मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

शिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लेने हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त ने रात्रि में किया मंदिरों का निरीक्षण

 




दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पर निगम ने गंगाजल के 6 टैंकरों के साथ 2000 लाइटों की अतिरिक्त व्यवस्था की

दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पहुंचे नगर आयुक्त महंत नारायण गिरी के साथ व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्था में डटे रहेंगे अधिकारी-नगर आयुक्त

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर मंदिरों का निरीक्षण रात्रि में किया गया प्राचीन मंदिर पर भी व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए निरीक्षण किया गया इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर का भी निरीक्षण नगर निगम के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ किया गया, नगर आयुक्त द्वारा दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सभी शिवालयों पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है प्राचीन मंदिर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है उसी क्रम में व्यवस्थाओं को भी बेहतर किया गया है डस्टबिन शौचालय तथा सौंदर्यकरण के लिए 2000 अतिरिक्त लाइटों की व्यवस्था अस्थाई रूप से करी गई है, नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार दूधेश्वर नाथ मंदिर पर 6 टैंकर गंगाजल के भी लगाए गए हैं बैरिकेडिंग की सुविधा भी की गई है।

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के गाजियाबाद नगर निगम के सभी अधिकारियों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव उपस्थित रहे जिनको अधिकारियों की 24 घंटे की ड्यूटी दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पर लगाने के लिए निर्देशित किया गया नगर निगम की व्यवस्थाओं को देखकर कई श्रद्धालुओं ने निगम का धन्यवाद किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें