नोएडाः सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन सिंदूर खेला के साथ मां को विदाई दी गई। मां की विधि-विधान के साथ पूजा की गई और उनसे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई। समिति द्वारा आयोजित तीसरे दुर्गा पूजा महोत्सव में समिति की सभी मेम्बर ने अनेकता में एकता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जगतजन्नी की महिमा का बखान किया। समिति की सदस्यों ने महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। साथ ही मंडप को सुंदर ढंग से सजाया और मां का आकर्षक श्रृंगार किया। महोत्सव के अंतिम दिन दशहरे पर सिंदूर खेला व ष्जाते. जाते मैया बस इतना ही करते जानाए हम भक्त जनों की झोली खुशियों से भरते जाना आदि भजनों के साथ उन्होंने मां को विदाई दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें