मंगलवार, 27 दिसंबर 2022

ज्ञानश्री विद्यालय के वार्षिक समारोह आयोजित, ज्ञान और संगीत के संगम से विभोर हुये छात्र और शिक्षक

 

नोएडा । सेक्टर 127 में स्थित ज्ञानश्री विद्यालय ने अपना दो दिवसीय सातवाँ वार्षिक समारोह का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों को समुदाय और पर्यावरण की जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से, जिम्मेदारी, अखंडता, प्रतिबद्धता आदि जैसे मूल्यों को विकसित करने का सफल प्रयास किया |कथाकार के नाम से आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि सीबीएसई के सचिवअनुराग त्रिपाठी और दूसरे दिन मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी सुहास एल. यतिराज थे। समारोह की अध्यक्षता हल्दीराम शैक्षणिक सोसायटी के अध्यक्ष एमएल अग्रवाल जी ने की। कार्यकारी समिति के सम्मानित सदस्य, रीटा कपूर, संस्थापक निदेशक और कार्यकारी समिति के सदस्य, के.सी. जैन और प्रदीप श्रीवास्तव भी उपस्थिति रहे। प्राचार्या बृंदा घोष ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत दीप-प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई,संपूर्ण सभागार 'नमस्तेसु महामाए' के ​​स्वरों से गुंजायमान हो गया, जिसे आनंद, सौंदर्य, प्रेम और समृद्धि की देवी, माता लक्ष्मी के आशीर्वाद का आह्वान करते हुए 'श्रीधुन' द्वारा गाया गया था, जिसमें 69 विद्यार्थी  शामिल हुए। तत्पश्चात  पद्मश्री पंडित मधुप मुद्गल द्वारा रचित राग बागश्री में एक भावपूर्ण स्वरसंगति 'चतुरंग' की आह्लादित कर देने वाली प्रस्तुति से विद्यालय की गायन मंडली ने भी दर्शकों को मन्त्र-मुग्ध कर दिया । प्राचार्या ने दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर विद्यार्थियों द्वारा जीते गए पुरस्कारों  के सम्बन्ध में अवगत कराया। इसके बाद, कक्षा  9 और 11 के विद्यार्थियों द्वारा ज्ञानश्री विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई, जिसमें दर्शकों को शैक्षिक और सह-शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियों की एक झलक दी गई। कथाकार” - विद्यार्थियों द्वारा गीत-संगीतमय प्रस्तुति, हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति के संरक्षण और सुरक्षा और समय की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है तथा  हमारे बीमार ग्रह को पुनर्जीवित करने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शकों के समक्ष  गहराई से प्रतिध्वनित करती है। नवोदित कलाकार उन पात्रों के साथ एक हो गए, जिन्हें उन्होंने चित्रित किया और वैदिक काल से लेकर वर्तमान समय तक, विभिन्न क्षेत्रीय प्रथाओं जैसे मैती प्रथा,बिश्नोइयों आदि के माध्यम से, कथाकार ने अनेक कहानियाँ सुनाई जिनकी सहायता से भारत की पर्यावरण संरक्षण की परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई । यह गीत-संगीतमय प्रस्तुति शास्त्रीय, पश्चिमी और लोक नृत्य रूपों; माइम और रंगमंच; सस्वर पाठ और संगीत का एक सरल मिश्रण था, जिसने पृथ्वी के 'भूमिमित्र' होने की उभरती आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए, अनुराग त्रिपाठी ने ऐसी शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया जो युवाओं में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, विचारों की स्पष्टता और मूल्यों को बढ़ावा दे। एन ई पी के सिद्धांतों के अनुरूप, उन्होंने अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व और छात्रों में 21वीं सदी के कौशल को विकसित करने पर जोर दिया, जो उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगा। उन्होंने छात्रों से गरीबों की मदद करने का आह्वान भी किया। श्री त्रिपाठी ने इस बात पर भी जोर दिया कि योग्यता के साथ-साथ कौशल पर आधारित शिक्षा प्रणाली हमारे देश को आगे बढ़ने में मदद करेगी।जिला अधिकारी यथिराज ने अभिभावकों को अपने सन्देश में कहा कि, उन्हें अपने बच्चों की क्षमताओं  को पहचानकर  तथा उन्हें उसी ओर अग्रसर करना चाहिए | उन्होंने यह भी कहा कि अपने व्यक्तित्व का निखार मनुष्य अपने विचारों की गुणवत्ता के माध्यम से कर सकता है , इसलिए अपने विचारों पर ध्यान दें, वे आपके शब्द बन जाते हैं; अपने शब्दों पर ध्यान दें, वे आपके कार्य बन जाते हैं; अपने कार्यों पर ध्यान दें, वे आपकी आदत बन जाते हैं; अपनी आदतों पर ध्यान दो, वे आपका चरित्र बन जाती हैं; अपने चरित्र को देखो, यह आपका भाग्य बन जाता है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव तथा अंत में राष्ट्र गान के साथ हुआ।यह कार्यक्रम एक अविस्मरणीय प्राणपोषक अनुभव था और उपस्थित सभी लोगों के मस्तिष्क पर एक स्थायी छाप अंकित कर गया ।इस गीत-संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को पृथ्वी के प्रहरी या 'भूमिमित्र' बनने की प्रेरणा भी प्रदान की। 
#gyan_shri_school_noida
#Dm_gbnager_noida

#hindi_newspaper_ghaziabad #sattaban

#ghaziabad_newsdhu

कोरोना का नया वायरस" पर गोष्ठी संपन्न, चीन के वायरस से पहले की तरह सावधानी बरतें-डा.सुनील रहेजा (एम एस जी बी पंत अस्पताल)


गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में "चीन का नया वायरस" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह कोरोना काल से 484 वां वेबिनार था। डा.सुनील रहेजा (एम एस जी बी पंत अस्पताल) ने कहा कि चीन का नया वायरस पहले से अधिक प्रतिक्रिया देता है हमे अब फिर से सतर्क रहने की आवश्यकता है।धुंध,प्रदूषण व सर्दी में सुबह शाम ऋषि के 9चसैर करने नही जाए अपितु धूप व मौसम खुलने पर 10 से 4 के बीच सैर करें।गर्म पानी का सेवन करे,रात्रि हल्दी वाला दूध पिएं। साथ ही विटामिन सी के लिए संतरा या गोली खाएं।उन्होंने कहा कि घरलू नुस्खे मुलहटी, अदरक,काली मिर्च,तुलसी आदि का काढ़ा बनाकर पीने से लाभ होगा। हरी सब्जियां फल खाएं।अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाएं।योग और प्राणायाम करें यदि हम पहले की तरह सावधानी बरतेंगे तो अपना बचाव कर सकते हैं,अंत में उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी मास्क है जरूरी।मुख्य अतिथि डॉ .रीना अरोड़ा आयुर्वेदाचार्या व अध्यक्ष ओम सपरा ने भी पहले की तरह निर्भीकता पूर्ण सावधानी रखने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि हमारी रसोई हमारा चिकित्सालय है।केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि हम भारतीय मजबूत इच्छा शक्ति के लोग हैं इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करके बचाव करेंगे। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया,शांतिपाठ से कार्यक्रम सम्पन्न कराया। गायिका माता सुमित्रा गुप्ता, कमलेश चांदना, सुदेश आर्या, रजनी गर्ग, कृष्णा गांधी,ईश्वर देवी, कमला हंस, जनक अरोड़ा, अनिता छाबड़ा,साध्वी वसुंधरा, रविन्द्र गुप्ता, कुसुम भंडारी, संध्या पाण्डेय आदि के मधुर भजन हुए।

#parven_arya

#dr_sunil_raheza_msgbpanthi 

#ghaziabad_news #hindi_newspaper_ghaziabad #sattabandhu


करणी सेना ने,शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध कर डीएम को दिया ज्ञापन

गाजियाबाद। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर करणी सेना, परमार्थ सेवा ट्रस्ट, विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का विरोध कर  योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ संदीप सिंघल ने बताया कि इससे भगवा रंग का अपमान हो रहा है इसलिए करणी सेना ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, फिल्म को बैन करने की भी मांग की जा रही है। बता दें कि फिल्म पठान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने भगवा वस्त्र पहन कर डांस किया है जिसका की पूरे देश में हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। शाहरुख खान को भारत की जनता ने बॉलीवुड में जो सम्मान उसकी परिवारिक फिल्म डीडीएलजे से दिया था वह शायद इस काबिल नहीं थे आज पठान फिल्म में अश्लीलता एवं नग्नता से उनकी मानसिकता साफ नजर आ रही है हम हर सिनेमाघरों के मालिकों को करणी सेना के माध्यम से चेतावनी देना चाहते हैं कि यदि उन्होंने इस मूवी को थिएटर में लगाया तो वह चलने नहीं देंगे                                                        पठान के बेशर्म रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी है. दीपिका के रिवीलिंग कपड़ों के साथ उनकी बिकिनी के केसरी रंग पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि ये भगवा का रंग है और पठान फिल्म में इसका अपमान किया गया है. पठान में हुए भगवा के अपमान को हिंदुस्तान नहीं सहेगा. बीके शर्मा हनुमान ने कहा- शाहरुख खान और दीपिका की आने वाली फिल्म पठान में जिस तरह से भगवा रंग के कपड़े अश्लील तरीके से पहनाए गए हैं और उसे पहनाकर बेशर्म रंग गाना गाया है. ये भगवा और सनातन धर्म का अपमान है. कहीं ना कहीं बॉलीवुड सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहा है. दुर्भाग्य की बात है परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने कहा कि जिस भगवा ने पूरे देश और दुनिया को दिशा देने का काम किया उसे बेशर्म रंग कहा जा रहा है. सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि सेंसर बोर्ड इसे पास करता जाता है और हिंदू सनातन का अपमान होता जाता है. हम इसकी निंदा करते हैं. मैं हिंदू समाज से निवेदन करता हूं कि वो पठान फिल्म का बायकॉट करें, विरोध में विनीता पाल प्रेमलता कोरी बरखा गुप्ता विवेक तोमर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक गर्ग जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजा गर्ग उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा,महानगर अध्यक्ष अश्वनी नारंग,मंडल अध्यक्ष महिला शक्ति रीना चौहान, जिला अध्यक्ष महिला शक्ति वर्षा हजेला, सागर शर्मा, अक्षय वोहरा,दीपांशु त्यागी,सुमित शर्मा,कुलदीप ठाकुर ,आयुष चौहान,भूपेंदर चौहान,खुशहाल चौहान,नीता सिंह रीता देओल के साथ अनेकों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#karni_sena

#ghaziabad_news #hindi_newspaper_ghaziabad #sattabandhu

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

जूनियर एथलेटिक मीट का आयोजन किया

 

गाजियाबादःजिला एथलेटिक एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा सोमवार को जूनियर एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। एथलेटिक मीट का आयोजन महामाया स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया। अंडर 14 व अंडर 16 बालक-बालिका वर्ग में हुई एथलेटिक मीट में 300 से अधिक एथलीट ने शानदार प्रदर्शन किया। संस्था के सचिव लिखिराम चैधरी ने बताया कि एथलेेटिक मीट में अंडर 14 व अंडर 16 बालक-बालिका वर्ग में 32 इवेंटस हुए जिनमें से 300 से अधिक एथलीटस ने अपना दमखम दिखाया। अंडर 16 बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड में आदित्य व बालिका वर्ग में शगुन शर्मा ने बाजी मारी। एथलीट में जो एथलीट अपने वर्ग में पहले स्थान पर रहे हैं, उन्हें अब  12 से 14 जनवरी तक पटना, बिहार में होने वाली नेशनल एथलेटिक मीट में भाग लेने का मौका मिलेगा। संस्था के संरक्षक बी बी शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

All_School_Ghaziabad
#district_association_ghaziabad
#Sports_Association
#ghaziabad_news #hindi_newspaper_ghaziabad #sattabandhu

शहीद उधम सिंह जी की जयंती पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि।

 

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी ) ने शहीद उधम सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा शहीद उधम सिंह ने भारत के मान सम्मान को जिंदा रखने के लिए लंदन में जाकर जनरल ओ डायर को मारा था और विश्व को संदेश दिया था कि भारतवासियों पर अत्याचार करने वालों को भारत माता के सपूत  जिंदा नहीं छोडेंगे।सुभाषवादी पार्टी हमेशा शहीदों क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों के को के त्याग और संघर्ष  एक एक भारतवासियों को परिचित कराने के लिए वचनबद्ध है। सुभाष वादी पार्टी संयोजक एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने अमर शहीद ऊधम सिंह जी की जयन्ती पर उन्हें याद करते हुए कहाशहीद ऊधम सिंह का आज जन्मदिन है !!ऊधम सिंह 13  अप्रैल1919  को घटित जालियांवाला बाग नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शी थे। इस घटना से वीर उधम सिंह तिलमिला गए उन्हें बहुत दुख हुआ और उन्होंने जलियांवाला बाग की मिट्टी हाथ में लेकर माइकल ओ डायर को सबक सिखाने की प्रतिज्ञा ले ली। उधम सिंह अनाथ हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद वह विचलित नहीं हुए। देश की आजादी तथा डायर को मारने की अपनी प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए लगातार काम करते रहे।लगभग 21 वर्ष बाद उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया। 13 मार्च 1940 को उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ डायर को लंदन में जाकर गोली मारी। इस अवसर पर मुख्य रूप सेप्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा, महानगर अध्यक्ष श्यामवीर यादव दीपक वर्मा, सुनील दत्त, सूरजभान सिंह, नसरू मलिक,श्रवण कुमार शर्मा, जगदीश गोयल,रिंकू प्रजापति, रोहित,  आबीद, इरशाद, दीपक, सचिन, शिव कुमार, अरुण कुमार, विकास आदि आदि उपस्थित थे

#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu

अतुल जैन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की--

 

गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है इस अवसर पर गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष और टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन के महासचिव डॉ. अतुल कुमार जैन ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। 
 उन्होंने बताया कि स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी  के बताए हुए मार्ग और सिद्धांतों पर चलकर सभी को समाज सेवा और देश सेवा में संलग्न रहना चाहिए । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के द्वारा समाज और देश हित में किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज और देश सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर रह सकता है । भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया।

#atuljain

#ghaziabad-news 

#hindi-news-paper-ghaziabad #sattabandhu

टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में गाजियाबाद जनपद को मिला तीसरा स्थान

 

गाजियाबादः सेठ मुकंद लाल इंटर काॅलेज में आयोजित दूसरी राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पुरूष वर्ग का खिताब मुजफ्फरनगर जनपद ने जीता। महिला वर्ग का खिताब जीतने वाली गाजियाबाद जनपद की पुरूष टीम गौतमबुद्ध नगर जनपद के साथ तीसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में प्रदेश की कई जनपदों की टीमों ने भाग लिया। पुरूष वर्ग का खिताब  मुजफ्फरनगर जनपद ने वाराणसी जनपद को हराकर जीता। वाराणसी जनपद को दूसरा स्थान मिला।

गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर जनपद को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। गाजियाबाद टेनिस वॉलीबॉल असोसिएशन के अध्यक्ष अशोक यादव व सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि दूसरी राज्य स्तरीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता से प्रदेश की यूपी की महिला व पुरूष टीम का चयन होगा 24 वीं राष्ट्रीय सीनियर बालक बालिका प्रतियोगिता में भाग लेगी।  वेटरन का चयन भी किया जाएगा और यह टीम राष्ट्रीय वेटरन प्रतियोगिता में भाग लेगी। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 से 7 जनवरी तक  नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। टीमों के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में होगा। अजब सिंह भाटी, अशोक नागर, दिलीप अग्रवाल, जुगेश वर्मा, आभा शर्मा,  बाबूराम, बाबूलाल थापा, नवनीत दुबे आदि भी मौजूद रहे।

#All_School_Ghaziabad
#Seth_mukendlal_College
#Sports_Association
#ghaziabad_news #hindi_newspaper_ghaziabad #sattabandhu

पापा कहते है बेटा बड़ा नाम करेगा .... के साथ नव वर्ष/उम्मीद महोत्सव की शुरुआत हुई

 

गाजियाबाद, सक्षम फाउंडेशन के सहयोग और सॉयल इवेंट की ओर से क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद में उम्मीद महोत्सव की शुरुआत की गई। इसके ओपनिंग प्रोग्राम को बच्चों की प्रतिभा से जोड़कर किया गया। कार्यक्रम का नाम रखा गया पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रशासनिक कौशल की महारथी और सौंदर्य की दुनिया का चिर परिचित नाम एडीएम ऋतु सुहास और विशिष्ट अतिथि आज तक की एंकर शशि शर्मा थी। दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना की और बच्चों का हौसला बढाया। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार और इवेंट जर्नलिज्म के संस्थापक अमर आनंद ने इस कार्यक्रम का कांसेप्ट तैयार किया था। 

इवेंट जर्नलिज्म की खास शैली का यह  52 बावनवां  प्रोग्राम था। सरकार, पुलिस, बच्चों और देशभक्ति पर दिल्ली और यूपी के कई शहरों में प्रोग्राम कर चुके अमर आनंद इस कार्यक्रम के सूत्रधार थे। डॉक्टर आनंदिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की एंकर के रूप में उनका भरपूर साथ दिया। लखनऊ से आईं पारुल श्रीवास्तव  कार्यक्रम की  ऑर्डिनेटर थीं। राहुल चोपड़ा, सदीप त्यागी, प्रवीण अरोरा पत्रकार  समाजसेवी, भाजपा नेत्री डोली भास्कर, राजीव यादव, अनिस खान, अरुण शर्मा, भास्कर झा और अभिषेक समेत कई स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई। मान्या यादव, व्रतिका, राम, प्रथम, अंकित शर्मा, कुशिका, देवेंद्र, इनेशा, अनुश्री, अद्विक, अरिंदम, आदित्य, अनिरुद्ध और विहान के साथ साथ नटराज म्यूजिक के बच्चों श्रेष्ठा और कृष्वि समेत कई बच्चों ने कार्यक्रम में अपनी कला पेश की।इटावा से आए फिल्म कलाकार गौरव पोरवाल ने क्लाइमेक्स परफॉर्मेंस पापा कहते हैं के जरिए कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का जहां दिल जीता वहीं मेरठ से आए रंगकर्मी योगेश समदर्शी ने अनोखे
 अंदाज में बचपन को याद कर लोगों को खूब लुभाया

#crossingsrepublic
#admprasasan
#ritusuhash
#dmghaziabad
#hindinews
#ghaziabadnews
#sattabandhu
#crossingsrepublicprogram

रविवार, 25 दिसंबर 2022

दिल्ली में आयोजित हुआ नौवां अटल सम्मान समारोह देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली अनेकों हस्तियों को किया गया सम्मानित

 

नई दिल्ली। विवेक जैन। भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर हर वर्ष आयोजित होने वाले देश के प्रसिद्ध सम्मानों में शामिल अटल सम्मान समारोह का नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भव्य आयोजन किया गया। समारोह में चंड़ीगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल को अटल संस्कृति शिखर सम्मान, हरियाणा के फिल्म कलाकार यशपाल शर्मा को अटल कलाकीर्ति शिखर सम्मान, दिल्ली के कथा वाचक अजय भाई को अटल प्रज्ञ शिखर सम्मान, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित महिला रेसलर दिव्या काकरान को अटल क्रीड़ा शिखर सम्मान, केरल की नृत्यांगना शबना शशिधरन को अटल नृत्य निष्णात शिखर सम्मान, बिहार के प्रभु चन्द्र मिश्रा को अटल अन्वेषी शिखर सम्मान, पार्षद और फिल्म निर्माता प्रीति गुप्ता को अटल उज्जवला शिखर सम्मान, वीरेन्द्र मेहरा को अटल विभुति शिखर सम्मान, ओमप्रकाश परमार को अटल समाजसेवी शिखर सम्मान, राजीव गुप्ता को अटल सेवा शिखर सम्मान, रवि कुमार वार्ष्णेय को अटल श्रीयुत शिखर सम्मान, विशिष्ट सेवा मेड़ल से सम्मानित राजस्थान निवासी मेजर जनरल अनुज माथुर को अटल शौर्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, फिल्म जगत आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी सैंकड़ो जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। दुबई से पधारे याकूब मूसा मोहम्मद मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों ने अटल सम्मान समारोह के मुख्य आयोजनकर्त्ता भुवनेश सिंघल और सहयोगियों की जमकर प्रशंसा की। भुवनेश सिंघल और उनकी टीम ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में आयोजित अटल सम्मान समारोह में आने वाले समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मशहूर सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी, दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष अजय महावर, प्रसिद्ध एंकर संतोष टण्डन, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समारोह के संरक्षक श्याम जाजू, विधायक अजय महावर, समारोह के वाईस चेयरमैन नीरज गुप्ता, डिप्टी चेयरमैन नवीन तायल, रोशन कंसल,  नीरज गुप्ता, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अजय जैन, विश्व प्रसिद्ध गायक कुमार विशु, सोनोटेक कम्पनी के मालिक हंसराज रेल्हान सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। समारोह में राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, फिल्म जगत आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत, दुबई से पधारे याकूब मूसा मोहम्मद रहे मुख्य आकर्षण का केन्द्र

#bhajansingers

#polititions

#bjp

#bollywood

#sattabandhu

#ghaziabadnews

#hindinewspaper



विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के पंडित रामनरेश तिवारी पिंडीवासा बने मार्गदर्शक वटवृक्ष बीके शर्मा हनुमान


गाजियाबाद विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय/अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि प्रयागराज निवासी देश के जाने-माने ब्राह्मण शिरोमणि पंडित रामनरेश तिवारी पिंडीवासा विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शन मंडल के संयोजक बने बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि ब्राह्मण समाज सदैव देश की एकता, अखण्डता, वैदिक, संस्कृति, साहित्यक, सामाजिक, धार्मिक परम्पराओं तथा देश को समृद्धशाली बनाने अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इतिहास साक्षी है कि ब्राह्मण " सर्वे भवंतु सुखिनः" तथा विश्व के प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करने वाला एवं भारत सस्कृति का पोषक व प्रजातंत्र का रक्षक रहा है। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में ब्राह्मणों के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा है।ब्राह्मण समाज की ऐतिहासिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को निरंतर बनाये रख हेतू आचार्य चाणक्य जी के सिद्धांतो एव महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी संस्कारो से प्ररित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. आपसे अपेक्षा है, संगठन के मूल उद्देश्यो को साकार रूप देने हेतु इस महान अभियान में सहय प्रदान करेंगे।  समाज के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता एवं कर्मठता की दृष्टिगत करते हुए आप को विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा पंजी. मे राष्ट्रीय मार्गदर्शन मंडल वटवृक्ष के पद पर मनोनित किया गया हमे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास भी है विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महा पंजी के व्यापक प्रचार प्रसार आशीर्वाद तथा उद्देश्यों की पूर्ति एवं आजीवन सदस्य में अपना अतुलनीय योगदान देते हुए आप महासभा को सशक्त सम्बल प्रदान व तथा विप्र समाज के संगठन के हितों की रक्षा में पूर्ण समर्पण भावना से  सहयोग आशीर्वाद प्रदान करेंगे । भगवान परशुराम का अनुग्रह एवं आर्शीवाद सदा हम सबको प्राप्त हो । इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव कपिल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन शर्मा, मौजूद थे

₹uttarpradesh

#ghaziabadnews

#ghaziabadhindinewspaper

#sattabandhu


यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के द्वारा 13वा युवक- युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न,भ्रूण हत्या के खिलाफ तथा बेटियों को शिक्षित करने का कार्यक्रम चलाना चाहिए-डा० सुधा यादव

गाजियाबाद।

यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के द्वारा आयोजित वृंदावन ग्रीन फार्म हाऊस, अर्थला मोहनगर, गाजियाबाद में 13वाँ युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सैकड़ों के संख्या में वैवाहिक रिश्तों की शुरुआत हुई कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही परिचय सम्मेलन की यादव स्वयंवर स्मारिका का विमोचन भी किया गया व स्व0 श्री मुलायम सिंह यादव  (पूर्व मुख्यमंत्री, उ0प्र0) के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी लोगों ने श्रद्धांजली दी

मुख्य अतिथि के तौर पर डा० सुधा यादव (पूर्व सांसद, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड/केन्द्रीय चुनाव समिति) इस अवसर पर उन्होंने कहा आज बहुओं की जरुरत तो सबको हैं लेकिन बेटी कोई नहीं चाहता जब बेटियाँ ही नहीं होगीं तो बहुए कहाँ से आयेंगी। ये एक यक्ष प्रश्न है। यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति को भ्रूण हत्या के खिलाफ तथा बेटियों को शिक्षित करने का कार्यक्रम चलाना चाहिए। जब हमारी बेटी-बेटा अच्छी पढ़ाई करेंगे और अपनी योग्यता के आधार पर वर चुनें और समाज भी एक-दूसरे की टाँग खिचाई न करें समाज के प्रबुद्ध लोग समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें इसी कार्यक्रम पर हमारी सरकार भी सब का साथ, सब का विकास की सोच से आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करें रहे  डी0 पी0 यादव (पूर्व सांसद एवं मंत्री उत्तर-प्रदेश सरकार)गाजियाबाद ने कहा कि जब सबका विकास होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा, समाज के विकास के लिए सबको मिलकर रचनात्मक कार्यो से जुड़ना चाहिए, कोई शिक्षा के लिए स्कूल बनाये, कोई रोजगार देने के लिए कारखानें खोले ताकि किसी न किसी रुप में समाज को रोजगार मिल सके।  डा0 कृष्णपाल सिंह यादव (सांसद, गुना, मध्य प्रदेश) ने इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष की बात है ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवक-युवतियों को योग्य वर वधु प्राप्त हो जाते हैं। आज भौतिकतावाद के चकाचौंद में मानव समाज से कटता जा रहा है ऐसी स्थिति में ऐसे आयोजन समाज में समरसता पैदा करतें हैं। विशिष्ठ अतिथि सदस्य  गिरधारी यादव (सांसद, बाँका, बिहार) ने अपने भाषण में समाज को एकजुटता का पाठ-पढ़ाया ऐसे सम्मेलनों से युवक-युवतियों को आसानी से रिश्ते प्राप्त हो जाते हैं वहीं माता-पिता का बोझ हल्का होता है, और हम सबको एक शपथ लेनी चाहिए कि न हम दहेज लेंगे और न दहेज देंगे क्याेंकि इस स्थिति से हम सभी को गुजरना होता है। विशिष्ठ अतिथि सदस्य विधान परिषद् जितेन्द्र यादव ने कहा प्रत्येक वर्ष को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के आयोजन होते हुए देखकर अति प्रसन्नता हो रही है। इस सम्मेलन में पूरे देश से आकर युवक-युवती अपना जीवन साथी चुनने में मद्द मिलती है और समाज को ऐसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए।  सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव (परमवीर चक्र से सम्मानित) ने कहा के यदि निस्वार्थ भाव से समाज के लिए काम किया जाये तो पूरा समाज ही नहीं, पूरा राष्ट्र एक जुट हो जाता है और यादव युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए अगले वर्ष एक लाख रूपये देने की घोषणा करता हूँ क्योंकि यह समाज के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य है। पुष्पा शास्त्री साघ्वी  ने अपने सम्बोधन में कहा समाज को इक्ट्ठा करने के लिए त्याग भावना बहुत आवश्यक है। त्याग से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है और हम साधुओं का जीवन ही समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए ही बना है। यदि किसी पर कोई भी कोई अन्याय होता है। तो मैं पूरे समाज से निवेदन करूंगी कि वो उसका विरोध करें और पीड़ित को सहयोग करें। नाहर सिंह यादव (अध्यक्ष-पूर्व बार एसोसिएशन, गाजियाबाद) ने कहा आजकल न्यायलयों में तलाक के मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है। और इसका बड़ा कारण पति-पत्नी के बीचसामंजस्य का अभाव परिचय सम्मेलन के जरिये पति-पत्नी पहले ही एक दूसरे के व्यवहार बातचीत करने के ढंग आदि को समझकर अपने लिए सही वर-वधु चुनें।  भूपसिंह यादव ने कहा बहु-बेटी को एक जैस समझने पर जोर दिया और देश हमसे आगे इसलिए निकल गये क्योंकि वहाँ पर शिक्षा पर जोर दिया जाता है। सुखवीर सिंह पहलवान (भारतीय किसान परिषद) ने कहा वैवाहिक परिचय सम्मेलन कार्यक्रम समाज के लिए बहुत उपयोगी हैं लेकिन किसानों की मजबूती के लिए भी पूरे समाज को एकजुट होकर कार्यक्रम करने करने चाहिये देश का किसान मजबूत होता तभी देश खुशहाल होगा।  सिकन्दर यादव (समाज सेवी) ने कहा प्रत्येक वर्ष को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के आयोजन होते हुए देखकर अति प्रसन्नता हो रही है। इस सम्मेलन में पूरे देश से आकर युवक-युवती और उनके परिवारजन भाग लेते हैं। इसके माध्यम से लोगों को अच्छे रिश्ते मिल जाते हैं। देवेन्द्र यादव (मुख्य संयोजक यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति) ने कहा समाज देश हित के लिए सर्वोपरि है। जब तक हमारे देश में लड़की-लड़काें को सामान नहीं समझा जायेगा, और लड़कियों को जब तक उच्च शिक्षा न दी जायेगी जब तक समाज का हित नहीं हो सकता। यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामअवतार यादव ने सम्मेलन में आये सभी यादव बन्धाुओं का धान्यवाद दिया और सभी का पिछले 13 वर्षों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवक-युवतियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें, पूनम यादव (जिला पंचायत सदस्य), राजेन्द्र यादव (चेयरमैन), सुरेश यादव (यादव युवक-युवती वैवाहिक सम्मेलन), महेश यादव एडवोकेट आदि ने भी विचार व्यक्त किये।सम्मेलन का मंच संचालन सतेन्द्र यादव (सुभाष युवा मोर्चा -संगठन) ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामअवतार यादव, देवेन्द्र यादव, सिकन्दर यादव, वीरपाल यादव, एम-एस- यादव, दीपक यादव, छोटे यादव, प्रेम सिंह यादव (एस-डी-ओ-) सत्यप्रकाश यादव (करहैडा), विनोद यादव, महेश यादव एड़, श्यामवीर यादव, राजेन्द्र यादव, राजकुमारी यादव, जगत प्रधान, सतपाल यादव, रामेश्वर यादव, शिवदयाल यादव, हेमंत यादव, नरेश यादव एड़, सतीश यादव, संतराम यादव (पार्षद), सुखपाल पहलवान, इन्द्र सिंह ठेकेदार, डा0 मुकेश यादव, ब्रह्मपाल यादव (मदन स्वीट्स), धीरेन्द्र यादव (पार्षद) राहुल यादव, डी0आर0 यादव (प्रधानाचार्य) सुधाकर यादव, कृष्ण यादव, उदयवीर यादव, गोविन्द यादव, सुखवीर सिंह यादव, सी0बी0 यादव, सुधाकर सहित सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। 

#akhileshyadav

#yadavsamaj

#uttarpradesh

#ghaziabadnews

#ghaziabadhindinewspaper

#sattabandhu


परिचय सम्मेलन की सफलता पर वैश्य सेवा संगठन ने की एक बैठक

 

गाजियाबाद। वैश्य सेवा संगठन रजि०18 दिसंबर को अग्रसेन भवन में परिचय सम्मेलन की अपार सफलता के बाद आज  नवयुग मार्किट में  गाजियावाद में मुख्य कार्यकारिणी की बैठक की गई जिसमें आगे के कार्यक्रम जैसे होली मिलन समारोह और कृष्ण जन्मोत्सव आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।  संगठन के संयुक्त महामन्त्री  राजेश गुप्ता ने अध्यक्ष  सुभाष गुप्ता  का एक पटका पहनाकर सम्मान किया गया, श्री सुभाष गुप्ता जी ने भोजन पर मिटिंग आयोजित करने पर श्री राजेश गुप्ता जी को एक गर्म मफलर पहनाकर उनका होंसला बढाया , इस चर्चा में कुछ हमारे पदाधिकारी शहर से बाहर होने के कारण शामिल नही हो पाये, चर्चा में शामिल होने वालों में  सुभाष गुप्ता अध्यक्ष, डी सी बंसल मुख्य संयोजक, श्संजय गर्ग कोषाध्यक्ष, राहलु कंसल मीडिया प्रभारी, राजेश गुप्ता संयुक्त महामन्त्री,  रमेश मंगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  आलोक गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  श्सुनिल बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  राकेश मित्तल मुख्य सम्पादक,  नवनीत गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि लोग शामिल रहे, सभी ने आगे के प्रोग्राम इससे भी भव्य रूप में करने पर जोर दिया , अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एंव मुख्य संयोजक डी सी बंसल ने सभी को सफल परिचय सम्मेलन के लिए शुभकामानायें प्रषित कीं          
#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu           

सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस पर्व पर हुई फैशन परेड

 

गाजियाबादःसुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस पर्व की धूम रही। स्कूल के बच्चों ने पर्व को धूमधाम के साथ मनाया। मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल ने समारोह का उदघाटन किया। समारोह में नर्सरी व केजी कक्षा से कक्षा दो तक के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं व रंगारंग कार्यक्रमों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्पेशल एसेंबली में मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल ने सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीसू मसीह के बताए मार्ग पर चलकर ही मानवता का कल्याण हो सकता है। फेन्सी ड्रेस परेड समारोह के आकर्षण का केंद्र रही। स्कूल की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने सभी का स्वागत किया। संचालन शिक्षिका गुरमीत ने किया।

#sunderdeepworldschool

#sunderdeepcollge

#allcollgeghaziabad

#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस पर सेंटा के साथ किया डांस

गाजियाबादः प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्रिसमस कार्निवल का आयोजन भी हुआ। कार्निवाल का आकर्षण स्कूल के बच्चों द्वारा सेंटा क्लॉज के साथ किया गया डांस रहा। 

कार्निवाल का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व हमें आपसी एकता व भाईचारे का संदेश देता है। अतः हम सभी को आपस में मिल-जुलकर रहना चाहिए। विशेष एसेम्बली का आयोजन भी हुआ, जिसमें केरोल गीत गाए गए और प्रभु यीसू मसीह के जीवन के बारे में बताया गया। केक काटकर एक-दूसरे को क्रिसमस पर्व की बधाई दी गई।  विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ। टैटू आर्ट को भी पसंद किया गया। नर्सरी से कक्षा चार तक के छात्र’छात्राओं ने सेंटा के साथ डांस किया। सेंटा ने सभी बच्चों को उपहार बांटे।#newrainbowschool
#allschoolghaziabad
#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu 

.

गुरू गोविंद सिंह के साहिबाजादों की याद में विजयनगर में निकला शिशु संचलन

 

 गाजियाबाद। विजयनगर में रविवार को गुरू गोविंद सिंह के चार साहबजादो की याद में शिशु किरण के नाम से शिशु संचलन का आयोजन किया गया। शिशु संचलन में सर्दी के बावजूद बडी संख्या में बच्चों ने भाग लेने के साथ साहिबजादों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

विजयनगर स्थित राजगुरु शाखा चंद्रगुप्त शाखा के ब्लॉक तिकोना पार्क से शुरू हुआ शिशु संचलन विजननगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकला और उसका समापन श्री दशमेश गुरुद्वारा रेलवे रोड भूड भारत नगर में हुआ, जहां रोजबैल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर बलपी्रत सिंह आदि ने उसका स्वागत किया। संघ के महानगर गौ संवर्धन प्रमुख विवेक गोस्वामी, नगर संघचालक ओमवीर, भाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख शिवाकांत व नगर कार्यवाह विजयनगर नीतीश ने कहा कि सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए ही गुरू गोविंद सिंह के चारों साहिबाजादों ने अपना बलिदान दिया था। 
साहिबजादों के जीवन व उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर ही धर्म व राष्ट्र की रक्षा की जा सकती है। इस मौके पर  विवेक गोस्वामी  (महानगर गौ संवर्धन प्रमुख) ओमवीर जी (माननीय नगर संघचालक), शिवाकांत जी (भाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख), नीतीश जी (नगर कार्यवाह विजयनगर) तथा रोजबैल स्कूल के निदेशक सरदार जोगेंद्र सिंह आदि उपस्थित हुए

 #rosebellschool
#allschoolghaziabad
#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

मानव’ को पत्रकार भूषण तो चार अन्य पत्रकार गौरव से विभूषित किया

 

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ऑडिटोरियम में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती के मौके पर 18वां पत्रकार सम्मान समारोह व राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ पत्रकार विजय किशोर ‘मानव’ को पत्रकार भूषण सम्मान तो पंकज शर्मा, जतिन गोस्वामी, हसीन शाह एवं नरेश कुमार को पत्रकार गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। इसके बाद ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने देर शाम तक अपनी रचनाओं से खूब समां बांधा। 

शुक्रवार, 23 दिसंबर को आयोजित समारोह के हिन्दी अकादमी दिल्ली के उपसचिव ऋषि कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने वरिष्ठ पत्रकार विजय किशोर ‘मानव’ को शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. गदिया ने कहा कि देश को आर्थिक, सामाजिक, नैतिक सहित हर वर्ग के लिए तैयार करना है तो 65 करोड़ युवाओं को देश की मुख्यधारा से जोड़ना होगा।

वियज किशोर ‘मानव’ ने मालवीय जी के बारे में


विस्तार से जहां अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि समाज को अगर बचाना है तो पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों के क्षरण को रोकना होगा, वहीं मुख्य अतिथि ऋषि कुमार शर्मा ने आज के दौर की पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण बताया। साथ ही भाषा का समुचित ज्ञान होने की पत्रकारों को नसीहत भी दी। उन्होंने हिन्दी भाषा को दुनिया की श्रेष्ठ भाषा करार दिया और इसमें अपने कामकाज को अधिक से अधिक करने पर बल दिया।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुनहरी लाल ‘तुरंत’ ने की तो संचालन की कमान डॉ. चेतन आनंद ने संभाली। हापुड़ से पधारे सुप्रसिद्ध कवि डॉ. अनिल वाजपेयी की हिन्दी पर आधारित कविता खूब सराही गई। कवयित्री डॉ. ज्योति उपाध्याय के मुक्तकों व गीत-ग़ज़लों ने सभी को आनंद से सराबोर कर दिया। बुलंदशहर से आये कवि स्वदेश यादव ने ओज की रचनाओं से सबके दिलों को जोश से भर दिया। कवि चेतन आनंद ने अनेक मुक्तकों, नैतिक प्रसंगों व कविता से सबका मन मोहा। सुपरिचित कवयित्री डॉ. अलका अग्रवाल ने अपनी दो कविताओं से सामाजिक परिवेश और रिश्तों का शाब्दिक रेखांकन किया। करीब ढाई घंटे तक चले कवि सम्मेलन में ठंड के बावजूद लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। डॉ. गदिया, डॉ. अलका अग्रवाल एवं ऋषि कुमार शर्मा ने आमंत्रित कवियों को स्मृति चिह्न, शॉल आदि भेंट कर सम्मानित किया।

#chatenanand

#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu


हम जैन अहिंसक हैं डरपोक नहीं---जैन समाज

 

 

   गाजियाबाद। श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिरजी कविनगर से  एक विशाल रैली शान्तिपूर्ण तरीक़े निकाली गई।यह रैली कवि नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुँचीं।  जहॉ ज़िलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,गृहमंत्री, मुख्य मंत्री  झारखंड को ज्ञापन सोंपा गया।

जिसमें हम सभी की झारखंड और केंद्र सरकार से माँग है कि झारखंड स्थित तीर्थराज सम्मेद शिखर पर्वत जैन धर्म का लाखों वर्षों से पवित्र तीर्थस्थान है जहाँ से 20 तीर्थंकर और करोड़ों मुनियों ने मोक्ष गति प्राप्त की है। सरकार से माँग है कि इस धार्मिक तीर्थ स्थान को पर्यटन स्थल बनाकर अपवित्र करने का प्रयास न किया जाए।हम जैन अहिंसक हैं डरपोक नहीं।इस तीर्थ क्षेत्र से जैन धर्म के करोड़ों अनुयाइयों एवं हिन्दू धर्म की आस्था भी इससे जुड़ी हुई है।हम सभी की सरकार से माँग है कि इस पवित्र स्थान को पर्यटन स्थल न बनाया जाए।

   इस अवसर पर जैन समाज की अनेक समितियों के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे जिसमें मुख्य रूप सेजम्बू प्रसाद जैन,अजय जैन पत्रकार,सुभाष जैन,प्रदीप जैनउपहार घर,प्रदीप जैन सन्मति,प्रदीप जैन नेहरू नगर,वी के जैन,सुनील जैन, अजय जैन पत्रकार,धर्मेंद्र जैन,देवेन्द्र जैन, सुखवीर जैन पत्रकार,फकीर चन्द जैन,एम.सी.जैन,अतुल जैन,आदित्य सिंह जैन,श्याम किशोर जैन,स्नेह लता जैन,साधना जैन,अचल जैन,आकाश जैन,अजय जैन,नेहरू नगर, सुनील जैन,सुशील जैन,प्रमोद जैन, स्नेहा जैन, रेखा जैन ,पायल जैन,प्रभा जैन अशोक जैन संजय जैन पंकज जैन,जे डी जैन घनश्याम जैन राकेश जैन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए । #jpjain

#sanjayjain

#ajayjain

#alljainsamaj

#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu


मनोज धामा ने किसान नेता चौधरी चरणसिंह को किसान घाट पर दी श्रद्धांजलि


गाजियाबाद। लोनी के पूर्व नगर पालिका के चैयरमेन एवं रालोद नेता मनोज धामा ने किसान नेता धरतीपुत्र पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह जी की 120वीं जयंती के अवसर पर किसान घाट पर जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  इस  अवसर पर

किसानों के नेता कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि  स्वतंत्रता सेनानी से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक बने चौधरी चरण सिंह ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की और आह्वान किया कि भ्रष्टाचार का अंत ही देश को आगे ले जा सकता है  वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रगतिशील विचारधारा वाले व्यक्ति थे।

कहते हैं कि वह किसानों को देखकर ही उनके मन की बात जान लेते थे आते जाते खेत में काम करते हुए उन्हें कोई किसान मिल जाए तो उसके पास बैठकर खुले मन से खेती और किसानों के मसलों पर चर्चा किया करते थे।

उनके जीवन परिचय देते हुए बताया गया कि चौधरी चरण सिंह का जन्म पश्चिम उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नूरपुर गांव 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। आगरा यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री लेकर 1928 में गाजियाबाद में वकालत करने लगे तब देश गांधी जी के पीछे चल रहा था । इन से प्रभावित होकर चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता आंदोलन में उतरे। 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू होने पर चौधरी चरण सिंह हिंडन नदी के किनारे नमक बनाने पहुंच गए जिसके कारण इन्हें 6 महीने की जेल भी हुई। जेल से वापसी के बाद चौधरी चरण सिंह ने पूरी तरह से आजादी की लड़ाई लड़ते हुए भ्रष्टाचार का खात्मा कर किसान और मजदूरों के आत्मसम्मान को स्थापित करने में जुट गए। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले महान व्यक्तित्व चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सैंकड़ों लोगों ने ने श्रद्धा सुमन अर्पित 

वही दूसरी ओर किसान नेता धरतीपुत्र पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री चौधरी चरण सिंह जी की 120वीं जयंती के अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने लोनी बार्डर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

#rld

#manojdhama

#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu



भाजपाईयों ने किसान दिवस के रूप में माई चौ० चरणसिंह की जंयती

 

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में सभी भाजपाइयों ने 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए किसानों के नेता कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर गाजियाबाद मेरठ रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस तरह का कार्यक्रम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल से ही शुरू किया गया था जो अब तक चल रहा है और हम लोग उसी कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक बने चौधरी चरण सिंह ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की और आह्वान किया कि भ्रष्टाचार का अंत ही देश को आगे ले जा सकता है  वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रगतिशील विचारधारा वाले व्यक्ति थे।

कहते हैं कि वह किसानों को देखकर ही उनके मन की बात जान लेते थे आते जाते खेत में काम करते हुए उन्हें कोई किसान मिल जाए तो उसके पास बैठकर खुले मन से खेती और किसानों के मसलों पर चर्चा किया करते थे।

उनके जीवन परिचय देते हुए बताया गया कि चौधरी चरण सिंह का जन्म पश्चिम उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नूरपुर गांव 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। आगरा यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री लेकर 1928 में गाजियाबाद में वकालत करने लगे तब देश गांधी जी के पीछे चल रहा था । इन से प्रभावित होकर चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता आंदोलन में उतरे। 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू होने पर चौधरी चरण सिंह हिंडन नदी के किनारे नमक बनाने पहुंच गए जिसके कारण इन्हें 6 महीने की जेल भी हुई। जेल से वापसी के बाद चौधरी चरण सिंह ने पूरी तरह से आजादी की लड़ाई लड़ते हुए भ्रष्टाचार का खात्मा कर किसान और मजदूरों के आत्मसम्मान को स्थापित करने में जुट गए। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले महान व्यक्तित्व चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सैंकड़ों भाजपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज व उनकी टीम की ओर से सभी भाजपाइयों को गन्ने और मिठाई के रूप में गुड़ बाटा गया । इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ पूर्व महापौर आशु वर्मा, बलदेव राज शर्मा, अमरदत्त शर्मा, अनिल स्वामी, सुशील गौतम, रनिता सिंह, संजय रावत,संजीव चौधरी, मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, अजय चौधरी, विनित शर्मा, कौशल शर्मा,पप्पू नागर, उदित मोहन, पंचम चौधरी, मनोज यादव, ओम दत्त कौशिक, जीत चौधरी, सोभा चौधरी, विपिन सैनी, सिमल शर्मा, अमरीश त्यागी, करण शर्मा, प्रदीप जादौन आदि उपस्थित रहे।

#bjpup

#bjpghaziabad

#pradeepchaudhary

#sanjeevsharma

#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu


पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया

 

 गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के  सांसद एवं केंद्रित सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रित नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह  कृषि विज्ञान केंद्र मोदीनगर, जिला गाजियाबाद में आयोजित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मानने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

 कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेले और किसान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।  सांसद महोदय जी ने रिबन काटकर प्रदर्शनी की शुरुआत की और सभी प्रदर्शनी लगाने वाले किसानों से वार्ता भी की। 

 उसके उपरांत सांसद  ने आयोजित किसान मेले में आये सभी किसानों को संबोधित करते हुए भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाये जा रहे सभी सार्थक कदमों की विस्तार से जानकारी दी और कृषि के क्षेत्र में बेहतर करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। 

इस कार्यक्रम मोदीनगर से  विधायक श्रीमती मंजू शिवाच , मुरादनगर से  विधायक  अजीतपाल त्यागी , गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह , मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक , उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र और सम्बंधित विकास के पदाधिकारियों और किसानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

#dmghaziabad

#cdoghaziabad

#mpghaziabad

#kuldeepsingh

#mpvksingh

#dioghazibad

#aiimlaghaziabad

#ghaziabadnews #hindinewspaperghaziabad #sattabandhu