गाजियाबाद । रामलीला मैदान कवि नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ मंडल में गाजियाबाद महानगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारी ही देश की रीड की हड्डी है आज व्यापारियों को एकजुट होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भारत का सबसे पुराना व्यापार मंडल है जिसकी इकाइयां जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक है इस व्यापार मंडल की स्थापना स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा पूर्व सांसद के द्वारा की गई थी जो कि आज है वटवृक्ष पूरे भारत में अपनी शाखाएं बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज ऑनलाइन बाजार सभी के लिए एक अभिशाप बन गया है उन्होंने सबसे अपील की कि आप ऑनलाइन शॉपिंग छोड़कर बाजारों से अपनी खरीदारी करें जिससे दुकानदार भी मजबूत होगा।
उन्होंने शपथ ग्रहण में नवनियुक्त मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया एवं महामंत्री गौरव गर्ग और उनकी समस्त टीम को व्यापार मंडल की शपथ दिलाई इसी के साथ महानगर गाजियाबाद से सुभाष छाबड़ा व महामंत्री मनवीर नगर को पुनः चौथी बार नियुक्त किया गया साथ ही बजरिया व्यापार मंडल की इकाई अजय कालरा के नेतृत्व में व्यापार मंडल की सदस्यता जॉइन की। इसी क्रम में मेरठ मंडल महिला इकाई का भी गठन किया गया।
जिसमें सीमा गोयल को चेयरमैन एवं दीप्ति अरोड़ा को अध्यक्ष मनोनीत किया कार्यक्रम में संजीव गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच सुभाष गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा प्रदेश महामंत्री सौरभ जयसवाल संरक्षक एवं मीडिया प्रभारीअनिल गर्ग राम अवतार जिंदल केपी गुप्ता राकेश मित्तल राज किशोर गुप्ता रजनीश बंसल संजय अग्रवाल अंकित शर्मा राजेश गुप्ताअनिल अरोड़ा विवेक गोयल जितेंद्र अग्रवाल उदयवीर लाडी राहुल जाटव मुलायम सुरेश महाजन हरीश मल्होत्रा नीतू लाहोरिया तनुज गंभीर अशोक अरोड़ा मुकेश आनंद निशांत गुप्ता सुनील चाचासीमा गोयल दीप्ति अरोड़ा शशि श्रीवास्तव वंदना अग्रवाल गीता त्यागी मंजू खन्ना सीमा कुशवाहा एवं कार्यक्रम में सैकड़ो व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
शपथग्रहण समारोह में एक खास बात देखने को मिली कि शिक्षक, बिलडरो भाजपा नेताओ को उधोग व्यापार मंडल में पदाधिकारी बना दिया गया ने समारोह में चर्चा के विषय बना रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें