गुरुवार, 30 नवंबर 2023

राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने गौशाला में चारा दान दिया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःराजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा गौ माता की सेवा का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गौशालाओं में जाकर गौ माता की सेवा की गई व चारा दान किया गया। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने कहा कि वेदों में गाय को पूजनीय बताया गया है। गाय में 33 कोटि यानी 33 प्रकार के देवताओं का वास माना गया है। गाय एक मां की तरह ही हमारी देखभाल करती है, इसी कारण गाय को पूजनीय कहा गया है और उसे माता का दर्जा दिया गया है। राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 की सदस्याएं हर वर्ष गौशालाओं में जाकर गायों की सेवा करने के साथ चारा दान करती हैं। इस वर्ष भी समाज की तरफ से गौशाला में चारा दान दिया गया। इस अवसर पर सुशीला, रेखा भुवालका, रेनू अग्रवाल, मोनिका गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें