मंगलवार, 18 अक्तूबर 2022

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने किया विस्तार शैलेश भारद्वाज को बनाया मुरादाबाद विधानसभा का अध्यक्ष

 

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा  मंगलवार को स्थानीय झिलमिल होटल  मुरादनगर पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा राष्ट्रीय व्यापार मंडल के  पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय राष्ट्रीय व्यापार मंडल पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष रूद्र प्रताप त्यागी आशु पंडित मेरठ मंडल युवा अध्यक्ष विजय गौड गाजियाबाद बार के पूर्व सचिव संदीप त्यागी रसम प्रदीप कंसल नितिन गोयल नगर भाजपा अध्यक्ष परमानंद अनिल वर्मा आदि पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष व रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता ने मुरादनगर विधानसभा मुरादनगर का विस्तार करते हुए शैलेश भारद्वाज को मुरादनगर विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया मोहम्मद साहिल को मुरादनगर शहर का अध्यक्ष बनाया गया इस अवसर पर प्रदीप चौधरी को सदस्य कार्यकारिणी अंशुल त्यागी को विधानसभा मुरादनगर उपाध्यक्ष लोकेश जाटव को मुरादनगर विधानसभा सचिव रमित गोयल को मुरादनगर विधानसभा महामंत्री तथा शाह आलम को मुरादनगर विधानसभा महामंत्री घोषित किया गया

साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखते हुए सभी पंच त्योहारों को दिवाली धनतेरस गोवर्धन भैया दौज आदि मनाने की अपील की राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने ग्रीन पटाखे ही छोड़कर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की तथा कोरोना की 2 साल के संकट से फीकी  दीपावली मना रहे व्यापारियों के लिए इस साल मीठी दीपावली मनाने के लिए परम पिता से प्रार्थना की और सभी से अच्छे काम अच्छे व्यापार इस त्यौहार में करने की परमपिता से प्रार्थना की । इस अवसर पर मुख्य रूप से चेतन बिड़ला उर्फ चिंटू रमित गोयल प्रशांत खटीक राजीव त्यागी राज आसिफ राणा परवेज आकाश अग्रवाल आलोक त्यागीआदि उपस्थित रहे




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें