपा कर माउजर लटकाए मथुरा का पं डा बने ,हरिओम का हुंकार भरते ट्रेन में चढ़े।और कुछ दूर अपना आसन जमाया।

  तार से भगवती भाई को आने की सूचना दे दी गई थी।हावड़ा के प्लेटफार्म पर अपनी दुर्गावती को इस वेष में देख कुछ आड़ ले भगवती भाई ने उन्हें अपनी बाहों में भर कर कहा_ वाह! मैंने आज तुम्हें समझा कि सच में तुम हमारी बीबी होने के लायक हो!

  दुर्गा भाभी  और भगवती चरण बोहरा की क्रांति जोड़ी को सादर नमन!*



विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा द्वारा एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना ही मुख्य उद्देश्य! विशाल भंडारे का आयोजन किया ---- बीके शर्मा हनुमान

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद। लोहिया नगर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सागर शर्मा ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए लोहिया नगर निकट हिंदी भवन पर भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर शर्मा ने संस्थापक अध्यक्ष  ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान सहित  पदाधिकारीओ का पुष्प गुछ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों का आह्वान किया कि हमें अपने पूर्वजों से सीख लेनी होगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं है, ब्राह्मण विचारधारा है जो विश्व बंधुत्व की भावना रखती है। कहा कि सभी को शिक्षित होकर संगठित होने की जरूरत है। देश एवं समाज के लिए ब्राह्मण समाज ने हमेशा एकता की मिसाल कायम की है, उसी को कायम रखने की जरूरत है।
बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि वर्ण व्यवस्था की सुरुचिपूर्ण व्यवस्था में ब्राह्मण को समाज में सर्वोपरि स्थान दिया गया है । साथ ही साथ समाज की महान जिम्मेदारियाँ भी ब्राह्मणों को दी गयीं हैं । राष्ट्र एवं समाज के नैतिक स्तर को कायम रखना , उन्हें प्रगतिशीलता एवं विकास की ओर अग्रसर करना , जनजागरण एवं अपने त्यागी तपस्वी जीवन में महान आदर्श उपस्थित कर लोगों को सत्पथ का प्रदर्शन करना, ब्राह्मण जीवन का आधार बनाया गया । इसमें कोई संदेह नहीं कि राष्ट्र की जागृति, प्रगतिशीलता एवं महनता उसके ब्राह्मणों पर आधारित होती हैं । ब्राह्मण राष्ट्र निर्माता होते हैं , मानव हृदयों में जनजागरण का गीत सुनाता है , समाज का कर्णधार होता है । देश, काल, पात्र के अनुसार सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन करता है और नवीन प्रकाश चेतना प्रदान करता है । त्याग और बलिदान ही ब्राह्मणत्व की कसौटी होती है राष्ट्र संरक्षण का दायित्व सच्चे ब्राह्मणों पर ही हैं । राष्ट्र को जागृत और जीवंत बनाने का भार इन पर ही है ।ब्राह्मणत्व एक उपलब्धि है जिसे प्रखर प्रज्ञा, भाव-सम्वेदना, और प्रचण्ड साधना से और समाज की निःस्वार्थ अराधना से प्राप्त किया जा सकता है ।  ”ब्राह्मण” शब्द उन्हीं के लिये प्रयुक्त होना चाहिये, जिनमें ब्रह्मचेतना और धर्मधारणा जीवित और जाग्रत हो , भले ही वो किसी भी वंश में क्युं ना उत्पन्न हुये हों ।ब्राह्मण वह है जो शांत, तपस्वी और यजनशील हो जो स्वयम् ज्ञानवान हो और संसार को भी ज्ञान देकर भूले भटको को सन्मार्ग पर ले जाता हो, ऐसों को ही ब्राह्मण कहते हैं । उन्हें संसार के समक्ष आकर लोगों का उपकार करना चाहिये । इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कौशिक राष्ट्रीय महासचिव सुभाष शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलोकचंद शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा  नानक चंद्र तोमर अमित कुमार प्रदेश मंत्री संजय टीटोरिया महानगर प्रभारी शरद टीटोरिया महानगर महामंत्री अमित सोनी मेरठ मंडल अध्यक्ष रविंद्र भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ जेपी शर्मा तरुण शर्मा ललित शर्मा अरुण शर्मा अंकुर शर्मा नीरज शर्मा मोहित अग्रवाल करण चौधरी आदि  मौजूद थे