शुक्रवार, 26 जनवरी 2024

इनरव्हील क्लब की बहनों ने गणतंत्र दिवस ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों को उपहार देकर मनाया



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
गाजियाबाद : ममता की छांव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के बच्चों के लिए संत रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर में संचालित इंदु शिशु विद्या सदन में  75 वां गणतंत्र दिवस उल्लास से मनाया गया ।  अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रीय गान के पश्चात इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ  से आई हुई  बहनों ने सरस्वती मां और भारत मां की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित की। 
बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाएं।इस अवसर पर ट्रस्ट के नए चेयरमैन मेघराज अरोड़ा  को भी बधाई दी गई। कार्यक्रम में  क्षेत्रीय पार्षद भारत गौतम ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की  शुभकामनाएं दी और उन्होंने स्कूल के पास के सामुदायिक केंद्र को  स्कूल के बच्चों को योग और खेल  कराने  के लिए अनुमति भी प्रदान की। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक  राज कुमार आर्य, मंत्री आमोद कपूर  , चेयरमैन मेघराज अरोड़ा व संरक्षक स्वरूप नारायण ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
 इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एम.  एल. त्रिपाठी, सचिव  व स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, कार्यालय प्रमुख  बी. डी. सागर , ट्रस्टी  मुन्नी लाल बरनवाल , मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष    मंजू त्रिपाठी ,  सुधा रानी, सुशीला सागर ,  एस. के. उपाध्याय , द्रौपदी बरनवाल, संजीव बरनवाल, प्रीति कुकरेजा, बालकृष्ण कुकरेजा एवं इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ की   प्रेसिडेंट उमा शर्मा , सेक्रेटरी वंदना गर्ग ,स्वाति खंडेलवाल, वाइस प्रेसिडेंट अलका गोयल, रश्मि पांडे, आनंदित भौमि,योग शिक्षिका अर्चना शर्मा, शिवानी प्रिया सेठी, राजेश सिंह व आयुष भी उपस्थित रहे।

          इनरव्हील क्लब की बहनों ने बच्चों को स्वेटर ,समोसे, लड्डू और चॉकलेट वितरित किए । मंजू त्रिपाठी ने बच्चों को गर्म जुराब व  पार्षद भारत गौतम ने बच्चों को बिस्किट के पैकेट व चेयरमैन मेघराज अरोड़ा ने बच्चों को टॉफियां वितरित की।

           

       विदित हो  गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा इस बार भव्य रूप से मनाने की घोषणा की गई थी जिसमें झांकी और रैली निकालने का भी कार्यक्रम था परंतु स्कूल की उप प्रधानाचार्य मंजू मल्होत्रा  के पति मुकेश मल्होत्रा का गत 21 जनवरी  को असामयिक स्वर्गवास हो गया जिसके कारण बड़े कार्यक्रम को स्थगित करके गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बहुत सूक्ष्म रूप में मनाया गया। कार्यक्रम  के पश्चात दिवंगत मुकेश मल्होत्रा की स्मृति में  दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।

बुधवार, 24 जनवरी 2024

स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में मनाई गई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में मनाई गई। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन व महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि जननायक कर्पुरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहे।  उन्हें जन-नायक कहा जाता था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया मे हुआ, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है।

भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे।लोकनायक जयप्रकाशनारायण एवं समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया इनके राजनीतक गुरु थे! आज उपस्थित लोगों में मुख रुप से फैसल हुसैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष राजन कश्यप महानगर महासचिव विशाल वर्मा जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव एडवोकेट ओमप्रकाश खंडेलवाल वरिष्ठ सपा नेता मधु चौधरी प्रदेश महासचिव महिला सभा सत्येंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा रश्मि चौधरी जिला अध्यक्ष महिला सभा मनोज पंडित महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव महानगर उपाध्यक्ष कृष्ण यादव जिला सचिव ताहिर हुसैन प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग किरण कालिया प्रदेश सचिव महिला सभा अनुष्का सिंह महानगर सचिव कर्मवीर सिंह जिला सचिव दीपक शर्मा रूबी पठान डसना नगर अध्यक्ष मुकेश ठाकुर बबलू सैनी दानिश खान रशीदा खान आशु अब्बासी जिला सचिव अत्ताउल्लाह खान शशि कश्यप जिला महासचिव महिला सभा गुड्डू चौधरी आदिल खान रामपाल जाटव रवि सिंह मंजू चौधरी रिजवान चौधरी आरिफ कसर राहुल रावत कार्यालय प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने रामोत्सव के अंतिम भंडारे का आयोजन किया

 

               मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःभगवान राम के अयोध्या पधारने के उपलक्ष्य में राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा रामोत्सव मनाया गया। 1 जनवरी से 24 जनवरी तक मनाए गए रामोत्सव में संस्था द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया व जरूरतमंद लोगों को गरम कपडे वितरित किए गए। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संस्था की सभी सदस्यों के घर हनुमान चालीसा का पाठ व राम आरती हुई। भगवान राम के चरणों में 108 दीपक अर्पित किए गए और घरों को सजाया गया। रामोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रयाद ग्रहण किया।सुशीला, रेनू अग्रवाल, नूतन बंसल आदि ने भी सहयोग दिया।

विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल को हराकर वनस्थली पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में पहुंचा

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःराजनगर एक्सटेंशन स्थित एके क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे ऑल इंडिया टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 14 में वनस्थली पब्लिक स्कूल व विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेले गए मैच में वनस्थली पब्लिक स्कूल 32 रन से विजयी रहा। इस जीत के साथ ही वनस्थली पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में पहुंच गया। वनस्थली पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया। कोविद ने सबसे अधिक 67 रन बनाए। शेखर ने 40 रन का योगदान दिया। आदर्श ने 2 विकेट लिए। 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल 20 ओवर में 3 विकेट पर 135 रन ही बना पाया और उसे मैच में 32 रन से हार का सामना करना पडा।

रेनबोन्यू पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन हुआ

  

                 मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःप्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। सांस्कृतिक उत्सव के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने  चंद्रगुप्त मौर्य व झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नाटक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीश अग्रवाल व प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां एक तरफ छात्र-छात्राओ को अपनी प्राचीन भारतीय संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है, वहीं दूसरी तरफ उन्हे भारतीय मूल्यों को आत्मसात करने का सुनहरा अवसर भी प्राप्त होता है। 

अतः छात्र-छात्राओं को ऐसे आयोजनों में अवश्य भाग लेना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने नाटक व रंगारंग कार्यक्रमों से दिखाया कि आचार्य चाणक्य के मार्गदर्शन में चंद्रगुप्त मौर्य ने ना सिर्फ मौर्य राजवंश की स्थापना की, वरन वे भारत के महान सम्राट भी बने। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता व शौर्य के भी उन्होंने रंगारंग कार्यक्रमों से दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रविवार, 21 जनवरी 2024

सांसद वी के सिंह ने नई दिल्ली से अयोध्या के जाने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को रवाना किया


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह  ने नई दिल्ली से अयोध्या के लिए जाने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को रवाना किया। इसके साथ ही अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्र मे मंत्री जनरल साहब अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिंह  के साथ उपस्थित होने के लिए इसी फ्लाइट से अयोध्या के लिए रवाना हुए। केंद्र सरकार के प्रयासों से अयोध्या के आवागमन हेतु यातायात के सुचारू प्रबंध किये जा रहे हैं। इसी कड़ी को सार्थक बनाने के लिए  जनरल साहब ने इस पहली फ्लाइट को आज रवाना किया। पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या की पावन भूमि का लगातार विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के विशेष पर्यटक स्थलों में अयोध्या की पावन भूमि सम्मिलित है और देश के सभी नागरिकों को वहां जाने के लिए सुचारू यातायात प्रबंधन मिल सके इसीलिए आज इस पहली फ्लाइट को दिल्ली से रवाना किया गया। इसके साथ अयोध्या जाने के लिए बस, ट्रेन इत्यादि की भी उचित व्यवस्था की गई है। 


सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का 128 वाँ जन्मदिवस मनाया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रविवार को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय सुभाषिनी ऑफसेट, जगदीश नगर, गाजियाबाद पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 128वां जन्मदिवस (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का अवतरण इस धरा पर 23 जनवरी 1897 को हुआ) बड़ी धूम-धाम से मनाया गया।

   समारोह का शुभारंभ सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया,इस अवसर पर देशवासियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी भारत माता के ऐसे लाल थे जिन्होंने हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की चाहे वो आई सी एस की परीक्षा हो चाहे कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहे जर्मनी जाकर हिटलर से मुलाकात करके भारत को आजाद कराने के लिए प्रयास करना चाहे आंग्रेजों के खिलाफ आजाद हिंद फौज को लेकर लड़ाई लडना हो आजाद हिंद सरकार की स्थापना करना हो वास्तव में नेताजी सुभाष के प्रयासों का ही परिणाम था कि अंग्रेज भारत छोड़कर गए।सुभाषवादी पार्टी का निर्माण ही शहीदों क्रांतिकारीयों के उद्देश्य को पुरा करने के लिए ही किया गया है। 

पार्टी के राष्ट्री संयोजक सतेन्द्र यादव द्वारा नेताजी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रृद्धांजलि देते हुऐ कहा यह आजादी हमे किसी तोहफे अथवा उपहार मे नहीं मिली है इसके लिए भारत माता के करोड़ों करोड़ों लाल बलिदान हुऐ है आज नेताजी के जन्मदिवस पर हमे प्रण लेना चाहिए कि उन्होंने जो सपना देखा था उसे पुरा करने की दिशा मे कार्य करे जैसे सम्पूर्ण भारत में एक शिक्षा हो व सभी को शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्त सुविधा निशुल्क प्राप्त हो आत नेताजी के सपने को पुरा करने के लिए सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी निरंतर लड़ाई लड रही है और देश हित मे शहीदों क्रांतिकारीयों के सपनों को पुरा करने के लिए निरंतर लगी रहेगी।  नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने  गाजियाबाद लोकसभा सीट से धीरेन्द्र सिंह भदौरिया को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। धीरेंद्र सिंह भदोरिया ने नेताजी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा मैं नेताजी के आदर्श को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ूंगा और अपने शहीदों क्रांतिकारी के सपने से जन-जन को अवगत कराकर उसे दिशा में आगे बढ़ने का कार्य करूंगा। 

  नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मदिवस समारोह को प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा , मुरादनगर विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा ‘होदिया’ आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुजीत तिवारी प्रदीप पाठक  कमल यादव अवधेश कुमार रजनीश द्विवेदी विजय सिंह संतोष कुमार राजू कुमार राधेश्याम सुभाष चंद्र पांडे संजय श्रीवास्तव रंजीत शर्मा गणेश शर्मा डॉ अशोक शर्मा अजय श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव आर पी शुक्ला अनिल मिश्रा सुनील श्रीवास्तव सी बी मौर्य सीबी सिंह राजकुमारी यादव  हरिओम तिवारी मीनाक्षी चौधरी अनिल दुबे तिवारी महेश पांडे मनोज लाल रामजन्म भारती अमरजीत यादव विनय सिंह पीके सिंह सियाराम यादव प्रभा शंकर सिंह, राजेंद्र यादव ,राजेंद्र गौतम,  संजय पासवान, कृष्ण मोहन झा,सूरज सन्यासी अनिमेष सिन्हा अभिलासी जी बी एम वर्मा अनिल श्रीवस्त्व, अर्जुन सिंह, रघुबर यादव, सुनील दत नेता जी, दीपक वर्मा, विवेक राणा, हरीश शर्मा, जगदीश राय गोयल, आबिद, नसरुद्दीन मलिक, इरशाद, अक्षय कुमार, रोहित, रिंकू, दीपक पाल, विकास कुमार, नरेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

डॉ. बीपीएस त्यागी ने इस्कॉन मंदिर की गंगा जल से की सफाई -इस्कॉन विधि के खिलाफ जाकर वीके सिंह द्वारा मंदिर की सफाई करने से आक्रोशित हैं डॉ. त्यागी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। राष्ट्रवादी जनसत्ता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रभारी व  वरिष्ठ ईएनटी सर्जन प्रोफेसर डॉ. बीपीएस त्यागी ने रविवार को राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर की गंगाजल से सफाई की। यह कदम उन्होंने स्थानीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह द्वारा इस्कॉन की विधि  का पालन नहीं कर शुक्रवार को इस्कॉन मंदिर की सफाई करने से आक्रोशित होकर उठाया है। इस अवसर पर डॉ. त्यागी ने वीके सिंह से सवाल किय कि बीजेपी की एक सांसद ने पिछले दिनों इस्कॉन को गाय कटवाने वाली संस्था बताया था। अब इस्कॉन मंदिर की सफाई करके वीके सिंह जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं? वह भी इस्कॉन विधि का उल्लंघन करके। साथ ही डॉ.त्यागी ने इस्कॉन के सदस्यता छोड़ने के सवाल पर कहा कि अपने गुरु जी के निर्देश के बाद उन्होंने अपना निर्णय वापस लिया है।  इस्कॉन में कोई भी कार्य से पहले महामंत्र का जाप किया जाता है जो उन्होंने नहीं किया । एक तरह से उन्होंने इस्कॉन विधि का घोर अपमान किया है। उन्हें इसके लिए इस्कॉन और जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निमंत्रण को लेकर गाजियाबाद का  नाम और प्रसिद्ध ज़रूर हो गया है ।यह गाजियाबाद जनपद के लिए बड़ी बात है,ऐसे सांसद हमे मिले है,जिन्होंने पिछले दस सालो में ग़ाज़ियाबाद में इलेक्शन के मोके पर देखा जाता है ।बीपी त्यागी ने कहा कि अहम बात तो यह है कि सांसद 10 साल में पहली बार इस्कॉन मंदिर में सफ़ाई करने का नाटक करते है । इन्ही की एक पूर्व मंत्री श्रीमती मेनका गांधी इस्कॉन को गाय को कटवाने वाली संस्था बताती है । उन्होंने कहा है कि गाजियाबाद के लिए गौरव का पल शायद वह होता जब मसांसद जनता के बीच में रहकर बिना लखनऊ फ़ोन करे यंहा चार हॉस्पिटल बनाते । हॉस्पिटल में मरीजों को सब सुविधाये मिलती । जच्चाबच्चा को समय से सुविधा मिलती । एम्बुलेंस समय से पहुँच कर मरीजों का इलाज समय से करवाती न की  दिल्ली पहुँचाती ,एम्बुलेंस में डिलीवरी के लिए मेल नर्स के बजाय फीमेल नर्स होती , तो कितना अछा होता ।हिंडन नदी चीख चीख कर बोल रही है के मुझे साफ़ करो , ग़ज़ियाबाद के सारे पार्क गंदे है । कूड़े को डिस्पोजल के लिये कोई जगह नहीं है । ग़ाज़ियाबाद की जनता को छोड़िए उनका एक भी जनप्रतिनिधि उनके साथ नहीं है । ग़ाज़ियाबाद के अधिकारियो को फ़ोन करवाया जाता है कि मेरे नाम के पथर नहीं लग रहे है । जो जन प्रतिनिधि पिछले 10 साल में जनता से नहीं मिला वह अब मंदिरों को साफ़ करने का नाटक करेगे तो क्या तीसरी बार जनता ऐसे प्रतिनिधि को अपना बहुमूल्य वोट देगी ?? सोच से परे है । उन्होंने सवाल किया कि गाजियाबाद में राज्यसभा सांसद हो या  विधायक हो , लेकिन वह सिर्फ अपने क्षेत्र में ही रहकर भगवान की आस्था में लीन रहेंगे। लेकिन भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या जी में रहने का हसौभाग्य हमारे सांसद गाजियाबाद के मिस्टर इंडिया (कभी न दिखने वाले )जनरल वीके सिंह को ही क्यों प्राप्त हुआ है, गाजियाबाद का गौरव और सम्मान उनके रहते न तो बढ़ पाया है और आगे ही बढ़ पाएगा ।

22 जनवरी की अभूतपूर्व दीपावली होगी सनातनी इतिहास के पन्नों में दर्ज : संजीव गुप्ता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लगभग पांच सौ वर्षों के पश्चात अयोध्या में बना रहे भव्य एवं दिव्य श्रीराम जी के मंदिर में उनके बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से गदगद व भावुक होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के प्रमुख उद्योगपति संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले पांच सौ सालों में हमारे पूर्वजों ने हमारे आराध्य भगवान श्री रामजी के मंदिर निर्माण के लिए जो अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं‌। उनका फल हमारे जीवनकाल में भगवान श्रीराम जी के भव्य एवं दिव्य मंदिर के रूप में अयोध्या में प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानव जाति का अस्तित्व केवल आस्था और विश्वास पर ही टिका हुआ है। इसलिए भौतिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक रास्ते पर भी लगातार चलते रहने से ही हमारे जीवन मूल्यों की रक्षा होती है। 

इसलिए 22 तारीख को सभी देशवासी हर्षोल्लास व भक्ति भावना में लीन होकर, अपने घरों व आसपास के पूजा स्थलों पर जाकर पूजापाठ करें। तथा नए वस्त्र धारण करें और त्योहार मनाते हुए अपने घरों में पकवान आदि बनाये तथा शाम को दीपोत्सव मनाते हुए अपने आसपास के लोगों को प्रसाद रूपी मिठाइयां भी बाटें तथा इस दिन को एक यादगार दीपावली के रूप में मनकर इतिहास के पन्नों में दर्ज कारायें।

शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

गुरुद्वारा नानक सिमरन सभा भगवान राम के स्वागत के लिए भव्य ढंग से सजा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भूड भारत नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सिमरन सभा में भगवान राम की 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का  जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारे को समारोह के लिए भव्य ढंग से सजाया गया है। गुरुद्वारे के प्रधान  व रोजबेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगिंदर सिंह ने कहा कि 500 वर्ष के इंतजार के बाद वह शुभ घडी आई है, जब भगवान राम अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे। भगवान राम किसी एक धर्म के नहीं सभी के हैं। अतः उनके राम मंदिर में विराजमान होने का जश्न ऐसा मनाया जाए कि वह हमेशा याद किया जाए। गुरुद्वारा गुरु नानक सिमरन सभा को 22 जनवरी के लिए सजा दिया गया है।

सी. आर. एच एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया

 

गौरव गुप्ता सत्ता बन्धु

ग्रेटर नोएडा। सी.आर.एच एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया सेक्टर 35 में सी.आर.एच.ई.एन.टी.एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की द्वितीय स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर गुरु गोविंद सिंह जी की तस्वीर पर माला अर्पित कर प्रकाश पर्व मनाया गया। 

सभी गुरुओं का स्मरण किया गया एवम् उनके बताएं मार्ग राष्ट्ररक्षा,धर्मरक्षा एवम सेवा पर चलने का संकल्प लिया गया,उसके बाद पूज्य माता श्री श्रीमति आदर्श मोहन कौर को सी.आर. एच.के डायरेक्टर डॉक्टर हरप्रीत सिंह कोचर और डॉ रचना गर्ग ने माल्यार्पण कर सम्मान किया, उसके बाद के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी चक्रपाणि महाराज को संस्था की तरफ से माला पहना कर सम्मानित किया एवम् दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया, इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉक्टर हरप्रीत सिंह कोचर, डॉ रचना गर्ग ने भी सभी को संबोधन किया डॉ हरप्रीत सिंह कोचर ने कहा की हमें खुशी है की सेवा उद्देश्य को लेकर हम चले थे उसमें भगवान और गुरुओं की आशीर्वाद से हम सबके साथ आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने सभी कर्मचारी को तन मन से सेवा भाव से जुड़ने का संकल्प दिलवाया।डायरेक्टर डॉक्टर रचना गर्ग ने अपने संबोधन में कहा की हमारा उद्देश्य है कि सबको सही इलाज मिले ताकि मरीज दुखी होकर आता है वह खुश होकर वापस लौटे सबके चेहरे पर मुस्कान ही हमारा उद्देश्य है, पूज्य माता श्री ने अंग्रेजी में सभी का आभार व्यक्त किया और मंगल कामना किया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की हमें बहुत खुशी है कि सी .आर. एच.एक वर्ष के अंदर ही एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, ईएनटी संबंधित इलाज और ऑपरेशन की सफलता एक ऊंचाई प्राप्त की है हमने जो सोचा था रास्ते पर दिन प्रतिदिन आगे दिन बढ़ रहे हैं हमें आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आने वाले कुछ सालों में इस संस्था की ब्रांच पूरे देश में फैल जाएगी यह एक बट वृक्ष की तरह पूरे देश और विश्व में सी.आर. एच.देश और विश्व के लोगों की गुणवत्ता वाला सेवा प्रदान करेगा, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विश्व ब्रह्म ऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति डॉ.बीके शर्मा हनुमान जी ने डॉ हरप्रीत सिंह कोचर और सभी मैनेजमेंट कमेटी और कर्मचारियों को बधाई दी। 

अमित नागर  ने सी.आर. एच.की प्रशंसा करते हुए हर सहयोग की अपील की, सिद्धि कोचर ने भी अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर यज्ञ अनुष्ठान भी हुए तथा सभी ने भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुए और प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ विजई होने वाले को मुख्य अतिथि स्वामी चक्रपाणि महाराज द्वारा सम्मानित किया जिसमे मुख्य है, विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा  डॉ हरप्रीत सिंह कोचर और डॉ रचना गर्ग तथा डॉक्टर सलमान खान, मनोज सिन्हा शिखा, निशि तयाल, नेहा चौधरी, प्रिया पाठक, राहुल, कपिल,अमित ,अखिलेश ,रोहित नगर, पंकज शर्मा,राहुल, छुट्टन ,किशनचंद, संतोष,हिमांशी सिंघल, रंजीत मलिक, नेहा आदि को सम्मानित किया गया, उक्त जानकारी श्री बी.के. शर्मा हनुमान जी ने दिया

बीस रुपये प्रति कुन्तल गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी ऊँट के मुँह में जीरा : रालोद

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज सरकार द्वारा गन्ने का आधे से ज़्यादा सीज़न बीत जाने के बाद सरकार ने तीन वर्षों में गन्ने के मूल्य में बीस रुपये बढ़ोतरी करके गन्ना किसानों के ज़ख़्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है । पिछले कई माह से रालोद द्वारा माँग की जा रही थी कि गन्ना मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति कुन्तल किया जाय । आज गन्ना मूल्य में बहुत कम बढ़ा कर सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है । इससे भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है । पिछले वर्षों में किसान की फसलों के उपज में लागत कई गुना बढ़ गई है । खाद बिजली , किटनाशक , बीज काफ़ी महँगी हो गई है । मगर किसान विरोधी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है । आने वाले लोकसभा चुनावों में किसान भाजपा को सबक़ सिखाने का काम करेगा ।

भारतीय सैन समाज धूमधाम से मनाएगा कर्पूरी ठाकुर जयंती -समाज के लोगों को घर घर जाकर निमंत्रण दे रहे पदाधिकारी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती भारतीय सैन समाज धूमधाम से मनाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आगामी 24 जनवरी को नंदग्राम सिहानी रोड के पास होगा। पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। सैन समाज के महानगर अध्यक्ष विजय कुमार सैन ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। समाज के तमाम लोग और संगठन के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों घूकना में बालकिशन जी राशन वालों के घर बैठक कर कार्यक्रम करने की रणनीति बनाई थी। कार्यक्रम में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक उत्थान में शिक्षा की भूमिका पर चर्चा होगी। संगठन ने कार्यक्रम में माननीय महापौर सुनीता दयाल जी और माननीय साहिबाबाद विधायक श्री सुनील शर्मा जी कार्यक्रम में शिरकत कर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। बृहस्पतिवार रात समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय बाबूलाल सैन, सतीश सैन, चमन सैन, प्रमोद राजोरिया,  घनश्याम सैन, अमित शिशौदिया,सतीश भारतीय समेत तमाम पदाधिकारियों ने लोगों से जनसम्पर्क कर कार्यक्रम शामिल होने की अपील की।

बुधवार, 17 जनवरी 2024

रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद ने नंदी पार्क में गोवंशों की हरा चारा सेवा की, कार्यरत सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों को कंबल भी विपरीत किए

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आज घने कोहरे के बावजूद भी रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद द्वारा नंदग्राम गाजियाबाद स्थित नंदी पार्क में साप्ताहिक गोवंश हरा चारा सेवा नियमित रूप से की गई। तथा नंदी पार्क में कार्यरत सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों को कंबल भी विपरीत किए गए।

 यह जानकारी सभापति डा० सुभाष गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि  पिछले कई वर्षों से  हम सब मिलकर गाजियाबाद के नंदी पार्क में साप्ताहिक नंदी हरा चारा सेवा कर रहे हैं जिसका मुल उद्देश्य यह है कि  गाय की सेवा तो सब कर रहे हैं लेकिन नंदी गौवंश सेवा से अछूते रह जाते हैं इसलिए हम हर सप्ताह नंदियों को हरा चारा खिलाकर पुण्य लाभ कमाना चाहते हैं।आज नंदियों को हरा चारा खिलाने के साथ-साथ गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संचालित इस नंदी पार्क में कार्यरत सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों को कंबल भी विपरीत किए गए। आज की सेवा में सभापति डॉ सुभाष गुप्ता के साथ आजीवन सदस्य धवल गुप्ता व शुभम चतुर्वेदी के अतिरिक्त काफी संख्या में रेड क्रॉस वालिन्टीयर्स भी उपस्थित रहे।


गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने माथा टेका,किया सम्मानित

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड बजरिया पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का प्रकाश पर मनाया जा रहा है।क्षसोमवार से चल रहे अखंड पाठ की सुबह समाप्ति हुई है फिर कड़ा प्रसाद वितरित किया आए हुए सभी श्रद्धालुओं को कड़ा प्रसाद वितरित के बाद  कीर्तन आरंभ हुआ। सबसे पहले स्त्री सत्संग के द्वारा कीर्तन की आरंभता की गई इनके अपरांत बीवी चरणजीत कौर खालसा ऑस्ट्रेलिया वाली इनके द्वारा गुरु जस गायन किया गया। 

इनके कीर्तन के उपरांत रागी सिंह चरणजीत सिंह खालसा दिल्ली वाले कीर्तन गायन करके गुरु इतिहास श्रद्धालुओं को बताएंगे फिर अरदास होगी और गुरु साहब का लंगर चलेगा गुरु इच्छा तक। बुधवार को गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेश केमंत्री नरेंद्र कश्यप ने माथा टेका, तथा गुरूद्वारा कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया।

गुरुद्वारे के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया कि आज विशेष तौर पर सीएमओ साहब के सहयोग से फ्री कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर श्रीमती पवन कुमारी  के नेतृत्व में अंबिका,रोही नाज,सागर अत्रि,अरविंद शर्मा,कुलदीप भाटी के सौजन्य से हड्डियों की कैल्शियम में जांच नसों की जांच रक्त चाप मधुमेह की मुफ्त जांच की गई। इस मौके पर आए हुए सभी श्रद्धालु जनों की आज विशेष तौर से उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे।

 गुरुद्वारा सिंह सभा की कमेटी ने गुरु घर की तरफ से गुरु घर का प्यार देकर नवाजा पूरे सिख समाज की तरफ से गुरुद्वारा सिंह सभा की तरफ से उनसे मांग की गई कि सिख समाज चाहता है की दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश पर पर प्रदेश सरकार छुट्टी घोषित करें माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि आपकी मांग को मैं मुख्यमंत्री जी को पर्सनल तौर पर भी निवेदन करूंगा और लिखित में भी मांग करूंगा और कोशिश करूंगा कि अगला पर्व जब आप मने तो उसे दिन सरकार छुट्टी घोषित कर चुकी होगी। आयोजन में मुख्य रूप से अपनी सेवा को निभा रहे हैं। गुरुद्वारे के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू गुरुद्वारे के महामंत्री एसपी सिंह ओबरॉय, वीर खालसा दल के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ओबरॉय, अर्जुन नगर गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह, विजयनगर के प्रधान जोगेंद्र सिंह बगगू, सेक्रेटरी  जगमोहन कपूर, हरजिंदर सिंह, प्रितपाल सिंह खोसला, अवतार सिंह, गुरजीत सिंह, रितेश कसाना, शेरा भाई ,आर पी सिंह  आदि

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

रेड क्रॉस सोसाइटी ने क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली व कंबल वितरित किए


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद ने गाजियाबाद से टी बी भगाने के लिए कमर बांध रखी है इसी कड़ी में आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने अपने अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह IAS जिलाधिकारी की प्रेरणा से सेवा के अध्याय में एक नया पृष्ठ जोड़ दिया। आज घना कोहरा होने के बावजूद भी रेड क्रॉस की टीम मोदीनगर के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर पत्र क्षय रोगियों को पुष्टाहार  पोटली के साथ-साथ  सभी को एक एक कंबल  भी वितरित किया।

 विज्ञप्ति जारी करते हुए  सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया कि आज का यह समाज सेवा का काम रोटरी क्लब गाजियाबाद ग्रेटर के सौजन्य से रोटेरियन डॉक्टर विनीता त्यागी व रोटेरियन विनय त्यागी वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित किया गया था।सभापति ने कहा कि हम सब के लाडले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सन 2025 तक भारत को टी बी मुक्त करने का संकल्प लिया है और उसकी पूर्ति के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

कार्यक्रम के प्रायोजक त्यागी दंपति ने कहा कि आज वहां जाकर बहुत ही आत्मिक संतुष्टि हो रही है कि पार्टी ना करके आज हमने समाज की अपेक्षित जनों के बीच उनके  उनके मन में समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए आज यह सामान उनको वितरित कर रहे हैं उन्होंने धन्यवाद दिया रेड क्रॉस को भी  जो सेवा का अवसर प्रदान कर किया, बार-बार सभापति डॉक्टर सुभाष गुप्ता का आभार जताया।

 आज इस कार्यक्रम में त्यागी दंपति का एक पटका पहना कर  तथा राम दरबार का चित्र देकर सम्मानित कियाlचिकित्सा अधीक्षक  डॉ कैलाश चंद ने सभी मरीजों का उत्साह वर्धन करते हुए नियमित रूप से दवाई लेने की सलाह दी।  केंद्र पर उपस्थित एस टी एस पवन कुमार, टी बी एच बी राकेश कुमार, एल टी दिनेश कुमार तथा फार्मासिस्ट करण पाल सिंह  ने भी सभी मरीजों को स्वच्छ रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अंत में एम सी गौड़ ने सभी मरीजों का भी आभार प्रकट किया जो इतना कोहरा होने के बावजूद भी यह केंद्र तक आए हैं और एक जिम्मेदार नागरिक होने के लिए हां भरी है तथा गाजियाबाद के जनमानस से अपील की है यह सभी लोग आगे आए और अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ  तथा पूर्वजों की स्मृति में पात्र क्षय रोगियों को पुष्ठ आहार  पोटली बाँटते रहें।

राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःराजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा मकर सक्रांति पर्व पर हनुमान मंदिर घण्टाघर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में खिचड़ी का वितरण किया गया। हजारों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी का भी दान किया जाता है। मान्यता है कि खिचड़ी एक तरह का अन्न दान है और शास्त्रों में अन्न दान को सबसे बड़ा दान बताया है। राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा हनुमान मंदिर घण्टाघर पर भंडारे का आयोजन हजारों लोगों को प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया। सुशीला, सरला लाठ, रेनू अग्रवाल, मोनिका गुप्ता आदि ने भी सहयोग दिया।

सोमवार, 15 जनवरी 2024

वैश्य एकता समिति द्वारा विवाह योग्य युवक युवतियों का 68वां मासिक परिचय सम्मेलन आयोजित

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाज़ियाबाद :- वैश्य एकता समिति द्वारा रविवार को पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों हेतु 68वां मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको एवं उपस्थित समाजसेवियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। 

उन्होने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से प्रत्याशियों को पत्रिका मे एक बार पंजीकरण मात्र रू. 250/- में कराना होता है। व उन्हे हर माह होने वाले परिचय सम्मेलन में सादर आमन्त्रित किया जाता है एवं सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिचय कराया जाता है एवं युवती प्रत्याशियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है। प्रेमचंद गुप्ता ने बताया कि पिछले माह दिसंबर से समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ साथ अन्य वर्ग के विवाह योग्य युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
संयोजक अजय कुमार गोयल ने बताया कि इस माह परिचय सम्मेलन में 71 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 12 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाया है। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के माध्यम से बहुत ही कम समय में पूर्ण कर पत्रिका को तैयार किया गया है जिसके लिए समिति उनका आभार प्रकट करती है। 

सम्मेलन में सुबोध गुप्ता लोहा वयापारी, अनिल सावरिया समाजसेवी एवं वयापारी का अभिनदंन किया गया।सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, बुद्धगोपाल गोयल, सतीश गुप्ता, बी दयाल अग्रवाल, राकेश मित्तल, आर पी जैन, अमित गोयल, लक्ष्मी नारायण सिंघल, नीतू कंसल, अमिता गोयल, भारती गर्ग, महेन्द्र गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, बी एन अग्रवाल, अजय मित्तल, सुरेश अग्रवाल आदि समस्त पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

शनिवार, 13 जनवरी 2024

जितेंद्र गौड बने श्री राम सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी ,

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। शनिवार को श्री राम सेना की  ई ब्लॉक पार्क प्रताप विहार विजय नगर सेक्टर 11 में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्षद नगर निगम संतोष सिंह राणा ने की तथा संचालन राजीव दिवाकर ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल  रहे। कैलाश नाथ सिंघल का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए। बैठक को संबोधित करते हुए  कैलाश नाथ सिंघल ने कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।कैलाश नाथ सिंघल ने अपनों उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि हिंदू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण कानून को भी जल्दी से जल्दी देश के अंदर लागू करें बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कुछ नई नियुक्तियों की है। 

जिसमें जितेंद्र गौड को राष्ट्रीय सचिव एवं सदस्यता का राष्ट्रीय प्रभारी,राजेश कुमार ठाकुर को गाजियाबाद जिला अध्यक्ष युवा जिला अध्यक्ष राजीव दिवाकर,शिवा वेद को युवा महानगर अध्यक्ष मानसिंह चौहान को महानगर अध्यक्ष टेकचंद गौड को महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक जाटव को महानगर युवा सचिव तत्काल प्रभाव से नियुक्त किए हैं।सभी नवनियुक्त पदाधिकारी श्री राम सेना की नीतियों को जन-जन तक पहुंच कर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल के हाथों को  मजबूत करेंगे। कैलाश नाथ सिंघल ,जितेंद्र गौड, शिव वेद ने संयुक्त रूप से विजयनगर सेक्टर 11 ए बी सी डी में ब्लॉको में प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या  धाम मे रामलाल के पवित्र प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इस उपलक्ष में आए हुए पवित्र अक्षित  एवं रामलाल के चित्र को वितरण किया। बैठक में प्रशांत पंडित, मोहित जाटव, वीरेंद्र सिंह ,पीयूष मिश्रा, विशेष वर्मा ,पंकज गर्ग, तरुण त्यागी, हर्ष जाटव,वरुण त्यागी कपिल कुमार, कुनाल किर ,देव कुमार, जीतू चौधरी ,रतनपाल ,विवेक वाल्मीकि मौजूद रहे।