शनिवार, 17 सितंबर 2022

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी समागम मथुरा में हुआ -अतुल जैन--

 

 

मथुरा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा व्यापारी समागम मथुरा में आयोजित किया।, उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों से और राष्ट्रीय समिति में अन्य प्रदेशों के भी पदाधिकारीयो ने इसमें भाग लिया। 

मथुरा में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी उसके उपरांत व्यापारी समागम होगा जिसमें लगभग 5000 व्यापारी पूरे उत्तर प्रदेश और भारतवर्ष से उपस्थित रहें।इस सम्मेलन में सरकार की विभिन्न नीतियों के साथ-साथ व्यापारियों को आने वाली समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। मेरठ मंडल के अध्यक्ष अनिल सांवरिया और मंडल प्रभारी नानक चंद गोयल, देवेंद्र हितकारी, महामंत्री रजनीश बंसल,नगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग,गौरव गर्ग, अनुज मित्तल के साथ-साथ काफी संख्या में व्यापारी मथुरा पहुंच हैं।महिला की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सपना बंसल के नेतृत्व में भी काफी संख्या में महिलाएं मथुरा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई ।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने बताया कि मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता हो चुकी है उन्होंने सहारनपुर मंडल और मेरठ मंडल के विभिन्न जनपदों के   वयापारी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और सभी ने आश्वासन दिया है कि वे सभी व्यापारी बड़े ही जोश के साथ भारी संख्या में मथुरा पहुंच कर  व्यापारियों की एकता का परिचय दिया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मथुरा में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार जैन के साथ-साथ मेरठ मंडल के अध्यक्ष अनिल सांवरिया मेरठ मंडल के प्रभारी नानक चंद गोयल मेरठ मंडल के महामंत्री रजनीश बंसल नगर महामंत्री गौरव, गौतम बुध नगर शिव शंकर के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारी व व्यापारी सहारनपुर मंडल से राहुल गोयल और मुजफ्फरनगर से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मित्तल आदि के साथ-साथ संपूर्ण उत्तर प्रदेश और भारतवर्ष भारी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल नेतृत्व में बैठक प्रारंभ हुई।उत्तर प्रदेश की महिला अध्यक्ष डॉ. सपना बंसल भी उपस्थित रही । हमीरपुर बांदा कानपुर बरेली शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, हापुड़,बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर,मुजफ्फरनगर, शामली,बागपत,मेरठ के अतिरिक्त अन्य जनपदों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें