बुधवार, 6 मार्च 2024

द्रमुक सांसद ए राजा पर चले देशद्रोह का मुकदमा: विजय कौशिक

 

                    मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने बताया कि नास्तिक द्रमुक सांसद ए राजा ने कहा कि उनके राज्य के लोग ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता’ को स्वीकार नहीं करेंगे, ‘अगर आप कहते हैं कि यह भगवान है. अगर ये आपकी जय श्री राम है, अगर ये आपकी भारत माता की जय है तो हम उस जय श्री राम और भारत माता की जय को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. तमिलनाडु स्वीकार नहीं करेगा. तुम जाकर बताओ, हम राम के शत्रु हैं। कभी सनातन की तुलना एचआईवी और कुष्ठ रोग से करने वाले इस नास्तिक पर देशद्रोह एवं प्रभु श्री राम जी का स्वम को शत्रु बताने वाले इस राक्षस का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए । और इंडिया गठबंधन को भी अपना पक्ष साफ़ करना चाहिए की वो जो भारत माता और प्रभु श्री राम जी का शत्रु है उसको गठबंधन में रख कर क्या गठबंधन भी यही मानता है या इस सिरफिरे को गठबंधन से बाहर कर भारत माता और प्रभु श्री राम में आस्था दिखाता है। ऐसे लोगों पर सरकार को दैशदोह कि मुकदमा दर्ज करना चाहिए।




मंगलवार, 5 मार्च 2024

पैराडाइज़ क्लब द्वारा रंगीन शाम का आयोजन किया गया, क्लब क सदस्यों ने टीवी पर आने वाले विज्ञापनों को अपने अंदाज में पेश कर किया नृत्य

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःपैराडाइज़ क्लब द्वारा एक रंगीन शाम का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल के राजनगर स्थित निवास पर किया गया। समारोह विज्ञापन की दुनिया और हम थीम पर आधारित रहा। क्लब की सदस्यों ने टीवी पर दिखाए जाने वाले नये .पुराने विज्ञापनों को मस्त अंदाज़ में प्रस्तुत करने के साथ उन विज्ञापनों से सम्बंधित गानो पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

रेनू, अनीता, अल्पना, पूनम ने फेयर एंड लवली के विज्ञापन के साथ गोरे गोरे मुखड़े पर काला काला चश्मे पर ठुमके लगाए तो ऐश्वर्या औऱ अल्का द्वारा सन स्क्रीन के विज्ञापन को धूप में निकला न करो रूप की रानी गाने के साथ प्रस्तुत किया। अनीता, सोनल, सोनिया औऱ शुभ्रा ने बरनोल के विज्ञापन को लोग हमसे जलते हैं को  गाने के साथ बड़े हास्यत्मक ढंग से पस्तुत किया।

यशोदा एवं विजीता ने रेड लेबल चाय को शायद मेरी शादी के ख्याल दिल में आया है गीत के साथ प्रस्तुत किया।  नूतन और विजीता ने रिफाइंड ऑयल के ऐड  माँ ने जलेबी बनाई है को जलेबी बाई गीत के साथ प्रस्तुत किया। मेघना बंसलए गति, नीलू और सरिता ने कैडबरीज के एड को अलग ही अंदाज़ मे प्रस्तुत किया। अनीता गोयल, सोनिया व सोनल ने कपल्स गेम खिलाए और विजेता कपल्स को उपहार दिए। रेनू अग्रवाल ने मनोरंजक गेम खिलाए। अतिथि के रूप में रजनी गोयल, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता, अक्षित गोयल व आंचल गोयल मौजूद रहे। बी. सी. बंसल व कमलेश बंसल ने सभी का स्वागत किया।

हैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स की बेटियों ने रामायण पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों से किया मंत्रमुग्ध

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःहैप्पी आवर्स स्कूल फॉर गर्ल्स की नर्सरी से कक्षा 3 तक की बेटियों के लिए वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। वार्षिकोसव में बेटियों ने द्वारा रामायण पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव का उदघाटन स्कूल के चेयरमैन कुलदीप कुमार, डायरेक्टर  सुनील जैन व प्रबंधक प्रद्युम्न जैन ने किया। 

प्रबंधक प्रद्युम्न जैन ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की प्रत्येक लीला हमें आदर्श जीवन जीने का संदेश देती है। यदि हम सभी भगवान राम की लीलाओं को अपने जीवन में उतार लें तो पूरे विश्व का कल्याण हो जाएगा और विश्व में कोई भी समस्या नहीं रहेगी। सरस्वती वंदना व स्वागत गान के पश्चात नर्सरी से कक्षा 3 तक की बेटियों ने ईद मिलन नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। रामायण पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य मधु वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की व अतिथियों तथा अभिभावकों का धन्यवाद किया।

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा बने योगी सरकार में मंत्री आज ली मंत्री पद की शपथ

 

                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, रालोद विधायक अनिल कुमार, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनील शर्मा साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के लगातार दूसरी बार विधायक हैं। अब तक वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पेशे से वकील सुनील शर्मा विधानसभा साहिबाबाद सीट से विधायक है। इन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। इससे साहिबाबाद की जनता और ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को तरजीह दी है। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, रालोद विधायक अनिल कुमार, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनील शर्मा साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के लगातार दूसरी बार विधायक हैं। अब तक वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पेशे से वकील सुनील शर्मा विधानसभा साहिबाबाद सीट से विधायक है। इन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

हालांकि कयास उसी समय भी लगाया जा रहा है था कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद सुनील शर्मा को मंत्री मंडल में पद मिलना तय है, मगर आज उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल गया। सुनील शर्मा से पहले महाराष्ट्र के एनसीपी नेता अजित पवार के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में 1.65 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2022 में सुनील शर्मा ने अपना ही 2017 का रिकॉर्ड तोड़ा था। सुनील शर्मा की गिनती ब्राह्मण के कदावर नेताओं में होती है। सुनील शर्मा की एक अच्छे वक्ता के तौर पर भी पहचान रही है। बता दें कि गाजियाबाद में पहले से नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री पद संभाल रहे है।

विधायक सुनील शर्मा को मंत्री बनाने पर डॉ. अतुल जैन ने दी बधाई

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र से सर्वाधिक मतों से विजयी लोकप्रिय विधायक सुनील शर्मा को उत्तर प्रदेश के राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंत्री बनाए जाने के लिए उनको हार्दिक बधाई और शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद।

मृदु भाषी,सभी का कार्य करने वाले ,सरल स्वभाव के धनी सुनील शर्मा समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए सदैव सेवा के कार्यों में संलग्न रहते हैं । प्रदेश सरकार में उनको मंत्री बनाया जाना समस्त गाजियाबाद के लिए बड़े ही गर्व की बात है। हम उनको उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हैं और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रशासनिक क्षमताओं का उपयोग करते हुए लोक  कल्याणकारी कार्यों में वृद्धि हो और आमजन की सेवा और बेहतर तरीके से करने में सफल हों। गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने अपनी संस्थाओं के सभी सदस्यों की ओर से शैक्षणिक संस्थाओं की और व्यापारियों की ओर से सुनील शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना है कि सुनील शर्मा सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो ।

शक्ति वंदन पदयात्रा को शहर विधायक अतुल गर्ग ने दिखाई हरी झंडी

               मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाज़ियाबाद।  वार्ड 15 के राम जानकी पार्क, प्रताप विहार में “शक्ति वन्दन दौड़” कार्यक्रम का आयोजन  महानगर  अध्यक्ष  संजीव शर्मा के नेतृत्व में हुआ, कार्यक्रम में मुख्य  अतिथि के रूप में गाज़ियाबाद के विधायक  अतुल गर्ग  द्वारा झंडा दिखाकर दौड़ का आरंभ किया गया कार्यक्रम में सभी बहनों ने बढ़कर का हिस्सा लिया कार्यक्रम सह-संयोजक महानगर श्रीमती रनिता सिंह , 

विधानसभा कार्यक्रम संयोजक रेनू चंदेला , वार्ड-15 पार्षद श्रीमती पूनम  सिंह भारद्वाज , एवं प्रताप विहार मण्डल के अध्यक्ष  सुधीर शर्मा  क्षेत्रीय कार्यक्रम सदस्य प्रमोद देवी वार्ड अध्यक्ष दुर्गेश दिक्षित, पूर्व पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष पीतांबर पाल जी, नीलम सिंह, दीप्ति चौहान , सुमन सिंह (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), करुणा सिंह सिसोदिया, प्रभा देवी, ममता सिंह, रेनू झा, मनीष शर्मा निभा श्रीवास्तव, हेमा नेगी, रेखा देवी, उषा नेगी शीतल अरोड़ा सारिका शर्मा ज्योति पांडे सीमा यादव, दीपा रावत रेणु कुमारी अंशु चौहान, शीतल अरोड़ा, पायल  खत्री और उनकी टीम मोनिका अग्रवाल, प्रियंका प्रदर्शनी, अर्चना, पुष्पा पांडे, सुनीता,  कुंती सिंह जी, अनीता विश्वास जी सभी उपस्थित रहे। सभी महिला शक्ति ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

महाराणा प्रताप सेना (वीर शिरोमणि) के प्रदेश महामंत्री बने विवेक त्यागी


                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। मंगलवार को महाराणा प्रताप सेना (वीर शिरोमणि) के पदाधिकारीयों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला ने संगठन का विस्तार करते हुए गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी विवेक त्यागी को प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत किया।  इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विवेक त्यागी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला ने बताया कि महाराणा प्रताप सेना (वीर शिरोमणि) संगठन का लगातार उत्तर प्रदेश में विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक बड़ी जिम्मेदारी विवेक त्यागी जी को दी गई है। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि विवेक त्यागी संगठन की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है जो कि देश सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। 

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विवेक त्यागी ने बताया कि महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला के द्वारा आज जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है इसे मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जसमीत सिंह, मोहित मलिक पश्चिमी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, अपूर्व चौधरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,  प्रभव चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष गिरी, निर्देशानंद जी महाराज, मेरठ मंडल अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल , जिला अध्यक्ष विपिन बंसल, महानगर अध्यक्ष तरुण रावत, मयंक, लता सक्सेना, विजय कुमार कुशवाहा, हिमांशु, वाशु सहित संगठन के समस्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने विवेक त्यागी जी को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

सोमवार, 4 मार्च 2024

सकल जैन समाज द्वारा संजयनगर सेक्टर 23 वार्षिक रथ यात्रा निकाली गई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःसकल जैन समाज द्वारा वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। रथ यात्रा संजयनगर सेक्टर 23 स्थित श्री वीर दिंगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई। रथ यात्रा का पूरे संजयनगर सेक्टर 23 में जोरदार स्वागत किया और प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर में सबसे पहले पहले सामूहिक प्रक्षाल पूजन हुआ। उसके बाद झंडारोहण, दीप प्रज्जवलन, जिनवाणी व मंगल कलश स्थापना हुई। मां श्री कौशल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से बच्चों बच्चों में धार्मिक संस्कार उत्पन्न होते हैं। ऐसे लोग जो प्रतिदिन मंदिर नही आते और भगवान का दर्शन नहीं कर पाते, रथयात्रा के माध्यम से उनके घरों के पास स्वयं भगवान पहुंचकर दर्शन देते हैं और उनके जीवन को धन्य बनाते हैं।  इस वार्षिक रथ यात्रा से मंदिर जी के पंच कल्याणक जो सन 2000 में हुए थे, उनकी भी प्रति वर्ष याद ताजा हो जाती है कि कितने उत्साह से सभी ने पंच कल्याणक के माध्यम से श्री जी को मंदिर में स्थापित किया था और आज सभी श्री जी के दर्शन का लाभ ले रहे हैं और अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। इसके बाद बोली से पात्रों का चयन हुआ और रथयात्रा आरंभ हुई।  

खवासी जितेंद्र जैन चिराग जैन, सारथी वीरदमन जैन, धन कुबेर शांति सागर जैन, दांया इंद्र अरुण जैन, बायां इंद्र मुकुल जैन,  नितिन जैन परिवार सहित बग्गी की सवारी, विजय कुमार जैन परिवार सहित हाथी की सवारी व किशन चंद जैन परिवार सहित घोड़े की सवारी के लिए चुने गए। चंद्रप्रभ महिला समिति एवम दिगंबर जैन महिला महा समिति द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने संचालन किया। अध्यक्ष अनिल जैन; मंत्री हरीश जैन, सुनील जैन, वीरदमन जैन, संजीव जैन, आदर्श जैन, अरुण जैन, नीरज कुमार जैन, किशन चंद जैन, पारस नाथ जैन, डॉक्टर संजय जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, शैलेंद्र जैन, शांति सागर जैन आदि भी मौजूद रहे।

रविवार, 3 मार्च 2024

ग्रेटर नोएडा इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA), चुनावों के बाद नई टीम ने कार्यभार संभाला



         (सुशील कुमार शर्मा, स्वतन्त्र पत्रकार)

 ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) चुनावों के बाद  रविवार (आज) दीपांकर कुमार के नेतृत्व वाली नई टीम को कार्यभार सौंपा गया। चुनाव नतीजे सोमवार 26, फरवरी को घोषित किए जा चुके थे।


   सोसायटी के AOA, चुनाव में तीन टीमें दीपांकर कुमार, राजेश कुमार व चंदन सिंह के नेतृत्व में सोसायटी चुनाव लडा गया था। जिसमें दीपांकर कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने दस में से नौ पदों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कैशियर एवं सभी एग्जीक्यूटिव मैम्बर्स के पदों पर जीत हासिल की थी। राजेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम दूसरे व चंदन सिंह की टीम तीसरे स्थान पर रही।  राजेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम से सचिव पद की उम्मीदवार सरिता तिवारी चुनाव जीतने में सफल रही। सोसायटी के ए.ओ.ए. चुनाव में एग्जीक्यूटिव  मेंबर्स के पद पर चुनाव लड रही ममता कुमारी सिंह ने सभी उम्मीदवारों से सबसे अधिक 316 वोट हासिल किए व  उपाध्यक्ष पद पर नवनीत जुनेजा ने 304 वोट प्राप्त कर सौरभ कुमार को 148 वोटों से हरायान्द्र एवं जितेन्द्र कुमार साहनी, रवि प्रकाश गुप्ता को हराकर दूसरी बार कैशियर बने। सोसायटी के इस चुनाव में कुल 604 सदस्यों द्वारा वोट डाला गया था। अध्यक्ष पद पर दीपांकर कुमार को 235 वोट व राजेश कुमार को 198 वोट पड़े। दीपांकर कुमार 37 वोटों के अंतर से विजयी रहे थे।

देश की आजादी में महर्षि दयानंद व आर्य समाज का उल्लेखनीय योगदादेशन- प्रवीण आर्य


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।रविवार को महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयन्ती पर आर्य समाज के अनुयाइयों ने वृंदावन ग्रीन साहिबाबाद सोसाइटी से प्रभात फेरी निकाली जिसका उद्घाटन केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने किया।प्रभात फेरी राज बाग,वृन्दावन गार्डन,राम नगर से होती हुई पुनः वृन्दावन ग्रीन सोसाइटी के प्रांगण में संपन्न हुई।प्रभात फेरी का मार्ग में गणमान्य लोगों सर्वश्री विजेन्द्र सैनी,आर डब्ल्यूए के पूर्व प्रधान सुनील चौधरी,विनोद भडाना (मण्डल अध्यक्ष),मदन राय (पार्षद वार्ड 86),रामनिवास बंसल (निगम पार्षद वार्ड 70)विजय आर्य, पंचायत सेवा समिति संस्थान के अध्यक्ष सीके सिंह आदि तथा वरिष्ठ लोगों द्वारा पुष्प वर्षाकर, मालाओं को पहना कर,फल वितरित कर,जूस पिलाकर स्थान  स्थान पर भव्य स्वागत किया गया।भगवा ध्वज लिए आर्य वीरों ने प्रभात फेरी में आर्य समाज अमर रहे,ऋषि दयानंद की जय के गगन भेदी नारों का गुंजार कर ऋषि द्वारा प्रतिपादित वेद मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

योगी प्रवीण आर्य ने ऋषि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयन्ती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महर्षि दयानंद व आर्य समाज का उल्लेखनीय योगदान है।स्वामी दयानन्द से प्रेरणा लेकर हजारों नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।कांग्रेस के इतिहासकार सीता रमैया ने भी लिखा था कि देश की आज़ादी में 80% आर्य समाज के लोग थे। वृन्दावन ग्रीन सोसाइटी में आचार्य ओम पाल शास्त्री के ब्रह्मत्व में महायज्ञ किया गया।मुख्य यज्ञमान श्रीमती अमिता आर्या एवं श्री देवेन्द्र आर्य तथा कुसुम लता एवं चौधरी सत्यवीर रहे।यज्ञोपरांत आचार्य ओम पाल शास्त्री ने यज्ञमानों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद जीवन की प्रभु से प्रार्थना की ओर कहा कि महर्षि दयानन्द के मानव जाति पर बहुत उपकार हैं,वह समाज सुधारक थे उनकी पहचान वेदों से है,वेद ईश्वरीय वाणी इसलिए है,क्योंकि जैसा वेद में है वैसा संसार में है और जैसा संसार में है वैसा वेद में है।इसलिए वेदों की ओर लौटने पर बल दिया।सर्वश्री के के यादव,मास्टर विजेंद्र आदि गायकों ने गीतों को सुनाकर ऋषि महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री जगवीर सिंह आर्य,राम पाल चौहान,विजेन्द्र आर्य,राज कुमार आर्य,जगदीश सैनी, सत्यवीर सैनी,डा प्रमोद सक्सैना, यज्ञवीर चौहान,श्रीमती कविता राठी आदि उपस्थित रहे। मंच का कुशल संचालन कर रहे जिला मंत्री सुरेश आर्य ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद व्यक्त किया,उन्होंने सत्यार्थ प्रकाश, संस्कार विधि एवं व्यवहार भानु आदि पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण किया। शांतिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


संजीव तेवतिया बने भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के मेरठ मंडल अध्यक्ष


                      मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाटी के आदेश अनुसार संगठन का विस्तार करते हुए संजीव तेवतिया को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयू शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र कसाना, राष्ट्रीय सलाहकार राकेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री यामीन सैफी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक, सोशल मीडिया प्रभारी अंजली शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाटी, पवन यादव, एमएस भाटी, नितिन शर्मा, अक्षित शर्मा, शाहरुख मलिक, रामवीर शर्मा एवं गौरव चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मेरठ मंडल अध्यक्ष संजीव तेवतिया को फूल माला पहनाकर एवं बुके देकर संजीव तेवतिया को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजीव तेवतिया ने बताया कि भारत के ज्यादातर किसानों के पास कृषि में निवेश के लिये पूँजी का अभाव/ कमी है। आज भी देश के ज्यादातर किसानों को व्यावहारिक रूप में संस्थागत ऋण सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता। कई बार किसानों के पास इतनी भी पूँजी नहीं होती कि वे बीज, खाद, सिंचाई जैसी बुनियादी चीजों का भी प्रबंध कर सकें। इसका परिणाम यह होता है कि किसान समय से फसलों का उत्पादन नहीं कर पाते अथवा अपर्याप्त पोषक तत्वों के कारण फसलें पर्याप्त गुणवत्ता की नहीं हो पाती हैं। इसके साथ ही पूंजी के अभाव में किसान को निजी व्यक्तियों से ऊँची ब्याज दर पर ऋण लेना पड़ता है जिससे उसकी समस्याएँ कम होने की जगह बढ़ जाती हैं। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिये काफी मददगार साबित हो रही है। इससे किसानों की कृषि संबंधी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति करने में काफी हद तक सहायता मिल जाती है। उन्होंने कहा कि चूंकि देश की अधिकांश आबादी कृषि पर ही निर्भर है अत: देश में गरीबी उन्मूलन, रोजगार में वृद्धि, भुखमरी उन्मूलन इत्यादि तभी संभव है जब कृषि और किसानों की हालत में सुधार किया जाए।  उन्होंने कहा कि यदि किसान के हितों के लिए योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए तो निश्चित तौर पर कृषि की दशा में सुधार आ सकता है। इससे इस क्षेत्र में व्याप्त निराशा में कमी आएगी, किसानों की आत्महत्या रुकेगी, और खेती छोड़ चुके लोग फिर से इस क्षेत्र में रुचि लेने लगेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों राकेश शर्मा (सदरपुर), सचिन त्यागी, नवीन त्यागी, संजय त्यागी, हितेश राजवंशी ने भी भारतीय किसान यूनियन की नई जिम्मेदारी मिलने पर संजीव तेवतिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

दो जरूरतमंद बेटियों का विवाह कराकर जरूरत का सभी सामान भी दिया 

 गाजियाबादःराजस्थान समाज ग़ाज़ियाबाद 1974 द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह रविवार को कविनगर स्थित लायंस क्लब आई हॉस्पिटल में हुआ, जिसमें दो जरुरतमंद कन्यायों का विवाह कराया गया। दोनों बेटियों को संस्था की ओर से जरूस्त का सभी सामान भी दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वी के अग्रवाल ने संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की और कहा कि जरूरतमंद बेटियों का विवाह कराना बहुत ही पुनीत का कार्य है। संस्था की अध्यक्ष अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई वर्ष जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाी का आयोजन कराया जा रहा है। मंजू श्री लडिया, पारिशा अग्रवाल, बेला अग्रवाल, आदिनारायण गुप्ता, प्रशांत सराइयांए संदीप त्यागी रसम आदि ने भी विवाह समारोह में सहयोग दिया।

किड्जी प्ले स्कूल ने मनाया दसवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से

               गौरव गुप्ता सत्ता बन्धु

नोएडा। किड्जी प्ले स्कूल, सेक्टर 27, नोएडा ने अपना दसवां वर्षीकुत्सव बड़ी ही धूम धाम से मनाया। स्कूल के प्रधानाचार्य हितेश कुमार ने बताया की यह उनका दसवां वर्षीकुत्सव था, और इस बार उनके स्कूल के 300 बच्चों में से 70 बच्चों ने इस कार्यक्रम में बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों का उत्साह बड़ाने के लिए बच्चों की माताओं ने भी एक सुंदर नृत्य पेश किया तथा स्कूल की अध्यापिकाओं ने भी। 

इस कार्यक्रम में विद्या सागर विरमानी, अध्यक्ष, "डी" ब्लॉक, आर. डब्लू. ए. सेक्टर 20, नोएडा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की स्कूल के प्रधानाचार्य हितेश कुमार की ने उनका पुष्पगुच्चे और हार पहना कर एवं यादगार के लिए स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया।

विद्या सागर विरमानी  ने बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा की वह बच्चों की उम्र को और उनकी कला व आत्मबल देख कर स्तब्ध रह गए, उन्होंने बच्चों को लंबी उम्र के साथ साथ आने वाले वक्त में बेहद उत्तम सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य का आशिर्वाद भी दिया तथा स्कूल के प्रधानाचार्य हितेश कुमार का उनको सम्मान देने के लिए धनवाद दिया और आभार व्यक्त किया और आगे ऐसे ही तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ उन्होंने स्कूल की अध्यापिका संयोगिता, विभा झा, दिव्या धवन, पूनम शर्मा और दीपक सर को उनके एक शानदार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनकी कड़ी लगन और मेहनत को सराहा तथा उनका आभार व्यक्त किया। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य हितेश कुमार ने मुख्य अतिथि का और उपस्थित बच्चों के अभिभावकों का धन्यवाद किया और बच्चों को खाना वितरण के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

शनिवार, 2 मार्च 2024

राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लोकसभा संचालन समिति को दिया जीत का मंत्र


                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए चुनाव संचालन समिति का आयोजन दिल्ली मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईआईटी कॉलेज के सभागार में किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे संचालन समिति की शुरुआत भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने प्रस्तावना के रूप में गाजियाबाद की कार्यकर्ताओं के अध्यक्ष सीधी से लेकर भाजपा के राजनीतिक सफरनामा मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि गाजियाबाद का कार्यकर्ता संगठन के हर आयाम से लेकर चुनाव परिणाम तक प्रदेश में अव्वल कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। 

लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला ने चुनाव संचालन समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा की आपको सभी को अपने साथ लेकर चलते हुए लोकसभा की ऐतिहासिक जीत हासिल करनी है। लोकसभा संयोजक अजय शर्मा ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति के हेतु आवंटित कार्यकर्ताओं को इस बैठक से सम्बद्ध करते हुए कहा कि नाम सीमित कार्यकर्ताओं के रखना संगठन की सीमितता में आता है इसका मतलब यह नहीं की जिसका नाम नहीं है वह कार्यकर्ता अच्छा नहीं । सभी कार्यकर्ता अपने आप को लोकसभा चुनाव संचालन समिति से जुड़ा समझकर चुनाव को अंजाम में अपनी भागीदारी तय करने में जुट जाए।

संचालन समिति में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश करने अपने संबोधन में कहा राजनीतिक पृष्ठभूमि में चुनावी बिगुल बजते ही हम सभी कार्यकर्ताओं को एक सैनिक और सिपाही की तरह चुनावी कर्म भूमि में कूद जाना चाहिए। हमारी जिम्मेदारियां दायित्व अलग-अलग हो सकते हैं मगर मकसद एक ही है पार्टी का संदेश घर-घर पहुंचते हुए अपने लक्ष्य को ससम्मान पाना । आप सभी को पता है की हम सभी में विभिन्न प्रकार के ऊर्जा है परंतु ऊर्जा का प्रभाव अनुष्ठान से होता है। उन्होंने अपनी बात को एक भूगोल के छात्र के अंदाज में कुछ इस कदर बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्य क्षेत्र की ऊर्जा का दायरा थोड़ा बड़ा है, प्रदेश अध्यक्ष के कार्य ऊर्जा का दायरा उससे छोटा जिला अध्यक्ष का कार्य दायरा फिर उससे छोटा और मंडल अध्यक्ष का दायरा फिर उससे छोटा और सबसे कम दायरे में रहकर काम को अंजाम देने वाला बूथ के कार्यकर्ता का होता है। इसे यूं कहें कि बूथ का कार्य करता अपने आधे किलोमीटर के दायरे में अपने काम को अंजाम देता है। राष्ट्र, प्रदेश जिला और जनप्रतिनिधि सभी के कार्य दायरों की धुरी बूथ के कार्यकर्ताओं पर टिकी होती है अगर वह शिथिल पड़ गया तो रिजल्ट ऊपर वालों तक का प्रभावित हो जाएगा। इसलिए बूथ के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के प्रभाव को संचालन समिति के अनुष्ठान के द्वारा जागृत करना ही चुनाव संचालन समिति का एकमात्र लक्ष्य है। चुनाव संचालन समिति का संचालन मुरादनगर विधानसभा संयोजक अरविंद भारतीय ने किया। संचालन समिति में मंचसिन राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ प्रदेश मंत्री नरेन्द्र कश्यप, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला लोकसभा संयोजक अजय शर्मा मानव अध्यक्ष संदीप शर्मा अध्यक्ष सतपाल सिंह , अनिल तोमर,राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल महापौर महापुर आशा शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री हरीओम शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल, लोकसभा सहसंयोजक सुभाष भाटी विधायक स्नातक दिनेश गोयल विधायक अजीत पाल त्यागी विधायक सुनील शर्मा विधायक अतुल गर्ग विधायक नंदकिशोर गुर्जर ,विधायक धर्मेश तोमर, महामंत्री गोपाल अग्रवाल , पप्पू पहलवान, सरदार एसपी सिंह, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

9 मार्च को होगा पत्रकार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह---अजय जैन


                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद रजिस्टर्ड की एक बैठक एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें होली मिलन समारोह के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में भारी संख्या में पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।  अध्यक्ष अजय जैन की अनुमति से महामंत्री संजीव वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि 9 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित किया जाए। क्योंकि देर होने पर सभी पत्रकारबंधु अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए इधर-उधर जाते हैं इसलिए 9 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष अजय जैन ने प्रस्ताव रखा कि पत्रकार एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सहमति से प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह सिर्फ़ पत्रकारों के साथ ही मनाया जाता था इस बार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें सम्मिलित किए जाएं तो बेहतर होगा। जिस पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से अनुमोदन किया और कहा कि यह कार्यक्रम बढ़िया रहेगा। बीच-बीच में इस प्रकार का आयोजन भी होता रहना चाहिए।  हिंदुस्तान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ गाजियाबाद डा. महकार सिंह ने प्रस्ताव रखा कि होली मिलन समारोह के संबंध में सभी सदस्यों व पदाधिकारी की ड्यूटी चिन्हित कर दी जाए। जिससे वह अपना-अपना कार्य ठीक से सम्पन्न कर सकें। सचिव तौषीक कर्दम ने प्रस्ताव रखा कि हम सभी को मिल-जुलकर काम करना चाहिए। हम लोग जिस प्रकार से भविष्य में पत्रकारों की सहायता करते रहते हैं इस तरह के कार्य होते रहने चाहिए। संस्था के कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक ने प्रस्ताव रखा कि हमें पहले अपनी संस्था के जो सम्मानित सदस्य हैं उनकी सहायता करनी चाहिए। जो कि अभी तक करते आ रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में सकारात्मक विचार वाले पत्रकारों को सदस्य बनाना चाहिए। जिसका सभी ने अनुमोदन किया। वरिष्ठ पत्रकार रेखा अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि हमारी संस्था बहुत पुरानी हो चुकी हे और रजिस्टर्ड भी है। भविष्य में इस बैनर तले जनहित में कोई बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाए। अध्यक्ष अजय जैन ने इस पर कहा कि पत्रकार एसोसिएशन ने भविष्य में अनेकों कार्यक्रम किए जैसे हेल्थ कैम्प लगवाना, फास्ट टैग कैम्प, आधार कार्ड बनवाना, गरीबों को कंबल और कपड़े वितरित करना, कई पत्रकारों की आर्थिक सहायता करना एवं पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों पर गलत तरीके से किसी ने कोई कार्रवाई की है तो उसका सहयोग करना आदि-आदि अनेकों जनहित के कार्य करती रही है। आपकी बात का विचार करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय जैन, महामंत्री संजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, सचिव तौषीक कर्दम, किशन स्वरूप, डा. महकार सिंह (विशेष सलाहकार), वीरेंद्र कुमार, रिंकू सिंह, श्रीराम, सत्यम पांचोली, दिनेश कुमार गौड़, महमूद अली, राकेश कुमार राजपूत, रेखा अग्रवाल, रश्मि ओझा सचिव, रवि तुषार, मनीष गुप्ता, वंदना, रवि तंवर, गुलशन भारती समेत भारी संख्या में पत्रकारबंधु उपस्थित थे।

शुक्रवार, 1 मार्च 2024

पेपर लीक माफियाओ के तार सरकार तंत्र से मजबूत - सीमा त्यागी

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। एक तरफ जहाँ नकल विहीन परीक्षा कराने के दावे कर प्रदेश सरकार मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है वही नकल माफिया लगातार पेपर लीक कराकर सरकार के दावों की पोल खोलने पर अड़े है अभी कुछ दिन पहले ही पेपर लीक होने के कारण 60244 पदों के लिये "पुलिस सिपाही भर्ती " रद्द करनी पड़ी थी इस भर्ती के लिये 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था  पुलिस सिपाही भर्ती को रद्द करने के लिये लाखो अभ्यर्थी सड़क पर उतर आये थे जिसके बाद सरकार को भर्ती रद्द करने का बड़ा कदम उठाने के लिये विवश होना पड़ा अब हम बोर्ड परीक्षाओं में नकल माफियाओ के बुलंद हौसले को देख रहे है जिसके परिणामस्वरूप जहाँ आईएससी बोर्ड का कैमेस्ट्री का पेपर  लीक हुआ वही अब कल यूपी बोर्ड के 12 वी के दो पेपर लीक कर नकल माफियाओ ने प्रदेश सरकार के नकल विहीन परीक्षा कराने के दावों को खुली चुनौती दी है हमे समझना होगा कि बच्चे बोर्ड परीक्षाओं के लिये साल भर तैयारी करते है उसके बाद जब वो अपनी परीक्षा देने के लिये परीक्षा केंद्रों पर पहुचते है तो उनको पता चलता है कि उनकी परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया है क्या सरकार के नुमाइंदे बच्चो की मनोस्थिति पर पड़ रहे विपरीत असर को समझ सकते है सरकार की सख्ती के बाद भी नकल माफिया पीछे हटने को तैयार नही इसका मतलब यह है कि नकल माफियाओ का तंत्र सरकार के तंत्र से ज्यादा मजबूत है सिपाही भर्ती  परीक्षा ,बोर्ड परीक्षा हो या फिर अन्य परीक्षा हो नकल माफिया अपने निजी स्वार्थ और मोटी कमाई के चक्कर मे युवाओं के सुनहरे भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है सरकार को नकल माफियाओ के बड़े तंत्र को तोड़ने और इस पर अंकुश लगाने के लिए कुछ अलग फार्मूला अपनाना होगा में प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से निवेदन करती हूँ कि वो नकल माफियाओ पर लगाम लगाकर प्रदेश के युवाओं के सपनो को चकनाचूर होने से बचाये 



चुनाव से पूर्व सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

                        मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  लोकसभा चुनाव आने से पूर्व भाजपा दल को छोड़कर अन्य दलों में घबराहट खलबली और भगदड़ का आलम है। सपा कांग्रेस सपा कांग्रेस जिधर अपने प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति में चिंता में डूबी हुई है इधर भाजपा ने अपना लोकसभा का चुनाव कार्यालय सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया है। अन्य दलों के कार्यकर्ताओं में भाजपा से जुड़ने की लल्लक है वह मोदी और योगी की विकासशील यात्रा के भागीदार बनना चाहते हैं। ऐसे ही नजर आज भाजपा के नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर देखने को मिला जहां दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी को भाजपा में पका पहनकर भाजपा की संस्था ग्रहण कराई।

 भाजपा में शामिल होने वालों में नवीन कुमार एडवोकेट दिनेश बंसल राजीव अग्रवाल पवन कुमार मित्तल , व्यापारी नेता प्रीतम लाल,प्रमोद बंसल राकेश बंसल मनीष चौधरी सचिन जैन संदीप गुप्ता, वीके गुप्ता, सुनील शर्मा, कामेश शर्मा राकेश काका, मुकेश आर्य राजवीर सिंह संजय शंकर, नवीन गर्ग, विवेक गर्ग, रवि मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल नरेश सिसोदिया, अरुण कुमार ,विजय सिंह आदि प्रमुख गण मान्य व्यक्ति रहे। इस कार्यक्रम के दौरान विजय मोहन, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, सुनील यादव, लोकसभा विस्तारक अंकित शर्मा, तरुण शर्मा, विरेंद्र सारस्वत, कामेश्वर त्यागी, पुर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, हिमांशु लव, जय कमल अग्रवाल, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक राम दुलार यादव ने छात्र, छात्राओं को तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें भेंट की


                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद द्वारा ड़ा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम नि: शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय गरिमा गार्डेन पसोंडा जनपद गाजियाबाद के प्रांगण में प्रतियोगी छात्र, छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें भेंट की गयी, इकरा हसन प्रतिभाशाली छात्रा को समज सेविका फूलमती यादव ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने के किए प्रोत्साहित किया। 

 इस अवसर पर अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि अपनी शक्ति, लगन और धैर्य पर भरोसा करने वाला ही लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होता है, सफलता और असफलता दोनों आपके हाथ में है, पक्का इरादा, अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, क्योंकि आज शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व की उदासीनता के कारण जहां विश्व के अनेक देश शिक्षा पर जी0डी0पी0 का 6 प्रतिशत खर्च कर रहे है, वही भारत 3 प्रतिशत भी नहीं कर पा रहा है, यह निराशाजनक है, आज पौने दो लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद है, शिक्षकों के 8 लाख से अधिक पद केवल कुछ राज्यों में खाली है, नेल्सन मंडेला ने कहा है कि “किसी भी देश के विध्वंस के लिए एटम बम या दूर तक मार करने वाली मिसाइलों की जरूरत नहीं है उस देश की शिक्षा को नष्ट कर दो, वह स्वत: ही ध्वस्त हो जाएगा” चिंताजनक यह है कि शिक्षा और चिकित्सा में हम विश्व में 125 वें पायदान पर है, 136 देशों की रिपोर्ट में पेरियार रामा स्वामी का कथन कि देश की भयावह हालत का हर वह व्यक्ति जिम्मेदार है जिसे लगता है कि शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार से महत्वपूर्ण धार्मिक पाखंड है, आज झूठ, लूट, मिथ्या प्रचार ने देश, समाज में भ्रम और नफरत का वातावरण बना दिया है, यह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सद्भाव, भाईचारा और सहयोग की भावना से परिवर्तित किया जा सकता है, नवजवानों की भूमिका देश, समाज और व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण है, आप लोगों की सकारात्मक सोच देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी, जिसकी आज बहुत ही आवश्यकता है। कार्यक्रम में शामिल रहे, राम दुलार यादव, फूलमती यादव, फ़ौजुद्दीन, रोहन, आदित्य, यश गौतम, साहिल, इकरा हसन, समीर, विशाल, रिहान, सलीम, आफताब, भक्ति यादव, अमर बहादुर आदि।


                                                                                                      

 

                                                                                                

                                                                                                

रणजी प्लेयर अंशुल गुप्ता के शतक क्रिक्षेत्र क्रिकेट क्लब ने लगातार दूसरा मैच जीता

 

                      मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादः क्रिक्षेत्र क्रिकेट क्लब ने ट्राइडेंट्स स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले आर एस शर्मा मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिक्षेत्र क्रिकेट क्लब का विजयी अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को बीसीए स्टार को 4 विकेट से हराकर टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 


आयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि मैच में बीसीए स्टार ने टॉस जीता व  पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 248 रन बनाए। आर्यन चौधरी ने 47, आदित्य वर्मा ने 45,  रूपेश मिश्रा ने 44 व विभु चौधरी ने 42 रन का योगदान दिया। अभय नेगी ने 3,  चाहत मल्होत्रा व आदित्य लाल ने 2-.2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिक्षेत्र क्रिकेट क्लब ने 29.3 ओवर में 6 विकेट पर 252 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। रणजी प्लेयर अंशुल गुप्ता ने 64 गेंद पर 103 रन की पारी खेली। चैतन्य शर्मा ने नाबाद 75 रन बनाए। बॉबी यादव व यश चौधरी ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंशुल गुप्ता को दिया गया।

विश्व विख्यात कथा वाचक जया किशोरी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 8 मार्च से 15 मार्च तक होगा घंटाघर रामलीला मैदान में-अनिल सावरिया


         

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम परिवार समिति अपना वार्षिक उत्सव के रूप में बड़ा ही विशाल कार्यक्रम गाजियाबाद की पावन धरती पर करने जा रही है भगवान दूधेश्वर की इस पावन नगरी में पहली बार विश्व विख्यात कथा वाचक जया किशोरी का आगमन हो रहा है । संस्था के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया ने बताया कि इस वर्ष संस्था के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रामलीला मैदान घंटाघर में दिनांक 8 मार्च से 15 मार्च तक किया जा रहा है इस वर्ष श्रीमद् भागवत कथा को करने पूज्य जया किशोरी जी का आगमन हो रहा है उन्होंने   बताया कि दिनांक 7 मार्च को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह यात्रा नेहरू युवा केंद्र अंबेडकर रोड से प्रारंभ होकर चौधरी मोड़ रमते राम रोड डासना गेट चौपला मंदिर अनाज मंडी घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान मे विश्राम लेगी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में लगभग 1008 महिलाएं प्रतिभाग करेंगी कार्यक्रम के बारे में बताया कि रामलीला मैदान घंटाघर में श्रीमद् भागवत गीता के लिए बहुत ही भव्य पंडाल लगाया जा रहा है ,पंडाल बहुत ही विशाल रूप में लग रहा है पिछले 1 महीने से कार्य चल रहा है उन्होंने बताया कि पंडाल का स्वरूप अयोध्या राम मंदिर मॉडल पर बनाया जा रहा है पंडाल में बाबा श्याम को विराजित किया जाएगा जिनका श्रृंगार करने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगर के द्वारा बाबा का श्रृंगार किया जाएगा बाबा का श्रृंगार विशेष फूलों के द्वारा किया जाएगा। महामंत्री गौरव गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में गाजियाबाद के सभी गण मान्य व्यक्ति जनप्रतिनिधि पुलिस प्रशासन एवं सभी श्याम भक्तों को आमंत्रित किया गया है कार्यक्रम में बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा सभी श्याम प्रेमियों के लिए भोजन प्रसादम की भी व्यवस्था आठो दिन की गई है पंडाल में इत्र की वर्षा भी की जाएगी कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भजन गायक कन्हैया मित्तल के द्वारा भव्य कार्यक्रम किया जाएगा वह अपने भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाएंगे । प्रेस वार्ता में संरक्षक अनिल गर्ग द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भव्य आयोजन के लिये संस्था अध्यक्ष अनिल अग्रवाल साँवरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि  अनिल साँवरिया  ग़ाज़ियाबाद कि एक ऐसी हस्ती हैं जो हमेशा सर्वश्रेष्ठ कार्यो मे अपना सहयोग बनाए रखते हैं , वह जनप्रिय हैं , वह संत प्रिय हैं, वह कृष्ण प्रिय भी हैं ,। उनके नेतृत्व मे किया जा रहा यह कार्यक्रम प्रभु की कृपा से ग़ाज़ियाबाद मे वर्षो तक याद किया जायेगा. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अनिल सांवरिया,  राम अवतार जिंदल, आशा शर्मा,  पूर्व मेयर , विजय जिन्दल, योगेश गोयल, वी. के गुप्ता,  सौरभ गुप्ता ,  संजय अग्रवाल ,  भानु सिसोदिया, सौरभ जायसवाल, आशु बिंदल, के. पी. गुप्ता, अशोक अग्रवाल नमक वाले, राजकिशोर अग्रवाल, तनुज गंभीर , ममता गर्ग, उषा गोस्वामी दीप्ती अरोरा, अतुल गर्ग, राकेश मित्तल,लोकेश गर्ग ,मुकेश बाबा अलोक गर्ग, दीपक अग्रवाल,आदि ने कार्यक्रम मे सहयोग किया ।