रविवार, 7 जनवरी 2024

बरसों का इंतजार हुआ खत्म, अब बस हर जगह होगी प्रभु श्रीराम नाम की गूंज : संजीव गुप्ता

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। बरसों का इंतजार खत्म हुआ और अब हर जगह भगवान श्री राम की गूंज ही सुनाई देगी ऐसा समरकूल के चेयरमैन और एनसीआर क्षेत्र में माता रानी का विशाल भव्य मंदिर निर्माण कराने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार गुप्ता का कहना है। माता रानी के परम भक्त संजीव कुमार गुप्ता अब अयोध्या में 500 वर्ष के इंतजार के पश्चात बन रहे श्रीराम जी के मंदिर निर्माण से गदगद हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आधुनिक विकास के साथ-साथ देश और समाज का आध्यात्मिक विकास भी अत्यंत जरूरी है। क्योंकि हमारी संस्कृति और संस्कारों के मूल्यों पर ही मानव जीवन टिका हुआ है। क्योंकि जिस दिन मानव जाति से आस्था और विश्वास समाप्त हो जाएगा तो पूरी मानव जाति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। क्योंकि मानव जाति में हमारी भावनाएं ही हैं। जो हमें इंसान बनाये हुए हैं। इसलिए जो भी लोग आज श्री राम जी के मंदिर बनाये जाने पर सरकारों को उपदेश दे रहे हैं। उन्हें एक बार पश्चिमी देशों की ओर भी देखना चाहिए, जहां पर विकास की प्रतिस्पर्धा और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में, पश्चिमी देशों के लोगों का जीवन मूल्य समाप्त हो रहा है। और वह देश लगातार अस्थिरता की ओर बढ़ रहे हैं। और इसके विपरीत हम भारतीय इसलिए ही आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। क्योंकि आज भी हमारे अंदर सारी दुनिया के लोगों से ज्यादा आस्था और विश्वास कायम है। और सदा ही कायम रहेगा। इसलिए मेरा देश के सभी सनातनियों से निवेदन है कि हम राजनीतिक विरोधाभास से ऊपर उठकर 22 जनवरी को अपने प्रभु श्री राम के आगमन पर सबसे बड़ा त्योहार मनकर, सारी दुनिया को एक संदेश दें कि हम सब भारतीय एक हैं। और सदैव एक ही रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें