रविवार, 18 सितंबर 2022

न्याय न मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई, अनु त्यागी, श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोली, डॉ महेश शर्मा के अवैध निर्माणों पर भी चलना चाहिए बुलडोजर

 

गाजियाबाद। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनकी लड़ाई समाज के लोगों के साथ मिलकर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उनके घर पर बुलडोजर चला है, ठीक उसी तरह सोसायटी में रहने वाले अन्य लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर भी बुलडोजर चलना चाहिए।

 साथ ही सांसद महेश शर्मा के अवैध निर्माण भी तोड़े जाने चाहिए। उक्त बातें अनु त्यागी ने रविवार की दोपहर संयुक्त त्यागी भूमिहार स्वाभिमान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनके पति श्रीकांत त्यागी को एक साजिश के तहत फंसाया गया है। 

आज जब वह जेल में है। उनके साथ इतना सब कुछ हो चुका है। इसके बावजूद उन पर अत्याचार लगातार जारी हैं। सोसाइटी की महिलाएं सोसाइटी में कैंडल मार्च निकालकर उनके फ्लैट के सामने शांति शांति के कहकर गाने बजा रही हैं, वहीं उनके बच्चों को गुंडे आदि कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी महिला ऐना अग्रवाल के खिलाफ उन्होंने वर्ष 2019 में अभद्र व्यवहार के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। अनु त्यागी ने आरोप लगाया कि पति श्रीकांत त्यागी के साथ हुई मुंहभाषा के दौरान ऐना अग्रवाल ने शराब पी रखी थी, जबकि उनके पति भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वह कुछ नहीं बोले थे और अपनी पत्नी को आगे कर दिया था। इसके बाद एक साजिश के तहत उनके पति की वीडियो मनाई गई। इस वीडियो को काटकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जबकि इस दौरान उनके पति ने लड़ाई शांत करने के लिए ऐना अग्रवाल से सभ्यता से बात की थी, जो नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि उन पर और उनके परिवार पर हो रहे उत्पीड़न की शिकायत वह लगातार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से कर रही हैं, लेकिन महेश शर्मा के दबाव के चलते उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। कहा कि 48 घंटे के लिए उनके घर की बिजली काट दी गई और पानी बंद कर दिया गया। मदद के लिए उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। मदद के लिए पहुंचे त्यागी समाज के छह युवकों को जेल भेज दिया गया। इतना ही नहीं उन पर लाठी डंडे और बेसबॉल के डंडे से हमला करने का भी प्रयास किया गया। अगर मौके पर पुलिस मौजूद नहीं होती तो बड़ी घटना घट सकती थी। महेश शर्मा युवकों के पहुंचने से 10 मिनट बाद ही वहां आ गए और उन्हें गिरफ्तार करा दिया गया। इनमें दो भाई लोकेंद्र त्यागी और राहुल त्यागी के अलावा चर्चित राणा, नितिन त्यागी, रवि पंडित व प्रिंस त्यागी शामिल थे।नोएडा सेक्टर 93बी की ओमेक्स ग्रांड सोसायटी में रहने वाली अनु त्यागी के साथ मौजूद राहुल त्यागी ने कहा कि डॉ महेश शर्मा के नजदीकी सिंगा पंडित ने त्यागी समाज के लोगों को गाली दी और वह मामले में गिरफ्तार होने के बाद मात्र दो दिन के भीतर जेल से छूटकर आ गए। इस दौरान उनका डॉ महेश त्यागी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पता चलता है कि सब कुछ एक साजिश के तहत हो रहा है। इस दौरान कहा गया कि 21 अगस्त को नोएडा के रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण पंचायत की गई। जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों को 15 दिन के अंदर मान लिया जाएगा, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। कहा कि श्रीकांत त्यागी के घर खाने पीने का सामान लेकर गए युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा वापस लिया जाए। ओमेक्स ग्राउंड सोसाइटी में 5 वर्ष पुराने पेड़ काटने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए एवं सभी अवैध निर्माण को उसी तरह तोड़ा जाए, जिस तरीके से अनु त्यागी के परिसर को अवैध बताकर तोड़ा गया था। इसके साथ ही त्यागी भूमिहार समाज को गुंडा वह बदमाश आदि नामों से संबोधित करने वालों पर कार्रवाई की जाए और डॉ महेश शर्मा को अपनी गलती के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की निर्देश दिए जाएं। शासन से मांग की गई कि अनु और इगला त्यागी पर हुए अन्याय के विरोध स्वरूप मेरठ व अन्य टोल पर धरने के उपरांत त्यागी समाज के लोगों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर स्वाभिमान मोर्चा के 12 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल रहे। जिसमें गाजियाबाद से सुरेश त्यागी, मेरठ से रितेश त्यागी, मुजफ्फरनगर से हरिओम त्यागी, सहारनपुर से शिवकुमार त्यागी, नोएडा से देवदत्त त्यागी, बागपत से चंद्रशेखर त्यागी, हापुड़ से ब्रजभूषण त्यागी, रुड़की से नवीन त्यागी, बिजनौर से शेखर त्यागी, बुलंदशहर से मनोज त्यागी, मुरादाबाद से प्रमोद त्यागी और अमरोहा से पंकज त्यागी के अलावा पूर्व पार्षद प्रेमचंद त्यागी और जयपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें