गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग हादसे का निरीक्षण करने लिए सिल्क्यारा सुरंग पहुंचे। यहां हुई दुर्घटना के बाद 40 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू का आज 5वां दिन है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं भी बचाव अभियान में रेस्क्यू टीम का सहयोग किया। उत्तरकाशी सुरंग दुर्घटनास्थल पर केंद्रीय जनरल डॉ. वी.के. सिंह भूस्खलन के बाद सुरंग के अंदर फंसे 40 श्रमिकों की जान बचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा "काम चल रहा है, आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है, हम अपने लोगों को बचाने में पूर्ण प्रतिबद्ध होकर लगे हुए हैं। हर सम्भव प्रयास जारी है।" मंत्री वी.के. सिंह ने संबोधित सेना के अधिकारियों और सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की और जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि "हर एक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, हमारा कर्तव्य है, वह हर एक प्रयास किया जाना है जिससे कभी मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके।"
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
संवाददाता टेम्स के तट पर गूँजी माँ गंगा की आरती परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती, पूज्य स्वामी स्वरूपानन्द एवं पूज्य साध्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें