मंगलवार, 18 फ़रवरी 2025

उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का समरकूल प्रतिष्ठान पर संजीव गुप्ता ने किया अभिनंदन

 


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का संजीव कुमार गुप्ता और राजीव गुप्ता ने अपने समरकूल प्रतिष्ठान पर स्वागत अभिनंदन किया। सोमवार को उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल की महानगर इकाई और मेरठ मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का भी आगमन हुआ था। इस शपथग्रहण समारोह से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने समरकूल पहुचकर उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल (उधोग मंच) के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता से मुलाकात की तथा कुशलक्षेम पूछते हुए। 

व्यापार मण्डल की महानगर इकाई की क्रियाओं के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल आदि उपस्थित रहें।

पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने दूधेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर महंत नारायण गिरि से की चर्चा

 

                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःऐतिहासिक सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों का सैलाब उमडता है। देश भर से भक्त महाशिवरात्रि पर भगवान दूधेश्वर का अभिषेक करने के लिए मंदिर आते हैं। भगवान की पूजा-अर्चना व अभिषेक के दौरान भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के मार्गदर्शन व निर्देशन में पर्व को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। 

सोमवार को पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर राजेश व एसीपी रितेश त्रिपाठी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर का निरीक्षण किया और महाराजश्री से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया व महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि मंदिर में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। 24 फरवरी व 25 फरवरी को भी दूर-दूर से आए भक्त भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना करेंगे और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर तो भक्तों का सैलाब उमडेगा और लाखों भक्त भगवान दूधेश्वर का पूजा-अर्चना व अभिषेक करेंगे। बडी संख्या में भक्त रूद्राभिषेक भी कराएंगे। इसी के चलते महाराजश्री के नेतृत्व में मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भक्तों को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए महाराजश्री दिन-रात जुटे हुए हैं और तैयारियां पर नजर रखे हुए हैं। सोमवार को पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा डिप्टी कमिश्नर राजेश व एसीपी रितेश त्रिपाठी के साथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का निरीक्षण किया व अधिकारियों को सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया व महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की। वरिष्ठ समाजसेवी व दूधेश्वर सेवक चोपड़ा, दूधेश्वर श्रृगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल आदि भी मौजूद रहे।

मेवाड़ में राम बहादुर राय का सम्मान समारोह आयोजित -वक्ता बोले-राम बहादुर राय का व्यक्तित्व अद्भुत है -राय साहब हमारे मार्गदर्शक हैं और रहेंगे-डॉ. गदिया

 

                         मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाज जाने के बाद वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभाष परंपरा न्यास तथा मेवाड़ शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राम बहादुर राय के व्यक्तित्व बारे में अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने कहा कि राम बहादुर राय कोई साधारण व्यक्तित्व नहीं हैं बल्कि सहजता, सरलता और प्रखरता के धनी हैं। वह एक सुलझे हुए राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्व के स्वामी है। राय साहब का जो व्यक्तित्व है उसे शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम की शुरुआत सुपरिचित कवयित्री ज्योति राठौर की सरस्वती वंदना से हुई। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. महेश चंद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति रहे अच्युतानंद मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार बनवारी, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन  डॉ. अशोक कुमार गदिया तथा निदिशका डॉ. अलका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उद्घाटन किया।

इस मौके पर अच्युतानंद मिश्र ने कहा कि राम बहादुर राय वह शख्सियत हैं जिनमें राजनीतिक व सामाजिकता की भरपूर खूबियां हैं। उन्होंने कहा कि श्री राय के बारे में कुछ कहना उनके व्यक्तित्व को छोटा करने जैसा है। भारत सरकार ने उन्हें जो पद्मभूषण से सम्मानित किया है, उनका  व्यक्तित्व उससे कहीं बड़ा है। लेकिन हम लोगों को इस पर बेहद खुशी है और यह कार्यक्रम भी सम्मान समारोह नहीं बल्कि इस खुशी के अवसर पर एक तरह का गेट टू गेदर कार्यक्रम है। पूर्व सांसद डॉ. महेश चंद शर्मा ने राम बहादुर राय के व्यक्तित्व को अलग अलग तरीके से परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि रामबहादुर राय का व्यक्तित्व वास्तव में ही अद्भुत है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में राय साहब कबीरदास और संत रामदास नजर आते हैं, तो प्रखरता के मामले में तुलसीदास के रूप में दिखते हैं। बनवारी जी ने कहा कि राय साहब के व्यक्तित्व में जो सहजता और सरलता है वह हर किसी में नहीं होती। कार्यक्रम में डॉ. गदिया ने भी रामबहादुर राय के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि राम बहादुर राय का सम्मान हमारा सम्मान है। राय साहब का सम्मान पद्मभूषण के कहीं बड़ा है। राय साहब हमारे मार्गदर्शक हैं और आजीवन रहेंगे। पद्मभूषण रामबहादुर राय ने बहुत ही संक्षिप्त उद्बोधन में आयोजकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मेवाड़ की निदेशिका डॉक्टर अलका अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. मधु चतुर्वेदी, उमेश कुमार शर्मा, शोभा सचान, डॉ. मनोज कामदेव, गीता गंगोत्री, संदीप जोशी, अवधेश कुमार सिंह, डॉ. चेतन आनंद, डॉ. गीता रानी, डॉ. वियंता पाल, डॉ. नीतू सिंह, करुण कौशिक, पंकज गौतम समेत दिल्ली-एनसीर के साहित्यकार, मेवाड़ परिवार के सदस्य आदि उपस्थित थे।

सोमवार, 17 फ़रवरी 2025

उषा यात्री स्मृति 'स्वयंसिद्धा पुरस्कार-2025' की घोषणा, नृत्यांगना आभा बंसल, आलोचक डॉ.‌ स्वाति चौधरी और कवयित्री डॉ. भावना कुंअर को 22 को किया जाएगा अलंकृत

 



                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। सुप्रसिद्ध साहित्यकार से. रा. यात्री की पत्नी श्रीमती उषा यात्री की स्मृति में दिया जाने वाला 'स्वयंसिद्धा पुरस्कार' इस बार सुप्रसिद्ध आलोचक डॉ. स्वाति चौधरी, सुप्रसिद्ध नृत्यांगना आभा बंसल और कवयित्री डॉ. भावना कुंअर को प्रदान किया जाएगा। यह वार्षिक पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में स्वयं की क्षमता के जरिए अलग मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाता है। निर्णायक मंडल के निर्णय की घोषणा करते हुए श्रीमती यात्री के पुत्र आलोक यात्री ने अवगत करवाया है कि श्रीमती यात्री के अवतरण व निर्वाण दिवस 22 फरवरी को प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार इस बार कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में देश विदेश के विभिन्न मंचों से अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली आभा बंसल, डॉ. भावना कुंअर और डॉ. स्वाति चौधरी को एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।

  गौरतलब है कि श्रीमती यात्री की स्मृति में हर वर्ष अपनी दक्षता सिद्ध करने वाली महिलाओं को 'स्वयंसिद्धा पुरस्कार'' से अलंकृत किया जाता है। अब तक यह पुरस्कार कम आयु में अंग-दान करने वाली कवयित्री मनु लक्ष्मी मिश्रा, कैंसर सर्वाइवर व जेलों में महिलाओं के लिए सैनेट्री पैड मशीनें लगवाने वाली डॉ. स्मिता सिंह, पैरा एथलीट सुवर्णा राज, उदयीमान तलवारबाज दीवा गोयल, युवा अभिनेत्री विदूषी यादव व 'आजादी की दीवानी दुर्गा भाभी' नाटक में केंद्रीय भूमिका निभाने वाली तनु पाल को प्रदान किया जा चुका है। पुरस्कारों की घोषणा करते हुए आलोक यात्री ने बताया कि अलंकरण समारोह आगामी 22 फरवरी को कवि नगर रामलीला मैदान स्थित जानकी प्रेक्षागृह में प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर कथा रंग द्वारा आयोजित 'कथा संवाद' के अलावा नाटक 'तौलिए' का भी मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व लेखक सत्य नारायण शर्मा व मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखक महेंद्र भीष्म होंगे।

----------------------

रंगदारी मांगने पर गाजियाबाद में हज़ारों व्यापारियों ने शालीमार गार्डन पुलिस थाने पर दिया धरना

 

                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शालीमार गार्डन के  हज़ारों व्यापारियों एवं क्षेत्र की जनता के साथ पूर्व डिप्टी मेयर अधिवक्ता सरदार सिंह भाटी, भाजपा नेता पार्षद कालीचरण पहलवान, पार्षद रवि भाटी, मण्डल अध्यक्ष अशोक भाटी,पवन रेड्डी पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद विनय चौधरी, पूर्व पार्षद एस पी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजन आर्या, पार्षद किरणदेवी,व्यापार मण्डल अध्यक्ष प्रितपाल सिंह, पूर्वांचल समिति अध्यक्ष उदयभान ठाकुर, यादव समाज के अध्यक्ष भोपाल यादव, महिला समाज अध्यक्ष बबली चौहान, कैलाश यादव एवं समस्त आरडब्लूए, समस्त व्यापारिगण, समस्त मातृ शक्ति, समस्त शालीमार गार्डन  क्षेत्रवासीगण और नौजवानो ने 2 किलो मीटर पैदल मार्च निकालकर शालीमार गार्डन पुलिस थाने पर धरना प्रदर्शन किया। 

अधिकवक्ता सरदार सिंह भाटी पूर्व पार्षद, डिप्टी मेयर गाजियाबाद ने बताया कि एक महिला सुनीता उपाध्याय ने व्यापारी पंजाबी ढाबे वाले सुभाष से 10000 रुपए रंगदारी महीना मांगती है जिसका विरोध पंजाबी ढाबे वाले एवं क्षेत्रवासियों ओर व्यापारियों ने किया था पंजाबी ढाबे ने पुलिस में शिकायत दी थी इस महिला के खिलाफ पुलिस ने पंजाबी ढाबे वाले का मुकदमा दर्ज ना करके उल्टा व्यापारियों ओर भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया l जिसका आज विरोध प्रदर्शन किया गया।

सरदार सिंह भाटी ने क्षेत्र की सभी जनता, सभी व्यापारियों ,सभी कार्यकर्त्ता, सभी आरडब्लूए, समस्त मातृशक्ति ,सभी पदाधिकारियों, समस्त पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद व्यक्त किया। पार्षद एवं साहिबाबाद विधानसभा युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि भाटी ने बताया हम व्यापारियों के साथ खडे हैं अगर व्यापारीवर्ग पर झूठे मुकदमे दर्ज होंगे तो हम सहन नहीं करेंगे l व्यापारियों पर हुआ झूठा मुकदमा वापिस होना चाहिए।

कालीचरण पहलवान पार्षद पति एवं भाजपा नेता ने बताया पुलिस ने हमे 3 दिन का समय दिया है अगर तीन दिन में कारवाई नहीं हुई तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे। 

व्यापारियों के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह जी के साथ व्यापारियों ने अपना समर्थन देकर सभी दुकानें बंद करकर धरना प्रदर्शन में समर्थन किया है और व्यापारियों ने अपने बाल गंजे करके अर्धनग्न होकर शालीमार गार्डन पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया ।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि 3 दिन में जांच करके मुकदमा खत्म किया जाएगा और रंगदारी मांगने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा l

रविवार, 16 फ़रवरी 2025

अखिल भारतीय वैश्य स्वाभिमान महासंघ ने मनोज डागा को क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश डागा को इंदिरापुरम का प्रभारी बनाया

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । अखिल भारतीय वैश्य स्वाभिमान महासंघ (रजि.) द्वारा इंदिरापुरम गाजियाबाद की टीम की घोषणा हिमालय लीजेंड पार्टी हॉल इंदिरापुरम में भव्य कार्यक्रम के द्वारा की गई। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी मनोज डागा  को इंदिरापुरम अध्यक्ष एवं चंद्रप्रकाश डागा को इंदिरापुरम प्रभारी बनाया गया । कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के जिला प्रभारी अधिवक्ता विष्णु दीप गर्ग,  विशिष्ट अतिथि डॉ अलका अग्रवाल , महानगर प्रभारी महिला प्रकोष्ठ मधु मित्तल, संयोजक डॉक्टर विनीत अग्रवाल भी उपस्थित रहे। नव नियुक्त इंदिरापुरम प्रभारी चंद्र प्रकाश डागा और अध्यक्ष मनोज डागा को राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंघल एवं जिला प्रभारी अधिवक्ता विष्णुदीप गर्ग ने फुल पटका पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि संगठन का विस्तार जारी है जल्दी ही सभी प्रदेशों तक विस्तार हो जाएगा। जिला प्रभारी ने कहा कि जल्द ही ग़ाज़ियाबाद के युवा महिला वरिष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे रूप इस मौक़े पर जिला महामंत्री उददन गर्ग, युवा जिला अध्यक्ष चेतन अग्रवाल  महानगर अध्यक्ष विनय सिंघल,महामंत्री राजीव गोयल, संजीव गुप्ता आशु गुप्ता,एडवोकेट अजय अग्रवाल संजीव गुप्ता, अमित बासने,अंनजय अग्रवाल,,विजय डागा,डॉ अरुण अग्रवाल पीयूष अग्रवाल, प्रदीप बंसल, शिवम गर्ग लक्ष्मण निधि गोयल नीतू कुमार, रेणु बंसल ओम  काबरा, राजेंद्र लखोटिया,राजीव अग्रवाल निकुंज राठी,डॉक्टर संगीता महेश्वरी,रोहिणी बिंदल सेठ श्री कुमार तोषनीवाल मोहित गर्ग डॉक्टर निखिल गर्ग सुरेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

प्रयागराज महाकुंभ में 45 दिन के प्रवास के बाद श्रीमहंत नारायण गिरि का श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्याे, विद्यार्थियों, मंदिर के पुजारियों, स्वयंसेवकों व भक्तों ने किया स्वागत अभिनंदन

 

मुकेश गुप्ता

गौशाला में जाकर गौमाता की सेवा की, श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ का निरीक्षण कर आचार्यो व विद्यार्थियों का हाल-चाल जाना

महाराजश्री की अध्यक्षता में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर ने प्रयागराज महाकुंभ में नर सेवा नारायण सेवा की मिसाल कायम की

महाशिवरात्रि पर्व तक भगवान दूधेश्वर की सेवा करेंगे, उसके बाद काशी के लिए रवाना होंगे 

गाजियाबादः श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज प्रयागराज महाकुंभ में 45 दिन के कल्पवास के बाद रविवार को ऐतिहासिक सिद्ध पीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्याे, विद्यार्थियों, मंदिर के पुजारियों व स्वयंसेवकों के साथ बडी संख्या में मौजूद भक्तों ने महाराजश्री का स्वागत अभिनंदन कर उनसे आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने मंदिर पहुंचने पर भगवान दूधेश्वर की पूजा कर उनका अभिषेक किया। भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान सत्यनारायण, हुनमान भगवान, मांग दुर्गा समेत सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की व गुरू मुर्तियों की सिद्ध समाधियों को मत्था टेका। महाराजश्री मंदिर की गौशाला पहुंचे तो उन्हें देखते ही गौमाता प्रसन्न हो गईं। उन्होंने गौमाता की सेवा की व उन्हें अपने हाथों से उन्हें भोजन कराया। 

श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। महाराजश्री ने सभी आचार्यो व प्रत्येक विद्यार्थी से मिलकर हालचाल जाना। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्रापत करने का संदेश दिया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की प्रेरणा से प्रयागराज महाकुंभ में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर द्वारा सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग पर शास्त्री ब्रिज के नीचे कुंभ मेला क्षेत्र में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर लगाया गया था। शिविर 1 जनवरी से 12 फरवरी तक चला। इस दौरान देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन शिविर में पहुचे और शिविर में पुजा-अर्चना कर महाराजश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के मार्गदर्शन व महाराजश्री की अध्यक्षता में श्री दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर ने प्रयागराज महाकुंभ में नर सेवा नारायण सेवा की ऐसी मिसाल कायम की कि देश ही नहीं पूरे विश्व में उसकी सराहना हो  रही है। शिविर में एक लाख जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों के लिए चाय-नाश्ते से लेकर खाने की व्यवस्था की गई। स्वयं श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने उनकी सेवा की। महाराजश्री ने कहा कि नारायण का वास तो हर जीव व कण-कण में है। नर रूपी नारायण की सेवा करने से ही हमें नारायण की प्राप्ति हो सकती है। महाराजश्री को प्रयागरात महाकुंभ के बाद काशी प्रवास के लिए प्रस्थान करना था, मगर वे रविवार को पहले दूधेश्वर भगवान की सेवा में पहुंचे। महाराजश्री ने कहा कि भगवान दूधेश्वर की सेवा ही उनके जीवन का उददेश्य है। उनकी सेवा के बिना एक क्षण भी नहीं रह सकते हैं। प्रयागराज महाकुंभ में भी उन्होंने भगवान दूधेश्वर के प्रतीक की नित्य सेवा की। 26 फरवरी को महाशिव रात्रि पर्व भी है। इसी के चलते भगवान दूधेश्वर की सेवा हेतु व महाशिवरात्रि पर्व के लिए व्यवस्था बनाने के लिए वे रविवार को श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। महाशिवरात्रि पर्व के बाद वे काशी के लिए रवाना होंगी और होली पर्व तक वहीं प्रवास कर पुनः भगवान दूधेश्वर की सेवा में हाजिर होंगे। महाराजश्री के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही शहर के सैकडों श्रद्धालु मंदिरों पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद महाराजश्री से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मपाल गर्ग ने परिवार सहित किए अयोध्या में रामलला के दर्शन



 

                        मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । सिद्ध पीठ श्रीदुधेश्वरना  ने रविवार को प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में मत्था टेकने के बाद श्री राम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया। पुरे परिवार ने दर्शन पूजन करने के बाद  बताया कि धर्म और धैर्य निष्ठा तथा नियम पुरुषार्थ और पराक्रम की भूमि अयोध्या पर आने का सौभाग्य मिला है। प्रभु के चरणों में संतों के सानिध्य में सनातन की विजय पताका लहराते देखना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है। आज मेरा परिवार और मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं कि ऐसे युग में जन्म हुआ कि हमारे लाला को टेंट से भव्य मंदिर में भव्य समारोह में प्रतिष्ठित होते देखा है। आज संतों का सानिध्य पाकर उनका आशीर्वाद पाकर मनोबल ही सिर्फ नहीं बढ़ता है बल्कि पुण्य पथ पर चलने के लिए प्रेरणा मिली रामलला का दर्शन पूजन के लिए धर्मपाल गर्ग धर्म पत्नी गिन्नी गर्ग,अनुज धर्म गर्ग, प्रेरणा गर्ग,विजय सिंघानिया,पल्लवी सिंघानिया,पार्थ सिंघानिया,भावना गोयल, चिराग गोयल,आरिव गर्ग एवं पिंटू सुथार व गोतम आदि उपस्थित रहे।

 रामलला के दर्शन के बाद प्रयागराज महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई  प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, धर्मपाल गर्ग ने बताया कि मुझे संगम में डुबकी लगाने बहुत ही अच्छा लगा वहीं दूसरी तरफ यहां पर राज्य सरकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है. एक प्रदर्शनी में राज्य के पर्यटन, खान-पान, हस्तशिल्प और ग्रामीण पर्यटन को दर्शाया गया है. इसके अलावा, यह प्रदर्शनी 'एक जिला, एक उत्पाद' पहल को बढ़ावा देती है, जिसमें विभिन्न जिलों के अनूठे उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल शामिल हैं. महाकुंभ में उत्तर प्रदेश की प्रदर्शनी देखने व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और सब कुछ अच्छी तरह से मैनेज है. हमें कोई कठिनाई नहीं हुई है और यहां का माहौल वाकई अद्भुत है. मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करना चाहता हूं."            

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के प्रदेश अध्यक्ष  मुकुंद मिश्रा जी के नेतृत्व में 17 फरवरी कल सोमवार शाम 7:30 बजे कवि नगर रामलीला ग्राउंड ऑडिटोरियम में मेरठ मंडल व महानगर गाजियाबाद संगठन का शपथ ग्रहण समारोह किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज कोर कमेटी की एक मीटिंग करी गई जहा मुख्य रूप से संजीव गुप्ता,देवेंद्र हितकारी,अनिल सांवरिया,अजय कालरा,सुभाष छाबड़ा,मनवीर नागर,गौरव गर्ग,अशोक अरोड़ा,गुलशन भामरी ,रजनीश बंसल,सुरेश महाजन,संजीव लाहोरिया,वरुण कुमार,राजू छाबड़ा उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी के सिंह ने गाजियाबाद में 50 नए जिम का उद्घाटन शिलान्यास किया

 





                         मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद, 14 फरवरी 2025 को मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ) वी के सिंह ने आज अपने निवास 2/27 राजनगर गाजियाबाद में 50 जिम का शिलान्यास किया। ये जिम इंद्रप्रस्थ गैस प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्वीकृत किए गए हैं।

मिजोरम के राज्यपाल जनरल  वी के सिंह ने कहा कि लोकसभा गाजियाबाद के लिए वह सदैव खड़े हैं और उनके परिवार के लोग हर समय गाजियाबाद के लोगों के लिए उनके बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम लोकसभा गाजियाबाद में लगाए जा रहे हैं और इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्षद, प्रधान, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने जनरल साहब के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह गाजियाबाद के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा है। गाजियाबाद के सभी नेता, पार्षद और प्रधान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, वर्तमान राज्यपाल का स्वागत किया और उनके इस प्रयास की प्रशंसा की। कहा यह एक ऐतिहासिक पल है जब गाजियाबाद के लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक बड़ी सुविधा मिल रही है। राज्यपाल वी के सिंह एक बड़े अनुभवी नेता हैं और उनके इस प्रयास से गाजियाबाद के लोगों को बहुत लाभ हुआ है और होगा इस मोके पर गाज़ियाबाद और हापुड़ और अन्य जनपद के लोगो की जन समस्या सुनी इस मोके पर गाज़ियाबाद और हापुड़  के  डीएम एवं सी डी ओ नगर आयुक्त और सभी अधिकारी मोके पर मौजूद रहे है सभी की समस्या का निवारण किया गया।


भगत रविदास के 648वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा भूड़ भारत नगर में हुआ कीर्तन समागम

 






मुकेश गुप्ता
गाजियाबादःगुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा भूड़ भारत नगर में भगत रविदास  के 648वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन समागम का आयोजन  श्रद्धा भाव से किया गया। कीर्तन समागम में बडी संख्या में संगत मौजूद रही।  श्री रेहरास साहिब पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके उपरांत भाई सी जे सिंहए भाई गुरदीप सिंह और प्रोफेसर दर्शन सिंह ने अपने मधुर कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान  जोगिंदर सिंह जी ने समस्त संगत का धन्यवाद किया और सभी से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया।
गुरुद्वारा साहिब के सेक्रेटरी हरचरण सिंह ने कहा कि संत रविदास जी ने हमेशा प्रेम, समानता और सेवा का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह, सरदार कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, गुरविंदर सिंह चावला, बलजीत सिंह, जसबीर सिंह, चरनजीत सिंह लक्की, हाकम सिंह, राजेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, भाई कुलदीप सिंह आदि भी कीर्तन समागम में मौजूद रहे और गुरबाणी का आनंद लिया। समापन अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

तीन दिवसीय इंटर-रेयान एथलेटिक महा कुंभ का हुआ समापन, पहले दो दिनों के खेलो की भव्य सफलता से सभी हुए उत्साहित

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद
। तीन दिवसीय इंटर-रेयान एथलेटिक महा कुंभ का  हुआ समापन पहले दो दिनों  के  खेलो की भव्य सफलता से  सभी  उत्साहित हुए। जिसमें विभिन्न शाखाओं के एथलीटों ने अपनी  कौशल की छाप छोड़ी। समापन दिवस  की शुरुआत कई अतिथियों के बीच विशेष प्रार्थना के साथ हुई,जिनमें शामिल थे श ज्योति कलश आईएएस, और चीफ रेजिडेंट कमिश्नर, नागालैंड हाउस नई दिल्ली, शाजी प्रभाकरन,, कार्यकारी समिति के सदस्य एशियाई फुटबॉल परिसंघ, प्रवीण कुमार शर्मा, प्रधान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी,श्स्वर्णराज बोरा अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी, और प्रतिभागी और कार्यक्रम के सुचारू संचालन में शामिल सभी लोग।विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों का विशेष रूप से स्वागत किया गया। हमारे मार्गदर्शक चेयरमैन डॉ ए एफ पिंटो और प्रबंध निदेशक मैडम के विजन की झलक छत्रसाल स्टेडियम में प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों में दिखाई दी। विद्यार्थियों ने ड्रिल, एरोबिक्स, डंबल, ताइक्वांडो और कराटे की विभिन्न विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसमें कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया गया।अतिथियों ने उभरते खिलाड़ियों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्हें उनकी उल्लेखनीय और वीरतापूर्ण उपलब्धियों के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चैम्पियनशिप ट्रॉफी रयान ग्रेटर नोएडा ने जीती और प्रथम रनर अप स्थान रयान गाजियाबाद और द्वितीय रनर अप स्थान रयान मयूर विहार ने प्राप्त किया। सभी स्कूलों के बीच अपनी छाप छोड़ने वाले और स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न दल निम्नलिखित क्रम में थे-मार्च पास्ट (लड़कियां) वसंत कुंज - प्रथम स्थान ग्रेटर नोएडा - द्वितीय स्थान रोहिणी सेक्टर 25 - तृतीय स्थान मार्च पास्ट (लड़के) वसंत कुंज - प्रथम स्थान रोहिणी सेक्टर 25 - द्वितीय स्थान फरीदाबाद - तृतीय स्थान ड्रम, बैगपाइपर, तुरही, बांसुरी और बिगुल के बेहतरीन समन्वय ने जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और विजेता रहे:-बैंड रोहिणी सेक्टर 25 - प्रथम स्थान वसंत कुंज - द्वितीय स्थान ग्रेटर नोएडा - तृतीय स्थान लड़कियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों के तहत व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती लड़कियों की अंडर-10 आन्या नागर (आरआईएस ग्रेटर नोएडा) लड़कियों की अंडर-12सुश्री ओजिसवी पंत (आरआईएस गाजियाबाद) लड़कियों की अंडर-14 मान्या मंगल (आरआईएस मयूर विहार) एस्था गठवाली (रिस सोहना रोड) विभिन्न श्रेणियों में व्यक्तिगत लड़कों की चैंपियनशिप जीती-अंडर 10 मास्टर वर्नित पाल [रिस ग्रेटर नोएडा और मास्टर विहान सिंह [रिस गाजियाबाद] अंडर 12 मास्टर कुणाल भाटी [रिस ग्रेटर नोएडा]अंडर 14 मास्टर मेधांश गुप्ता [रिस गाजियाबाद] अंडर 16 मास्टर आदित्य रावत [रिस सोहना रोड] अंडर 18 मास्टर शौर्य चौहान [रिस नोएडा] थीम आदि की घोषणा रयान गीत और राष्ट्रगान के साथ की गई। पूरे तीन दिवसीय रयान स्पोर्ट्स मीट का आयोजन और क्रियान्वयन रयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विजन के अनुसार किया गया।

सोमवार, 10 फ़रवरी 2025

रोज़बेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःविजयनगर स्थित रोज़बेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह भावनाओं, मनोरंजन और प्रेरणादायक संदेशों से भरपूर रहा। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने छात्र-छात्राओं को मेहनत, ईमानदारी व अनुशासन का महत्व समझाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने आपने सीनियर्स के सम्मान में नृत्य व हास्य नाटक की प्रस्तुति दी व अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। 

स्कूल के निदेशक प्रशासन बलप्रीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र-छात्राओं एवं सर्वश्रेष्ठ परिधान पुरस्कार प्रदान किए। चेयरमैन जोगिंदर सिंह ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार मोनिका व शुभम गौड़ को प्रदान किया। उन्होंने सफलता के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय को आवश्यक बताया। अंकुश, अमित गुप्ता, सेतुराम, नेहा मल्होत्रा व प्रिया नारूला ने समारोह में विशेष योगदान दिया।

रविवार, 9 फ़रवरी 2025

JustLead.in ने अपना 10वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

 

                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । रियल एस्टेट को लीड सेवाएं प्रदान करने वाली प्रतिष्ठित डिजिटल मार्केटिंग कंपनी JustLead.in ने अपना 10वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शशांक गुप्ता  (PCS अधिकारी) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कंपनी के संस्थापक शुभम बंसल , CTO शिवांगी बंसल  और मुख्य प्रबंध निदेशक (CMD) रवि शंकर गुप्ता  ने बताया कि बाबा श्याम की कृपा और मार्केट के सहयोग से उन्होंने अपनी कंपनी को पुणे, बेंगलुरु, नोएडा सहित विभिन्न शहरों में सफलतापूर्वक स्थापित किया है।

JustLead के 10 वर्ष पूर्ण होने के इस विशेष अवसर पर, कंपनी के प्रबंधन विभाग ने अपने नए वेंचर आईटी कंपनी Sysbi.com की शुरुआत करने की घोषणा की। यह कंपनी ERP, CRM, HRMS जैसे सॉफ्टवेयर विभिन्न शहरों और अन्य देशों में भी प्रदान करेगी। कंपनी के इस सेलिब्रेशन इवेंट में मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल , चेतन बंसल, संजय सिंघल, ऋषभ बंसल, सुनील सिंघल, प्रणव सिंघल, दीपांशु गर्ग, हर्ष बंसल, प्रतीक सिंघल, नितेश गुप्ता, साक्षम सिंघल, राम गोपाल गुप्ता ,अजय सिंह, आशुतोष शर्मा, वैभव अग्रवाल, आलोक, सोनू, स्पर्श, अंकित, कुशमोदया, आर्यन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

वैश्य एकता समिति गाजियाबाद का 81वा परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारार विवार को 9 फरवरी 2025 को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों एवं समाज के अन्य वर्ग हेतु 81वां मासिक परिचय सम्मेलन प्रेमचंद गुप्ता (चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडर) के सौजन्य से आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, परिचयकर्ताओं एवं आयोजन में उपस्थित समाजसेवियों व पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए वसंत पंचमी व शिवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होने कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण यह सम्मेलन हर माह सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है एवं आप सभी के सहयोग से प्रत्येक माह 40-50 रजिस्ट्रेशन फार्म का सहयोग सदैव मिलता रहा है तथा 10-12 रिश्ते भी तय हो जाते हैं, इसके लिए उन्होने सभी का धन्यवाद अर्पित किया। समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ-साथ ब्राहाण एवं अन्य वर्ग के युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। महासचिव व संयोजक अजय कुमार गोयल ने सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिवार सहित परिचय कराया। उन्होने बताया कि इस माह परिचय सम्मेलन में 48 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 12 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, उन्होने कहा कि यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता जी के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाया है। समारोह में उपस्थित युवती प्रत्याशियों द्वारा मंच पर परिचय देने के उपरांत उन्हें पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के द्वारा बहुत कम समय में तैयार किया गया जिसके लिए समिति के समस्त पदाधिकारियों की तरफ से उनका विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, बुद्धगोपाल गोयल, राकेश मित्तल, नीरू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गीता अग्रवाल, बी एन अग्रवाल, के आर गुप्ता, विजेन्द्र लोहे वाले, सतीश गुप्ता, राजीव अग्रवाल तथा महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल, राधारमण अग्रवाल, राजेश गुप्ता आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

श्री दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर में पहुंचे विधायक संजीव शर्मा की पूजा-अर्चना, श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया

 



प्रयागराजः श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर द्वारा सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग पर शास्त्री ब्रिज के नीचे कुंभ मेला क्षेत्र में लगाए गए श्री दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर में शुक्रवार को विधायक संजीव शर्मा ने पूजन किया। देश-विदेश से हजारों भक्त शिविर में पहुंचे और श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। विधायक संजीव शर्मा 25 कारों के काफिले के साथ गुरूवार की रात्रि शिविर में पहुंचे और भोजन प्रसाद ग्रहण कर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार की प्रातः उन्होंने संगम में स्नान कर शिविर में पूजन किया और महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। 

आंध प्रदेश से उन्नी कृष्णम, किशोर सिंह राज पुरोहित सुधाकर समेत देश-विदेश से आए हजारों भक्तों ने भी गगा स्नान, गंगा पूजन, वेणी माधव पूजन के बाद श्री दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर में पूजन किया व महाराजश्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। शिविर में चल रहे नर सेवा नारायण सेवा के तहत हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि बसंत पंचमी के अंतिम अमृत स्नान के बाद अब कढ़ी पकौड़ा भोजन के साथ अखाडों का प्रस्थान शुरू हो गया है। यहां से साधु-संत अब काशी प्रवास करेंगे और होली पर्व तक वहीं प्रवास करेंगे। अखाडों के प्रस्थान के बाद भी भक्तों के अनुरोध पर श्री दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर 12 फरवरी तक लगा रहेगा। देश-विदेश से प्रतिदिन आ रहे हजारों श्रद्धालंु गंगा स्नान के बाद शिविर में पूजन का लाभ भी लेना चाहते हैं। इसी कारण शिविर को 12 फरवरी तक के लिए बढाया गया है।

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025

बिहंग देश का पहला ऐसा गांव जिसका मनाया जाता है जन्मोत्सव- कर्नल टीपी त्यागी

 

मुकेश गुप्ता

मुरादनगर के गांव बिहंग का 11 वां जन्मोत्सव 9 फरवरी को

 गाजियाबाद। आज तक हम सभी ने इंसानों का जन्मदिन मनाते हुए बहुत लोगों को देखा है लेकिन उत्तर प्रदेश के मुरादनगर का एक गांव ऐसा भी है जिसका पिछले 11 वर्षों से ग्रामीण जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं मुरादनगर के गांव बिहंग की जिसका जन्मोत्सव सभी ग्रामीण एक साथ मिलकर मनाते हैं। इस सम्बंध में जानकारी देने के लिए एक प्रेस वार्ता कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी के नेतृत्व में गुरुवार को आयोजित की गई।

      प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहंग निवासी कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि 2014 से पहले चुनावी भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जैसे आप अपना जन्मदिन मनाते हैं वैसे ही अपने गाँव का जन्मदिन भी मनाएं और उसमें गाँव के नॉन रेजिडेंशियल विलेजर्स को भी आमंत्रित करें और उनके साथ सहभोज भी करें।  ऐसा करने से एक बेहतर समन्वय पैदा होगा और गाँव की आधी से ज्यादा समस्याए स्वतः ही दूर हो जाएगी।

      एडवोकेट बी सी बंसल, रघुनंदन त्यागी, दुष्यंत त्यागी व सुंदर त्यागी ने कहा कि हमारे गांव में कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है। हम सब समन्वय के साथ रहते हैं। हमारे गांव को आदर्श गांव घोषित किया जाना चाहिए।

     रमा त्यागी ने बताया कि आगामी 9 फरवरी को बिहंग गांव के 11 वें जन्मोत्सव पर स्वच्छता के लिए बायो एंजाइम को बनाना और इस्तेमाल करना भी बताया जाएगा। गांव के जन्मोत्सव में बाहर के लोग भी आकर शामिल होते हैं। कार्यक्रम में बी पी शर्मा, ज्ञान सिंह, अंजू शर्मा और गौरव बंसल अपनी टीम सहित शामिल होंगे।

श्री आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर कानपुर के जीर्णोद्वार हेतु आयोजित गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुईः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

 



श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुए अनुष्ठान में अंतिम दिन देश-विदेश के हजारों भक्त शामिल हुए

भक्तों को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज व  आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ

प्रयागराजःछोटी काशी के नाम से देश.विदेश में मशहूर जूना अखाडे की शाखा श्री आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर कानपुर के जीर्णोद्वार हेतु काली रोड पर जूना अखाडे के परिसर में आयोजित गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान की गुरूवार को पूर्णाहुति हो गई। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षकए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व मंदिर के मुख्य महंत श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के दिशा-निर्देशन व अध्यक्षता में आयोजित शत चंडी महायज्ञ, रूद्र चंडी महायज्ञ व गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान में अंतिम दिन देश-विदेश के हजारों संत व श्रद्धालु शामिल हुए और पूजा-अर्चना करने के साथ ही हवन में आहुति दी। कन्या पूजन कर उन्हें भेंट दक्षिणा भेंट की गई। अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालंओं को आदि जगद्गुरु शंकराचार्य संस्थान सुमेरूमठ काशी के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज व जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज, मंदिर के चारों सहायक महंत जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत उमाशंकर भारती महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत केदार पुरी महाराज व श्री दूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने पूजन कर विश्व कल्याण की कामना से महायज्ञ में आहुति दी। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि कानपुर का श्री आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री आनंदेश्वर महादेव मठ मंदिर महाभारत काल से जुड़ा है। इस मंदिर में दानवीर कर्ण शिवलिंग की पूजा के बाद विलुप्त हो जाते थे। कर्ण को पूजा करते एक गाय ने देख लिया था। इसके बाद गाय भी वहीं जाकर अपना सारा दूध खुद ही चढ़ा देती थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इस स्थान पर खुदाई कराई तो कई दिन की खोदाई के बाद यहां शिवलिंग मिला। ग्रामीणों ने शिवलिंग का अभिषेक कर गंगा किनारे ही स्थापित कर दिया। आनंदी गाय के दूध चढ़ाने के कारण ही मंदिर का नाम आनंदेश्वर पड़ा। मंदिर के जीर्णोद्वार का कार्य मुख्य महंत श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के दिशा-निर्देशन में चल रहा है। उनकी अध्यक्षता में ही प्रयागराज महाकुंभ में मंदिर के जीर्णोद्वार हेतु गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान किया गया जिसकी गुरूवार को पूर्णाहुति हुई। अनुष्ठान थानापति अरूण भारती व अजय पुजारी की देखरेख में मुख्य आचार्य प्रामोद तिवारी ने 31 पंडितों के साथ  कराया। कुभ मेला प्रभारी श्रीमहंत मोहन भारती महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, मुनि लाल पांडे, मंदिर जीर्णोद्वार समिति के पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री, रमते पंचा, शंभू पंच व जूना अखाडे के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में अनुष्ठान पूर्ण हुआ।

सपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सपा सासंद दरोगा प्रसाद सरोज का स्वागत किया




                            मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में ओजस्वी वक्ता समाजवादी पार्टी लालगंज आजमगढ़ उ0 प्र0 के सासंद दरोगा प्रसाद सरोज का हार्दिक अभिनन्दन समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर समाजवादी चिन्तक शिक्षाविद राम दुलार यादव ने उन्हें लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ऐतिहासिक, सामाजिक, राजनैतिक, वैचारिक क्रान्ति की पुस्तकें भेंट की, समाज सेविका फूलमती यादव से 4/22 राजेन्द्र नगर सेक्टर - 2, गाजियाबाद उनके निवास पर जाकर उन्होंने धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद लिया।

 लोक सभा चुनाव में फूलमती यादव ने आजमगढ़ के लालगंज संसदीय क्षेत्र में 15 दिन तक रहकर उनके पक्ष में लोगों को मतदान के लिए तैयार किया था तथा माननीय दरोगा प्रसाद सरोज भारी मतों से निर्वाचित हुए थे, इस अवसर पर उन्हें “एक महात्मा का अभ्युदय, दक्षिण अफ्रीका में गाँधी, पासी समाज दर्पण, गाँधी और अम्बेदकर, पेरियार जीवन और संघर्ष नामक पुस्तकें भेंट की गयी, इस उद्देश्य के साथ कि अन्याय, अत्याचार, अनाचार, अंधविश्वास और मानव जाति के हर प्रकार के शोषण के विरुद्ध जन-जागरण कर सद्भाव, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना को पुष्पित और पल्लवित करेंगे, नफ़रत को जडमूल से नष्ट करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे, तथा संविधान की रक्षा के लिए जन-जन में चेतना पैदा करेंगे, कार्क्रम में शामिल रहे वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, हाजी मोहम्मद सलाम, प्रेमचंद पटेल, गुड्डू यादव, सुरेन्द्र यादव, सुरेश कुमार भारद्वाज, विजय भाटी एडवोकेट, राम प्यारे यादव, अमर बहादुर, नवीन कुमार, हरिकृष्ण, सुभाष यादव, आदि ने माननीय सांसद का अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया।



                                                                                                      


                                                                                                    

                                                                                                   

बुधवार, 5 फ़रवरी 2025

जे के जी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम मे "जश्न-ए-विदाई" कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित


                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में शनिवार को कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए "जश्न-ए-विदाई" समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण एवं हवन के साथ हुई, जिसमें छात्रों के बेहतर परिणाम और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन  जे. के. गौड़, डायरेक्टर  वरुण गौड़ एवं प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बुलंदियों को छूने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने एवं आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि वे जहाँ भी जाएँ, यहाँ से मिली शिक्षा और संस्कारों को हमेशा याद रखें।

कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गणेश वंदना, लघु नाटिका, समूह नृत्य आदि शामिल रहे। इन कार्यक्रमों में स्कूल के दिनों से जुड़े खट्टे-मीठे अनुभवों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन  जे. के. गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि "जीवन एक यात्रा के समान है, जिसमें कई साथी मिलते और बिछड़ते हैं। विद्यार्थी जीवन भी इससे अछूता नहीं है। स्कूल में अपने साथियों से लगाव होने के कारण उनसे बिछड़ने का दुःख होता है, लेकिन हमें इस भावनात्मक जुड़ाव को संजोते हुए आगे बढ़ना चाहिए।" उन्होंने सीनियर छात्रों को यह भी याद दिलाया कि वे हमेशा अपने जूनियर्स के लिए पथ-प्रदर्शक का कार्य करते हैं, अतः उन्हें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे छोटे बच्चों को गलत संदेश मिले।

अंत में, उन्होंने छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों एवं माता-पिता का सम्मान करने की अपील की।