सोमवार, 17 अक्टूबर 2022

नए एवं पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर बनाएंगे निकाय चुनाव में इतिहास : महेंद्र सिंह




 

 गाजियाबाद।नगर निकाय के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में एक बैठक का आयोजन किया। 

बैठक को निकाय चुनाव के बनाए गए महानगर प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर तक निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट प्राप्त कर निकाय में आने वाले सभी मंडलों पर निरीक्षण के लिए भेजने का कार्य करें। बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर पुरानी मतदाता सूची को लेकर घर-घर जाना है। सभी मंडल प्रभारी और अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी के साथ 18 से 20 अक्तूबर तक वार्डों की बैठक संपन्न कराएं। सात से 12 नवंबर तक मतदाता सूची के साथ घर-घर जाकर नए फार्म भरवाकर मतदाता सूची में दर्ज कराने का कार्य करें।

नगर निकाय चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है। आज पार्टी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी और सर्वग्राही बन गई है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी के नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनाव में सक्रिय दिखाए।

निकाय चुनाव के महानगर सह प्रभारी विधायक राजीव गुंबर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और चुनाव की रणनीति को समझाते हुए कहा कि चुनाव की इच्छा व्यक्त करने वाले सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में संपर्क अभियान करें। अधिक से अधिक वोट बनवाएं और संपर्क अभियान में जुट जाएं। 

उन्होंने कहा कि निकायों में भी एक बार फिर बीजेपी की जीत का परचम फहरेगा तो हम अधिक मजबूती से अपने काम और प्रभाव दोनों को बढ़ा सकेंगे।क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल  ने बताया कि बूथ स्तर की पहली बैठक में नए जोड़ने वाले मतदाताओं के नामों की सूची बनाना और परिवर्धन फार्म वितरण करना है। 22 से 25 अक्तूबर तक दीपावली मिलन का कार्यक्रम करना है। इसी कड़ी में दीपावली की पूर्व संध्या पर निकायों में कमल का फूल बनाकर दीप प्रज्ज्वलित करना है। पटेल और अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।

महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि ने बैठक का समापन करते हुए कहा कि भाजपा के मेहनती निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महानगर के  सभी वार्डों पर जीत हासिल करेगी l

बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तथा संचालन चुनाव संयोजक *संजय कश्यप* ने किया l

बैठक में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल विधायक सुनील शर्मा अजीत पाल त्यागी अतुल गर्ग दिनेश गोयल बलदेव राज शर्मा विजय मोहन  पप्पू पहलवान प्रशांत चौधरी मयंक गोयल पृथ्वी सिंह कसाना वीरेश्वर त्यागी वीरेंद्र त्यागी उदिता त्यागी मोनिका पंडिता रुचि गर्ग गोपाल अग्रवाल राजेश त्यागी अश्वनी शर्मा संजीव चौधरी दुहाई राजेंद्र यादव सुशील गौतम समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे l

लोनी "नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा लोनी की जनता के बीच पहुंचे "

 

 लोनी। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा लोनी की जनता के बीच पहुंचे " जहाँ उपस्थित लोगों के दूारा मनोज धामा का फूल-माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुये जोरदार स्वागत किया ।

इस अवसर पर मनोज धामा ने दीप प्रज्वलित करते हुये कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वार्ड नंबर :- 11 और वार्ड नंबर :- 2 की जनता के बीच पहुंचे तथा लगायी जन चौपाल लोगों से साझा की अपने मन की बात तथा वर्तमान समय मे लोनी में चल रही राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की तथा आने वाले 6 नवंबर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी के कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क किया । 

इस अवसर पर मनोज धामा ने लोनी की जनता के बीच अपने 5 साल के कार्यकाल व रंजीता धामा के वर्तमान कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुये आने वाले निकाय चुनाव मे साथ खडे होने की अपील की साथ ही मनोज धामा ने कहा कि जिस प्रकार से राजनीतिक षड्यंत्र करते हुये लोनी मे एक जन प्रतिनिधि ने हमारे परिवार को निशाना बनाकर हमारे परिवार पर साथियों पर मुकदमे लगवाये है बहुत ही निंदनीय है सारी लोनी की जनता सच्चाई से वाकिफ है मेरी धर्मपत्नी को आप लोगों ने जिस प्रकार से विधानसभा मे निर्दलीय प्रत्याशी होते हुये भी इतना प्यार व वोट दिया मै लोनी की जनता का आभारी हूं जो हमारे परिवार की तरह हमेशा स्थिति परिस्थिति मे साथ खडे रहते हैं ।

मनोज धामा ने सभी लोगों को जानकारी देते हुये कहा कि लोनी की जनता को बता देना चाहता हूं कि इस बार हम एक नयी पार्टी व नये निशान के साथ चुनावी समर मे होंगें जैसा भी आदेश हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हमारे लिये होगा हम उसका सम्मान करेंगे आने वाली 6 नंवबर को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जयंत चौधरी जी हम सभी के बीच लोनी मे रहेंगे मैं आप सभी को आमंत्रित करता हू आप सभी लोनी मे होने वाली ऐतिहासिक सभा का हिस्सा बने तथा लोनी मे इतिहास बदलने का काम करे । 


इस अवसर पर सभासद सतपाल शर्मा ,सभासद अनिल, विकास जावला, मदन पांचाल ,विक्रम सिंह, सुरेंद्र चौधरी, विनोद कुमार, राजवीर तोमर ,यशपाल पांचाल, कुंदन झा,राजपाल राणा,डॉक्टर रामफल,पारूल चौधरी,राधे राजपुरी, गिरीश मास्टर जी, देवेन्द्र आर्य,अनिल मास्टर, मंजू चौधरी, सुषमा चौधरी, नीलम शर्मा, रोशनी शर्मा, नेहा गौतम, तानिया चक्रवर्ती, रेखा चौधरी, शीला ,रूकसाना, जरीन खान सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनी की महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे ।

जलाओ स्वदेशी मिट्टी के दीए अंधेरा गरीब के घर में ही रह ना जाए


गाजियाबाद। सोमवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की केजी 35 कवि नगर पर बालकिशन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक आयोजित हुई।बैठक में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने तुषार सैनी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए  देशवासियों को दीपावली की बधाई दी

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने बैठक में सभी देशवासियों से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की करबद्ध प्रार्थना की व ऑनलाइन शॉपिंग ना करने की अपील की

 सदैव सभी समस्याओं में चाहे दुर्घटना का मामला हो या आपदा काल में भंडारे चलाने हो चाहे सरकार को दान देने का मामला हो या कोरोना काल में अपना योगदान देने का मामला हो सबसे आगे अपनी भूमिका पड़ोसी व्यापारी ही निभाते हैंऐसी भूमिका निभाने वाले व्यापारी की दुकान से ही सामान खरीद कर चाइनीज सहित विभिन्न विदेशी सामान का बहिष्कार करने की  प्रार्थना की और निवेदन किया

 इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता सदस्य रेलवे बोर्ड पंडित अशोक भारतीय संदीप त्यागी रसम अजय शर्मा आशुतोष पंडित अनिल मेहरा तुषार सैनी गौरव सैनी तपेंद्र राकेश राहुल शर्मा रोहित मनीष आदि उपस्थित रहें। 


वड़ोदरा गुजरात में जेनेटिक डायग्नोस्टिक्स और स्पेशलाइज्ड पैथोलॉजी में अग्रणी जेनस्ट्रिंग्स ने आज वड़ोदरा, गुजरात में लैब का उद्घाटन किया

 

   वड़ोदरा। वड़ोदरा गुजरात में जेनेटिक डायग्नोस्टिक्स और स्पेशलाइज्ड पैथोलॉजी में अग्रणी जेनस्ट्रिंग्स ने आज वड़ोदरा, गुजरात  में लैब का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि आदिवासी समाज उद्धारक जैन संत डा0 गणि  राजेन्द्र विजय म० सा० ने, डॉ. रजत अरोड़ा, ग्रुप डायरेक्टर, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ए एवं Genestring के सह-संस्थापक, दिल्ली-एनसीआर, के साथ वड़ोदरा, गुजरात में लैब का उद्घाटन किया।  

लॉन्च का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में विश्वसनीय नै   दानिक समाधान प्राप्त करने को आसान बनाना   है ।  यह पैथोलॉजी लैब अत्यंत कम समय  मैं विश्वसनीय परिणाम प्रदान कर आम जनता के लिए विशेष रूप से लाभप्रद होंगे  । यह  प्रयोगशालायें चिकित्सा के विश्व स्तरीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हुए विकसित की गयी हैं।  इनसे  नियमित रोगविज्ञान, उन्नत आनुवंशिकी और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के लिए समग्र समाधान प्रदान कर सर्वोत्तम नैदानिक समाधान का लक्ष्य आसान हो जायेगा । 

उद्घाटन पर बोलते हुए, डॉ. रजत अरोड़ा, ग्रुप डायरेक्टर, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स एवं Genestring के सह-संस्थापक, ने कहा, “हमने महामारी से जो सीखा वह यह था कि समय पर रिपोर्टिंग के साथ गुणवत्ता और उत्तम  निदान  स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने की कुंजी है। इसलिए, हम सभी के लिए सस्ती कीमतों पर विशेष पैथोलॉजी और उच्च अंत आनुवंशिक परीक्षण उपलब्ध कराने का इरादा रखते हैं। यह हमारी बड़ी विस्तार रणनीतियों में से एक नियोजित चरण है और हम जल्द ही विभिन्न राज्यों में हब एंड स्पोक मॉडल में और अधिक लैब लॉन्च करेंगे। कुल मिलाकर, 2022 नए डायग्नोस्टिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट इन-होम डायग्नोसिस के साथ इनोवेशन  का वर्ष होगा IOT का उपयोग करके मॉलिक्यूलर टेस्टिंग और डिजिटल केयर को लागू करने से सस्ती और आसान सुविधाएं जन सामान्य के लिए एक आवश्यकता है "


मदर प्लाजा कॉम्प्लेक्स, अजवा-पानी गेट रोड वड़ोदरा, में स्थित पैथोलॉजी लैब आसपास के इलाकों के लोगों के लिए सुलभ और सुविधाजनक रहेगी।  

 

महामारी के दौरान जेनेस्ट्रिंग देश की पहली प्रयोगशाला थी, जिसने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक RTPCR परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की, जो 4 घंटे में RTPCR परिणाम दे रही थी, जब विकसित देशों को भी परिणामों के लिए 24-48 घंटे लग रहे थे। जेनस्ट्रिंग्स तब सबसे बड़ी COVID-19 परीक्षण सुविधाओं में से एक बन गई, जो प्रति दिन 20,000 से अधिक परीक्षण करती थी।

वड़ोदरा, गुजरात में जेनस्ट्रिंग्स की सैटेलाइट लैब के लॉन्च के साथ अब उच्च विज्ञान परीक्षण हुआ अधिक सुलभ लैब की उद्घाटन पर मुख्य अतिथिa आदिवासी समाज उद्धारक जैन संत डा0 गणि राजेन्द्र विजय म० सा० ने अपने हेल्थ चेक के लिए सैंपल दिया। भारतीय संत परम्परा में गणि राजेन्द्र विजय जी का महत्ववपूर्ण स्थान है। आदिवासियों के मसीहा एवं जैन संत के रूप में उनके तपोमय जीवन, दिव्यवाणी और चमत्कारपूर्ण आध्यात्मिक आभामंडल से हजारों-लाखों व्यक्तियों के जीवन की दिशा बदली है। उनके जादुई स्पर्श से गुजरात के आदिवासी अंचलों में खासकर छोटा उदयपुर, कंवाट, बलद, रंगपुर, बोडेली आदि क्षेत्रों में नई चेतना का संचार हुआ है।

राजनगर एक्सटेंशन फेस टू आररिवर हाइट सोसायटी राजडब्लूए के द्वारा शौरभ जायसवालका किया स्वागत

 


गाजियाबाद।  राजनगर एक्सटेंशन फेस टू आररिवर हाइट सोसायटी राजडब्लूए के द्वारा शौरभ जायसवाल को नरेंद्र कुमार कश्यप  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर आरडब्ल्यूए एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सचिन त्यागी एवं संरक्षक सौरभ सिंह महामंत्री संदीप कश्यप के द्वारा सौरभ जायसवाल को माला पटका शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया स्वागत करने वाले सभी फेस टू के सदस्यों ने  मंत्री जी का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपने बीच के प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा सौरव जायसवाल को प्रतिनिधि नियुक्त किया एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन त्यागी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी संस्था के संरक्षक सौरभ जयसवाल को इस दायित्व के लिए मंत्री जी के द्वारा चुना गया

इस अवसर पर सौरभ जायसवाल ने कहा कि मैं हमेशा आप सबकी मदद के लिए 24× 7 उपस्थित रहूंगा सोसाइटी में अगर किसी भी व्यक्ति को कोई भी कार्य मेरे लायक है मैं उसे करवाने का हर संभव प्रयास करूंगा इस अवसर पर बालाजी क्लासेस पर श्वेतांग मिश्रा एनके त्यागी मनोज गौड़ राहुल राजपूत अमित कौशिक मुकुल भारद्वाज एसएन त्यागी आलोक सोलंकी गौरव स्वामी यमुनेश शर्मा गौरव सिसोदिया प्रेम सिंह अंकित त्यागी दीपक कश्यप मनोज कुमार राजेश जैन आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई द्वारा गरीब बच्ची को भेट की एक लाख की राशि

 

गाजियाबाद। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई द्वारा त्रासदी में प्रभावित एक बच्ची जिसका नाम निशा है  को ₹100000 की परिपक्व एफडी  गाजियाबाद इकाई द्वारा  विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी  विक्रमादित्य मलिक  की गरिमामय उपस्थिति में सभापति रो. सुभाष गुप्ता द्वारा दी गई l

  इस अवसर पर इकाई के उपसभापति अनिल गर्ग व सचिव डॉ  किरण गर्ग भी उपस्थित रहेl

 मुख्य विकास अधिकारी  विक्रमादित्य मलिक  ने

 लाभान्वित हुई बच्ची से जानकारी प्राप्त करते हुए भविष्य में आजीविका के लिए क्या योजना है तब बच्ची का रुझान सिलाई कढ़ाई की तरफ देखते हुए तत्काल  विभागीय अधिकारी को बुलाकर त्रिमासिक सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण पूरा करा कर बच्ची को रोजगारोन्मुख बनाकर रोजगार दिलाने का निर्देश दिया गयाl

  रेड क्रॉस मीडिया प्रभारी डॉक्टर पूनम शर्मा ने बताया ही जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी का रेड क्रॉस के प्रति समर्पण भाव देखकर मन भावुक हो जाता हैl साथ ही उन्होंने बताया कि जिस त्वरित गति से आज निर्णय लिया गया है, वास्तव में अद्वितीय हैl

हरप्रसाद शास्त्री की स्मृति में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, 14 विद्यार्थी,एक पत्रकार एवं तीन रचनाकार हुए सम्मानित, पीएम कोविड राहत कोष में एक लाख रुपए का चेक भेजा




गाजियाबाद। महान हिंदी सेवी स्वर्गीय हरप्रसाद शास्त्री जी की जन्म शताब्दी (99वें जन्मदिन) के अवसर पर हरप्रसाद शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ लोहिया नगर, गाजियाबाद स्थित हिंदी भवन में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

इस आयोजन के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष व शास्त्री जी के पुत्र जितेंद्र कुमार विशेष रूप से अमेरिका से गाजियाबाद पधारे। हर साल की तरह इस बार भी हरप्रसाद शास्त्री की स्मृति में सात होनहार छात्रों का अभिनंदन किया गया और सात ज़रूरतमंद छात्रों को सहायता राशि दी गई। ये विद्यार्थी कन्या वेदिक इंटर कॉलेज और श्री सनातन धर्म इंटर कालेज के हैं। स्वर्गीय हरप्रसाद शास्त्री श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज के अध्यापक रहे थे। 

ट्रस्ट की तरफ से जितेंद्र शर्मा ने पीएम कोविड राहत कोष में भेजने के लिए एक लाख रुपए की धनराशि का चेक शहर विधायक अतुल गर्ग को दिया। जितेंद्र शर्मा के अनुसार ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि अगले साल से इंजीनियरिंग के एक छात्र को भी सहायता राशि दी जाएगी। स्वर्गीय हरप्रसाद शास्त्री ने ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के रामलीला मैदान में विशाल कवि सम्मेलन के आयोजन की नींव रखी थी। अब उनका पूरा परिवार अमेरिका में रहता है। 

सम्मान समारोह में कवि अरुण जैमिनी, सत्यपाल सत्यम व वंदना कुंअर रायज़ादा और पत्रकार अशोक कौशिक को सम्मानित किया गया। ओज के वयोवृद्ध कवि कृष्ण मित्र भी मंचासीन रहे। 91 वर्षीय कृष्ण मित्र का उनके जन्मदिन पर अभिनंदन किया गया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में डॉ हरिओम पंवार, अरुण जैमिनी, डाॅ विष्णु सक्सेना, डॉ प्रवीण शुक्ल, डॉ कीर्ति काले, शंभू शिखर, सत्यपाल सत्यम, राज कौशिक, मनोज कुमार मनोज एवं वंदना कुंअर रायजादा शामिल हैं। ट्रस्ट के महासचिव ललित जायसवाल और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। 

कवि सम्मेलन रात 12 बजे तक चला। वीर रस के सुप्रसिद्ध कवि डाॅ हरिओम पंवार की पंक्तियों पर श्रोताओ ने खड़े होकर तालियां बजाई-

नई सदी का भारत है ये बासठ वाला दौर नही

हम भी दुनिया के दादा हैं दिल्ली है लाहौर नही 

हमने अपने संविधान से तीन सौ सत्तर मिटा दिया

नेहरू जी ने डाला था जो सांप गले से हटा दिया

उरी का उत्तर घर में घुस कर चोट से देना सीख लिए

पुलवामा का उत्तर बाला कोट से देना सीख लिया

रावलपिंडी के दिल में जब खोट दिखाई देता है

उनको सपनों में भी बालाकोट दिखाई देता है

शायर राज कौशिक को खूब दाद मिली-

नमी आंखों में होठों पर सदा मुस्कान होती है 

जहां में इश्क़ वालों की यही पहचान होती है 

किसी भी पेड़ से मैंने कोई पत्ता नहीं तोड़ा 

कभी मां ने कहा था ये कि इन में जान होती है 

डा.विष्णु सक्सेना को लोगों ने बार बार फरमाइश कर सुना-

फूल पत्थर पे खिलाओ तो कोई बात बने,

आँसुओं को भी हँसाओ तो कोई बात बने,

आग नफरत की लगाओगे तो जल जाओगे

प्यार के रंग उड़ाओ तो कोई बात बने।

डॉ प्रवीण शुक्ल ने लोगों को खूब गुदगुदाया-

यह वो देश है जहाँ, पति-पत्नी रोजाना

लड़ते हैं, झगड़ते हैं, रूठते हैं, मनाते हैं

लेकिन, सात फेरे लेने के बाद

सात जनम तक साथ निभाने की कसम उठाते हैं।

हास्य कवि अरुण जैमिनी ने श्रीताओं को खूब हँसाया-

कोरोना काल के बाद कवि-सम्मेलन का पहला आमंत्रण मिला, तो रोम-रोम ख़ुशी से खिला, दिल हो रहा था बेक़ाबू

महीनों बाद एक चुटकी कवि सम्मेलन मिलने की ख़ुशी 

तुम क्या जानो पाठक  बाबू। 

 वंदना कुँअर रायज़ादा ने अपने स्व पिता डाॅ कुंअर बेचैन को कुछ यूं याद किया-

आपके गीतों से हमको जि़न्दगी मिलती नई

आपकी ग़ज़लों से आशा की कली खिलती नई

आपके दोहे व मुक्तक  कर रहे संचार नव 

मिल रही सॉंसों को भी तो अनगिनत गिनती नई।

सत्यपाल सत्यम के गीत भी बहुत पसन्द किए गए-

बादलों  को  भेजता  है जा  तू  नदियों  पर  बरस !

पर समंदर दूसरों  को अपना  खारापन  नहीं देता !!

कवि जो अच्छा लिखता है, वही  श्रोता को देता है!

किसी को चाहके भी अपना आवारापन नहीं देता !!

हास्य कवि शम्भू शिखर का ये अंदाज़ लोगों को बहुत अच्छा लगा-

नफ़रत में भी मैं प्यार का कलरव हूँ मनाओ 

पोशाक पुरानी लिए अभिनव हूँ मनाओ 

रोने के लिये और भी महफ़िल है जहॉं में 

शम्भू शिखर मैं हास्य का उत्सव हूँ मनाओ

डा० पी एन अरोड़ा ने केन्द्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय को दी बधाई


गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री और  चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 65 वें जन्मदिन के अवसर पर  उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में  वरिष्ठ समाजसेवी एवं यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी के सीएमडी डॉ पीएन अरोड़ा ने डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को जन्मदिन के अवसर पर फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाइयां दी। 

डॉ अरोड़ा ने उनके द्वारा किए जा रहे लोक कल्याण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर वे ईश्वर से कामना है कि वे उनको लंबी आयु दें जिससे वे सतत रूप से जनता की सेवा में समर्पित रहें।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने गुलाब वाटिका कालोनी मे एम एल आई टी ग्रुप के इंस्टीटयूट की लोनी ब्रांच का रिबन काटकर उद्घाटन किया

गाजियाबाद। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने गुलाब वाटिका कालोनी मे एम एल आई टी ग्रुप के इंस्टीटयूट की लोनी ब्रांच का रिबन काटकर उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर मनोज धामा ने सभी को संबोधित करते हुये कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है लोनी मे एमएलआईटी इंस्टीटयूट की ब्रांच का उद्घाटन लोनी मे मेरे दूारा किया गया है ये शिक्षा के क्षेत्र मे एक अच्छा कदम है इंस्टीटयूट के माध्यम से बच्चों को कंप्यूटर क्लासेज, ट्यूशन कंलासेज, पर्सनैलिटी डेवलप, सहित कई प्रकार के कोर्स कराये जायेंगे जिसमे आनलाइन क्लासेज भी इंस्टीटयूट के दूारा दी जायेगी जिससे लोनी क्षेत्र के हजारों बच्चों को एक आगे बढने का अक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा ।


इंस्टीटयूट के डायरेक्टर अतुल जैन के दूारा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर व बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । 

मनोज धामा ने संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा निरंतर शिक्षा के क्षेत्र मे अच्छा करने के लिये बच्चों का मार्गदर्शन किया ।

संस्थान के पदाधिकारीयो दूारा आये हुये अतिथियों का भी जोरदार स्वागत किया गया जिसमे विपनेश चौधरी व संस्थान के ब्रांड एम्बेसडर अजय हुड्डा जो हरियाणा से चलकर लोनी आये उनका भी जोरदार स्वागत किया ।

इस अवसर पर हरियाणवी रागनी सुपरस्टार अजय हुड्डा, चार बार 

बाडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियन विपनेश चौधरी, सभासद सतपाल शर्मा इंस्टीटयूट मैनेजर आशीष मलिक, अतुल जैन (डायरेक्टर), गुरप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह, लक्की चौधरी, बिट्टू चौधरी, बुशरा खान, निर्मल कौर, आफा जरीन, रौशन राय, परवेज मिर्जा सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे ।

ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक रिटायर्ड आफिसर्स एसोसिएशन ने दिवाली मिलन समारोह मनाया

 

गाजियाबाद। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक रिटायर्ड आफिसर्स एसोसिएशन गाजियाबाद का दिवाली मिलन समारोह रविवार को पुराना गांधीनगर के आर्य समाज मंदिर में हुआ। समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के बडी संख्या में  रिटायर्ड अधिकारियों ने भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी।

 समारेाह का आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम रहे। समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एस के विज व संचालन सचिव शिव कुमार धवन ने किया। सचिव डी के शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी व वेद व्यास ने सभी का स्वागत किया। गोपाल माहेश्वरी, राजीव बंसल, मुकेश अरोडाए डी के सक्सेना आदि ने भी समारोह का आनंद लिया।


डा० पी एन अरोड़ा ने 100 टीवी मरीजों को वितरित की पुष्टाहार किट

 

गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित ईएसआई हॉस्पिटल साहिबाबाद में टी बी के मरीजों के पुष्टाहार हेतु यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के सीएमडी डॉ पीएन अरोड़ा द्वारा गोद लिए गए गाजियाबाद के टी बी के मरीजों को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी द्वारा 100 पुष्टाहार किट वितरित की गईं.

इस अवसर पर दीपाली गुप्ता (पीपीएम), डॉक्टर आर के शर्मा, राजेंद्र कुमार (एसटीएस) , शशिकांत टीबीएचवी) ,एम एल खान ( ट्रीटमेंट सपोर्टर) ,दीपक त्यागी, राजवीर, ईरम (टीएस) मौजूद थे

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

सहायक अभियंता जीडीए राकेश कुमार सिंह बनाए गए अधिशासी अभियंता ।

 

ग़ाज़ियाबाद। लंबे समय से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सहायक अभियंता के पद पर सेवाएं दे रहे राकेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश शासन ने पदोन्नति देते हुए अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्ति दी है। 

आवास अनुभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने शासनादेश जारी करते हुए जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह को अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। 

आपको बता दें कि राकेश कुमार सिंह के साथ लवकेश कुमार सिंह को भी  पदोन्नति दी गई है । राकेश कुमार सिंह एक कर्मठ ईमानदार अधिकारी के रूप में लंबे समय से जीडीए में कार्यरत हैं। तेज तरार अधिकारी में इनकी गिनती होती है। 

इनके बारे में कहा जाता है कि जीडीए वीसी  इन्हें जो कार्य देते है  तो यह उस कार्य को बखूबी करते हैं

राहुल गोयल ने दिया दिल्ली मंडल के रेल महाप्रबंधक को समस्या दूर करने के लिए दिया पत्र

 

गाजियाबाद। दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे के मुख्यालय पर रेल सलाहकार समिति सदस्य राहुल गोयल ने हाल ही में उनके द्वारा किए गए नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पाई गई समस्याओं को पत्र के माध्यम से दिल्ली मंडल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग को अवगत कराया एवम उनसे जल्द ही इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए उपर्युक्त विभागो को निर्देश देने का आग्रह किया। राहुल गोयल ने डीआरएम को बताया कि नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन शहर के मध्य में स्थापित होने से व आरडीसी, लोहियानगर जैसे पॉश स्थानों से सटे होने की वजह से यहा ऐसी समस्याओं का होना गलत संदेश पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि समस्याओं में मुख्य रूप से यात्री सुरक्षा का अभाव, सुरक्षा उपकरणों का ना होना, अराजक तत्वों का स्टेशन परिसर के अंदर बेरोकटोक घूमना, सफाई कर्मचारी स्टाफ आदि का ना होना एवम आरडीसी की तरफ से एक प्रवेश द्वार की आवश्यकता आदि है। इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द होना अत्यंत आवश्यक है जिससे ना सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत का सपना पूर्ण होने में एक योगदान रहेगा बल्कि भारतीय रेल द्वारा एक सुखद संदेश भी यात्रियों तक जाएगा।

लोनी की बेटी अनामिका डागर के जज बनने पर पूर्व चैयरमेन मनोज धामा ने बधाई दी

 

लोनी।  गांव निस्तोली के किसान परिवार  की बेटी ओर समाज के लिए प्रेरणा ऐसी छोटी बहन अनामिका डागर जिनका बिहार राज्य में मजिस्ट्रेट के लिए सिलेक्शन हुआ है उनके घर पँहुचकर पूर्व चैयरमेन मनोज धामा ने बधाई दी ।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने पुष्प गुच्छ देकर अनामिका डागर का स्वागत किया तथा पढाई मे आयी मुश्किलों को लेकर चर्चा की ।किस प्रकार से एक किसान परिवार मे जन्म लेकर इतने बडे ओहदे तक पँहुचने के सफर को अनामिका डागर ने मनोज धामा के साथ साझा करते हुये बताया कि एक साधारण परिवार मे जन्म लेने तथा दो-भाई एवं दो बहनों के बीच पिता एवं माता के दूारा दिये गये मार्गदर्शन एवं दादाजी के आशीर्वाद व शिक्षकों के दूारा दी गयी शिक्षा व अपनी कडी मेहनत के बल पर आज ये मुकाम हासिल किया है परिवार मे बेहद खुशी का माहौल है कि लोग हमारे घर आकर मुझे बधाई दे रहे हैं तथा समाज मे हमारे परिवार का नाम रोशन हो रहा है ।मनोज धामा ने अनामिका डागर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि जज का ओहदा यानी के न्याय का देवता जो न्याय करता है सही को सही और गलत को गलत कहता है आप अपने पद की गरिमा का मान रखते हुये जो भी आपके कार्य क्षेत्र रहेगा वंहा पर पीडित को न्याय दे तथा धनबल के समक्ष कभी ना झुकना, जो व्यक्ति आपके सामने न्याय के लिये आये उनको न्याय जरूर मिले ।

इस अवसर पर पिता सुभाष डागर, माता ललिता देवी, दादाजी ब्रह्म सिंह, मनीष डागर उपस्थित रहे ।

कम्युनिटी कैप ने इगनाइट इलेविन को हराया

 

गाजियाबादःगिरिरराज आईपीएल सीजन 2 के पहला मैच में कम्युनिटी कैप  विजयी रहा। टीम ने इगनाइट इलेविन को आठ विकेट से हरा दिया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में इगनाइट क्लब का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम 19.5 ओवर में महज 128 रन बनाकर आउट हो गई। कमल सिंह बिष्ट ने 32 रन व कप्तान मोहित शर्मा ने 30 रन का योगदान दिया। वैभव कुमार व निखिल ने तीन-तीन तथा हिमांशु रावत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कम्युनिटी कैप ने 14.5 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया। संजय ठाकुर ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। अंकित राजपूत ने 38 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार निखिल कुमार को दिया गया।

मेवाड़ ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल की फार्मा इंडस्ट्रीज पर सेमिनार आयोजित बीबीए, एमबीए, बीकॉम और बीएससी के विद्यार्थियों के लिए भी फार्मा इंडस्ट्रीज के दरवाजे खुले

 

गाजियाबाद। फार्मा इंडस्ट्रीज में अब बीबीए, एमबीए, बीकॉम और बीएससी के विद्यार्थी भी अब फार्मा इंडस्ट्रीज में नौकरी हासिल कर सकते हैं। फार्मा इंडस्ट्रीज में उनके लिए भी नौकरी के दरवाजे खुल गये हैं। फार्मा इंडस्ट्रीज के मशहूर विशेषज्ञों सुरोजित घोषाल और देबज्योति दत्ता ने वसुंधरा स्थित मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के नवांगतुक विद्यार्थियों को एक सेमिनार में यह जानकारी दी। 

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल की ओर से आयोजित इस विशेष सेमिनार में बीबीए, बीकॉम और बीएससी के विद्यार्थी मौजूद थे। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी मुहैया कराने के लिए संकल्पबद्ध है। सेमिनार का संचालन प्लेसमेंट सैल के हैड हर्षवर्द्धन शर्मा ने किया। 

इस मौके पर बीबीए विभाग के हैड डॉ. आशुतोष मिश्रा, बीकॉम विभाग की हैड डॉ. निधि बंसल, ज्योति शुक्ला, निधि शर्मा, पंकज सिंह समेत अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

जनरल वीके सिंह ने 16 रैंक पाकर जज बनी अनामिका डागर को बधाई दी

गाजियाबाद लोकसभा और विधानसभा लोनी का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन करने वाली एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सपनों को साकार करने वाली निस्तौली गांव में साधारण किसान जाट परिवार की लाडली बिटिया अनामिका डागर ने जज बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बिटिया की उपलब्धि पर बधाई की शुरुवात केंद्रीय मंत्री सांसद जनरल वीके सिंह के द्वारा फोन के माध्यम से बधाई एवं आशीर्वाद देकर की गई।

तदोपरान्त पूर्व महापौर आशु वर्मा, भाजपा महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी ने भाजपा परिवार सहित समस्त जाट समाज की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, अवधेश चौधरी, मनवीर चौधरी, मनोज डागर आदि बधाई देने में शामिल रहे।

बधाई के दौरान अनामिका डागर के मम्मी पापा दादाजी तथा दोनों भाई साथ में उपस्थित रहे। सभी ने इस अभूतपूर्व सफलता की बधाई पूरे परिवार के सदस्यों को दी।

जज बनी अनामिका डागर ने बधाई देने के लिए केंद्रीय मंत्री गाजियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह ,पूर्व महापौर आशु वर्मा सहित सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

गाजियाबाद में साहित्यिक आयोजनों के जनक रहे गुटियल शास्त्री ( स्व.हर प्रसाद शास्त्री) को नमन है

 

       (सुशील कुमार शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार) गाजियाबाद :  कभी गाजियाबाद में साहित्यिक गतिविधियों के जनक एक ही ऐसी शख्सियत  श्री सनातन धर्म इन्टर कालेज के शिक्षक स्व. हर प्रसाद शास्त्री   हुआ करते थे, जो पुराने शहर में *गुटियल शास्त्री* के नाम से प्रसिद्ध थे। यह उस समय की बात है जब यह महानगर जिला भी नहीं  था, मात्र  डासना तहसील का हिस्सा हुआ करता था। मुख्य आबादी भी पुराने चारों गेटों के अन्दर ही थी। गाजियाबाद शहर बना। कानपुर के बाद दूसरा बड़ा इंडस्ट्रीयल टाऊन बना। फिर 1976 में जिला बना तो एक समय यह प्रदेश को सबसे अधिक रेवेन्यू देने वाला जिला था। पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के आतंक के बाद कलकत्ते से बहुत से बडे उद्योग गाजियाबाद में आ गये थे। लेकिन उन उद्योगों का जल्दी पलायन भी शुरू हो गया था जब गाजियाबाद के सफेदपोशों का फिरौती का आतंक चर्म सीमा पर था । 

हर प्रसाद शास्त्री पहले दिल्ली गेट होली वाले चौराहे पर रहा करते थे। फिर वह चौपला डासना गेट रहने लगे वहीं उनके सामने पूर्व मंत्री सतीश शर्मा का परिवार रहता था। जब शिब्बन पुरे में कल्पना नगर बना तो हर प्रसाद शास्त्री जी ने वहां मकान बना लिया तो वहां रहने लगे। कल्पना नगर में उनके अलावा रामेश्वर उपाध्याय (जो शांति कुंज वाले आचार्य श्रीराम शर्मा की पहली पत्नी के दामाद थे) रहा करते थे, उन्होंने ही जब गाजियाबाद जिला बना तो बाल पत्रिका नंदन के सम्पादक चन्द्र दत्त इंदु के साथ मिलकर गाजियाबाद का इतिहास लिखा था। इंदु जी का परिवार राजनगर सैक्टर.सात में रहता है। ,सेठ मुकंद लाल इन्टर कालेज के पहले  प्रिंसिपल अमर नाथ सरस व आकाशवाणी और दूरदर्शन में रहे प्रख्यात लेखक गोपाल कृष्ण कौल भी वही रहा करते थे। उस समय सब्जी मंडी चौपला डासना गेट पर ही थी। नीचे सब्जी मंडी की दुकानें और ऊपर रिहायश हुआ करती थी। सब्जी मंडी सम्भल वाले हकीम जी की गली तक थी। मेरा जन्म 1951 में हुआ था। मैंने बचपन से देखा था जब दुल्हैंडी वाले दिन अपराह्न के बाद हर प्रसाद शास्त्री जी गधे पर उल्टे बैठकर निकलते थे तो शहर के लोग समझ जाते थे कि अब मूर्ख सम्मेलन शुरू होगा और लोगों का जमावड़ा उनके पीछे हो जाया करता था। पहले मूर्ख सम्मेलन टाऊन हॉल में हुआ करता था,फिर जब टाऊन हॉल के पास मंडी में वैश्य धर्मशाला बन गयी तो वहां होने लगा। जब भीड़ बढ़ने लगी तब रामलीला मैदान में होने लगा। जब चौधरी सिनेमा में गोष्ठी भवन बना तो हर प्रसाद शास्त्री जी ने वहां साहित्यिक गतिविधियों की शुरुआत की और देश के दिग्गज हिन्दी सेवियों का गाजियाबाद आना शुरू हुआ। तभी पत्रकारों की पुरातन पत्रकार संस्था गाजियाबाद जर्नलिस्ट्स क्लब ने गोष्ठी कक्ष में होली मिलन समारोह की शुरुआत की थी। हर प्रसाद शास्त्री जी से हमने वहां शुरुआत की और फिर शास्त्री जी ने रामलीला मैदान में होने वाला अपना होली का आयोजन करना बंद कर दिया था। वह जब तक रहे पत्रकारों के होली मिलन समारोह में शामिल होते रहे। गाजियाबाद जर्नलिस्ट्स क्लब के होली मिलन समारोह का भी बड़ा आयोजन कवि नगर रामलीला मैदान के पास आफीसर्स क्लब के मैदान में होने लगा था। 

        गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र देव के कार्यकाल  में जब गाजियाबाद महानगर बना तो उस समय मेरठ के मंडलायुक्त जो जीडीए के अध्यक्ष भी थे उनसे शास्त्री जी ने गाजियाबाद शहर के समीप  हिन्दी भवन के लिए जमीन देने का अनुरोध किया और वह  लोहिया नगर में वर्तमान स्थान पर जमीन लेने में सफल भी हो गये। हिन्दी भवन  की जमीन के लिए धन जुटाने और उस पर भवन बनाने में उन्होंने बड़ी मशक्कत की। शम्भु दयाल महाविद्यालय के प्रवक्ता हिन्दी सेवी डॉ .ब्रज नाथ गर्ग उनके प्रारंभ से ही प्रमुख सहयोगियों में से थे वह भी उनके साथ जुटे रहे और हिन्दी भवन तैयार भी हो गया और उसमें बड़े- बड़े साहित्यिक आयोजन होने लगे। 1987 में मेरे पिता जी स्व. श्याम सुंदर वैद्य (तड़क वैद्य) द्वारा स्थापित साप्ताहिक अखबार  का जिसे 1973 से 2007 तक मैंने चलाया  था उस अखबार की रजत जयंती का आयोजन हिन्दी भवन का पहला बड़ा समारोह था । शास्त्री जी का परिवार अमेरिका जाकर बस गया।वह बीच -बीच में अपने परिवार के पास जाते रहे लेकिन वहां उनका मन नहीं लगता था। उनके निधन के बाद जो लोग कमेटी में थे उन्होंने अपने परिवारों और मित्रों को हिन्दी भवन समिति का मेम्बर बनाकर इसकी सदस्यता की राशि बढ़ा दी और कब्जा कर लिया। अब शास्त्री जी की स्मृति को बनाए रखने के लिए उनके पुत्रों को हर वर्ष गाजियाबाद आकर  मेघावी बच्चों, कवियों और पत्रकारों को सम्मानित करने की शुरुआत की है। इस वर्ष यह आयोजन हिन्दी भवन में 15 अक्टूबर को सायं 7 बजे है। पिछले वर्ष पत्रकार रमेश शर्मा को सम्मानित किया गया था।इस वर्ष अनुज अशोक कौशिक को सम्मानित किया जाएगा। अशोक कौशिक रिश्ते में शास्त्री जी के नाती भी है।

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जनता दरबार लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

 गाजियाबाद। नरेंद्र कुमार कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के आवास पर जनता दर्शन एवं जनता की सेवा के लिए माननीय मंत्री अपने आवास पर उपस्थित रहे जिसमें दूरदराज से आए हुए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं  मंत्री को अवगत कराया । 

लगभग ढाई सौ से 300 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई आए हुए सभी लोगों की  मंत्री ने समस्याओं को सुना साथ ही साथ संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु आदेश दिए। दूरदराज से आए हुए लोगों में नोएडा मेरठ बुलंदशहर बिजनौर सहारनपुर मुजफ्फरनगर बड़ौत बागपत हापुड़ से आए हुए लोग उपस्थित रहे।*

संजीव गुप्ता ने की राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप से मुलाकात

 

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और समर कूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप से व्यापारियों एवं उद्योगपतियों के समक्ष आने वाली कठिनाइयों के विषय पर चर्चा की संजीव गुप्ता ने उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते बिंदुवार सभी विषय पर राज्यमंत्री से चर्चा कर उनके सरलीकरण किए जाने के संबंध में सुझाव भी राज्य मंत्री को सौंपै, तथा नरेंद्र कश्यप ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि जल्दी ही सभी कठिनाइयों के निराकरण हेतु वे सरकार से वार्तालाप कर उनके समाधान के लिए सफल प्रयास करेंगे।