मुकेश गुप्ता
गाजियाबादःप्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह अतुल्याशीष का आयोजन किया गया। समारोह का आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम रहे। हवन में वैदिक मन्त्रों के साथ आहुति देकर बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओ द्वारां विद्यालय जीवन पर केन्द्रित म्यूजिकल स्किट, नृत्य व समूह-गान आकर्षण का केन्द्र रहे। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओे को स्मृति पत्र व पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया। सभी ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनो का लुत्फ भी लिया। स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्होंने जो संस्कार, मूल्य व आदर्श स्कूल मे अर्जित किए हैं, अब उनके क्रियान्वयन का समय आ गया है। वे उनका उम्र भर पालन करें, जिससे एक एक बेहतरीन व स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । बिराज फाउंडेशन और गणेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नंदग्राम स्थित श्री राधाकुंज, गली नंबर-4 में वीके पैथकैय...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 7 सितंबर 2026। SKK Foundation द्वारा समाजहित एवं जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के उद्देश्य से आयोजित “भजन जैमिंग 2026” क...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
संवाददाता ऋषिकेश, 3 सितम्बर । परमार्थ विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। व...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें