गुरुवार, 4 जनवरी 2024

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे सांसद वी के सिंह ने जरूरतमंदों को लाभान्वित किया

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। बुधवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह  भारत सरकार के देशव्यापी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के रामलीला मैदान डी. एल. एफ. मोहन नगर में आयोजित किया गया। 

इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से  मंत्री  वी के सिंह जी ने उपस्थित सभी लाभार्थियों को भारत को विकसित बनाने में सहयोग करने की शपथ ग्रहण करायी। विकसित भारत के इस कार्यक्रम के आयोजन पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अनेकों जरूरतमंदों को जोड़कर उन्हें लाभ दिया गया। आज  वी के सिंह  ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के इस संकल्प को मजबूती तब मिलेगी जब भारत का हर नागरिक विकसित होगा। 

इसलिए हमें प्रयासरत रहना होगा कि सरकारी योजनाओं से कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे। इसके साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित लाभार्थियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जन जन लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है आप सभी लोग निश्चिन्त रहें हम सदैव आपके लिए खड़े हैं। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के जिलाधिकारी   राकेश कुमार सिंह , भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी, क्षेत्रीय पार्षद गण, अधिकारीगण, एवं संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें