गुरुवार, 4 जनवरी 2024

कंबोडिया के सिविल सेवकों का जिलाधिकारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत



मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

प्रशासनिक अधिकारियों ने दी विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों की जानकारी

टीटीटी को आधार बनाकर पायी कोरोना पर जीत: जिलाधिकारी

गाजियाबाद। कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम सार्वजनिक नीति (Public Policy) और शासन (Governance) का 3 जनवरी 2024 को जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए एनसीजीजी टीम के साथ कंबोडिया के 40 सिविल सेवकों का जिला गाजियाबाद में आगमन हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी  राकेश कुमार ​सिंह द्वारा कंबोडिया के सभी 40 सिविल सेवकों का भव्य स्वागत किया गया। उसके उपरान्त महात्मा गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी के नेतृत्व में एसीपी  निमिष पाटिल द्वारा पुलिस कमिश्नरेट, सीडीओ  अभिनव गोपाल द्वारा राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य, सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर द्वारा स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम  विनय कुमार सिंह द्वारा तहसील स्तर पर किये जाने वाले कार्यों सहित अन्य विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी। 
बैठक के दौरान आए हुए ग्रुप के सदस्यों के द्वारा कई सवाल पूछे गए जिसमें कोरोना के समय किस प्रकार कार्य किया गया, कोरोना के बाद पोपर्टी के रेट में क्या अंतर आया, स्लम एरिया के सुधार एवं विकास के लिए क्या कार्य करते हैं, बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए क्या कार्य करते हैं साथ ही न्याय प्रणाली कैसी है।
जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना समय में ट्रैक, टेस्ट और ​ट्रीटमेंट के आधार पर कार्य किए गए जिसके बेहतर परिणाम मिले। वहीं कोरोना समय में पोपर्टी के रेट ​कम हुए जो कि अब नार्मल हैं। स्लम एरिया में सुधार हेतु केन्द्र सरकार, राज्य सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जाती हैं जिनका जिला स्तर पर सरकार के प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा संचालन होता हैं। बच्चों और बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बहुत ही मह​त्वकांशी योजनाएं संचालित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि न्याय व्यवस्था में पीड़ित व्यक्ति एसडीएम कोर्ट से न्याय ले सकता है, यदि वहां के न्याय से वह सन्तुष्ट नहीं होता है तो मजिस्ट्रेट, उसके बाद जिला जज, उच्च न्यायालय और उसके बाद उच्चतम न्यायालय यह उसके केस पर निर्भर करता है। 

जिलाधिकारी और उनकी टीम द्वारा दी गई जानकारी और सवालों के जवाब से कंबोडिया टीम ने प्रसन्नचित्त होकर तालियां बजायी। कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा सभी आए हुए अतिथियों को उपहार स्वरूप गीता अंग्रेजी भाषा में, ओडीओपी प्रोडेक्ट व भारत में बनी जैकिट भेंट कर सम्मानित किया गया। कंबोडिया ग्रुप द्वारा डीएम, सीडीओ, सीएमओ महोदय को कंबोडिया गमछा भेंट किया गया। वहीं मसूरी अकेडमी के प्रोफेसर डॉ.बीएस बिष्ट ने अकेडमी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर डीएम, सीडीओ महोदय को सम्मानित किया। कंबोडिया टीम ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन भ्रमण किया और भवन के बनावट पर नक्शे की प्रशंसा की। इस मौके पर कंबोडिया से आए हुए 40 सिविल सेवकों सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें