गाजियाबादःजेके स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर द्वारा आयोजित मनजीत कौर मैमोरियल अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी गाजियाबाद का मुकाबला एनडी क्रिकेट अकैडमी ग्रेटर नोएडा के साथ हुआ। मैच को वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी ने 78 रन से अपने नाम किया। टीएनएम ट्रस्ट क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर हुए मैच में टॉस एनडी क्रिकेट अकैडमी ने जीता और वीवीआईपी क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बनाए। शौर्य ने 72 रन व शब्द झा नेे 28 रन बनाए। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एनडी क्रिकेट अकैडमी 29 ओवर में 68 रन पर ही आउट हो गई। गर्वित व 16 व श्रेयान 12 रन ही दहाई का आंकडा छू पाए। लालकृष्ण को 3, निष्कर्ष अग्रवाल व अभिषेक राय को 2-2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से अभिषेक राय को सम्मानित किया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं संम्भावित प्रत्याशी अभिषेक गर्ग ने विजयनगर स्थित सगर सम्राट जयंती समारोह में पू...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । गाजियाबाद में पहली बार एक सिख/ पंजाबी समाज का सम्मेलन 18 अकटूबर रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह.जानकारी आ...
-
रामनवमी एवं कन्या पूजन के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ शारदीय नवरात्रि महोत्सव: श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज मु...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रामलीला के अध्यक्ष लेखराज माहौर एड. ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला में शहर विधाय संजीव शर्मा जी...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । सेक्टर 23 संजय नगर केo ब्लॉक में माता जानकी रसोई जहाँ पर प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें