गाजियाबाद । लोगों में जागरूकता के लिए एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसे इंडियन ऑयल ,भारत गैस, और एचपी गैस तीनों कंपनियों के सौजन्य से हिंदी भवन गाजियाबाद में आयोजित किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य है लोगों में जागरूकता फैलाना इस प्रोग्राम को "हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी" स्लोगन के साथ इस कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों को वह उज्वला के लाभार्थियों को उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जागरूक किया गया । मंच का संचालन इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर दीपक राज द्वारा किया गया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि डीएसओ गाजियाबाद अमित तिवारी जी रहे । उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और सरकार द्वारा मुफ्त मिल रहे सिलेंडरों की जानकारी व अन्य योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में कुछ वितरको ने खाने के स्टॉल लगाकर व्यंजन का स्वाद ही चखाया । इसी बीच एक महिला गंगा देवी ने अपनी व्यथा डीएसओ के साथ साझा कर अपना गैस कनेक्शन और राशन कार्ड बनवाने का आग्रह किया जिसे मुख्य अतिथि ने तुरंत स्वीकार कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और और सभी कंपनियां के ऑफिसर्स को लोगों तक जानकारी पहुंचाने में सहयोग के लिए भी कहा ताकी सरकार द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच सके। और स्वादिष्ट बने व्यंजनों में से कुछ स्टॉल की गृहणीयों को भी पुरस्कृत किया गया । और साथ ही डिलीवरी मैन को भी पुरस्कृत किया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें