रविवार, 9 अक्तूबर 2022

जनसंख्या असंतुलन की समस्या के समाधान के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून राष्ट्र की प्रथम आवश्यकता, 27 नवंबर दिल्ली जंतर-मंतर पर होगी विशाल महारैली- इन्द्रेश कुमार



              

गाजियाबाद। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के द्वारा आर्य समाज मंदिर सेक्टर- 5, राजनगर, गाजियाबाद में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर पधारे जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री इन्द्रेश कुमार जी ने 27 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर एक लाख की संख्या के साथ होने वाली महारैली की तैयारी पर चर्चा की उन्होंने कहा कि यदि हिंदुस्तान के लोग अभी जागृत होकर एक साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर लामबंद नहीं हुए तो हमें इसके दुष्परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि विश्व का मात्र 2.4 % भूभाग भारत के पास है परन्तु 140 करोड आबादी अर्थात विश्व की कुल आबादी का लगभग 18 % भार वहन करने वाले भारत में जनसंख्या का धार्मिक असंतुलन आने वाले समय में निश्चित रूप से भारत राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने के लिए अत्यंत विनाशकारी साबित होगा।

कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका और कश्मीरी विस्थापित बहन ममता सहगल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों को अपने साथ जोड़कर एक विशाल रैली के रूप में दिल्ली जाएंगे।

कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, विधायक मंजू सिवाच, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, जगदीश साधना आदि जनप्रतिनिधियों ने अपना समर्थन एवं विचार व्यक्त किये और आमजन से अपील की कि सभी लोग 27 नवंबर को होने वाली महारैली में अपने इष्ट मित्र एवं सहयोगी यों के साथ दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचे और रैली को सफल बनाएं जिससे भारत सरकार जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में एक मजबूत कानून जल्द से जल्द पारित करे।

कार्यक्रम में महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नीलकंठ, ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के खतरे की भयावहता और इसके समाधान के लिए प्रतीक्षा का बहुत अधिक समय ना बचा होने का आकलन करते हुए जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन ने इसी वर्ष 27 नवंबर को राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर एक विशाल धरना-प्रदर्शन और ऐतिहासिक सभा के आयोजन की योजना बनाई है।कार्यक्रम में मोदीनगर की विधायक श्रीमती मंजू शिवाच ने कहा कि अब भारत में जनसंख्या संविधान कानून लाया जाना अति आवश्यक हो गया है क्योंकि एक ही समुदाय देश के प्रत्येक व्यवस्था को बिगड़ने पर तुला हुआ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक डॉक्टर पाल सिंह ने किया एवं संचालन महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा  वंदना त्यागी एवं सह संचालन आचार्य सुनील शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष हेमा शारदा अमर दत्त शर्मा अमित भाई , दिनेश , महेश आहूजा, प्रदीप चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभा के दौरान पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिंह सिरोही, दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेवराज शर्मा, दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, सोनिका, पार्षद राजेंद्र त्यागी, वंदना चौधरी, कपिल वशिष्ठ, विनित शर्मा, कामेश्वर त्यागी, विरेन्द्र सारस्वत, अजय टंडन आदि उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें