लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय पर प्रबन्ध निदेशक ने उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के 14 सूत्रीय मांग पत्र के बिंदुओं पर आज प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कर मांगों के समाधान हेतु अपनी सहमति जताई। वार्ता के दौरान संघ संगठन के शीर्ष प्रान्तीय नेतृत्व राकेश कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अरुण भानु तिवारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्य नारायण यादव प्रदेश महामंत्री, श्री मोहम्मद नसीम प्रदेश प्रभारी,रूपेश कुमार प्रदेश मंत्री, रमाकांत त्यागी, परिवहन प्रभारी गुजरात, ज्ञान प्रकाश क्षेत्रीय अध्यक्ष निगम मुख्यालय ने प्रतिभाग किया गया। कर्मचारी संघ के सभी प्रमुख मांगो पर प्रबंध निदेशक ने शिष्ट मंडल से वार्ता के उपरान्त सभी मांगो पर विस्तार पूर्वक समीक्षा कर संविदा कार्मिको 8 प्रतिशत वेतन बृदि का आदेश करा दिया, सभी संविदा कार्मिको ईएसआई की सुविधा हेतु प्रबन्ध निदेशक द्रारा कमेटी का गठन कर दिया गया है शीघ्र ही प्रदेश के सभी संवर्गों को ईएसआई द्वारा चिकित्सा का लाभ जल्द से जल्द मिलेगा, परिवहन निगम में संविदा परिचालक भर्ती की प्रतिक्रिया को पहले की तरह से सामान्य प्रकार से निगम द्वारा कराई जायेगी, नियमित कार्मिको को मंहगाई भत्ते का आदेश शासन स्तर से स्वीकृति उपरांत निगम प्रबंधन द्रारा उसी दिन जारी करने का प्रबंध निदेशक ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया। बैठक में अनुकम्पा के आधार पर मृतक आश्रितो की नियुक्ति हेतु मार्च में कैविनेट से पास कराकर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने, दीपावली से पूर्व संविदा एवं नियमित कार्मिको को अनुग्रह, एग्रीसिया धनराशि के आदेश जारी करने का निर्णय लिया गया। परिवहन निगम के निजीकरण के सम्बन्ध में प्रबंध निदेशक ने शिष्ट मंडल को आस्वस्त किया कि किसी भी दशा में निगम कार्मिको के हितो की अनदेखी नही की जायेगी। प्रबंध निदेशक ने पूरे प्रदेश मे डग्गामार वाहनो पर औचक निरीक्षण कराकर तत्काल रोक लगाने, संविदा,आउटशोर्सिग कर्मचारियों की नियमावली बनाये जाने पर अपनी सहमति प्रदान की। उक्त सभी मांगो पर निगम प्रबंधन द्वारा सकारात्मक निर्णय करने का आश्वासन देने पर प्रबंध निदेशक को शीर्ष मंडल ने धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापित किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव वी के मिश्रा द्वारा आज 01.01.2026 को प्रधानमंत्...
-
मुकेश गुप्ता एक आसान बकल स्वाब टेस्ट की जीवन बचाने वाली क्षमता और भारत में स्टेम सेल डोनर रजिस्ट्री बढ़ाने की जरूर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान संस्कृति उत्सव-2026 प्रतियोगिता का आ...
-
मुकेश गुप्ता भरत का चरित्र नि:स्वार्थ प्रेम, कर्तव्य परायणता और आदर्श भातृ प्रेम का प्रतीक: विजय कौशल जी महाराज ज...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कल...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें