गाजियाबाद। रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने नई दिल्ली से अयोध्या के लिए जाने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को रवाना किया। इसके साथ ही अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्र मे मंत्री जनरल साहब अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिंह के साथ उपस्थित होने के लिए इसी फ्लाइट से अयोध्या के लिए रवाना हुए। केंद्र सरकार के प्रयासों से अयोध्या के आवागमन हेतु यातायात के सुचारू प्रबंध किये जा रहे हैं। इसी कड़ी को सार्थक बनाने के लिए जनरल साहब ने इस पहली फ्लाइट को आज रवाना किया। पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या की पावन भूमि का लगातार विस्तार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के विशेष पर्यटक स्थलों में अयोध्या की पावन भूमि सम्मिलित है और देश के सभी नागरिकों को वहां जाने के लिए सुचारू यातायात प्रबंधन मिल सके इसीलिए आज इस पहली फ्लाइट को दिल्ली से रवाना किया गया। इसके साथ अयोध्या जाने के लिए बस, ट्रेन इत्यादि की भी उचित व्यवस्था की गई है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । बिराज फाउंडेशन और गणेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नंदग्राम स्थित श्री राधाकुंज, गली नंबर-4 में वीके पैथकैय...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 7 सितंबर 2026। SKK Foundation द्वारा समाजहित एवं जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के उद्देश्य से आयोजित “भजन जैमिंग 2026” क...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
संवाददाता ऋषिकेश, 3 सितम्बर । परमार्थ विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। व...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें