रविवार, 23 अक्तूबर 2022

दीपावली है समाजवाद समरसता का प्रतीक : सुभाष गुप्ता


 गाजियाबाद। नंदग्राम की  मलिन बस्ती दीनदयाल पुरी में सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर में  रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद द्वारा बस्ती के बच्चों के साथ मिलकर दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सभापति सुभाष गुप्ता ने कहा कि दीपावली है समाजवाद समरसता का प्रतीक

इस शुभ अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के सभापति रो. सुभाष गुप्ता, सचिव डॉ किरण गर्ग, रेडक्रॉस सदस्य राजेश गर्ग, डीसी बंसल,  राजीव गर्ग, अरुण गुप्ता मामा,राजीव शर्मा निधि विश्वकर्मा, ज्योति बंसल, सीमा भसीन, सेवा भारती महानगर अध्यक्ष भाई साहब दयानंद शर्मा जी, श्री राम अवतार त्यागी जी, पंकज गर्ग जी व नंद ग्राम क्षेत्र के क्षय रोग प्रभारी गौरव मिश्रा,आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

 कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य प्रभारी डॉ. बलिगा द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए हाथ धोने की विशेष रूप से जानकारी दी गई। बस्ती के स्कूली बच्चों को मिठाई, खील- बताशे, खिलौने, मोमबत्ती आदि भेंट करते हुए सभापति सुभाष गुप्ता द्वारा पर्यावरण संरक्षण  पर जोर देते हुए पटाखे न चलाने की अपील की गई। 

सेवा भारती के अधिकारीयों द्वारा मंच का सम्मान किया गया।डॉ किरण गर्ग द्वारा विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता, शुभकामना संदेश पत्र व दिया सज्जा आदि में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा उन का हौसला बढ़ाते हुए उनको बताया कि समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर कैसे समाज के लिए काम कर सकते हैं। आज बच्चों के बीच पाकर सभी अतिथि भाव विभोर हो उठे।  मंच संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य व रेडक्रॉस समिति के सदस्य सीमा भसीन ने किया व धन्यवाद विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस समिति के सदस्य अरुण गुप्ता जी ने किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें