शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने थानापति स्वामी लाल गिरि महाराज को प्राचीन श्री मैदानेश्वर महादेव संयास आश्रम महाकाली मंदिर का महंत बनाया

 

                         मुकेश गुप्ता

नागा बाबा चेतन गिरि महाराज की पूर्ण सहमति से थानापति स्वामी लाल गिरि महाराज को महंत बनाया गया 

 दिल्लीःआईटीआई जहांगीर पुरी में सी व डी ब्लॉक के मध्य स्थित प्राचीन श्री मैदानेश्वर महादेव संयास आश्रम महाकाली मंदिर में शनिवार को दिल्ली संत महामंडल द्वारा महंताई चादर विधि समारोह का आयोजन किया गया। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुए समारोह में प्राचीन श्री मैदानेश्वर महादेव संयास आश्रम महाकाली मंदिर के संस्थापक संचालक नागा बाबा चेतन गिरि महाराज के शिष्य थानापति स्वामी लाल गिरि महाराज को विधि विधान के साथ महंताई की चादर ओढाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर कर महंत बनाया गया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि नागा बाबा चेतन गिरि महाराज ने अपना पूरा जीवन सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगा दिया। उनके शिष्य थानापति स्वामी लाल गिरि महाराज भी वर्षो से उनके मार्गदर्शन में धर्म, आध्यात्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। 

90 वर्ष के नागा बाबा चेतन गिरि महाराज की पूर्ण सहमति से ही शनिवार को उनके शिष्य थानापति स्वामी लाल गिरि महाराज को प्राचीन श्री मैदानेश्वर महादेव संयास आश्रम महाकाली मंदिर का महंत बनाया गया। अब से आश्रम-मंदिर के सम्पूर्ण संचालन, प्रबंधन, विकास का अधिकार व संत सेवा का दायित्य उनका हागा। वे श्री पंच दशनाम जूना अखाडे की परम्परा के अनुसार आश्रम व मंदिर का संचालन-प्रबंधन करते हुए उसका विकास करेंगे। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि नागा बाबा चेतन गिरि महाराज ने दिल्ली ही नहीं देश भर में भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार व सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य किया। उनके शिष्य थानापति स्वामी लाल गिरि महाराज आश्रम व मंदिर के महंत के रूप में उनकी परम्परा को आगे बढाने का कार्य करेंगे। समारोह में 

श्रीमहंत राम आधार दास महाराज, महामंडलेश्वर अजब दास महराज, महामंडलेश्वर दीनबंधु दास महाराज, महामंडलेश्वर शिवचंद्रानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज, दिल्ली संत महामंडल के कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, कोतवाल मंगलदास महाराज, महंत ओम प्रकाश गिरि महाराज, महंत दिवाकर पुरी महाराज समेत देश के विभिन्न शहरांें से आए संत मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें