मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । श्री राम जानकी राम लीला सेवा समिति प्रताप विहार सैक्टर 12 गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित श्री राम जानकी पार्क बुधबाजार रोड़ में श्री राम लीला मंचन में वृंदावन के कलाकारों द्वारा विभीषण शरणागति, भगवान शिव रामेश्वरम स्थापना,अंगद रावण संवाद का कुशल मंचन किया गया। तथा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया।
अध्यक्ष डा० आर के आर्य व सुरक्षा प्रभारी के पी सिंह ने बताया कि श्री राम लीला के मध्य श्री हिंडन विहार बालाजी मंदिर के अति सम्मानित महंत मछेंदर पुरी महाराज ने उपस्थित आकर श्री राम जानकी राम लीला सेवा समिति को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
समिति की संरक्षक श्री मति पूनम सिंह, अध्यक्ष आर के आर्य , वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान चंद सारस्वत, उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, सुरक्षा प्रभारी के पी सिंह एवं महासचिव देवदत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा सहकोषाध्यक्ष जुगल किशोर कांडपाल आदि ने आए हुए अतिथि गणों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्तोष कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें