रविवार, 17 जुलाई 2022

सेवा_ही_संगठन_है* तत्वाधान में सभी को मुफ्त लक्ष्य संचार की गति प्रदान करने के लिए सभी को लगवाई वैकसीन--राहुल शर्मा

 


गाजियाबाद। अकबरपुर बहरामपुर वार्ड 35 मैं कॉविड वैक्सीनेशन कैंप एवं आयुष्मान आभा कार्ड का कैंप आयोजित किया गया।।



 कैंप का आयोजन बीजेपी वरिष्ठ नेता पंडित सत्यपाल शर्मा जी के सुपुत्र समाजसेवी राहुल शर्मा भाजपा  युवा नेता के नेतृत्व में हुआ।  जिसमें8 वर्ष के ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगवाया व 12 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रथम व द्वितीय वैक्सीन की खुराक दी। 




इस संबंध में कोविड-19 वैक्सीनेशन मुफ्त कैंप आगे भी लगता रहेगा इस मौके पर व्यक्तियों में आकाश शर्मा विधानसभा सह संयोजक आईटी विभाग, संदीप ठाकुर, पंडित शिवम शर्मा, अभिषेक, राहुल यादव, विकास जाटव, नीरज त्यागी , दीपक पाल, नरेश भाटी, मुकेश शर्मा, सूरज सिंह, दीपक गुर्जर, रिजवान मलिक, आसिफ, सुनील, अनिल, राकेश, आदि लोग उपस्थित थे।

शनिवार, 16 जुलाई 2022

लोनी को लगे विकास के पंख :-रंजीता धामा

गाजियाबाद ।  लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड नं :- 5 न्यू विकास नगर कालोनी मे लगभग 56 लाख रूपये की लागत से गलियों का निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।इस अवसर पर कालोनीवासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का फूल-माला पहनाकर व ढोल बजाकर स्वागत किया । 

लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का उद्घाटन किया तथा कालोनीवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले काफी समय से इन गलियों के निर्माण की मांग कालोनी के लोगों दूारा की जा रही थी जिसको लेकर आज इन गलियों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है जल्द ही ये गलियों मे इंटरलाकिंग टाइल्स लगाकर व नाली बनाकर कार्य को कराया जायेगा जिससे कि कालोनीवासियों को सुविधा हो तथा गलियां सुन्दर बने ।

कालोनी कि महिलाओं ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष का गली बनवाने के लिये धन्यवाद दिया तथा पुन: आने वाले नगरपालिका चुनाव मे तन-मन-धन से रंजीता धामा को समर्थन देने की बात कही । 

इस अवसर पर जय भोले पंडित जी, अमिंत पंवार, अंकित ढाका, धीरेन्द्र बालियान,रामसहाय पडंतजी, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, हरबीर शर्मा, रमेश गुर्जर, उदयवीर, सुमन, मिथलेश, बबीता, मधु, स्वाति रितु समेत कालोनी की सैकड़ों महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे ।

जन-जन के विकास साथ-गाजियाबाद , हापुड़ बढ रहा है आगे--वी के सिंह









गाजियाबाद।गाजियाबाद - हापुड़ के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने  शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद में अनेकों योजनाओं व विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर क्षेत्र को सौगात दी। लोक कल्याण और क्षेत्र की आवश्यकता को समझते हुए यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य हैं जिससे सभी के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मंत्री  का प्रथम कार्यक्रम सरस्वती मैडिकल इंस्टीट्यूट के पास कमालपुर आलमपुर मार्ग का  'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत सड़क का लोकार्पण का हुआ। यह 6.00 किलोमीटर लंबा मार्ग 325.05 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क का लाभ क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा। उसके बाद वह पिलखुवा में  पहुंचे यहां पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा संचालित प्रेरणा शॉप का लोकार्पण किया सामाजिक उत्थान के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। 

   अगला कार्यक्रम पिलखुवा में  भूजल संरक्षण अभियान का शुभारम्भ  मंत्री जी द्वारा जारूकता रूपी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया गया।। जल बचाओ का यह महत्वपूर्ण कदम *जिला हापुड़*  के नागरिकों को जागरूक करेगा जोकि भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा। 

अगला शिलान्यास कार्यक्रम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिलखुवा धौलाना से देहरा कैनाल पटरी बार मदापुर गालन्द मार्ग का आयोजित हुआ। जिसके कार्य की शुरुआत मंत्री जी द्वारा की गई। यह कार्य 334.10 लाख रुपये की लागत से 5.830 किलोमीटर लंबा कार्य क्षेत्रवासियों के लिए कारगर साबित होगा। 

अगला कार्यक्रम भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अन्तर्गत पिलखुवा धौलाना से देहरा बाया हावल जादोपुर बड़ौर खूर्द मार्ग का शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों की मांग पर यह 275.90 लाख रुपये की लागत से 5.640 किलोमीटर लंबा यह कार्य की शुरुआत बेहद महत्वपूर्ण है जोकि क्षेत्र की जनता के लिए लाभकारी साबित होगी। 

इसी कड़ी में भी अगला कार्यक्रम भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 4.940 किलोमीटर लंबा और 320.12 लाख रुपये की लागत से यह पिलखुवा धौलाना मार्ग से आजमपुर बाया कन्दौर कन्दौली मार्ग का लोकार्पण किया गया। 

अंतिम कार्यक्रम ग्रामीण नवयुवकों के नव उदय का ग्राम पंचायत समाना में पंचायत भवन एवं लाइब्रेरी का उदघाटन किया।   मंत्री जी का हापुड़ में अच्छी शिक्षा के लिए सभी सार्थक प्रयास ही *जिला हापुड़* को एक अलग पहचान देते हैं।कर्यक्रम में जिला हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम जी, CDO प्रेरणा सिंह जी, धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया जी व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

भारत विकास परिषद संवाद शाखा गाजियाबाद का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न-*



 गाजियाबाद। भारत विकास परिषद संवाद शाखा ग़ाज़ियाबाद का अधिष्ठापन समारोह शनिवार को आरंभ  लायंस हॉस्पिटल के सभागार कवि नगर गाजियाबाद में संपन्न हुआ l

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में  राजीव गोयल  राष्ट्रीय समिति सदस्य गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का सानिध्य प्राप्त हुआ l पंकज सक्सेना  प्रांतीय अध्यक्ष,नरेंद्र शर्मा* प्रांतीय महासचिव, विपिन अग्रवाल* प्रांतीय वित्त सचिव,श्रीमती मुक्ता अग्रवाल प्रांतीय महिला संयोजिका,वरदान अग्रवाल  पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय मंत्री, श्रीमती इंदु वार्ष्णेय राष्ट्रीय समिति सदस्य ऑनलाइन भारत को जानो,प्रभाकर जे. पी.  प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार प्रवेश चंद्र गुप्ता  प्रांतीय सह सचिव एवं अतिरिक्त प्रभार प्रांतीय मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता प्रांतीय सह सचिव,योगेश कंसल प्रांतीय चेयरमैन नेत्र चिकित्सा शिविर,  की गरिमामय उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ l आदित्य गुप्ता प्रांतीय चेयरमैन स्थाई प्रकल्प एवं श्रीमती अरुणा सिंघल  ने बहुत ही सफल मंच संचालन किया l कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, वन्दे मातरम एवं अतिथि स्वागत के बाद एक बिटिया द्वारा बहुत ही सुंदर गणेश वंदना नृत्य के साथ हुआ l बहुत ही सुन्दर आतिथ्य करने वाली संवाद शाखा के दायित्व धारियों एवं सदस्यों से मिलकर  मन गदगद  हो गया |प्रांतीय महासचिव  नरेंद्र शर्मा  ने पिछले वर्ष इस वर्ष में बने नवीन सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई एवं नवीन कार्यकारिणी को भी दायित्व बोध कराया lआदित्य गुप्ता व शाखा अध्यक्ष  प्रदीप गुप्ता  ने इसी कार्यक्रम में विकास मित्र बनने की घोषणा भी । इस अवसर पर नवनिर्वाचित टीम के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता , सचिव   अजय कुमार बंसल , कोषाध्यक्ष डॉ अनुराग एवं महिला संयोजिका श्रीमती करुणा गुप्ता ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया।

गुरुवार, 14 जुलाई 2022

जरा सी बारिश से लोहा मंडी की सड़के हुई क्षतिग्रस्त, गड्ढों में भरा पानी

 

 गाजियाबाद। नगर निगम  के अधिकारियों की लापरवाही के कारण थोड़ी सी बारिश में ही संपूर्ण लोहा मंडी क्षेत्र में पानी भर गया और व्यापारिक गतिविधियों पर बहुत ही विपरीत असर पड़ा। 

 पानी भर जाने से लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोहा मंडी के अध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने बताया कि  बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लोहा मंडी से संपूर्ण भारतवर्ष में लोहा और इस्पात की आपूर्ति की जाती है और लोहा व्यापार से विभिन्न करों के रूप में देश और प्रदेश को राजस्व दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा गाजियाबाद नगर निगम को भी विभिन्न करों के रूप में काफी धन दिया जाता है ।परंतु लोहा मंडी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता है और क्षेत्र के निवासी, व्यापारी और बाहर से आने वाले व्यापारियों को बड़ी ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । 

श्री जैन बताया कि मंगलवार को हुई थोड़ी देर की ही बारिश में संपूर्ण लोहामंडी क्षेत्र जलमग्न हो गया और वाहनों की आवाजाही में बहुत असुविधा हुई,दुर्घटना का खतरा गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण लगातार बना रहा। उन्होंने जिलाधिकारी, मेयर, नगर आयुक्त से लोहा मंडी क्षेत्र की समस्त सड़कों को ठीक कराने की मांग की है। 


मंगलवार, 12 जुलाई 2022

श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज ने श्री दुधेश्वर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष श्री धर्मपाल गर्ग जी से की मुलाकात एवं उनके स्वास्थ्य का लिया हालचाल

 

गाजियाबाद। दिल्ली में श्री दूधेश्वर नाथ  मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग जी का स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए वसंत विहार दिल्ली में जाकर उनसे विशेष भेंट एवं कांवड़ मेले को लेकर चर्चा कि की।

इस अवसर पर साथ में दिल्ली गेट देवी मंदिर के महंत श्री गिरिशानंद गिरिजी महाराज एवं विजय मित्तल जी अध्यक्ष श्रूंगार सेवा समिति आदि ने मंदिर में हुए ब्रह्मलीन गोरी गिरी जी महाराज की पुण्यतिथि( संत सनातन कुंभ) मे उनका पूर्ण सहयोग से बाहर आये  करीब 2000 संतों ने 40 महामंडलेश्वर और जगद्गुरु शंकराचार्य के सभी संत महात्माओं एवं भक्तों ने भोजन प्रसाद श्री धर्मपाल गर्ग धर्म पत्नी गिन्नी गर्ग की तरफ से संपूर्ण व्यवस्था उनके द्वारा कि गई।इस अवसर पर महाराज श्री ने उनको माला एवं पटका पहनाकर बहुत बहुत आशीर्वाद दिया गया तत्पश्चात दुधेश्वर मंदिर विकास समिति के उपाध्यक्ष श्री अनुज धर्म गर्ग को भी माला पटका एवं मुमेटो भेंट कर बधाई एवं आशीर्वाद एवं साधुवाद दिया।

 राजस्थान बाड़मेर जिले के सुप्रसिद्ध मंदिर माता रानी भटियाणी जसोल जो कि हर रोज लाखों लोग मां के दर्शन करने आते हैं जोकि मां रानी भटियाणी मंदिर के संयोजक और व्यवस्थापक कुंवर  हरीशचंद्र सिंह  ठिकाना जसोल आज  भगवान बाबा दूधेश्वर नाथ दर्शन एवं जलअभिषेक कर सिद्ध समाधिया आशीर्वाद जो हमेशा बाबा दूधेश्वर के दर्शन करने के लिए समय-समय पर आते रहते हैं इस अवसर पर  मंदिर के मठाधीश श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया और महाराज श्री ने उनको पटका रुद्राक्ष माला एवं मोमेंटो भेट। मंदिर समिति कि ओर से  उनको सम्मानित किया । 


इंसान को जरूरतमनदों की हरसंभव सेवा करनी चाहिए: राजेश बंसल


गजियाबाद। हनुमान मंदिर घण्टा घर पर अपनापन फाउंडेशन की साप्ताहिक रसोई सेवा में संस्था के अध्यक्ष राजेश बंसल में प्रसाद वितरण कर शुभारम्भ किया तथा उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य भगवान के चरणों में समर्पित की जाने वाली लगभग 4 वर्षों से नियमित सेवा है जिससे हमें मानसिक संतोष मिलता है दिल को खुशी होती है। 

रसोई सेवा में सफाई, पौष्टिकता व गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए प्रसाद बनाया जाता है फिर उस के बाद संस्था के स्वमसेवको द्वार आम जरूरतमंद को वितरण करते हैं।

 इस अवसर पर संस्था के संयोजक अशोक कुमार गोयल ने कहा कि अपनापन फाउंडेशन द्वारा 45 नेत्र चिकित्सा शिविर लगाए हुए हैं जो शीघ्र शुरू किए जाएंगे इसके अतिरिक्त 3 महीनों से निरंतर गरीब विधवाओं को निशुल्क भोजन सामग्री देकर सेवा की जा रही है। यह कार्य सीमा गोयल के संयोजन में सफलतापूर्वक चल रहा है जिन विधवा बहनों को परिवार चलाने में वास्तव में परेशानी हो रही है संस्था की बहन सीमा गोयल के नेतृत्व में उन विधवाओं की सरकारी पेंशन शुरू करवाने में मदद कर रही है। 

आज की रसोई सेवा में मास्टर अमर दत्त शर्मा, नानक चंद गोयल,  आरके गोयल, राकेश स्वामी, विनोद गोयल, एनके गोयल, नीरज गोयल, विपुल अग्रवाल, रमेश चंद खजांची, अजय गर्ग किराना, सुदेश रानी, अमिता गोयल, रजनी गुप्ता, माया भारती व बांके बिहारी दुबे आदि संस्था के सदस्यों ने सेवा की।

दूधेशवरनाथ मंदिर के सोन्दर्य करणव कावड़ यात्रा को लेकरत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से श्रीमहंत नारायणगिरी महाराज कि भेंट

 

गाजियाबाद। लखनऊ मे 5 कालीदास मार्ग  मुख्यमंत्री आवास पर पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि ने  दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री महन्त योगी आदित्यनाथ महाराज से भेंट एवं मुलाकात दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पुरे करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं दूधेश्वर कोरिडोर बनाने एवं भगवान दूधेश्वर नाथ मन्दिर का सौंदर्यीकरण व श्रावण कांवड़ मेला 25/26/27 जुलाई को कांवड़ मेला है लाखों कांवडिये भक्त भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक करने आते हैं 

कांवड़ मेला की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री जी को महाराज श्री ने लेटर दिया ,साथ में कालका मन्दिर दिल्ली के महन्त सुरेन्द्र नाथ अवधूत  , गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार राज कौशिक ,आशू बिंदल ,अनिल सांवरिया  ने महाराज श्री के साथ जाकर मुख्यमंत्री जी से भेंट किया । विशेष रूप से महाराज श्री ने गाजियाबाद का नाम गजप्रस्थ करने का प्रस्ताव पास‌ किया जाये क्योंकि गाजियाबाद के नागरिकों का इच्छा है और पूर्ण प्रयास है कि गाजियाबाद को परिवर्तित करके गजप्रस्थ कर दिया जाये।, गजप्रस्थ नाम बदलने के विषय में महाराज श्री ने मुख्यमंत्री जी को पत्र दिया एवं विशेष चर्चा कि महाराज श्री प्रातः काल 10 बजे से लेकर 1 बजे तक मुख्यमंत्री आवास में रहे मुख्यमंत्री जी से भेंट किया , मुख्यमंत्री जी के साथ भोजन‌‌ प्रसाद ग्रहण किया , मुख्यमंत्री जी तत्काल गाजियाबाद के जिलाधिकारी को आदेश दिया कि दूधेश्वर मठ का कार्य एवं कांवड़ मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाया जाये इस अवसर साथ में राज कौशिक जी ने मोरारी बापू के ऊपर लिखी पुस्तक भेंट किया ,आशू बिंदल जी ने योगी जी को उनका छायाचित्र स्वयं‌ से बना हुआ भेंट किया। 






     

शनिवार, 9 जुलाई 2022

सामूहिक रूप से संस्थाओं ने किया वृक्षारोपणः सुभाष गुप्ता

 

गाजियाबाद। हमारा मकसद-हरा भरा जनपद की थीम पर राजनगर एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट पर वृहद रूप में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सी.एम.ओ. गाजियाबाद  भवतोश शंकरर के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि एक वृक्ष


जीवनभर हमें स्वच्छ ऑक्सीजन देता है एवं हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत के समकक्ष कार्य करता है। वृक्षारोपण कर हम स्वयं को तो स्वस्थ कर ही रहे हैं साथ ही साथ आने वाली पीढ़ी के लिए भी शु( वातावरण निर्मित कर रहे हैं।

मुख्य अतिथि ने स्वयं अनको पौधे लगाकर उपस्थित जन समूह का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि नामित मंडलाध्यक्ष रोटरी प्रशांत राज शर्मा अपनी समस्त टीम के साथ वृक्षारोपण कार्य में सहयोग करते हुए इसे आगामी पीढ़ी के लिए पुण्य कार्य करने के समकक्ष बताकर वृक्षारोपण के फायदो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। 

रेडक्रास के सभापति एवं भा वि प के राजनगर एक्सटेंशन शाखा के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने शमशान भूमि पर वृक्षारोपण करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे इस वर्षा ऋतु में लगाने का आग्रह किया एवं सभी को शपथ दिलाई कि इस वृक्षारोपण की सुरक्षा करने का कार्य भी हमें करते हुए राजनगर एक्सटेंशन की भूमि को हरा-भरा करना ही हमारा मकसद रहेगा जिससे कि यहां पर स्वच्छ हवा व ऑक्सीजन निरन्तर रूप से मिलती रहे एवं सभी स्वस्थ रहें। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद की राजनगर एक्सटेंशन शाखा सहित इंडियन रेड क्रास सोसाइटी, रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर, कल्पतरू ट्रस्ट, इन्टैªक्ट क्लब सेवा भारती स्कूल के अनेको सदस्यों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में रेडक्रास सचिव डॉ. किरण गर्ग, भाविप सचिव अनुराग अग्रवाल, रोटरी अध्यक्ष रो. अनुपम गोयल, रोटरी सचिव रो. आशुतोष शास्त्री, रो. धवल गुप्ता, विपिन अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल, संगीता माहेश्वरी, काजल छिब्बर, प्रमोद ठेकेदार, शमशान घाट व्यस्थापक अली, राजीव शर्मा, विजय नामदेव, विवेक त्यागी, राकेश चतुर्वेदी, विरेन्द्र अरोडा, गीता जी, संदीप गुप्ता, रो. खत्री, रविन्द्र जैन, विनीता पाल, मनीष सक्सेना, डी.सी.बंसल आदि ने आयोजन की व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान किया।

चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

 

गाजियाबाद । चिल्ड्रन एकेडमी  स्कूल विजयनगर के बच्चों ने आज सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु एक जागरूकता रैली जगह-जगह निकाली और छात्राओं ने नुकड़ नाटक द्वारा लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया।


मंगलवार, 5 जुलाई 2022

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज का ससंघ मंगल प्रवेश, भारतीय संस्कृति का स्थायित्व बनाए रखने में जैन संतों की अहम भूमिका है-- आचार्य विमर्श सागर

 

 


     गाजियाबाद।   श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज का ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। परमपूज्य भावलिंगी संत,आचार्य श्री 108 विमर्श सागरजी महामुनिराज का ससंग (23 पिच्छी)मुनिराजों एवं अनेकों साध्वियों के साथ धूमधाम से बैंड बाजों के साथ सुबह मंगल प्रवेश हुआ। 


जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि आचार्य श्री 108 विमर्श सागरजी महा मुनिराज ससंघ तेईस पिच्छीधारी मुनियों एवं अनेकों साध्वियों के साथ तीर्थ क्षेत्र रामपुर से गाज़ियाबाद की ओर पैदल मंगल विहार करके ग़ाज़ियाबाद में एम एस एस गोबिंदपुर में पहुँचे जहाँ पर मुनि महाराज की आरती करके सभी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया ।उसके उपरांत एम एस एस में जैन बन्धु एवं महिलाओं ने मुनिवरों को आहार दिया।उसके उपरांत सायं गुरु भक्ति हुई जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया और गुरू भक्ति का आनंद लिया। 

सुबह 5 जुलाई को आचार्य संघ ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर की ओर मंगल विहार किया जिसमें कई सौ की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु चल रहे थे तथा रास्ते में मुनिश्रेष्ठों का संघ शास्त्रीनगर जैन मंदिर में रूका जहाँ पर उनका शास्त्रीनगर जैन समाज ने भव्य स्वागत किया तथा पाद प्रच्छालन करके आशीर्वाद लिया। 

जगह जगह जैन समाज के लोगों ने आरती करके आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया।उनका मंगल प्रवेश आज सुबह ९ बजे बड़े ही धूमधाम से बैंड बाजों के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में हुआ।जहाँ पर सैकड़ों पुरुषों महिलाओं ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन किया।यह दृश्य बड़ा ही मनोहारी था चारों तरफ़ आचार्य श्री के जयकारे लग रहे थे। यहाँ पर आचार्य श्री  मुनि संग चार महीने का चातुर्मास कविनगर जैन मंदिर में ही करेंगे।

इस अवसर पर एटा,दिल्ली,जबलपुर,मध्य प्रदेश,हरियाणा,उत्तरांचल आदि प्रदेशों से सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए।जैन समाज द्वारा सभी भक्तगणों का स्वागत किया गया इस अवसर पर जिला गाज़ियाबाद की समस्त महिला समितियौं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अजय जैन ने बताया कि 13 जुलाई दिन बुधवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर में बड़े ही उत्साह के साथ मंगल कलश स्थापना की जाएगी है जिसमें पूरे देश से भारी संख्या में जैन भक्त उपस्थित होंगे।

मंगल प्रवेश के अवसर पर बोलते हुए आचार्य  विमर्श सागरजी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति का स्थायित्व बनाए रखने में जैन संतों की अहम भूमिका है भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में चरितार्थ करने वाले जैन संत निरंतर आत्म कल्याण के साथ साथ प्राणिमात्र के कल्याण की भावना भी अपने अंदर संजोये रहते है यही कारण है कि जैन दिगंबर संत वर्षाकाल के प्रारंभ होते ही एक स्थान पर ठहर जाते हैं । जिससे किसी भी सूक्ष्म से सूक्ष्म जीभ का भी उनके द्वारा हिंसा न हो।

चार्तुमास काल निकट होने से सम्पूर्ण भारतवर्ष में जैन संत चातुर्मास हेतु एक नियत स्थान पर पहुँच रहे हैं उसी के तहत हमारा संग भी श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर पहुँच चुका है। 

आचार्य श्री 108 विमर्श सागरजी महामुनि राज का सन 2022 का जिनागम पंथ प्रभावक स्वर्णिम विमर्श वर्षा योग उत्तर प्रदेश की पुण्य धरा गाज़ियाबाद में होने जा रहा है उनके आने से ग़ज़ियाबाद की धरा आज पवित्र हो गई है जन्मों जन्मों के सातिशय पुण्य जब फलित होते हैं तब प्राणियों को निर्ग्रंथ तपोधन  वीतरागी संतों के दर्शन होते हैं ऐसा ही महान अवसर ग़ाज़ियाबाद निवासी जनों को आज मिला है।

इस अवसर पर जम्बू प्रसाद जैन अध्यक्ष प्रदीप जैन महामंत्री प्रदीप जैन कोषाध्यक्ष विवेक जैन रिषभ  जैन अजय जैन धर्मेन्द्र जैन सुनील जैन साधना जैन रेखा जैन ,स्नेहा जैन ,संगीता जैन नीतू जैन स्वाती जैन पुष्पा जैन,शशि जैन विभा जैन विनय जैन नरेंद्र जैन गोपाल जैन दीपक जैन प्रखर जैन तरस जैन संजय जैन संदीप जैन राजू जैन DK जैन राजेंद्र जैन नीतीश जैन ने सत्यम जीवेन्दर् जैन अशोक जैन आर सी जैन राजू जैन आदि का विशेष योगदान रहा।


पर्यावरण का संरक्षण पौधरोपण से ही सम्भव है---वी के सिंह

 

गाजियाबाद। सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. जनरल वी.के. सिंह ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया।  

मंत्री के प्रयासों से गाजियाबाद में अनेकों लोक कल्याणकारी कार्य प्रगति पर हैं जिसके परिणामस्वरूप गाजियाबाद की जनता को  विकास को गति देते हुए आज वी.के. सिंह का पहला कार्यक्रम NDRF, 08 वाहिनी गोविंदपुरम, गाजियाबाद में आयोजित हुआ जहां उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण पौधरोपण से ही सम्भव है। 

इसके बाद वह  वी.के.सिंह  गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के गांव रावली में पहुंचे वहाँ क्षेत्रवासियों की ही आवश्यकता के अनुसार आज यहां से मुरादनगर-सुराना-चांदी नगर बस सेवा का शुभारंभ किया। इस बस सुविधा से  से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में आसानी और एक सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही एक बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट क्षेत्रवासियों की आवश्यकता को पूरा करेगा। 

उसके बाद वह डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जहां उन्होंने MNCU/KMC का उद्घाटन किया। इन सभी सुविधाओं से नए पैदा हुआ बच्चों की देखभाल के लिए मां महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगी। 

इससे बच्चे की देखभाल स्वयं मां कर सकेगी। इस इकाई में मां अपने बीमार बच्चे के साथ 24X7 रह सकेगी एवं बच्चे को स्तनपान कराने और कंगारू मदर केयर (केएमसी) को बेहतर तरीके से देने में सक्षम होगी। केएमसी एक अनूठा तरीका है जिसमें मां अपने बच्चे को अपनी छाती पर त्वचा से त्वचा के संपर्क में रखती है। 

गाजियाबाद के समुचित विकास के लिए  सांसद  पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं, और उनके अनेकों प्रयासों से आज खुशहाल और समृद्ध गाजियाबाद का सपना पूरा हो रहा है।