रविवार, 9 अक्तूबर 2022

पैराडाइस क्लब ने डांडिया नाइट का आयोजन किया

गजियाबाद। पैराडाइस क्लब द्वारा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों ने डांडिया व गरबा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांडिया नाइट का आयोजन राजनगर में हुआ जिसमें संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ और मेघना बंसल को अध्यक्ष चुना गया।

रीता गुप्ता को उपाध्यक्षए मीनाक्षी बंसल को महासचिवए बबिता गोयल को कोषाध्यक्ष व रेनू अग्रवाल को कार्यकारिणी बनाया गया। समारोह में संस्था की सदस्याओं ने दीप प्रज्जवलित कर संस्था का जन्मदिन धूमधाम स मनाया। अलका गुप्ता व ऐश्वर्या वशिष्ठ ने गणेश वंदना से डांडिया नाइट का शुभारम्भ किया। 

नूतन व अम्बिका ने गरबा माता की स्थापना की। नृत्स द्वारा करवाचौथ पर्व का महत्व बताया गया च चांद को अर्ध्य दिया गया। कई प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें करवाचौथ पूजन थाली प्रतियोगिता की विजेता ऐश्वर्या वशिष्ठ, दीपमाला प्रतियोगिता की विजेता पूजा बिंदल, गरबा क्वीन नूतन भटनागर व रेखा गाडीवाल रही। मुख्य अतिथि पथिका त्यागी व कमलेश बंसल ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह का आकर्षण रावण दहन रहा। बी.सी. बंसल व अनिल अग्रवाल ने पुतला दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें