रविवार, 28 जनवरी 2024

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शैलेंद्र सक्सेना को शालीमार गार्डन का अध्यक्ष मनोनीत किया


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद/साहिबाबाद।  रविवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों की एक बैठक शालीमार गार्डन साहिबाबाद पर संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण भाटी ने जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता की संस्तुति पर व्यापारी शैलेंद्र सक्सेना को शालीमार गार्डन का अध्यक्ष घोषित किया। पंडित अशोक भारतीय विकास चुघ प्रवीण भाटी सौरभ यादव संदीप त्यागी रसम रामनिवास बंसल ने शैलेंद्र सक्सेना को मनोनीत पत्र प्रदान किया। पार्षद राहुल शर्मा ने उपस्थित सभी व्यापारियों को अपने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उनके साथ  व्यापार मंडल में शामिल श्याम शर्मा सागर अरोड़ा मनोज शर्मा अखिलेश गंगवार नवीन गोयल नितिन बंसल अनुज मालिक अनिल डगर रविंद्र भाटी आशु चोपड़ा नीरज शर्मा  दीपक शर्मा दिनेश दुबे शैंकी वोहरा विकास अंसल आदि व्यापार मंडल में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय ने शैलेंद्र सक्सेना और उनके साथियों को व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी सौरभ यादव युवा भाजपा नेता संदीप त्यागी रसम ठाकुर चंद्रभान सिंह आदि ने सरकार से आगामी बजट सत्र में पेट्रोल डीजल के मूल्य में कमी करके महंगाई में राहत देने की मांग की।इस अवसर पर मुख्य रूप से निशा चौहान, अनिल चौधरी, अतुल गुप्ता, रामनिवास बंसल पार्षद, प्रतीक माथुर, ठाकुर चंद्रभान सिंह, जितेंद्र त्यागी ,नरेश चौहान आदि मौजूद थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें