शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

उत्थान समिति गाजियाबाद आठ अक्टूबर को निकालेगी स्वच्छता रैली , भजन संध्या रघुपति राघव राजा राम का आयोजन भी करेगी

 

गाजियाबाद। उत्थान समिति गाजियाबाद द्वारा शनिवार आठ अक्टूबर को लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में गांधी एक सोच एक जागृति 2022 समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के माध्यम से जहां लोगों को गांधी जी के विचारों व उनकी सोच से अवगत कराया जाएगा, वहीं स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। संस्था के चेयरमैन व पर्यावरणविद सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आठ अक्टूबर को दोपहर दो बजे से अवंतिका के महाराणा प्रताप चौक से हिंदी भवन तक स्वच्छता रैली गजब गाजियाबाद निकाली जाएगी।


 उसके बाद हिंदी भवन में भजन संध्या रघुपति राघव राजा राम का आयोजन होगा जिसमें भजन गायिका अनिका कौर व उनकी टीम द्वारा भजनों से राम महिमा का गुणगान होगा। दो गांधी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरू पवन सिंहा होंगे। जनता की अदालत कार्यक्रम में महात्मा जानी, गुूरू पवन सिंहा व डॉ प्रवीण तिवारी शामिल होंगे। शिखा खरे, उनकी शागिर्द सुष्मिता बोस व उनकी टीम कत्थक नाटय गांधी एक सोच प्रस्तुत करेंगी। पूर्व विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही ने बताया कि इस समारोह का उददेश्य जहां गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है, वहीं लोगों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण अभियान के लिए प्रेरित करना है। भानु सिसोदिया, अरूण त्यागी आदि भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें